Category: PUNJAB

  • गोराया की युवती को ट्रैवल एजेंट ने मस्कट में 70 हजार में बेचा, युवती ने परिजनों को वीडियो भेज लगाई बचाने की गुहार

    You are currently viewing गोराया की युवती को ट्रैवल एजेंट ने मस्कट में 70 हजार में बेचा, युवती ने परिजनों को वीडियो भेज लगाई बचाने की गुहार

    Goraya’s girl was sold by a travel agent in Muscat for 70 thousand, the girl sent a video to the family, requesting to save

    गोराया की युवती को ट्रैवल एजेंट ने मस्कट में 70 हजार में बेचा, युवती ने परिजनों को वीडियो भेज लगाई बचाने की गुहार

     

    जालंधर : पंजाब के हजारों युवा बेहतर भविष्य के सपने लेकर यहां हर रोज विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं कभी कभी गलत एजेंट के चक्कर में फंसकर अपनी जान को भी जोखिम में डाल लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के अंतर्गत आते गोराया के गांव धुलेता की युवती के साथ हुआ, जहां एक ट्रैवेल एजेंट और उसके पति ने युवती को सिंगापुर भेजने की बजाए मस्कट पहुंचा दिया और वहां उसे 70 हजार रुपए में बेच दिया। जिसके बाद पीड़ित युवती ने एक वीडियो संदेश भेजकर अपने परिजनों को बचाने की गुहार लगाई है।

    इस संबंधी जानकारी देते पीड़िता की मां कश्मीर कौर ने बताया कि उनकी लड़की 9 अगस्त को सिंगापुर के लिए गई थी लेकिन महिला एजेंट ने उसे मस्कट भेज दिया। कश्मीर कौर ने कहा कि उसने तीन लाख रुपये ब्याज पर लेकर उसे सिंगापुर के लिए भेजा था लेकिन उनके साथ धोखा हुआ है। जब इस संबंध में वह बात करने के लिए एजेंट के पास गई तो एजेंट की लड़की ने उससे गाली-गलौज किया और धमकियां दे घर से निकाल दिया।

    वहीं मस्कट में जाकर फंसी सतवंत कौर ने इसकी जानकारी वीडियो बना परिवार को दी और मदद की गुहार लगाई। उसने वीडियो में कहा कि उसकी एजेंट पंजाब में रहती है और एजेंट का पति दुबई में रहता है। उक्त लोगों ने उसे मस्कट में 70 हजार रुपये में बेच दिया है। उसने वीडियो में कहा कि मस्कट में उसे बहुत परेशानी हो रही है, जिसके जिम्मेदार एजेंट और उसका पति है।

    इस संबंधी जब पुलिस से बात की तो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की का वीडियो आने के बाद स्वजनों ने शिकायत दी थी लेकिन बयान देने के लिए नहीं आ रहे। लड़की के स्वजनों को बार-बार बुलाया जा रहा है, लेकिन वे खुद नहीं आ रहे। यदि स्वजन कार्रवाई के लिए कहते हैं तो पुलिस बनती कार्रवाई करेगी।

  • जालंधऱ में सीएम के दौरे से पहले बीएमसी चौक पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

    You are currently viewing जालंधऱ में सीएम के दौरे से पहले बीएमसी चौक पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Khalistani slogans written on BMC Chowk before CM’s visit in Jalandhal, there was a stir in the administration

    जालंधऱ में सीएम के दौरे से पहले बीएमसी चौक पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते बीएमसी चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां पर खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। जिसका पता चलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और आन्न-फान्न में नारों को साफ करवाया। बता दें कि 29 अगस्त को पंजाब सरकार ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है, जिसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री जालंधर दौरे पर हैं। उनके जालंधर दौरे से पहले ऐसे नारे लिखे मिलना कहीं न कहीं कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर रही है। बता दें कि सीएम सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन करेंगे।

    जानकारी के अनुसार सीएम के दौरे से 1 दिन पहले बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे वाली घटना के बाद प्रशासन ने पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही सुरक्षा को कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान के जालंधर आने से पहले सिख फॉर जस्टिस द्वारा बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे गए। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नारों को साफ करने का मोर्चा संभाल लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के प्रोग्राम में भगवंत मान शिरकत करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर को खराब करने के लिए और लोगों में दहशत का माहौल बनाने के लिए सिख फॉर जस्टिस ने इस घटना को अंजाम दिया है।

  • नवांशहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 190 करोड़ की हैरोइन सहित 3 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

    You are currently viewing नवांशहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 190 करोड़ की हैरोइन सहित 3 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

    Nawanshahr police got a big success, arrested 3 drug smugglers including heroin worth 190 crores

    नवांशहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 190 करोड़ की हैरोइन सहित 3 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

     

    नवांशहर : पंजाब में फैली नशे की बीमारी को दूर करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत नवांशहर की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से 38 किलो हैरोइन बरामद की। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 190 करोड़ रुपए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार नवांशहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस रेड दौरान पुलिस के हाथ 38 किलो हेरोइन लगी है। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 190 करोड़ बताई जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने 3 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में हेरोइन नशा तस्करों के पास कहां से आई और इसकी सप्लाई कहां होनी थी। पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि कहीं इन नशा तस्करों और हेरोइन के तार पाकिस्तान से तो नहीं जुड़े।

  • गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग में प्रैक्टिकल के दौरान हुआ ब्लास्ट, कई स्टूडेंट्स घायल

    You are currently viewing गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग में प्रैक्टिकल के दौरान हुआ ब्लास्ट, कई स्टूडेंट्स घायल

    Blast occurred during practical in chemistry department of Guru Nanak Dev University, many students injured

    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग में प्रैक्टिकल के दौरान हुआ ब्लास्ट, कई स्टूडेंट्स घायल

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी चल रहे प्रेक्टिकल के दौरान गलत कमिकल रिएक्शन की वजह से धमाका हो गया, जिसमें वहां मौजूद कई बच्चे घायल हो गए। बताया जा इन घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। यूनिवर्सिटी के विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट्स रीफ्यूज ड्राइव फ्यूल का प्रेक्टिकलकर रहे थे।

    जानकारी अनुसार शनिवार को गुरु नानक देव यूनिवसिर्टी में कैमिस्ट्री विभाग की लैब में बाद दोपहर स्टूडेंट्स कैमिकल्स से प्रेक्टिकलकर रहे थे। वे आरडीएफ यानी, वेस्ट मटीरियल से फ्यूल तैयार करने का प्रेक्टिकल कर रहे थे। इसी दौरान गलत कैमिकल रिएक्शन हो गया और जोरदार धमाका हुआ। प्रेक्टिकल कर रही मुस्कान इस दौरान गंभीर घायल हो गई। जबकि लैब में खड़े कई स्टूडेंट्स को भी चोटें आई हैं।

    वहीं इस हादसे में घायल मुस्कान के सहपाठियों का कहना है कि ब्लास्ट के समय वह सबसे करीब थी। जिस कारण वह गंभीर घायल हो गई। उसे तुरंत अमनदीप अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। विभाग के अध्यापकों का कहना है कि मुस्कान का इलाज चल रहा है और उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।

  • अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं बस्सी

    You are currently viewing अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं बस्सी

    Dinesh Bassi, former chairman of Amritsar Municipal Improvement Trust, admitted to hospital after complaining of chest pain, Bassi is in jail on corruption charges

    अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं बस्सी

     

    अमृतसरः भ्रष्टाचार के आरोपों में पिछले जुलाई माह से जेल में बंद अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को शुक्रवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डाक्टरों द्वारा उनकी जांच की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उनके आगे की इलाज की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि बस्सी पिछले माह 6 जुलाई से भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हैं और वह प ुलिस रिमांड पर जेल में बंद थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस दिनेश बस्सी को उन्हें गुरुनानक देव अस्पताल लेकर गई है, डाक्टरों द्वारा उनके ब्लड के सैंपल ले रही है, साथ ही मेडिकल टेस्ट कर रही है, इनकी रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि उन्हें अस्पताल में दाखिल किया जाए अथवा जेल भेजा जाए। गौरतलब है कि दिनेश बस्सी पर आरोप है कि उन्होंने रंजीत एवेन्यू में एक प्लाट किसी और के नाम किया था।

    रंजीत एवेन्यू में प्लाट नंबर 204 डी को उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किसी और के नाम करवा दिया था। इतना ही नहीं उसकी फाईल भी गायब कर दी थी। नगर सुधार ट्रस्ट दफ्तर के चेयरमैन हरप्रीत सिंह सूदन ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को की। इसके पश्चात विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से यह मामला दर्ज किया गया है।

  • जालंधर पुलिस को मिली कामयाबी, आधा किलो हैरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर पुलिस को मिली कामयाबी, आधा किलो हैरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

    Jalandhar police got success, arrested 2 drug smugglers with half a kilo of heroin

    जालंधर पुलिस को मिली कामयाबी, आधा किलो हैरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

     

    जालंधर: महानगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत देहात पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधा किलो हैरोइन तथा 120 ग्राम आईस बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपोयं की पहचान अजीत कुमार निवासी एसएएस नगर तथा शंकर पुत्र केवट निवासी पटना के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसपी इन्वेस्टीगेशन सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच देहाती के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर पुष्प बाली की स्पेशल टीम के एस.आई. निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित मकसूदां से करतारपुर की तरफ गश्त पर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस पार्टी करतारपुर अड्डा के पास पहुंची तो वहां खड़े 2 व्यक्तियों पर शक हुआ। इस दौरान पुलिस पार्टी को देख दोनों घबरा गए तथा वहां से भागने लगे, तभी पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो एक युवक के किट बैग से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दूसरे युवक की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब में से 120 ग्राम आइस बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों पर थाना करतारपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एसआई निर्मल सिंह ने इसकी सूचना डी.एस.पी. इन्वेस्टिगेशन बलकार सिंह को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी इन्वेस्टिगेशन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान नाम अजीत कुमार पुत्र राजू पासवान निवासी मकान नंबर 3, गांव कंबाला, थाना सोहाना, जिला एसएएस नगर और रूपेश कुमार पुत्र शंकर केवट निवासी पटना बिहार बताया।

  • भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर

    In Bhogpur, Sarebazar youth was cut with sharp weapons, death, people fled after seeing the scene… read full news

    भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर

     

     

    भोगपुर: महानगर के अंतर्गत आते भोगपुर में एक युवक की बीती देर शाम सरेबाजार तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। सरेबाजार हुई हत्याकांड को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। वहीं सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भोगपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुएअ जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र बिशाखा सिंह निवासी निवासी वार्ड नं. 11 भोगपुर का नजदीकी गांव कालूबाहर थाना बुलोवाल के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार देर शाम मनजीत सिंह उर्फ जीता पर देर शाम उसी के गांव के नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल मनजीत को भोगपुर स्थित जौहल अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधऱ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने एक गांव के ही एक युवक सूरज राणा पुत्र सतपाल राणा और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

  • होशियारपुर में हुई एटीएम लूट, चोरों ने गैस कटर से काट 17 लाख लूटे… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing होशियारपुर में हुई एटीएम लूट, चोरों ने गैस कटर से काट 17 लाख लूटे… पढ़ें पूरी खबरसांकेतिक तसवीर
    ATM robbery in Hoshiarpur, thieves robbed 17 lakhs with gas cutter… read full news

    होशियारपुर में हुई एटीएम लूट, चोरों ने गैस कटर से काट 17 लाख लूटे… पढ़ें पूरी खबर

     

    होशियारपुरः जिले पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं वहीं आए दिन हो रही लूटपाट और चोरी की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है। ऐसी ही एक वारदात जिला होशियारपुर के अंतर्गत आते गांव माहिलपुर में उस वक्त एक बड़ी वारदात सामने आई, जब लुटेरों ने एटीएम को काटकर उससे 17 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर लुटेरों का तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लुटेरे एक कार में सवार होकर आए थे और वारदात के बाद उसी में फरार हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार माहिलपुर के अंतर्गत आते गांव भाम में स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम से चोरों ने गैस कटर कीमदद से एटीएम को काटकर करीब 17 लाख रुपए चोरी कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि लुटेरे एक ब्रेजा कार में आए थे और लूट के बाद उसी कार से फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

  • खेमकरण में गन प्वाइंट पर ज्वैलर्स से लूट, पोते के सिर पर पिस्तौल तान लूटा घर का सोना और नकदी… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing खेमकरण में गन प्वाइंट पर ज्वैलर्स से लूट, पोते के सिर पर पिस्तौल तान लूटा घर का सोना और नकदी… पढ़ें पूरी खबर

    Robbery from jewelers at gun point in Khemkaran, pistol pointed at grandson’s head, looted gold and cash of the house… read full news

    खेमकरण में गन प्वाइंट पर ज्वैलर्स से लूट, पोते के सिर पर पिस्तौल तान लूटा घर का सोना और नकदी… पढ़ें पूरी खबर

     

    खेमकरनः पंजाब में लगातार बढ़ रही लूटपाट ओर चोरी की घटनाओं से जहां आम लोगों में दहशत है, वहीं पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। लुटेरे आए दिन शहर में बड़ी वारदातों को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला वीरवार देर रात कस्बा खेमकरन में उस वक्त सामने आया, जब एक ज्वैलर के घर पर हथियारबंद लुटेरे घुसे और 12-13 साल के पौते के सिर पर पिस्तौल तानकर गहने और नकदी लूट कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार कस्बा खेमकरन में बीती रात 4-5 लुटेरे द्वारा ज्वैलर्स का कारोबार करने वाले एक सर्राफ दीदार सिंह के घर हथियारों सहित घर में दाखिल हुए और परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंधी पीड़ित दीदार सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित घर के अन्दर सोए हुए थे कि इस दौरान करीब रात 1 बजे 4-5 लोग कमरे में दाखिल हुए और हथियारों की नोक पर घर में पड़े गहने व नकदी लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोर उनके हाथ की अंगूठी, घर की महिलाओं के गहने और मोबाइल तक भी गए। दीदार सिंह ने बताया कि उन्होंने लुटेरों का विरोध किया मगर उन्होंने 12-13 साल के पौते के सिर पर रिवाल्वर तान धमकी दी और जाते -जाते धमकी दे गए कि अगर पुलिस को सूचना दी तो इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। इस सारी घटना दी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं मामले संबंधी जब थानाध्यक्ष खेमकरन कंवलजीत राय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना के सम्बन्ध में आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसकी मदद से पुलिस बहुत जल्द दोषियों तक पहुंच जाएगी व दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना न घट सके।

  • लुधियाना में शिकायतकर्ता से भिड़े आशू समर्थक, पूर्व मंत्री की पोल खोलने वाले शख्स को सरेआम धमकी, जमकर हुआ हंगामा

    You are currently viewing लुधियाना में शिकायतकर्ता से भिड़े आशू समर्थक, पूर्व मंत्री की पोल खोलने वाले शख्स को सरेआम धमकी, जमकर हुआ हंगामा

    Ashu supporters clashed with the complainant in Ludhiana, openly threatened the person who exposed the former minister, there was a ruckus

    लुधियाना में शिकायतकर्ता से भिड़े आशू समर्थक, पूर्व मंत्री की पोल खोलने वाले शख्स को सरेआम धमकी, जमकर हुआ हंगामा

     

    लुधियानाः महानगर में वीरवार दोपहर को विजिलेंस दफ्तर के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व मंत्री आशु की पोल खोलने अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले का शिकायतकर्त्ता गुरप्रीत सिंह और पार्षद सन्नी भल्ला आपस में भिड़ गए। जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया और पुलिस ने आकर बीच-बीचव कर मामले को शांत करवाया।

    जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गुरप्रीत का आरोप है कि पार्षद सन्नी भल्ला ने उसे सरेआम धमकी दी है। उनका कहना है कि सन्नी ने गुरप्रीत को कहा कि “असी देख लवांगे” जबकि सन्नी भल्ला ने इन आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष विजिलेंस ऑफिस के बाहर आमने-सामने हो गए है। बता दें कि सन्नी भल्ला भारत भूषण आशु का खासमखास हैं।

    बता दें कि पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू का विजिलेंस को 4 दिन का रिमांड मिला है। इस बीच आज विजिलेंस दफ्तर के बाहर ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह और पूर्व मंत्री आशू के समर्थकों में आपसी झड़प हो गई। छोटे ठेकेदारों ने कहा कि वह डरने वाले नहीं है। आशू के खास लोग उन्हें धमकियां दे रहे है। शहर में धारा 144 लागू है तो कैसे कांग्रेसी तंबू लगाकर सरकारी अदारे में बैठे हैं। वह प्रशासन से मांग करते हैं कि कांग्रेसियों का तंबू उखड़वाया जाए। वहीं आशू समर्थक सन्नी भल्ला ने इन सभी आरोपों को नकारा।