Category: PUNJAB

  • राज्य मंत्री भारत सरकार सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण

    राज्य मंत्री भारत सरकार सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण

    राज्य मंत्री भारत सरकार सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण

    विद्या भारती देश में फैला रहा है शिक्षा का उजाला

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) 15 जनवरी जलंधर  विद्या भारती की प्रांतीय ईकाई सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा पंजाब में 238 संस्कार केंद्र (सिंगल टीचर स्कूल) चलाए जा रहे हैं | इन्हीं संस्कार केंद्रों पर 19 मिनट की एक शानदार ‘डाक्यूमेंट्री’ फिल्म निर्माता द्वीप राज कोछड़ जो कि विद्या भारती के पूर्व छात्र भी हैं, बनाई है | इसी डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने विद्या धाम में सायं 4.30 पर किया | लोकार्पण के बाद बोलते हुए सोम प्रकाश ने कहा कि विद्या भारती एक अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है जो देश में शिक्षा का उजाला फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है | उन्होंने आगे कहा कि सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा पंजाब में चलाए जा रहे संस्कार केंद्रों में प्रतिदिन सायं को ऐसे बच्चों को जो शिक्षा से दूर हैं, को शिक्षा के साथ साथ देशभक्ति के संस्कार भी दिए जा रहे हैं |
    कार्यक्रम का प्रारंभ मा सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर किया गया | इसके बाद मंत्री सोम प्रकाश ने अयोध्या जी से आए ‘अक्षतों’ का वितरण किया और इसके साथ ही ‘जय श्री राम’ के नारों से विद्या धाम का डा.अंबेडकर सभागार गूँज उठा | उल्लेखनीय है कि यह संपूर्ण कार्यक्रम सर्वहितकारी समिति के संपर्क विभाग द्वारा करवाया गया | संपर्क विभाग प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ ने डाक्यूमेंट्री की जानकारी देते हुए बताया कि इन संस्कार केंद्रों (सिंगल टीचर स्कूल) में सायं दो घंटे के लिए आर्थिक दृष्टि से दुर्बल बच्चों को एक टीचर के द्वारा पढ़ाया जाता है | ये टीचर सेवाभाव से ही सारे कार्य करती है | इन संस्कार केंद्रों में शिक्षा प्राप्त कर बच्चे स्वभिमान से अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं |
    इस कार्यक्रम में महामंत्री डा.नवदीप शेखर, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार, संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रमोद कुमार, वित्त सचिव ठाकुर विजय लघु उद्योग भारती के अरविंद धूमल, गुरप्रीत सिंह, अमन बग्गा, प्रदीप वर्मा, नीरज जिंदल, सोमेश शर्मा, सोमेश लूथरा, रेखा कालिया, मोहित भारद्वाज, संघ प्रचारक नवदीप और शशांक, नीलम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

  • भीषण हादसा; जालंधर -अमृतसर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ट्राली के पीछे टकराई, तीन की माैत…

     भीषण हादसा; जालंधर -अमृतसर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ट्राली के पीछे टकराई, तीन की माैत…

     

    जालंधर –सोमवार को हुए भीषण हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की माैत हो गई। यह हादसा जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित बल अस्पताल के पास हुआ। सूचना पाकर थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया गया है। रागीरों ने बताया कि कार अमृतसर की ओर से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। एकदम अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली में जा घुसी।

  • मर्डर; लोहड़ी वाले दिन जालंधर में घटी बड़ी वारदात, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

    मर्डर; लोहड़ी वाले दिन जालंधर में घटी बड़ी वारदात, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

    मर्डर; लोहड़ी वाले दिन जालंधर में घटी बड़ी वारदात, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

     

    MBD WEB NEWS जालंधर: जालंधर में लोहड़ी के दिन एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव दाना मंडी डाकघर के पास बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जान में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है

    मृतक मुंह पर काफी गहरा घाव है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

     

    जानकारी के अनुसार, शव पुलिस ने गोपाल नगर से सटी दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस अब एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त व्यक्ति किसके साथ यहां तक पहुंचा और कैसे पहुंचा।

  • दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रैस वे सम्बन्धी समीक्षा बैठक में बोले ई.टी.ओ.; नेशनल हाईवे के कार्यों में लाई जाए तेजी

     

    दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रैस वे सम्बन्धी समीक्षा बैठक

    अमृतसर: राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सडक़ों के जाल का अहम रोल होता है, जिससे राज्यों का एक दूसरे से सडक़ीय सम्पर्क कायम हो सके और व्यापार में विस्तार हो सके। इन शब्दों का प्रगटावा स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. लोक निर्माण विभाग मंत्री पंजाब ने आज दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रैस वे को लेकर नेशनल प्रोजैक्ट हाईवे के और अमृतसर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के उपरांत किया। मंत्री ई.टी.ओ. ने बताया कि दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रैस वे की ज़मीन एक्वायर करने के लिए 1829 करोड़ रुपए जारी हुए थे, जिसमें से अब तक 1647 करोड़ रुपए संबंधितों को बाँटे जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे के कार्यों में किसी तरह की भी ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि किसी जगह पर ज़मीन ऐक्वायर सम्बन्धी कोई मुश्किल पेश आती है तो मिल-जुलकर उसका समाधान निकाला जाए। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने स. ई.टी.ओ. के संज्ञान में लाया कि कुछ लोगों द्वारा पैसे लेकर भी ज़मीन का कब्ज़ा नहीं दिया जा रहा, जिस पर लोक निर्माण मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि वह ख़ुद यह केस देखें और जल्द से जल्द इनका निपटारा करवाया जाए।

    No description available.

     मंत्री ई.टी.ओ. ने कहा कि राज्य के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान की सरकार द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य का विकास वहां के सडक़ीय जाल को देखकर ही लगाया जा सकता है। स. ई.टी.ओ. ने समूह एस.डी.एमज़ को हिदायत करते हुए किसी ज़मीन की मलकीयत का मुआवज़ा देने में देर नहीं होनी चाहिए और सम्बन्धित मालिकों को सरकार द्वारा जो मुआवज़ा निर्धारित किया गया है वही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लम्बित मामलों में तेज़ी लाई जाए, जिससे भूमि को एक्वायर करके प्रोजैक्ट का काम जल्दी पूरा किया जा सके। मंत्री ई.टी.ओ. ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी ज़मीन के मलकीयत रेट में किसी भी तरह की कोई गलती है तो वह ऑरबीटरेटर के पास जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए पैसे ही सम्बन्धित मालिकों को दिए जा रहे हैं। बैठक में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह, एस.डी.एम. अमृतसर- 1 और 2 मनकंवल सिंह चाहल, निकास कुमार, एस.डी.एम बाबा बकाला अमनदीप सिंह, एस.डी.एम अजनाल स. अरविन्दरपाल सिंह, जि़ला राजस्व अधिकारी तपन भनोट, एस.पी. हैडक्वार्टर जसवंत कौर, डी.एस.पी. ग्रामीण हरप्रीत सिंह, एस.ई. लोक निर्माण विभाग स. इन्दरजीत सिंह, प्रोजैक्ट डायरैक्टर नेशनल हाईवे, राकेश कुमार यादव इंजीनियर विशाल गौतम के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • जालंधर-अमृतसर हाइवे पर लग्ज़री कारों में लगी भयंकर आग; BMW,AUDI जैसी लग्जरी गाड़ियां जली

    जालंधर-अमृतसर हाइवे पर लग्ज़री कारों में लगी भयंकर आग; BMW,AUDI जैसी लग्जरी गाड़ियां जली

    जालंधर-अमृतसर हाइवे पर लग्ज़री कारों में लगी भयंकर आग; BMW,AUDI जैसी लग्जरी गाड़ियां जली

     

    शुक्रवार को जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित फेयर फार्म रिजॉर्ट के सामने खड़ी करीब आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों को आग लगने का समाचार मिल है। जिसमें बीएमडब्ल्यू BMW ऑडी AUDI गाड़ियों सहित करीब 5 गाड़ियां इस आग की चपेट में आ गई।आग लगने के बाद तुरंत ही दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
    प्राप्त हुई शुरुआती जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से इन गाड़ियों में आग लगी। यह आग पहले एक गाड़ी में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आसपास खड़ी गाड़ियों को भी इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

     

  • जालंधर में बढ़ रही ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन ने रेहड़ी चालकों के लिए शहर को 4 जोनों में बांटा 

     जालंधर में बढ़ रही ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन ने रेहड़ी चालकों के लिए शहर को 4 जोनों में बांटा

    यातायात प्रवाह को सुव्यवस्थित करने और शहर में भीड़ कम करने के उद्देश्य से एक अन्य पहल में, पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रेहड़ी वालों के लिए 15 स्थलों की पहचान करके शहर को चार जोनों में विभाजित किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण स्ट्रीट मार्केट हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के निगम कमिश्नर आदित्य से मिलकर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चार जोन बनाए गए हैं और स्ट्रीट वेंडरों के लिए 15 स्थान चिन्हित किए गए हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि जालंधर में चल रही ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान निकालना समय की मुख्य जरूरत है।

     

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि ये रोडमैप यातायात की भीड़ को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो यात्रा के समय को कम करके नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा और भारी यातायात के कारण दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करेगा।  उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में अवैध अतिक्रमण को खत्म करने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर में चार निर्दिष्ट क्षेत्रों में 15 वेंडिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जिससे रेहड़ी लगाने वालों को काम करने के लिए एक नई जगह मिल जाएगी।  उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन में फेरीवालों को पानी और बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट (ईआरएस) नियमित गश्त करेगी।

     

    स्वपन शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ियों को शिफ्ट करने के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है, जिनमें ट्रांसपोर्ट नगर इंडस्ट्रियल एरिया (फोकल प्वाइंट मंडी), भगत सिंह कॉलोनी मकसूदां ब्रिज, सोढ़ल मंदिर से मजार साइड ग्रीन बेल्ट नजदीक काली मंदिर रोड के पास, चारा मंडी के पास लाम पिंड चौक (ट्रक पार्किंग), गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू मार्केट, वेरका चौक और लधेवाली से फोकल प्वाइंट के पास बेअंत सिंह पार्क शामिल हैं।

  • लोगों को आर.टी.ओ दफ्तर में नहीं होगी कोई परेशानी :आदित्य गुप्ता; पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    लोगों को आर.टी.ओ दफ्तर में नहीं होगी कोई परेशानी :आदित्य गुप्ता; पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    लोगों को आर.टी.ओ दफ्तर में नहीं होगी कोई परेशानी :आदित्य गुप्ता; पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    MBD WEB NEWS जालंधर: डाइविंग लाइसैंस, आर.सी. आदि की पेंडेंसी दूर करने के लिए रीजन ट्रांसपोर्ट दफ्तर में बडे स्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    इस संबंधी जानकारी देते हुए आर.टी.ओ जालंधर आदित्य गुप्ता ने कहा कि उन्होंने दफ्तर के कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए आदेश जारी किए है ताकि पेंडेंसी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।
    श्री गुप्ता ने कहा कि 6 दिसंबर, 2023 को कार्यभार संभालने के बाद से दफ्तर ने 5330 ड्राइविंग लाइसैंस जारी किए है और 3964 आर.सी. मंजूर की गई है। इसके अलावा इस अवधि दौरान 241829106 रुपये मोटर व्हीकल के तौर पर वसूले गए है, जिसमें परमिट फीस,रजिस्ट्रेशन फीस, फिटनेस फीस आदि शामिल है।
    उन्होंने बताया कि इस अवधि में 777 कर्मशीयल वाहनों को फिटनेस एवं पासिंग मंजूर की गई तथा 1329 चालान कर 2161000 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया।
    आर.टी.ओ. ने कहा कि दफ्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को लोगों के लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि लोगों को लाइसैंस बनवाने या आर.टी.ओ. दफ्तर से जुड़े काम निपटाने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

     

  • नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

    नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

     

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने सोमवार को नशों की खऱीद-फऱोख़्त या अन्य गतिविधियों सम्बन्धी संवेदनशील स्थानों में बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय घेराबन्दी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया। डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर यह अभियान राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया। यह ऑपरेशन राज्यभर में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही समय चलाया गया और पंजाब पुलिस हैडक्वाटर के स्पैशल डीजीपी / एडीजीपी / आईजीपी / डीआईजी रैंक के अधिकारियों को हरेक पुलिस जि़ले में निजी तौर पर कार्यवाही की निगरानी करने के लिए तैनात किया गया। सीपीज़/ एसएसपीज़ को कहा गया कि वह पूरी सावधानी और सतर्कता से योजना बनाने के लिए अपने-अपने सम्बन्धित जिलों में नशीले पदार्थों और मेडिकल नशों की बिक्री वाले प्वाइंटों या ऐसे स्थानों (ड्रग हॉटस्पॉट्स), जो नशा-तस्करों की पनाहगाहें हैं और जहाँ वह धड़ल्ले से अपनी अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए सुरक्षित हैं, की पहचान करें जिससे भारी पुलिस तैनाती के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया जा सके। विशेष डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला जिन्होंने फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी रवजोत कौर गरेवाल के साथ इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया, ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति-एनफोर्समैंट, रोकथाम और पुनर्वास लागू किया है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा-मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े स्तर पर ऐसे कासो ऑपरेशन न केवल समाज विरोधी तत्वों में ख़ौफ़ पैदा करने में मदद करते हैं, बल्कि लोगों का भरोसा बढ़ाते हैं और क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को भी बढ़ाते हैं।
    स्पैशल डीजीपी ने बताया कि 9000 से अधिक पुलिस कर्मियों की संख्या वाली 600 से अधिक पुलिस टीमों ने 268 ड्रग हॉटस्पॉट्स की घेराबन्दी की और 5505 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने 202 एफआईआर दर्ज करके 48 व्यक्तियों को गिरफ़्तार करने के अलावा 21 भगौड़े अपराधियों (पीओ) को भी हिरासत में लिया। स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने 1.9 किलो हेरोइन, 6.80 लाख रुपए की ड्रग मनी, 1.1 किलो अफ़ीम, 87.5 किलो भुक्की, 10125 नशीली गोलियाँ, 18 टीके, 885 लीटर अवैध शराब और 12,350 लीटर लाहन की बरामदगी के अलावा 16 मोटरसाईकल और एक कार भी ज़ब्त की है। बताने योग्य है कि जि़ला पुलिस बलों द्वारा आंकड़ों के विश्लेषण के द्वारा नशों के हॉटस्पॉट्स की पहचान करने के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया।

  • PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पर भारत का सख्त एक्शन, दिल्ली में मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब

    PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पर भारत का सख्त एक्शन, दिल्ली में मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब

    नई दिल्ली : मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है। इस बीच खबर है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे। भारत ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानों पर मंत्रियों की टिप्पणियों को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मंत्रियों को सस्पेंड किया गया था।

    Maldives High Commissioner summoned in Delhi : भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। वहीं मंत्रियों के अपमानजनक बयानों के बाद भारत में मालदीव का विरोध होना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक ने मालदीव का विरोध किया। मालूम हो कि रविवार को भारत में सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी रद्द की गई हवाई यात्रा और होटल बुकिंग के कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया। वहीं सोमवार को ट्रैवल क्षेत्र की दिग्गज भारतीय कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स बुकिंग बंद कर दी। इसके बाद माना जा रहा है कि इस विवाद से मालदीव टूरिज्म को बड़ा झटका लग सकता है।

  • राज्य सरकार द्वारा 43 सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी – बलकार सिंह

    राज्य सरकार द्वारा 43 सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी – बलकार सिंह

     

    राज्य सरकार द्वारा 43 सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी – बलकार सिंह

    पैंडिंग इंतकाल के लिए करतारपुर में लगाए विशेष कैंप का लिया जायजा

    करतारपुर/जालंधर; 06 जनवरी राज्य सरकार लोगों को प्रत्येक प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे है।

    पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज यह बात जालंधर जिले की सभी तहसीलों और सब-तहसीलों में पैडिंग इंतकालो के निपटारे के लिए सब-तहसील करतारपुर में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष कैंप के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
    स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने लोगों के पैंडिंग इंतकालो के निपटारे के लिए यह विशेष कैंप लगाए है।
    उन्होंने कहा कि आज जालंधर-1, जालंधर-2, करतारपुर, भोगपुर, नकोदर, शाहकोट, फिल्लौर, नूरमहल, लोहियां और आदमपुर की तहसीलों और उप-तहसीलों में विशेष कैंप लगाए गए और पैंडिंग इंतकालों का निपटारा किया गया।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जन्म एवं मृत्यु सर्टीफिकेट, आमदन, निवास, जाति, पेंशन, बिजली बिल भुगतान आदि सहित 43 प्रकार की प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू किया है।
    उन्होंने कहा कि अब कोई भी नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार समय निर्धारित कर इन सेवाओं का लाभ उठा सकता है।
    उन्होंने लोगों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए पैंडिंग इंतकालों के निपटारे हेतु विशेष कैंप के प्रबंधों की प्रशंसा की।