NITI आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे पंजाब के CM Bhagwant Maan, कांग्रेस कर चुकी है बहिष्कार का ऐलान
चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिस्सा नहीं लेंगे उन्होंने इस बैठक के बहिष्कार की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस और डीएमके ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान किया था।
मिली जनकारी के अनुसार, कांग्रेस की सत्ता वाले तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना व हिमाचल प्रदेश ने नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले ही मना कर दिया है। इसके अलावा डीएमके शासित तमिलनाडु भी इस बैठक में शामिल नहीं होगा। वहीं, आप प्रवक्ता का कहना है कि वे इंडी गठबंधन ब्लॉक के साथ खड़े हैं। जब इंडी गठबंधन ब्लॉक ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है तो पंजाब के सीएम भी इससे दूर रहेंगे। गठबंधन से अलग लाइन लेने का कोई मतलब नहीं है।
पिछले दिनों आप महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा है कि नीति आयोग की बैठक का कोई लाभ नहीं होता वहां बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन होता कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें सरकार को जगाना होगा उन्हें बताना होगा कि वे जो कर रहे हैं, वह गलत है। अगर देश का बजट इसी तरह से तैयार होगा, तो देश तरक्की कैसे करेगा?
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के बैठक में शामिल न होने के फैसले के साथ ही सीएम कार्यालय में भी तैयारियां थम गई हैं। जबकि कल शाम तक राज्य सरकार 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक के लिए मुख्यमंत्री के भाषण की तैयारियों में जुटी थी।








Leave a Reply