गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग में प्रैक्टिकल के दौरान हुआ ब्लास्ट, कई स्टूडेंट्स घायल
अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी चल रहे प्रेक्टिकल के दौरान गलत कमिकल रिएक्शन की वजह से धमाका हो गया, जिसमें वहां मौजूद कई बच्चे घायल हो गए। बताया जा इन घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। यूनिवर्सिटी के विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट्स रीफ्यूज ड्राइव फ्यूल का प्रेक्टिकलकर रहे थे।
जानकारी अनुसार शनिवार को गुरु नानक देव यूनिवसिर्टी में कैमिस्ट्री विभाग की लैब में बाद दोपहर स्टूडेंट्स कैमिकल्स से प्रेक्टिकलकर रहे थे। वे आरडीएफ यानी, वेस्ट मटीरियल से फ्यूल तैयार करने का प्रेक्टिकल कर रहे थे। इसी दौरान गलत कैमिकल रिएक्शन हो गया और जोरदार धमाका हुआ। प्रेक्टिकल कर रही मुस्कान इस दौरान गंभीर घायल हो गई। जबकि लैब में खड़े कई स्टूडेंट्स को भी चोटें आई हैं।
वहीं इस हादसे में घायल मुस्कान के सहपाठियों का कहना है कि ब्लास्ट के समय वह सबसे करीब थी। जिस कारण वह गंभीर घायल हो गई। उसे तुरंत अमनदीप अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। विभाग के अध्यापकों का कहना है कि मुस्कान का इलाज चल रहा है और उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।








Leave a Reply