Category: PUNJAB

  • पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का किया पर्दाफाश; एक करोड़ रुपये ड्रग मनी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का किया पर्दाफाश; एक करोड़ रुपये ड्रग मनी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

     

     

    अमृतसर- पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक करोड़ से अधिक की ड्रग मनी जब्त की और विदेश में रहने वाले शीर्ष ड्रग तस्करों गुरजंत सिंह भोलू और किंदरबीर सिंह उर्फ सनी दयाल के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने संगठित अपराध गिरोह चलाने के आरोप में विदेशी संचालकों और दो गुर्गों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अपराधियों से 1.07 करोड़ की ड्रग मनी, एक मनी काउंटिंग मशीन, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यादव ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब की इन नहरों में 28 जुलाई से चार अगस्त तक छोड़ा जाएगा पानी,जानें क्या है पूरी खबर..

    पंजाब की इन नहरों में 28 जुलाई से चार अगस्त तक छोड़ा जाएगा पानी,जानें क्या है पूरी खबर..

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने ख़रीफ़ के मौसम के लिये नहरों में पानी छोड़ने का कार्यक्रम जारी किया है। जल स्रोत विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि 28 जुलाई से चार अगस्त तक सरहिंद केनाल सिस्टम की नहरों जैसे पटियाला फीडर, अबोहर ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिसत दोआब केनाल और सिद्धवां ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवीं प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।

    प्रवक्ता ने बताया कि घग्गर लिंक और इसमें से निकलती घग्गर ब्रांच और पी.एन.सी, जो ग्रुप ’बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि भाखड़ा मेन लाइन से निकलती नहरों, जो ग्रुप ’ए’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।

    प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह सरहिंद फीडर से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों, जो ग्रुप ’बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि सरहिंद फीडर से निकलते सभी रजबाहों, जो ग्रुप ’ए’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि कसूर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सभराओं ब्रांच, लाहौर ब्रांच और मेन ब्रांच लोअर और इनके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचा हुआ पानी मिलेगा।

  • *डॉ. धर्म स्वरूप गुप्त की 88 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित*

    *डॉ. धर्म स्वरूप गुप्त की 88 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित*

    *डॉ. धर्म स्वरूप गुप्त की 88 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित*

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) साहित्यकार, पत्रकार एवं शिक्षाविद स्वर्गीय डॉ. धर्म स्वरूप गुप्त की 88 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल एमडीएवी भवन, दरिया,चंडीगढ़ में सृजन संस्थान ने काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पधारीं विद्याधाम यूएसए की फाउंडर प्रेसिडेंट, डॉ. सरिता मेहता, सृजन संस्थान के अध्यक्ष सोमेश गुप्ता और प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार शर्मा ने किया।

    *दो भागों में बांटा गया प्रतियोगिता को-सर्वोत्तम काव्य पाठ करने वालों को किया गया पुरस्कृत*

    इस प्रतियोगिता को क्रमशः दो भागों जूनियर और सीनियर में बांटा गया। जूनियर कैटेगरी में विद्यार्थियों ने प्यास, आंधी, बेजुबान,दायरे, अंतर्दृष्टि,भटकन,मेरा देश,ए मेरे वतन,मैं हिंदुस्तानी, भारत की संतान,प्यास,जिंदगी,हालात में सुधार, महफिल आदि कविताएं गुनगुनाईं। सीनियर कैटिगरी के विद्यार्थियों ने दिशाहीन,आंधी,जिंदगी एक लहर,ऐ मेरे दोस्त, सावन की क्या बात कहूं मैं, मुस्कान आदि कविताएं प्रस्तुत की। जूनियर कैटेगरी में हमायरा,निक्की,लक्ष्मी को क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। जबकि राज और अंकुश को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया।सीनियर कैटेगरी में कल्पना को पहले पीयूष को दूसरा और रूपांशी को तीसरा स्थान मिला। जबकि नैंसी और काजल को सांत्वना पुरस्कार से प्रदान किया। डॉ सरिता मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते डॉ. धर्मस्वरूप गुप्त उच्च कोटि के शिक्षक थे। उनकी रचनाएं आज जन-जन की आवाज बन रही हैं।उनके कार्य लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। डॉ विनोद शर्मा ने कहा कि डॉ. धर्म स्वरूप सादा जीवन और उच्च विचार से परिपूर्ण थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ साहित्य और पत्रकारिता को भी नई दिशा दी। वे सबके प्रेरणा स्रोत हैं। सोमेश गुप्ता ने उपस्थित सभी अध्यापकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. धर्मस्वरूप गुप्त की याद में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। उन्होंने स्कूल को पंखे देने की घोषणा भी की। गौरतलब है कि डॉ. धर्मस्वरूप गुप्त डी. ए. वी. कॉलेज सेक्टर 10 चंडीगढ़ के हिंदी विभागाध्यक्ष,भिन्न – भिन्न कॉलेजेस के प्रिंसिपल और चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के वाईस चेयरमैन भी रह चुके हैं।

  • कारगिल विजय दिवस रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर चेतक कोर द्वारा आकर्षक सैन्य उपकरण प्रदर्शन*

    कारगिल विजय दिवस रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर चेतक कोर द्वारा आकर्षक सैन्य उपकरण प्रदर्शन*

    *कारगिल विजय दिवस रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर चेतक कोर द्वारा आकर्षक सैन्य उपकरण प्रदर्शन*

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर और ‘ऑपरेशन विजय’ में शहीद नायकों की निस्वार्थ सेवा का जश्न मनाने के लिए, चेतक कोर ने आज बठिंडा सैन्य स्टेशन में “‘अपनी सेना को जाने” विषय के तहत हथियारों और सैन्य उपकरणों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया ।

    इस प्रदर्शन ने बठिंडा और उसके आसपास के इलाकों से बहुत अधिक लोगो को आकर्षित किया , जिसमे बठिंडा के विभिन्न स्कूलों के 1500 से अधिक छात्र छात्राएं और एन सी सी कैडेट्स मौजूद थे । वहां उपस्थित नागरिक भारतीय सेना के नवीनतम हथियारों, उपकरणों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रभावशाली प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो गए। देशभक्ति गीतों के साथ लाइव बैंड के प्रदर्शन और ऑपरेशन विजय पर प्रेरक फिल्म ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ाया।

    इस कार्यक्रम में वीर सैनिकों और अधिकारियों के साथ छात्रों का संवाद भी हुआ, जिससे युवा मनो को सैन्य जीवन की एक झलक प्रदान हुई तथा सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए सभी युवाओ में भविष्य में सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए।

  • Pathankot के फंगतौली गांव में दिखे सात संदिग्ध, ग्रामीणों में दहशत का माहौल; Police ने चलाया Search अभियान

    You are currently viewing Pathankot के फंगतौली गांव में दिखे सात संदिग्ध, ग्रामीणों में दहशत का माहौल; Police ने चलाया Search अभियान

    Seven suspects seen in Phangtauli village of Pathankot, atmosphere of panic among villagers; Police launched a search operation

    Pathankot के फंगतौली गांव में दिखे सात संदिग्ध, ग्रामीणों में दहशत का माहौल; Police ने चलाया Search अभियान

     

    •   पठानकोटः पठानकोट के अन्तर्गत आते फंगतौली गांव में बीते दिन उस वक्त दहशत फैल गई, जब यहां एक महिला ने सात संदिग्धों को देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना मामून की प्रभारी रजनी बाला ने रात भर टीम के साथ एरिया को चेक किया। वहीं, बुधवार की सुबह से लेकर शाम तक जिला पुलिस ने सेना व स्वैत कमांडों के साथ पूरे एरिया में सर्च अभियान चलाया और गांव के बाहर पड़ते खंडहरों व जंगल को भी विशेष तौर पर चेक किया गया। हालांकि, सर्च के दौरान पुलिस व सेना को वहां पर कुछ नहीं मिला। लेकिन, संदिग्धों के देखे जाने की बात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

    बता दें कि एक माह के भीतर पठानकोट में चौथी बार संदिग्धों की मूवमेंट कभी बॉर्डर क्षेत्र तो कभी आसपास के जंगलों में देखी गई है। इन सभी संदिग्धों में कुछ सेना की वर्दी पहने तो कुछ काले कपड़ों में हथियारों के साथ और कुछ के कंधों पर भारी भरकम बैग है।

    इस संबंधी जानकारी देती हुई सीमा देवी ने बताया कि वे शाम साढ़े सात बजे करीब अपने घर के पास खड़ी थी तभी जंगलों के रास्ते सात संदिग्ध लोग उसके पास आए और उक्त लोगों ने उससे पानी मांगा और पानी पीने के बाद उससे सवाल करने लगे। महिला ने बताया कि पंजाबी भाषा बोल रहे व्यक्ति ने उससे पूछा कि गांव में कुल कितने घर हैं और आपका पति क्या काम करता है। उसने बताया कि उक्त लोग रंग से काले दिखाई दिए और लंबे कद के होने पर कंधों पर भारी भरकम बैग भी लटकाए हुए थे। जाते जाते पीछे मुड़ कर भी देख रहे थे कि महिला किसी से उनके बारे बात तो नहीं कर रही और दोबारा वापस जंगलों की तरफ सभी लौट गए।

    महिला ने तुरंत अपने पड़ोसियों को इस मामले के संबंध में बताया तो जिन्होंने थाना मामून कैंट पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना मामून कैन्ट की प्रभारी सब इंस्पेक्टर रजनी बाला पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंची और कुछ समय के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, बुधवार सुबह पंजाब पुलिस ने डीएसपी हेडक्वॉर्टर पठानकोट नछतर सिंह और डीएसपी सिटी सुमीर सिंह मान के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी कमांडो के जवानों ने सेना के साथ मिलकर धार क्षेत्र के जंगलों में कॉम्विंग सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और हरेक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

  • NITI आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे पंजाब के CM Bhagwant Maan, कांग्रेस कर चुकी है बहिष्कार का ऐलान

    You are currently viewing NITI आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे पंजाब के CM Bhagwant Maan, कांग्रेस कर चुकी है बहिष्कार का ऐलान

    Punjab CM Bhagwant Maan will not attend NITI Aayog meeting, Congress has announced boycott

    NITI आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे पंजाब के CM Bhagwant Maan, कांग्रेस कर चुकी है बहिष्कार का ऐलान

     चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिस्सा नहीं लेंगे उन्होंने इस बैठक के बहिष्कार की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस और डीएमके ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान किया था।

    मिली जनकारी के अनुसार, कांग्रेस की सत्ता वाले तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना व हिमाचल प्रदेश ने नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले ही मना कर दिया है। इसके अलावा डीएमके शासित तमिलनाडु भी इस बैठक में शामिल नहीं होगा। वहीं, आप प्रवक्ता का कहना है कि वे इंडी गठबंधन ब्लॉक के साथ खड़े हैं। जब इंडी गठबंधन ब्लॉक ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है तो पंजाब के सीएम भी इससे दूर रहेंगे। गठबंधन से अलग लाइन लेने का कोई मतलब नहीं है।

    पिछले दिनों आप महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा है कि नीति आयोग की बैठक का कोई लाभ नहीं होता वहां बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन होता कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें सरकार को जगाना होगा उन्हें बताना होगा कि वे जो कर रहे हैं, वह गलत है। अगर देश का बजट इसी तरह से तैयार होगा, तो देश तरक्की कैसे करेगा?

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के बैठक में शामिल न होने के फैसले के साथ ही सीएम कार्यालय में भी तैयारियां थम गई हैं। जबकि कल शाम तक राज्य सरकार 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक के लिए मुख्यमंत्री के भाषण की तैयारियों में जुटी थी।

  • रवनीत बिट्टू और चरणजीत चन्नी संसद में हुए आमने सामने, हुई तीखी बहस

    रवनीत बिट्टू और चरणजीत चन्नी संसद में हुए आमने सामने, हुई तीखी बहस..

     

    नई दिल्ली- लोकसभा में चर्चा के दौरान माहौल उस समय गर्मा गया जब जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई।

    दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी ने रवनीत बिट्टू से कहा, “आपके पिता जी शहीद हुए थे, लेकिन मैं आपको कह दूं कि वो शहादत के दिन नहीं मरे थे। बल्कि उस दिन मरे थे, जिस दिन आपने कांग्रेस को छोड़ा।” चन्नी के इस बयान पर सांसद टेबल पीटने लगे। वहीं, सत्ता पक्ष द्वारा टोके जाने पर चन्नी ने शिकायत की कि उन्हें तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “वो पंजाब से आए हैं, इसका मतलब ये नहीं कि मुझे तंग करते रहें।”

     

    ‘चन्नी सबसे करप्ट सांसद’- रवनीत बिट्टू का दावा
    इसके जवाब में रवनीत सिंह बिट्टू भड़क गए और उन्होंने चरणजीत चन्नी को सबसे करप्ट नेता करार दिया। बिट्टू ने कहा, “मेरे दादा ने कुर्बानी देश के लिए दी, कांग्रेस के लिए नहीं। चन्नी गरीबी की बात करते हैं, लेकिन उनकी जायदाद पूछी जाए।” बिट्टू ने दावा किया कि चन्नी पंजाब के सबसे अमीर और सबसे करप्ट सांसद होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो वो अपना नाम बदल देंगे। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को हजारों करोड़ रुपये का मालिक बताया। रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया कि चरणजीत सिंह चन्नी का नाम कई मामलों में आया, जिसमें ‘मी टू’ भी शामिल था।

  • सत्य पाल जैन ने चंडीगढ़ में अपने पुराने कालेज में पेड़ लगाए

    सत्य पाल जैन ने चंडीगढ़ में अपने पुराने कालेज में पेड़ लगाए

    सत्य पाल जैन ने चंडीगढ़ में अपने पुराने कालेज में पेड़ लगाए

    MBD NEWS: चंडीगढ़ ( मनोज शर्मा)भारत के प्रमुख कानूनी विशेषज्ञ और पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी) सेक्टर-11, चंडीगढ़ के पूर्व छात्र सत्य पाल जैन द्वारा एक वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया गया। पीजीजीसी-11 में आयोजित यह कार्यक्रम कॉलेज के एनसीसी 3 विंग और पर्यावरण क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया था,जिसमें छात्रों,शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

    सत्य पाल जैन ने अपने संबोधन में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और शहरीकरण के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने में पेड़ों की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने अभियान के आयोजन में छात्रों और संकाय के सामूहिक प्रयास की सराहना की और सभी को अपने दैनिक जीवन में टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति श्री जैन की प्रतिबद्धता को अच्छी तरह से प्रलेखित किया गया है,और इस अभियान में उनकी भागीदारी ने प्रतिभागियों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य और प्रेरणा जोड़ी है।

    हरित पहल की वकालत के लिए जाने जाने वाले जैन ने जलवायु परिवर्तन को कम करने और वायु गुणवत्ता बढ़ाने में वृक्षारोपण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अभियान में एनसीसी एयर विंग के प्रभारी डॉ. राकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने 200 से अधिक पौधे लगाए। एनसीसी के तीन विंगों के कैडेटों ने नीम,पीपल और बरगद सहित विभिन्न सदाबहार पेड़ लगाए,जिसका उद्देश्य एक हरी-भरी छतरी बनाना था जिससे परिसर और स्थानीय जैव विविधता दोनों को लाभ होगा।

    पीजीजीसी-11 के प्राचार्य डॉ. बीपी यादव ने पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति उनके अटूट समर्थन और समर्पण के लिए जैन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के बीच पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसी पहल महत्वपूर्ण हैं। यह वृक्षारोपण अभियान हमारे ग्रह की सुरक्षा के लिए आवश्यक सामूहिक प्रयास और हरित भविष्य बनाने में छोटे कार्यों के महत्वपूर्ण प्रभाव की एक शक्तिशाली अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है।

    इस कार्यक्रम में डीन सुश्री दीपसिखा,उप प्राचार्य प्रो. रमा अरोड़ा और भौतिकी विभाग के प्रमुख प्रो. रंजन वर्मा सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि भी उपस्थित थे। उन्होंने इस हरित पहल को आगे बढ़ाने में उनके सराहनीय प्रयासों के लिए एनसीसी कैडेटों की सराहना की और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्थायी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रयासों को जारी रखने के महत्व पर जोर दिया।

  • किसान आंदोलन: नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर, HC के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश,स्वतंत्र कमेटी होगी गठित

    किसान आंदोलन: नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर, HC के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश,स्वतंत्र कमेटी होगी गठित

     

     

    Shambhu Border Farmers: शंभू बॉर्डर मामले पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को रोकते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. साथ ही शीर्ष आदालत ने एक कमेटी गठित करने के लिए कहा है जिसमें किसान, समाजिक संस्था और सरकार के अधिकारी शामिल किए जाएंगे.

    किसान आंदोलन: नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर, HC के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, स्वतंत्र कमेटी होगी गठित

    आंदोलनकारी किसान

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के शंभू बॉर्डर खोले जाने आदेश के खिलाफ डाली गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है यानी एक तरह से हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है.

    इससे पहले शंभू बॉर्डर खोले जाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए 10 जुलाई को हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया था कि सात दिन के अंदर शंभू बॉर्डर से बैरिकेड हटा दिए जाए. जिसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर शंभू बॉर्डर पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है यानी एक तरह से हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है.

    इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी गठित करने के लिए कहा है. इस कमेटी में किसान, समाजिक संस्था और सरकार के अधिकारी शामिल किए जाएंगे और इस मुद्दे का हल खोजने की कोशिश करेंगे.10 जुलाई को हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया था कि सात दिनों के अंदर शंभू बॉर्डर से बैरिकेड हटा दिए जाए और रास्ता खोला जाएं, जिस पर हरियाणा सरकार ने इसे कानून व्यवस्था का मुद्दा बताया था.

  • भारतीय सेना बठिंडा में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाएगी

    भारतीय सेना बठिंडा में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाएगी

    भारतीय सेना बठिंडा में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाएगी

    *भारतीय सेना के उन्नत उपकरणों की प्रदर्शनी लगेगी*

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)भारतीय सेना 25 जुलाई, 2024 को बठिंडा सैन्य स्टेशन में भव्य समारोह के साथ कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाएगी । इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करना है, जिन्होंने 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जीती थी ।
    इस कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी को बठिंडा और उसके आस-पास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों के लिए खोला जायेगा, जिसमें भारतीय सेना की ताकत और तकनीकी कौशल दर्शाते हुए विभिन्न उन्नत उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। उपस्थित नागरिकों को लड़ाकू हथियारों, बख्तरबंद टैंकों, तोपखाने की तोपें, बंदूकों, वायु रक्षा प्रणालियों और अत्याधुनिक राडार की एक श्रृंखला को देखने का अनूठा अवसर मिलेगा। यह प्रदर्शनी हमारे सशस्त्र बलों की क्षमताओं और तैयारियों की व्यापक समझ प्रदान करने के लिए आयोजित की जा रही है।
    बठिंडा के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे,जिससे उन्हें हमारे सैनिकों के समर्पण और बलिदान के बारे में जानकारी मिलेगी । प्रतिष्ठित सैन्य अधिकारी और वीर सैनिक भी अपने अनुभवों को साझा करने के लिए उपस्थित रहेंगे, जिसका उद्देश्य युवाओं को सैन्य प्रौद्योगिकी और हमारे वीर सैनिकों की वीरता के बारे में जानकारी प्रदान करके प्रेरित करना है।