Category: PUNJAB

  • शिरोमणि अकाली दल के 103वे स्थापना दिवस पर सुखबीर बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी, बोले- बड़े बादल को भी रहा इसका बात मलाल, CM मान ने कहा गुनाहों की माफी नही होती..

    शिरोमणि अकाली दल के 103वे स्थापना दिवस पर सुखबीर बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी, बोले- बड़े बादल को भी रहा इसका बात मलाल, CM मान ने कहा गुनाहों की माफी नही होती..

     
    मुख्यमंत्री मान ने कहा माफी गल्ती की होती है गुनाहों की माफी नही होती

    अमृतसर  आज शिरोमणि अकाली दल का 103वां स्थापना दिवस है। आज पार्टी ने श्री अकाल तख्त साहिब से उनकी सरकार के कार्यकाल में पंजाब में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबियों के लिए माफी मांगी है।

    पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि स्वर्गीय बादल को पूरी जिंदगी मलाल रहा है कि बेअदबियां उनके सीएम रहते हुई और ऐसे हालात बने, उन्हें मामला सीबीआई को देना पड़ा। वे दोषियों को खुद पकड़ ना सके। सुखबीर ने कहा कि हमारे राज में बेअदबी हुई उसके लिए हम माफी मांगते हैं। हम इसके दोषी नहीं पकड़ सके, इसके लिए भी माफी। असल दोषी व सियासत करने वालों की शक्लों को भी कौम के सामने लेकर आएंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि एकजुट होकर ही दुश्मन हुकमराम के अत्याचारों का मुकाबला किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब स्थित गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में रखवाए गए श्री अखंड साहब पाठ के भोग के बाद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संबोधित भी किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री अनिल जोशी समेत लीडरशिप मौजूद रही।

  • मोहाली ; गैंगस्टर जस्सा हैबोवालिया का हुआ एनकाउंटर, कस्टडी से भागने दौरान पुलिस ने मारी गोलियां, एक मुलाजिम जख्मी

    मोहाली ; गैंगस्टर जस्सा हैबोवालिया का हुआ एनकाउंटर, कस्टडी से भागने दौरान पुलिस ने मारी गोलियां, एक मुलाजिम जख्मी

     

    मोहाली : पंजाब के जीरकपुर में बुधवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवालिया का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस उसे इरादा कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए ले गई थी लेकिन वह कस्टडी से भागने लगा। पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर उसके पैर में गोली मार दी। जख्मी हालत में उसे पकड़ लिया गया है, लेकिन वह जिंदा है या मर चुका है, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उसे 6 गोलियां लगने की सूचना है। इस दौरान एक मुलाजिम भी जख्मी हो गया।

    AGTF के अधिकारी संदीप गोयल ने बताया कि नवांशहर का रहने वाला जस्सा हैबोवालिया गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। इस फायरिंग के दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआ है। मौके पर एनकाउंटर जारी है। अधिकारी ने बताया कि जुलाई में इसने एक व्यक्ति पर अटैक किया था। एक व्यक्ति को शक था कि दूसरे के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। उसने सोनू खत्री से संपर्क किया। जिसके बाद सोनू खत्री के कहने पर जस्सा हैबोवालिया ने उक्त व्यक्ति पर अटैक किया था। इसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। अक्टूबर में 3 दिन में इसने 3 मर्डर किए थे। इसे नवंबर में गिरफ्तार किया गया था।

    अब उसे कातिलाना हमले के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे। इसकी जांच कर रहे थे। सोमवार को इसे पूछताछ के लिए लाए थे। इसने बताया कि इंदर पर अटैक के बाद चाइना मेड पिस्टल यहां छुपा दिया था। उसकी रिकवरी के लिए लाए थे। कर्मचारी ने उसे हथकड़ी लगाई हुई थी। आरोपी उसे छुड़ाकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने वार्निंग शॉट कर उसे रोकने को कहा लेकिन वह नहीं रुका, इसके बाद उसके पैर में गोली मारी गई।

  • पठानकोट में लगे अभिनेता सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर

    You are currently viewing Punjab : पठानकोट में लगे अभिनेता सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर

     पठानकोट में लगे अभिनेता सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर

    • बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल की दमदार एक्टिंग की वजह से उनके करोड़ों चाहने वाले है. लेकिन पंजाब में एक फिर उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए है. यहीं नहीं सन्नी देओल को खोजकर लाने वाले के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है. ये पहली बार नहीं हुआ कि सन्नी देओल के गुदशुदगी के पोस्टर लगे हो. दरअसल, सन्नी देओल गुरदासपुर-पठानकोट लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद है. लोगों का कहना है कि जब से सन्नी देओल सांसद बने है तब से वो दोनों जिलों में दोबारा दिखाई नहीं दिए, ना ही कोई विकास कार्य करवाया है.

    पठानकोट जिले के हलका भोआ के लोगों ने सरना बस स्टैंड पर सन्नी देओल के गुमशुदगी के पोस्टर लगातार रोष जताया. पठानकोट जिले में पहली बार ये गुमशुदगी के पोस्टर नहीं लगे है. इससे पहले जिले के हल्का पठानकोट और सुजानपुर में भी सन्नी देओल के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे. लेकिन इसके बाद भी बीजेपी सांसद ने लोगों का दर्द जानने की कोशिश नहीं की. वो अपने लोकसभा क्षेत्र में कभी नहीं आए. जिसके वजह से रविवार को पठानकोट लोकसभा क्षेत्र में फिर लोगों का गुस्सा देखने को मिला. विरोध कर रहे लोगों ने बस में सफर कर लोगों को पोस्टर बांटे और बसों में भी चिपकाए ताकि उनके सांसद तक उनकी बात पहुंच सके.

  • अवैध रूप से हथियारों की सप्लाई में जुटे दो आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार, 10 देसी पिस्ताैलें बरामद

    अवैध रूप से हथियारों की सप्लाई में जुटे दो आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार, 10 देसी पिस्ताैलें बरामद

     
     0 

    जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज)-पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अगुवाई में सीआईए की टीम ने एमपी से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों 10 देसी पिस्तौल .32 बोर सहित 10 मैगजीन बरामद की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गुरदासपुर, अजीतपाल सिंह उर्फ शालू पुत्र हरबंद सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि डीसीपी इनवेस्टिगेन हरविंदर विर्क, एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार की टीम ने परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जो कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर पंजाब में सप्लाई करते हैं, जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार है। जो आज भी अवैध हथियारों की सप्लाई देने के लिए परागपुर चाैक की ओर आ रहे हैं। इस दौरान परागपुर लिंक रोड पर नाकेबंदी कर फगवाड़ा की ओर से आ रहे शकी व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान दोनों के कब्जे से 10 देसी पिस्तौल .32 बोर, 10 मैगजीन बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला है कि दिलप्रीत ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके पिता बिजली का काम करते है। वहीं अजीत ने भी 12वीं पढ़ाई की है। दिलप्रीत ने अपने पास के गांव के अजय कुमार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार की खेप लेकर आया था।

  • किसानों ने मुंबई-आगरा हाईवे किया जाम , खुद शरद पवार भी विरोध-प्रदर्शन में हुए शामिल

     किसानों ने मुंबई-आगरा हाईवे किया जाम , खुद शरद पवार भी विरोध-प्रदर्शन में हुए शामिल

     

    नासिक : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार प्याज निर्यात पर केंद्र के प्रतिबंध के विरोध में आयोजित किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए। 83 वर्षीय पवार कई पार्टी नेताओं के साथ दोपहर में चंदवाड शहर में प्याज उत्पादकों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए, जिसमें हजारों स्थानीय किसानों ने भाग लिया। चार साल में यह पहली बार है कि राज्यसभा सदस्य पवार किसी आम सार्वजनिक मुद्दे के लिए सीधे मैदान में आंदोलन में भाग लिया।

    पिछले कुछ महीनों से, स्थानीय बाजारों में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र द्वारा 31 मार्च 2024 तक प्याज के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। नासिक और अन्य हिस्सों में किसान निर्यात प्रतिबंध को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले कुछ महीनों से एपीएमसी में हड़ताल के साथ नियमित विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

    विभिन्न दलों के राजनेताओं ने कहा है कि मानसून में असमान बारिश के साथ सूखे जैसी स्थिति और हाल ही में बेमौसम बारिश/ओलावृष्टि से सर्दियों में फसलें बर्बाद होने के मद्देनजर निर्यात प्रतिबंध दोहरी मार साबित हुआ है।

    नवंबर 2019 में, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री और अलग हुए नेता के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के बाद, अनुभवी मराठा (तत्कालीन) नवगठित महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बचाने के बेताब प्रयासों में पूरी ताकत से कूद पड़े थे। उस समय भी अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने थे, हालाँकि दो-सदस्यीय सरकार बमुश्किल 80 घंटे ही चल सकी थी।

  • नवजोत सिद्धू के बेटे की हुई शादी

    You are currently viewing Punjab : नवजोत सिद्धू के बेटे की हुई शादी

     नवजोत सिद्धू के बेटे की हुई शादी

    • पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू ने इनायत रंधावा के साथ पटियाला में शादी कर ली है।  उनका आनंद कारज आज पटियाला में किया गया। गुरुवार शाम को पटियाला के निम्राना होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। इस समारोह में राजनीति, फिल्म और क्रिकेट जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

    नवजोत सिंह सिद्धू की बहू इनायत रंधावा भी पंजाबी हैं और पटियाला में रहती हैं। वह एक सैन्य परिवार से हैं और पटियाला के मशहूर मनिंदर रंधावा की बेटी हैं। इनायत के पिता मनिंदर रंधावा वर्तमान में पंजाब रक्षा सेवा कल्याण विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। नवजोत सिद्धू के बेटे करण, करण सिद्धू को 2018 में पंजाब सरकार में सहायक अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। लेकिन विपक्षी दलों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पीछे हट गए और मीडिया से कहा कि करण यह पद स्वीकार नहीं करेंगे.

  • जालंधर में 12 स्कूली बच्चे पड़े बीमार, पढ़े

    You are currently viewing जालंधर में 12 स्कूली बच्चे पड़े बीमार, पढ़े

    जालंधर में 12 स्कूली बच्चे पड़े बीमार, पढ़े

     

    • जालंधर : कस्बा नकोदर में सेंट जूड्स कॉन्वेंट स्कूल में आरओ का पानी पीने से 12 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों के बीमार पड़ने के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। सभी को नकोदर के अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार की सुबह तक सभी की हालत में सुधार था। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुई है।बीमार पड़े सभी बच्चे 10वीं और 8वीं कक्षा के छात्र हैं। आज जालंधर के डीसी इस मामले को लेकर रिपोर्ट तलब कर सकते हैं।

    स्कूल ग्राउंड में लगे वाटर कूलर से पिया था पानी जानकारी के अनुसार सभी बच्चे रोजाना की तरह सोमवार को स्कूल में थे। स्कूल के ग्राउंड में दसवीं और आठवीं क्लास के बच्चे बैठे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों क्लास के 12 बच्चों ने ग्राउंड में लगे वाटर कूलर से पानी पिया।कुछ देर बाद सभी के पेट में दर्द शुरू हुआ। जब दोपहर तक बच्चों को असहनीय दर्द हुआ तो स्कूल द्वारा सभी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाना शुरू किया गया। इसके बाद बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई।

  • श्री गुटका साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले..

    You are currently viewing श्री गुटका साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने पीटा

    श्री गुटका साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले..

    • दोराहा के गांव लंडा में श्री गुटका साहिब के अंग फाड़ककर बेअदबी करने के आरोप में एक व्यक्ति की लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गुरदीप सिंह निवासी गांव लंडा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई दोराहा निवासी इंदरप्रीत सिंह की शिकायत पर हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें रमनदीप सिंह का फोन आया, जिन्होंने कहा कि गांव लंडा में एक व्यक्ति ने अपने घर में रखे श्री गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए हैं। वह अपने साथियों के साथ गांव लंडा पहुंचे तो वहां पहले से लोगों का जमावड़ा लगा था। जांच करने पर पता चला कि गुरदीप सिंह ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया और इसके बाद बेअदबी की।
  • मुख्यमंत्री मान ने सभी पुलिस कमिश्नरों और SSP को दिया निर्देश, नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति जारी रखें

    मुख्यमंत्री मान ने सभी पुलिस कमिश्नरों और SSP को दिया निर्देश, नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति जारी रखें

    चंडीगढ़ -पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के सभी पुलिस कमिश्नरों एवं एसएसपी से अहम बैठक की। बैठक में सीएम मान ने नशों के खिलाफ आरपार की लड़ाई को और तेज करने को कहा। सीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे अफसर बिना किसी दबाव से दिलेरी से काम करें ताकि हमारे 3 करोड़ पंजाबी सुरक्षित रहें।

    बैठक के बारे में डीजीपी गाैरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध माइनिंग पर पूरा शिकंजा कसा जा रहा है और आगे भी कसा जाएगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि धरनों के कारण जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीजीपी ने बताया कि ड्रग तस्करी और गैंगस्टरवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति जारी रहेगी। आर्गनाइज्ड क्राइम के खिलाफ जंग जारी रहेगी।

  • पंजाब के गुरदासपुर में पहुंच अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने नए बस स्टैंड का शुभारंभ

    पंजाब के गुरदासपुर में पहुंच अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने नए बस स्टैंड का शुभारंभ

     

    गुरदासपुर -दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गुरदासपुर के नए बस स्टैंड का शुभारंभ किया। इसके बाद न्यू बस स्टैंड के पास इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड में पंडाल में पहुंचे।

    दोनों नेता गुरदासपुर में 1854 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से गुरदासपुर और आस-पास के लोगों को फायदा पहुंचेगा। इस दौरान सीएम भगवंत मान CNG प्रोजेक्ट, चीनी मिल, सरकारी ITI गुरदासपुर वासियों को सौंपने वाले हैं। बटाला से विधायक व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से आज से गुरदासपुर में विकास क्रांति की नई शुरुआत की जा रही है। सीमावर्तीय जिले गुरदासपुर और पठानकोट के लिए यह ऐतिहासिक पल है। रैली संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।