होशियारपुर में हुई एटीएम लूट, चोरों ने गैस कटर से काट 17 लाख लूटे… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing होशियारपुर में हुई एटीएम लूट, चोरों ने गैस कटर से काट 17 लाख लूटे… पढ़ें पूरी खबरसांकेतिक तसवीर
ATM robbery in Hoshiarpur, thieves robbed 17 lakhs with gas cutter… read full news

होशियारपुर में हुई एटीएम लूट, चोरों ने गैस कटर से काट 17 लाख लूटे… पढ़ें पूरी खबर

 

होशियारपुरः जिले पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं वहीं आए दिन हो रही लूटपाट और चोरी की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है। ऐसी ही एक वारदात जिला होशियारपुर के अंतर्गत आते गांव माहिलपुर में उस वक्त एक बड़ी वारदात सामने आई, जब लुटेरों ने एटीएम को काटकर उससे 17 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर लुटेरों का तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लुटेरे एक कार में सवार होकर आए थे और वारदात के बाद उसी में फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार माहिलपुर के अंतर्गत आते गांव भाम में स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम से चोरों ने गैस कटर कीमदद से एटीएम को काटकर करीब 17 लाख रुपए चोरी कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि लुटेरे एक ब्रेजा कार में आए थे और लूट के बाद उसी कार से फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *