CM योगी का बड़ा बयान:’ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं, त्रिशूल उसके अंदर क्या कर रहा’..
मीडिया हाउस से बात करते समय पूछे सवाल पर बोले
CM Yogi On Gyanvapi: ज्ञानवापी (Gyanvapi) मामले पर सीएम आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वह देखें ना कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है?
)
Yogi Adityanath Statement: यूपी के सीएम आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ज्ञानवापी (Gyanvapi) मामले पर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं है. त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि सवा 6 साल से सरकार में हैं. कहने वाले कहते हैं पर कोई दंगा नहीं हुआ. देखें कि कैसे पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव होते हैं. पश्चिम बंगाल में भी पंचायत चुनाव हुए थे और वहां का क्या हाल हुआ था. वे पूरे देश को पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं, जैसे टीएमसी की सरकार ने अभी पश्चिम बंगाल में किया था. आइए जानते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी पर और क्या-क्या कहा?
ज्ञानवापी पर क्या बोले सीएम योगी?
ज्ञानवापी के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम उसको मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा. मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वह देखें ना कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखें हैं ना. ज्योतिर्लिंग हैं, प्रतिमाएं हैं, पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं. और मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो.
सौजन्य :ज़ी न्यूज़








Leave a Reply