Category: PUNJAB

  • पंजाब सरकार को चेतावनी; अगर जमीन नहीं मिली तो पंजाब में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट रद्द कर देंगे: नितिन गडकरी

    पंजाब सरकार को चेतावनी; अगर जमीन नहीं मिली तो पंजाब में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट रद्द कर देंगे: नितिन गडकरी

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए प्राप्त की गई जमीनों पर कब्जे न दिलवाए गए तो नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट पंजाब को अलॉट नहीं किए जाएंगे। पंजाब में नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों को लेकर दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में नितिन गडकरी ने ये चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पूरे भारत में सडक़ निर्माण में कोई बाधा नहीं है तो पंजाब में क्यों बाधा उत्पन्न हो रही है। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रैस वे का काम हरियाणा में कंप्लीट होने वाला है जबकि पंजाब में इस प्रोजेक्ट के कई हिस्सों की जमीन का कब्जा भी केंद्र सरकार को नहीं मिला।

    अगर नेशनल हाईवे के प्रोजेक्टों के व्यवधान दूर नहीं किए गए तो इन केंद्रीय प्रोजेक्टों को रद्द कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनवरी में पंजाब में 4000 करोड़ रुपये की 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था। इन परियोजना में जालंधर-कपूरथला लाइन को चार लाइन का बनाना, होशियारपुर-फगवाड़ा रोड को चार लाइन का बनाने, फिरोजपुर बाईपास का विस्तार करने का शिलान्यास किया गया था। इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस पर भी इस दौरान बात की गई थी, क्योंकि प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली-अमृतसर के बीच की दूरी कम होनी है। इनमें से कई परियोजनाओं में देरी के होने के कारण ही यह बैठक बुलाई गई थी।

  • ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाया सनसनीखेज आरोप..

    ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाया सनसनीखेज आरोप..

     

     

    नई दिल्ली : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वी ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर में सोना का घोटाला हुआ है। मंदिर से 228 किलो सोना (कीमत 164 करोड़ रुपए) गायब है। क्यों इस मुद्दे को नहीं उठाया जाता, क्यों इस मामले की जांच नहीं होती।

    दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर से नाराज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि केदारनाथ मंदिर में सोने का घोटाला हुआ है। वहां घोटाला करने के बाद अब दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनेगा, फिर एक और घोटाला होगा। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। क्यों नहीं इस मामले में अब तक जांच बैठाई गई। क्यों इस मुद्दे को मीडिया नहीं उठाता। अब वे कह रहे हैं कि दिल्ली में केदारनाथ बनाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता।

    दिल्ली के मंदिर को लेकर क्या कहा : शंकराचार्य ने दिल्ली में बन रहे मंदिर को लेकर पहले कहा था कि केदारनाथ धाम की गरिमा और महत्व को कम करने का कुत्सित प्रयास है। शंकराचार्य ने कहा कि मध्य हिमालय स्थित केदारनाथ बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसको पुराण में हिमालय तू केदारम कहा गया है।

    केदारनाथ स्थित ज्योतिर्लिंग सतयुग का ज्योतिर्लिंग कहा गया है। उन्होंने कहा कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के अस्तित्व और महत्व को कम करने की किसी भी योजना को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

  • IIM कैंपस में घुसकर निहंग ने मचाया उत्पात, सुरक्षाकर्मी से की मारपीट; छात्रों -मैनेजमेंट को दी तलवार से काटने की धमकी

    You are currently viewing IIM कैंपस में घुसकर निहंग ने मचाया उत्पात, सुरक्षाकर्मी को पीटा; छात्रों -मैनेजमेंट को दी तलवार से काटने की धमकी

    Nihang created ruckus by entering IIM campus, beat up security personnel; Threatened to cut students and management with sword

    IIM कैंपस में घुसकर निहंग ने मचाया उत्पात, सुरक्षाकर्मी से की मारपीट; छात्रों -मैनेजमेंट को दी तलवार से काटने की धमकी

     

    •   अमृतसर : अमृतसर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) के कैंपस में निंहग सिंह द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निंहग सिंह तलवार लेकर कैंपस में आया और छात्रों व मैनेजमेंट के हाथ काटने की धमकी दी। इस घटना के बाद डरे हुए छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर संस्थान प्रशासन, अमृतसर प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

    बता दें कि यह घटना इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के खंडवाला स्थित कैंपस की है। छात्रों के अनुसार बीते मंगलवार को जब वे कैंपस से हॉस्टल की ओर जा रहे थे, उसी समय एक सिख निहंग बाना पहनकर और हाथ में तलवार लेकर घुसा और आते ही निहंग ने सबसे पहले गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड को जमकर पीटा और उसके बाद उसे डरा धमका कर कैंपस में आ गया। कैंपस में उसने हर किसी को जान से मारने की धमकी दी इसके बाद वह एक बस में चढ़ गया, जहां उसने स्टूडेंट्स, स्टाफ और बस चालक को धमकाया।

    छात्रों ने कहा कि वे लोग और स्टाफ कैंपस के अंदर सिगरेट नहीं पी सकते इसके चलते विद्यार्थी कैंपस के बाहर जाकर शराब पीते हैं जिससे उसे ऐतराज है। इसके बाद निहंग ने सिगरेट पीने वालों के हाथ काटने की धमकी दी।

    वहीं, इस घटना के बाद IIM अमृतसर में डर का माहौल पाया जा रहा है और विद्यार्थियों ने कुछ दिन कैंपस के बाहर न निकलने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर पुलिस से मांग की है कि निहंग सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि कैंपस में सुरक्षाकर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है और अमृतसर पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

  • शंभू बॉर्डर पर किसान आजकी बैठक में दिल्ली कूच के लिए तैयार करेंगे अगली रणनीति

    शंभू बॉर्डर पर किसान आजकी बैठक में दिल्ली कूच के लिए तैयार करेंगे अगली रणनीति

     

    पटियाल : पंजाब प्रवेश द्वारा शंभू बॉर्डर पर किसान संगठनों को पूरे 5 महीने पूरे हो चुके हैं और आज 14 जुलाई को किसान संगठनों की ओर से शंभू बॉर्डर पर बड़ी बैठक बुलाई गई है जिसमें किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल,सरवन सिंह पंधेर की अगवाई में दोनों मोचन की ओर से मीटिंग की जाएगी। पहले सुबह 9:00 बजे सभी किसान संगठनों की ओर से अपने-अपने संगठनों की मीटिंग के बाद दोपहर किसान संगठनों की ओर से संयुक्त मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

    किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की ओर से खनोरी बॉर्डर पर पहले ही किसानों को तैयारी करने को कह दिया गया है जिसमें भारतीय किसान यूनियन सिद्धू पर के पंजाब के सभी प्रमुख किसान नेता हाजिर रहे और मीटिंग में किसानों को समान इकट्ठा करने की अपील की गई और बॉर्डर खोलने के बाद किसानो की ओर से शंभू और खनोरी बॉर्डर से दिल्ली की और कुच किया जाएगा।

    वहीं, अब सभी की निगाह आज होने वाली दोनों मीटिंग पर टिकी हुई है। भारतीय किसान यूनियन बहरामके के प्रधान बलवंत सिंह बहरामके, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के तेजवीर सिंह पंजोखरा ने बताया कि कल दोनों मोचन की ओर से शंभू बॉर्डर पर 2:30 बजे के करीब संयुक्त मीटिंग की जाएगी और शाम 6:00 बजे तक मीटिंग के बाद बड़े ऐलान किया जा सकते हैं। जिसमें किसानों को दिल्ली कुच के लिए फैसला और अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा। इस मीटिंग में पंजाब,हरियाणा और उत्तर प्रदेश,राजस्थान के प्रमुख किसान नेता भी पहुंच सकते हैं।

  • बेखौफ लुटेरों ने Retired पुलिसकर्मी के घर पर बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर हुए फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों ने Retired पुलिसकर्मी के घर पर बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर हुए फरार

    Fearless robbers raid retired policeman’s house, abscond with gold and silver jewelery and cash

    बेखौफ लुटेरों ने Retired पुलिसकर्मी के घर पर बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर हुए फरार

     

    • लुधियानाः Punjab में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

    ऐसा ही एक मामला जिले के अन्तर्गत आते जगराओं से सामने आया है यहां लुटेरों ने बीती रात एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर पर धावा बोलते हुए वहां से करीब 11 लाख के सोने के आभूषण, 37 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए रिटायर्ड पुलिस कर्मी दविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर को ताला लगाकर अपने रिश्तेदारों से मिलने सुनाम गए हुए थे। इस दौरान जब वह वापस आए तो घर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे और कमरों में समान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि जब अंदर जाकर देखा तो घर से सोने चांदी के जेवर, नगदी, एलसीडी ​​​​​​और ​गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान गायब था।

    पीड़ित ने बताया कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि उक्त मामले की जांच दाखा थाने के ASI Tarsem Singh कर रहे हैं।

  • पंजाब के दौरे पर आएगा 16वां वित्त आयोग: रणनीति बनाने में जुटी पंजाब की सरकार, 16 को होगी हाई लेवल मीटिंग

    पंजाब के दौरे पर आएगा 16वां वित्त आयोग: रणनीति बनाने में जुटी पंजाब की सरकार, 16 को होगी हाई लेवल मीटिंग

     

    जालंधर :  16वां वित्त आयोग इसी महीने पंजाब के दौरे पर आएगा। आयोग के सदस्य 22 और 23 जुलाई को राज्य में रहेंगे। वहीं, इस दौरे को लेकर राज्य सरकार ने रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि 16 जुलाई को सीएम भगवंत मान की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय बैठक होने जा रही है। इसमें वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद रहेंगे।

    आयोग के सामने एक मजबूत प्रेजेंटेशन रखने की तैयारी की जा रही है। ताकि आयोग के सदस्यों को प्रभावित किया जा सके। आयोग के सामने इस बैठक में राज्य सरकार अपनी रोकी गई राशि से लेकर अपनी जरूरतों का पूरा ब्योरा पेश करेगी।

    इस समय राज्य पर करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। 23 हजार करोड़ रुपये सिर्फ ब्याज चुकाने पर खर्च हो रहे हैं। आय और व्यय के बीच का अंतर भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में 15वें आयोग की तर्ज पर राजकोषीय गारंटी देने की मांग भी की जा सकती है।

    पंजाब के स्रोत कम होने का मुद्दा भी आयोग के साथ बैठक में उठेगा। जीएसटी लागू होने से आय के सभी स्रोत केंद्र के पास चले गए हैं। इससे भी सरकार को घाटा हो रहा है। ऐसा कोई सेक्टर नहीं है, जिससे सरकार को आय हो सके। इसके अलावा आरडीएफ के 6700 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन फंड के 650 करोड़ रुपये, विशेष पूंजी सहायता के 1600 करोड़ रुपये और पीएम श्री के 515.55 करोड़ रुपये शामिल हैं।

    केंद्रीय वित्त आयोग देश का सबसे ताकतवर और प्रभावशाली आयोग माना जाता है। केंद्र से राज्य को कितना बजट मिलना है इसके अलावा केंद्र और राज्यों के बीच टैक्स का वितरण से लेकर अन्य सभी चीजों का निर्धारण आयोग करता है। आयोग का काम केंद्र और राज्यों की वित्तीय स्थितियों का मूल्यांकन करना, उनके बीच टैक्स के बंटवारे की सिफारिश करना और राज्यों के बीच टैक्स के वितरण की रूपरेखा तय करना है।

  • पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और MLA रमन अरोड़ा ने किए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) के आईडी कार्ड व व्हीकल स्टिकर रिलीज

    पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और MLA रमन अरोड़ा ने किए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) के आईडी कार्ड व व्हीकल स्टिकर रिलीज

     

    पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और MLA रमन अरोड़ा ने किए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) के आईडी कार्ड व व्हीकल स्टिकर रिलीज

    मंत्री अरोड़ा बोले: CM भगवंत मान के ध्यान में लाकर हल करेंगे Digital Media से जुड़े पत्रकारों की समस्याएं, DMA को मिलेगा आप सरकार का पूर्ण सहयोग

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा ) जालंधर की सुप्रसिद्ध संस्था “डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA)” के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकारों ने शहर के एक स्थानीय होटल में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा और जालंधर सेंट्रल से विधायक श्री रमन अरोड़ा से विशेष मुलाकात की। इस मौके एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत संधू, सीनियर वाइस प्रधान महावीर सेठ, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, सीनियर वाइस प्रधान अमरप्रीत सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

    इस मौके श्री अमन अरोड़ा और श्री रमन अरोड़ा ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों के लिए आई डी कार्ड और व्हीकल स्टीकर को अपने कर कमलों द्वारा रिलीज करते हुए पत्रकारों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पत्रकारों ने श्री अमन अरोड़ा को डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए पत्रकारों को आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत करवाया और उन्हें जल्द से जल्द हल करवाने की मांग की।

    इस मौके श्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा ने पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि DMA एसोसिएशन की मांगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के ध्यान में लाकर शीघ्र ही सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम DMA से जुड़े सभी पत्रकारों को विश्वास दिलाते है कि AAP सरकार पत्रकारों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी। DMA हमारी जो भी सेवा लगाएगी, हम हमेशा पूर्ण सहयोग देंगे।

    इस मौके जसविंदर सिंह आजाद, गुरप्रीत सिंह संधू और महावीर सेठ ने कहा कि आज का युग डिजिटल मीडिया का युग है और ऐसे में डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को चाहिए कि वह एकजुट होकर DMA के साथ मिलकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि आज अगर डिजिटल मीडिया के पत्रकारों का सम्मान बढ़ा है तो उस के पीछे DMA एसोसिएशन के पत्रकारों की एकजुटता व आपसी प्रेम ही असली वजह है।


    संस्था के चेयरमैन प्रदीप वर्मा , अजीत सिंह बुलंद और अमरप्रीत सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह सर्किट हाउस में 19 जुलाई को एसोसिएशन की बैठक आयोजित करके 100 से ज्यादा पत्रकारों को id कार्ड और स्टीकर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पत्रकारों को हम अपील करते हैं कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए उन के हकों की लड़ाई के लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से अवश्य जुड़ें , ताकि डीएमए की ताकत और ज्यादा बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कौर कमेटी पंजाब के मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपेगी।

  • शंभू बॉर्डर को एक हफ्ते में खोलने का हाई कोर्ट ने दिया आदेश, कहा- ये लोगों की लाइफलाइन है

     शंभू बॉर्डर को एक हफ्ते में खोलने का हाई कोर्ट ने दिया आदेश, कहा- ये लोगों की लाइफलाइन है

     

    फरवरी से बंद किए गए शंभू बॉर्डर को लेकर हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट में सुनवाई की गई, जिसमें एक हफ्ते के अंदर बॉर्डर को खोलने का आदेश दिया गया है, इसके साथ ही किसान संगठन को कानून व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा गया है.

    किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर खोलने का हाई कोर्ट ने दिया आदेश, कहा- ये लोगों की लाइफलाइन है

    शंभू बॉर्डर पर हाई कोर्ट का फैसला

    10 फरवरी 2024 को किसानों ने दिल्ली में कूच करने का ऐलान किया था, जिसके बाद से पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर को बैरिकेडिंग के सहारे बंद कर दिया गया था. इस बॉर्डर पर अब हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है, जिसमें कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर के अंदर शंभू बॉर्डर को खोल दिया जाए.

    दिल्ली में कूच का ऐलान करने के बाद से पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर को बंद कर दिया था. इस बॉर्डर को खोलने के लिए कई लोगों कोर्ट में अपनी याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया. हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि शंभू बॉर्डर में लगाए गए बैरिकेट 7 दिनों के अंदर हट जाने चाहिए.

    बॉर्डर को एक हफ्ते के अंदर खोलने का दिया आदेश

    बॉर्डर के खिलाफ दायर की गई याचिकाकर्ताओं के वकील वासू रंजन शांडिल्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी तरफ से काफी समय पहले बॉर्डर को खोले जाने के लिए पिटीशन दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि शंभू बॉर्डर के बंद होने की वजह से अंबाला के व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से भुखमरी जैसी स्थिति बन गई है. वासू रंजन ने आगे कहा कि कल ही पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के लिए चीफ जस्टिस की नियुक्ति हुई है और आज उन्होंने इस पर फैसला सुनाते हुए बैरिकेट हटाने की बात कही है, ये फैसला यहां के लोगों के हित में है और यह आदेश पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के व्यापारियों को फिर से नया जीवन मिलने जैसा है. हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ये बॉर्डर लाइफलाइन है इसलिए अब इस हाइवे को और बंद नहीं रखा जाना चाहिए.

  • हथियारों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

    You are currently viewing हथियरों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

    Gang making fake arms licenses busted, 8 arms smugglers arrested; Weapons recovered, DGP congratulated the police team

    हथियारों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

     

    •  अमृतसरः महानगर में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी हथियारों के लाइसेंस लाइसेंस बनाने का रैकेट चला रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना थी कि कुछ लोग शहर में फर्जी हथियारों के लाइसेंस का इस्तेमाल करके हथियार रख रहे है। पुलिस ने छापामारी कर फर्जी हथियारों का लाइसेंस देने वाले और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 8 लोगों के गैंग को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 फर्जी हथियार लाइसेंस और आधार कार्ड, 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

    वहीं पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करने पर अमृतसर पुलिस को बधाई दी। इस मामले में आज अमृतसर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, वहीं पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

  • Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

    You are currently viewing Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

    Armed youths who came on bike opened fire at the shop, the incident was captured in CCTV

    Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

     

    • अमृतसर : महानगर में उसवक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह बाइक पर आए 2 हथियारबंद युवकों द्वारा एक दुकान पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं फायरिंग की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार जगजीत सिंह और यहां मौजूद पूर्व चेयरमैन डॉ. परमजीत सिंह संधू ने बताया कि थाना मेहता की आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 हथियारबंद युवकों द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक दुकान पर फायरिंग कर दी गई। जब उक्त युवकों द्वारा 3 फायर किए जाते हैं तो दुकान के बाहर लगा शीशा पूरी तरह से टूट कर चकनाचूर हो गया पर जानी नुकसान होने से बचाव रहा। इसकी तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई हैं।

    वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।