Category: SPIRITUAL

  • अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण का 40 फीसदी काम पूरा, इस तारीख को कर सकेंगे रामलला के दर्शन

    अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण का 40 फीसदी काम पूरा, इस तारीख को कर सकेंगे रामलला के दर्शन

     

    Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. बताया जा रहा है कि मंदिर बनने का 40 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है. दिसंबर 2023 तक मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है.

     

    Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का 40 फीसदी काम पूरा, इस तारीख को कर सकेंगे रामलला के दर्शन

    अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है. दिसंबर 2023 तक मंदिर निर्माण और जनवरी 2024 में मकर संक्रांति पर भगवान श्री रामलला विराजमान होने का अनुमान है. मंदिर निर्माण को लेकर आज राम मंदिर ट्रस्ट की दो दिनों की बैठक होने वाली है. बैठक से पहले मंदिर निर्माण की जानकारी देने वाले एक वीडियो ट्रस्ट की ओर से जारी किया गया है.

    मंदिर का 40 फीसदी काम पूरा

    एक रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर का 40 फीसदी से भी ज्यादा का काम पूरा हो चुका है. मंदिर निर्माण ट्रस्ट के मुताबिक, दिसंबर 2023 तक मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है. साल 2024 की जनवरी की मकर संक्रांति पर भगवान श्री रामलला विराजमान होंगे. यानी 2024 में भगवान राम के भक्तों के सैकड़ों साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है.

    आज होगी ट्रस्ट की अहम बैठक

    मंदिर निर्माण की इन्हीं तैयारियों को लेकर आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है. दो दिनों तक होने वाली इस बैठक में मंदिर के गर्भगृह निर्माण के कार्य योजना पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी. साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में यात्री सुविधा केंद्र बनाए जाने और सुरक्षा के बीच उसके संचालन की व्यवस्था पर मंथन किया जाएगा. वहीं मंदिर निर्माण के साथ श्रद्धालुओं के लिए नए मार्ग का भी निर्माण शुरू हो गया है और आने वाले राम नवमी पर नए मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा.

    2024 की मकर संक्रांति पर लाखों लोग करेंगे दर्शन

    2024 मकर संक्रांति पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर गर्भगृह में भगवान श्री रामलला का दर्शन करेंगे. यही कारण है इस बार होने वाली ट्रस्ट की बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में लिए गए फैसलों की रिपोर्ट भी पीएमओ को भेजी जाएगी. इसलिए पूर्व आईपीएस अधिकारी और निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र समेत 11 सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे.

    आज की बैठक में पिछली बैठक के लक्ष्य को लेकर भी चर्चा होगी. सैकड़ों साल के इंतजार और कानून लड़ाई जीतने के बाद राम भक्तों को बस एक ही चीज का इंतजार है कि वो राम मंदिर में रामलला के दर्शन करें.

  • नकोदर में बाबा बाबा मुराद शाह का वार्षिक मेला आज से शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    You are currently viewing नकोदर में बाबा बाबा मुराद शाह का वार्षिक मेला आज से शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    Annual fair of Baba Baba Murad Shah in Nakodar started from today, thousands of devotees visited

    नकोदर में बाबा बाबा मुराद शाह का वार्षिक मेला आज से शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह की का वार्षिक मेला वीरवार को शुरू हो गया है। दो दिन चलने वाले इस मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं बाबा मुराद शाह जी के दरबार में नतमस्तक हुए और मुरादें मांगी। वहीं देश-विदेशों से भी बाबा मुराद शाह जी के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहचुंने का सिलसिला लगातार जारी है।

    इस संबंधी जानकारी देते डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट नकोदर की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। मेले के चलते डेरे में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि यह मेला दो सितंबर तक चलेगा। जानकारी के अनुसार 1 सितंबर को दोपहर के समय झंडे की रस्म की जाएगी। इसके बाद रात 8 बजे कव्वालियों का दौर शुरु होगा। वहीं 2 सितंबर को पंजाबी गायक और ट्रस्ट के चेयरमैन गुरदास मान गीत गाकर माहौल सूफियाना बनाएंगे।

  • जय माँ दुर्गे जागरण सभा अमरीक नगर (रजि:) की और से करवाया गया 31 वां वार्षिक जागरण विधायक रमन आरोड़ा ने माँ का भजन तेरा लख-लख शुक्र मना गाकर माँ भक्तों को किया निहाल

    You are currently viewing जय माँ दुर्गे जागरण सभा अमरीक नगर (रजि:) की और से करवाया गया 31 वां वार्षिक जागरण  विधायक रमन आरोड़ा ने माँ का भजन तेरा लख-लख शुक्र मना गाकर माँ भक्तों को किया निहाल  जालन्धर केन्द्रीय से विधायक रमन आरोड़ा, पूर्व विधायक राजिन्दर बेरी, किशन लाल शर्मा, जसबीर सिंह जज मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे

    जय माँ दुर्गे जागरण सभा अमरीक नगर (रजि:) की और से करवाया गया 31 वां वार्षिक जागरण विधायक रमन आरोड़ा ने माँ का भजन तेरा लख-लख शुक्र मना गाकर माँ भक्तों को किया निहाल

    जालन्धर केन्द्रीय से विधायक रमन आरोड़ा, पूर्व विधायक राजिन्दर बेरी, किशन लाल शर्मा, जसबीर सिंह जज मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे

    जालन्धर (नीरज जिन्दल) जय माँ दुर्गे जागरण सभा अमरीक नगर (रजि:) की और से  करवाया गया 31 वां वार्षिक जागरण बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

    मां के इस पावन जागरण की शुरुआत ज्वाला जी की पवित्र ज्योत को पडाल में लाकर पूजा-अर्जना के बाद महंत अशोक शर्मा एंड पार्टी की तरफ से गणेश वंदना से की गयी।

    इस अवसर पर सुमित शर्मा एंड पार्टी की तरफ से सुमित शर्मा ने राम- राम 108 नाम की वंदना से भक्तों में राम नाम का संचार कर जागरण की रौनक को बढाया तथा गौरव चतरथ के भजनों ने माँ भक्तों को नाचने के लिए उत्साहित किया।

    इस अवसर पर जालन्धर केन्द्रीय से विधायक श्री रमन अरोड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुचे और उन्होने माँ का भजन तेरा लख-लख शुकर मना गाकर माँ भक्तों को निहाल किया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुचे जालन्धर केन्द्रीय से विधायक श्री रमन अरोड़ा, पूर्व विधायक राजिन्दर बेरी, किशन लाल शर्मा, जसबीर सिंह, सोढ़ी लूथरा, तरूणपाल रिम्पी को माता का स्मृति चिन्ह् व चुनरी भेट कर सम्मानित किया गया।

    गया।

    इस अवसर दुर्गे जागरण सभा के प्रधान अशवनी शर्मा, उजाला केसरी समाचार पत्र के मुख्य संपादक नीरज जिंदल गोल्डी, मनजीत सिंह मीता लाहौरिया, रमेश राणा, बलविंदर भिन्दा, मनजीत सिंह, डिंपल बजाज, सुधीर टैनी, राज कुमार राजू, सोढ़ी लूथरा, धरमिंदर कुमार बिट्टू, शिवम शर्मा, धर्मपाल, बलविंदर लाड़ा, लाड़ी जी, लखबीर सिंह, सुखदेव सिंह, विनोद यादव, दीप महाजन, सुरिंदर सिंह, हरजीत सिंह, प्रिंस लाहौरिया, जीत लाहौरिया, शमां लाहौरिया, राजू लाहौरिया, अर्जुन लाहौरिया, अजाद वीर हेयर, डाक्टर सुरेश सेठी, शंकर खगरा, विक्की रैयात, गौरव कशपय, सुदेश कुमार, डाक्टर कुमार, गुरदीप सिंह, रोहित शर्मा, विपन कुमार बिट्टू, रिंकू, विपन, ननू शर्मा, दीप महाजन, लक्की जिंदल, मोहिन्दर पाल, अमरजीत सिंह, सुरिंदर कुमार, राज, विकास, पाला, मिंटू, रजत शर्मा, सौरव शर्मा शिंबू, बिमल कुमार, प्रिंस, सन्नी, अजय कुमार, बंटी, विक्की, वरिंदर, सुनील कुमार, रिशु, रजत शर्मा, दीपू आदि सैकड़ों माँ भक्त उपस्थित थे।

  • आज है सावन का चौथा और आखिरी सोमवार, इस दिन बन रहे हैं बेहद खास संयोग

     आज है सावन का चौथा और आखिरी सोमवार, इस दिन बन रहे हैं बेहद खास संयोग

    Sawan Last Somwar Shubh Muhurat: सावन महीने का आखिरी व चौथा सोमवार 8 अगस्त को पड़ेगा। सावन का आखिरी सोमवार कई मायनों में बेहद खास है। इस दिन तीन संयोग बन रहे हैं। जिससे इस दिन के मायने तीन गुनी बढ़ जाएंगे। इस दिन भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु जी की पूजा अवश्य करें।

    Sawan ka Akhiri Somwar

    Sawan 4th Somwar Shubh Sanyog: इस साल 14 जुलाई से सावन का सोमवार शुरू हो चुका है। सावन का पावन महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। सावन के महीने में भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाते हैं। मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सावन की समाप्ति 12 अगस्त को हो रही है। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़े हैं। इसमें से तीन सोमवार बीत चुके हैं। सावन का आखिरी व चौथा सोमवार 8 अगस्त को पड़ेगा। सावन का चौथा व आखिरी सोमवार  के कई मायनों में खास है। इस दिन बेहद खास और अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ भगवान विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं सावन के चौथे सोमवार में शुभ मुहूर्त व कौन सा शुभ संयोग बन रहा है।

    जानिए, शुभ मुहूर्त

    सावन का आखिरी सोमवार 8 अगस्त 2022 को पड़ेगा। यह सुबह 05 बजकर 46 मिनट- दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक। श्रावण मास पुत्रदा एकादशी तिथि आरंभ- 7 अगस्त 2022, रात 11 बजकर 50 मिनट से। श्रावण मास पुत्रदा एकादशी तिथि समाप्त- 8 अगस्त 2022, रात 9:00 बजे तक।

    बन रहा है विशेष संयोग

    सावन का चौथा और अंतिम सोमवार 8 अगस्त को है। इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी सावन पुत्रदा एकादशी भी है। सावन के आखिरी सोमवार पर काफी अद्भुत योग बन रहा है। इसे रवि योग कहते हैं।

    इस दिन एक साथ तीन संयोग होने से इस दिन का महत्व तीन गुना बढ़ गया है। इस दिन देवों के देव महादेव और भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इस दिन एकादशी का व्रत भी पड़ रहा है, तो भगवान शिव के साथ विष्णु जी की पूजा जरूर करें।

    (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। MBD NEWS पुष्टि नहीं करता है।)

  • राजस्थान के स्थित खाटूश्याम मंदिर के मेले में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत…

     राजस्थान के स्थित खाटूश्याम मंदिर के मेले में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत…

    Khatu Shyam temple stampede: राजस्थान के खाटूश्याम के मेले में मची भगदड़ में 3 महिला भक्तों की मौत हो गई है। इस दौरान 2 महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Stampede broke out at Khatu Shyam fair in Rajasthan three women died
    राजस्थान के खाटूश्याम के मेले में भगदड़, 3 महिलाओं की मौत
    • सुबह 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार मची भगदड़,
    • भगदड़ में तीन महिला श्याम भक्तों की हुई मौत
    • कई लोग घायल, 2 गंभीर घायल जयपुर रेफर

     

    Khatu Shyam temple stampede: सुबह करीब 5 बजे भक्त जब दर्शन करने जा रहे थे तो इसी दौरान भगदड़ मच गई और लोग एक दूसरे को रौंदते हुए चले गए। इस दौरान चीख पुकार मच गई और तीन महिलाओं की मौत हो गई। कुछ लोगों की हालात गंभीर भी बताई जा रही है जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तो कुछ को जयपुर में शिफ्ट किया गया है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। भगदड़ क्यों और कैसे मची इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

    सीकर में है खाटू श्यामजी का मंदिर

    राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। सोमवार को भीड़ भी बहुत ज्यादा थी। प्रात: कालीन दर्शन के लिए जब भक्त जा रहे थे तो इसी दौरान अचानक से भगदड़ मच गई। तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जयपुर में शिफ्ट किया गया है। खाटूश्यामजी का मंदिर शहर के मध्य में बना हुआ है। इसमें पूजा के लिए एक बड़ा हॉल है, जिसे जगमोहन के नाम से जाना जाता है। गर्भगृह के द्वार और उसके आसपास को चांदी की परत से सजाया गया है। गर्भगृह के अंदर बाबा का सिर है। शीश को हर तरफ से खूबसूरत फूलों से सजाया गया है।

  • 2 साल पहले रखी थी राम मंदिर की नींव, जानिए आज तक कितना हुआ निर्माण

    2 साल पहले रखी थी राम मंदिर की नींव, जानिए आज तक कितना हुआ निर्माण

    अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य को शुरू हुए अभी 2 साल हो गए हैं और मंदिर का काफी काम हो चुका है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर अभी तक कितना निर्माण हुआ…

     

    अयोध्या: PM मोदी ने 2 साल पहले रखी थी राम मंदिर की नींव, आज जानें कितना हुआ काम

    हिंदुओं के आराध्य भगवान राम के मंदिर की नींव रखी गई. इस मंदिर के लिए लंबा संघर्ष चला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी. इस आधारशिला के साथ ही दुनियाभर के रामभक्तों में उम्मीद जगी कि अयोध्या में जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बन जाएगा. मंदिर के निर्माण कार्य को शुरू हुए अभी 2 साल हो गए हैं और मंदिर का काफी काम हो चुका है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर अभी तक कितना निर्माण हुआ…

    पूरा हुआ इतना काम

    रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माण कार्य शुरू होने के ठीक दो साल बाद, मंदिर निर्माण का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. मंदिर की पहली मंजिल 2024 की शुरूआत तक तैयार होने की उम्मीद है.

    मीडिया के लिए खोली गई साइट

    जगदीश, (राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा नियुक्त पांच पर्यवेक्षक मुख्य इंजीनियरों में से एक) ने शुक्रवार को कहा, ‘यह एक प्लिंथ निर्माण है और यह काम तेजी से प्रगति कर रहा है. हमने एक साथ ‘गर्भ गृह’ और गर्भगृह क्षेत्र से वास्तविक मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है. राजस्थान से गुलाबी बलुआ पत्थर का उपयोग मंदिर की दीवारों के लिए किया जा रहा है.’ मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को साइट को मीडिया के लिए खोल दिया गया.

    2024 तक खुल जाएगा गर्भगृह

    इस साल जून में, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले नक्काशीदार पत्थर को रखकर मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला रखने के लिए एक समारोह में भाग लिया था. उम्मीद जताई जा रही है कि 2024 के अहम लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले गर्भगृह भक्तों के लिए खुल जाएगा.

    मंदिर परियोजना के लिए उपयोग किए जाने वाले कुल पत्थर की मात्रा में 8 से 9 लाख क्यूबिक फीट नक्काशीदार बलुआ पत्थर और 6.37 लाख क्यूबिक फीट अनारक्षित ग्रेनाइट शामिल हैं. मंदिर निर्माण के प्रभारी राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि गर्भगृह में राजस्थान की मकराना पहाड़ियों के सफेद कंचों का इस्तेमाल किया जाएगा.

    गौरतलब है कि मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि मंदिर परियोजना के लिए उपयोग किए जाने वाले कुल पत्थर की मात्रा में 8 से 9 लाख क्यूबिक फीट नक्काशीदार बलुआ पत्थर, 6.37 लाख क्यूबिक फीट अनारक्षित ग्रेनाइट, मंदिर के लिए 4.70 लाख क्यूबिक फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर और गर्भगृह के लिए 13,300 क्यूबिक फीट मकराना सफेद नक्काशीदार संगमरमर शामिल हैं.

     

  • ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਬਣੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ

    ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਬਣੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ

    ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਬਣੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ

     

    ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਵਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਭਰਪੂਰ ਸਮਰਥਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ

     

    ਕਿਹਾ – ਸੰਗਤ ਵਲੋਂ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਵਾਂਗਾ

     

    ਕਿਹਾ – ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸਾਰੇ ਕਾਰਜ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੂਰਨ ਗੁਰ ਮਰਿਆਦਾ ਅਨੁਸਾਰ ਹੋਣਗੇ

     

    ਜਲੰਧਰ  :- ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੀ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਵਲੋਂ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੂੰ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਅਗਲੇ 3 ਸਾਲਾਂ ਲਈ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਬਣੇ 267 ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਿਚੋਂ 200 ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਲੈਟਰਪੈਡ ਤੇ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਦਸਤਖਤ ਕਰਕੇ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪੇ, ਜਿਸਨੂੰ ਸਵੀਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਸਾਰੀ ਸਮੱਗਰੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸੋਨੇ ਦਾ ਛੱਤਰ, ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਚਾਬੀਆਂ, ਨਕਦ ਰਾਸ਼ੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੀ ਸਾਮਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਪੁਰਦ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੇ ਸੰਗਤ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਹਾਜਰੀ ਭਰਦੇ ਹੋਏ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪਤਵੰਤੇ ਸੱਜਣਾਂ ਵਲੋਂ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਸਿਰੋਪਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾ ਕੇ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਜੀ ਨੇ ਜੋ ਮੇਰੇ ਪ੍ਰਤੀ ਭਰੋਸਾ ਜਤਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਮੈਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾ ਕੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਣ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਮੈਂ ਆਪ ਸਭਨਾਂ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਜੀ ਨੂੰ ਇਹ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਵਾਉਂਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਜੀ ਵਲੋਂ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨੂੰ ਮੈਂ ਪੂਰੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਵਾਂਗਾ ਅਤੇ ਮੈਂ ਆਪਜੀ ਨਾਲ ਇਹ ਵਾਅਦਾ ਵੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸਾਰੇ ਕਾਰਜ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੂਰਨ ਗੁਰ ਮਰਿਆਦਾ ਅਨੁਸਾਰ ਹੋਣਗੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੱਡਾ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਭਰਵਾਲ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਆਨੰਦ, ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮਾਈਆਂ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ, ਬਾਵਾ ਮੋਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ, ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭਸੀਨ, ਜਗਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਜੋਗਾ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੱਪੂ, ਕੁਮਾਰ ਸੰਜੀਵ, ਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੀਰੂ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਲਵਲੀ, ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜੂ, ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੇਦੀ, ਸਤਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਿੰਟੂ, ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ, ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬੰਕੀ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੂਰੀ, ਬਲਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੂਰੀ, ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੰਗੀ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਤੂ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪਤਵੰਤੇ ਸੱਜਣ ਹਾਜਰ ਸਨ।

  • श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी की पहली महिला अध्यक्ष बनी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला 

     श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी की पहली महिला अध्यक्ष बनी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला 

     

    प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि मतदाताओं की उम्मीदों को पूरा किया जाएगा। मंदिर की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी होगी। श्री दुर्ग्याणा तीर्थ का नाम विश्व के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थानों की सूची में दर्ज करवाने का वह हर संभव प्रयास करेंगी।

     

    श्री दुर्ग्याणा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक उम्मीदवार चारों सीटों पर विजयी रहे। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने 496 वोट हासिल कर अध्यक्ष का चुनाव जीता है। वह मतदान के माध्यम से चुनाव जीतकर श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी की पहली महिला प्रधान बनी हैं। उनके विरोधी और कांग्रेस पार्टी के समर्थक रमेश शर्मा को 350 वोट मिले हैं।

    इसी तरह भाजपा समर्थक अरुण खन्ना ने 606 वोट हासिल कर महासचिव पद पर अपना कब्जा जमाया है। उन्होंने अपने विरोधी विजय जोशी को हराया है। वित्त सचिव के पद पर विमल अरोड़ा ने जीत हासिल की है। उन्हें 466 वोट मिले। उन्होंने रमेश कुमार शर्मा को हराया है। मैनेजर के पद अनिल शर्मा ने कब्जा जमाया है। अनिल शर्मा ने सुरिंदर गोगा को हराया। शर्मा को 370 वोट मिले।

     

  • श्री देवी तलाब मंदिर में फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 25 जुलाई से, 7 दिन में बनाएं जिंदगी खुशहाल

    श्री देवी तलाब मंदिर में फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 25 जुलाई से, 7 दिन में बनाएं जिंदगी खुशहाल

    98760-10094 पर काल या व्हाटसैप पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (शर्मा) : श्री श्री ज्ञान विकास केन्द्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय श्री देवी तलाब मंदिर में 25 जुलाई से शुरू हो कर 7 दिन चलने वाली इस वर्कशॉप में साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है से शत-प्रतिशत मुक्ति, चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। साथ ही हर समय प्रसन्न रहना व विद्याथीर्यों को कम समय में ज्यादा याद कर पाना और स्मरण शक्ति के तीव्र विकास के तरीके बताए जाएंगें।
    ब्रह्मर्षि विशाल जी द्वारा रोजाना सुबह 4 बजे से 6 बजे तक करवाई जाने वाली इस वर्कशॉप में साधक फ्री रजिट्रेशन करवा कर हिस्सा ले सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र के मेनेजर मंजीत सिंह गर्चा ने बताया कि वर्कशॉप में आने वाले को अपने साथ कुछ भी लाने की आवश्यकता नहीं हैं। इस वर्कशॉप में आने वाले सभी पार्टीसिपेंटस की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए आप 98760-10094 पर काल या व्हाटसैप कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

  • सावन मास के पहले मंगलवार पर इन 3 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की रहेगी विशेष कृपा, जानें कौन सी वह तीन राशिया..

    सावन मास के पहले मंगलवार पर इन 3 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की रहेगी विशेष कृपा, जानें कौन सी वह तीन राशिया?

    Sawan 1st Tuesday 19 July 2022: सावन में पड़ने वाले मंगलवार का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भगवान शिव के साथ बजरंगबली का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    सावन के पहले मंगलवार पर इन 3 राशियों पर रहेगी हनुमान जी कृपा, क्या शामिल है आपकी भी राशि?

    Sawan Tuesday 2022: भगवान शिव को समर्पित सावन मास 14 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है, जिसका समापन 12 अगस्त को होगा। सावन में सोमवार के साथ ही मंगलवार का भी विशेष महत्व होता है। सावन में मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से संकटों से मुक्ति मिलने व मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। ऐसे में सावन के पहले मंगलवार पर भगवान शिव के साथ बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ संयोग बन रहा है। जानें सावन के पहले मंगलवार पर किन राशियों पर रहेगी पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा-

     

    मेष- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मेष राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के मजबूत होने की मान्यता है। कहते हैं कि हनुमान जी की पूजा करने से आर्थिक उन्नति होती है।

    सिंह– शास्त्रों के अनुसार, सिंह राशि वालों पर बजरंगबली अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। हनुमान जी की पूजा करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ संकटों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

    कुंभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वालों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इस राशि के जातक जिस काम में हाथ डालते हैं उन्हें जल्दी सफलता हासिल होती है। हनुमान जी की कृपा से इनका जीवन खुशहाल रहता है।