Category: PUNJAB

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वीडियो लीक कांड,आरोपी पर IPC की धारा 354-C और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस.

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वीडियो लीक कांड,आरोपी पर IPC की धारा 354-C और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस.

     

    मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर पूरी कहानी सामने आ गई है। शक के बाद लड़की को पकड़ा गया तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। जब हॉस्टल प्रबंधन ने लड़की के मोबाइल से उसके साथी लड़के को मैसेज कर सवाल पूछा तो उसने अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया।इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा और उसके शिमला के साथी सन्नी पर IPC की धारा 354-C और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    इस केस में दर्ज पुलिस FIR के अनुसार, शनिवार शाम 3 बजे कुछ लड़कियां हॉस्टल वार्डन राजविंदर कौर के पास पहुंचीं। उन्होंने शक जताया कि आरोपी छात्रा वाशरूम में 6 लड़कियों का वीडियो बना रही थी। वार्डन राजविंदर कौर ने लड़की से पूछताछ की। इसके बाद यूनिवर्सिटी की गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर रीतू को इसकी जानकारी दी। रीतू ने इन सबको लेकर आने को कहा।

    वार्डन आरोपी छात्रा और शक जताने वाली लड़कियों को लेकर गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर के पास पहुंचीं। वहां आरोपी छात्रा से पूछा गया तो उसने फोटो या वीडियो बनाने से इनकार कर दिया। मैनेजर ने दावा किया कि जब उसने आरोपी छात्रा का मोबाइल चेक किया तो उसमें से फोटो और वीडियो डिलीट किए हुए मिले।

    आरोपी छात्रा के मोबाइल पर लगातार कॉल और मैसेज आ रहे थे। जिसके बाद मैनेजर को उस पर शक हो गया। मैनेजर ने आरोपी छात्रा को कॉल उठाने को कहा और स्पीकर ऑन करवा लिया। मैनेजर ने छात्रा को कहा कि वह कॉल करने वाले लड़के को कहे कि उसके पास जो फोटो और वीडियो हैं, वह उसे भेजे। यह सुनकर लड़के ने उसे अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया।

     

    इस केस में दर्ज पुलिस FIR के अनुसार, शनिवार शाम 3 बजे कुछ लड़कियां हॉस्टल वार्डन राजविंदर कौर के पास पहुंचीं। उन्होंने शक जताया कि आरोपी छात्रा वाशरूम में 6 लड़कियों का वीडियो बना रही थी। वार्डन राजविंदर कौर ने लड़की से पूछताछ की। इसके बाद यूनिवर्सिटी की गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर रीतू को इसकी जानकारी दी। रीतू ने इन सबको लेकर आने को कहा।

    वार्डन आरोपी छात्रा और शक जताने वाली लड़कियों को लेकर गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर के पास पहुंचीं। वहां आरोपी छात्रा से पूछा गया तो उसने फोटो या वीडियो बनाने से इनकार कर दिया। मैनेजर ने दावा किया कि जब उसने आरोपी छात्रा का मोबाइल चेक किया तो उसमें से फोटो और वीडियो डिलीट किए हुए मिले।

    आरोपी छात्रा के मोबाइल पर लगातार कॉल और मैसेज आ रहे थे। जिसके बाद मैनेजर को उस पर शक हो गया। मैनेजर ने आरोपी छात्रा को कॉल उठाने को कहा और स्पीकर ऑन करवा लिया। मैनेजर ने छात्रा को कहा कि वह कॉल करने वाले लड़के को कहे कि उसके पास जो फोटो और वीडियो हैं, वह उसे भेजे। यह सुनकर लड़के ने उसे अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया। मैनेजर ने सख्ती की तो आरोपी छात्रा ने सारी बातें कबूल कीं।

    लड़की के मोबाइल में डिलीट किए गए वीडियोज का स्क्रीन शॉट दिखाई दे रहा है।
    लड़की के मोबाइल में डिलीट किए गए वीडियोज का स्क्रीन शॉट दिखाई दे रहा है।

    आरोपी छात्रा ने कहा कि यह वीडियो मैंने ही बनाया था। मेरा दोस्त सन्नी शिमला में रहता है। उसे ही यह वीडियो भेजा था। यह वीडियो और फोटो दूसरे मोबाइल पर कैसे पहुंच गई, इसके बारे में उसे पता नहीं है। पुष्टि होने के बाद मैनेजर ने इसके बारे में पुलिस को शिकायत कर दी।

    मोहाली पुलिस की तरफ से दर्ज की गई FIR की कॉपी, जिसमें पूरा ब्यौरा दिया गया है।
    मोहाली पुलिस की तरफ से दर्ज की गई FIR की कॉपी, जिसमें पूरा ब्यौरा दिया गया है।

    अब SSP के दावे पर उठे सवाल
    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना के मामले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से जल्दबाजी वाली दिख रही है। एक तरफ FIR में गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर कह रही है कि लड़की ने आरोप कबूल किया। आरोपी लड़के ने उसे अश्लील स्क्रीनशॉट भी भेजा। इसके बावजूद SSP विवेकशील सोनी का कहना है कि लड़की ने सिर्फ अपनी वीडियो बनाई थी। वही आगे भेजी थी। हालांकि वह यह जरूर दावा कर रहे हैं कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी की लड़कियां गुस्से में हैं। छात्राओं का कहना है कि वे हॉस्टल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने हॉस्टल प्रशासन पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल प्रशासन ने पैसे देकर मीडिया और पुलिस को वापस भेज दिया। आरोपी लड़की सबके सामने अपनी गलती का कबूलनामा करने वाली थी, लेकिन प्रशासन ने यह भी नहीं होने दिया।

  • लुधियाना में बम की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप:प्रीत विहार में प्लाट की खुदाई के दौरान मिला,4 घण्टों की देरी के बाद पहुंचा बम निरोधक दस्ता

    लुधियाना में बम की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप:प्रीत विहार में प्लाट की खुदाई के दौरान मिला,4 घण्टों की देरी के बाद पहुंचा बम निरोधक दस्ता

     

    लुधियाना प्लाट में मिला बम। - Dainik Bhaskar
    लुधियाना प्लाट में मिला बम।

    पंजाब में लुधियाना के प्रीत विहार में प्लाट की खुदाई के दौरान बम मिला। बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में ACP गुरदेव थाना, मेहरबान के SHO जगदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

    पुलिस ने बम निरोधक दस्ता को इसकी सूचना मिली। 4 घंटे बीत जाने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। बताया गया है कि जिस प्लाट में यह बम मिला है, वह लुधियाना के ही किसी व्यक्ति का है। प्लाट से कूड़ा उठवाकर आज मिट्‌टी गिरवानी थी। जब खुदाई की तो वहां बम बरामद हुआ। बम पर जंग लगी हुई थी। वहां काम कर रहे मजदूर मनीष ने तुरंत प्रॉपर्टी डीलर को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

    SHO जगदीप सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंच बम निरोधक दस्ता पहुंच रहा है। फिलहाल बम को अभी रेत की बोरियों से ढक दिया है। इलाके को सील किया हुआ है। लोगों से भी कहा कि कि कोई बम के आस-पास न जाए।

  • PNB Bank का एटीएम काटकर लाखों रुपये लूटकर फरार लुटेरे, तालाश मर जुटी पुलिस

    PNB Bank का एटीएम काटकर लाखों रुपये लूटकर फरार लुटेरे, तालाश मर जुटी पुलिस

     

    होशियारपुरः जिला होशियारपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। ग्राम छोटाला में लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 8 लाख 70 हजार रुपये लूटकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ब्लाक भुंगा के छोटा गांव में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में हुई लूट की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर गांव के सरपंच ने बताया कि लुटेरों ने रात करीब तीन बजे इस लूटकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस लुटेरों की गंभीरता से तलाश कर रही है।

     

  • होशियारपुर में पंजाब पुलिस के एएसआई ने किया सुसाइड, एक्शन में आई पुलिस, SIT की गठित, SHO लाइन हाजिर

     

     

    होशियारपुरः एएसआई सुसाइड केस में एक्शन में आई पुलिस

    टांडा उड़मुड़: होशियारपुर से एएसआई सतीश कुमार के सुसाइड केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें में तैनात एएसआई सतीश कुमार की आत्महत्या मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है। बता दें कि आज थाना हरियाणा में तैनात एएसआई सतीश कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एएसआई ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें एसएचओ ओंकार सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोष लगाएं थे।

    इस मामले में एसएचओ औंकार सिंह को लाईन हाजिर किया गया है। अब सिट द्वारा एसएचओ से सवाल-जवाब किए जाएंगे। सुसाइड नोट में एएसआई ने बताया कि एसएचओद्वारा गलत व्यावहार किया गया। उससे गाली गलौच भी की गई। एसएचओ से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। एएसआई की मौत के बाद उनका परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है। बता दें होशियारपुर के हरियाना में तैनात एक थानेदार द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

    थानेदार ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाई थी। होशियारपुर के थाना हरियाना में तैनात एक एएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाई। इस वीडियो में उन्होंने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। वीडियो में एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि 8 सितंबर को वह थाने में ड्यूटी पर थे। रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चैकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। 10 मिनटों तक उन्होंने एसएचओ ओंकार सिंह से मुलाकात की।

    उन्होंने पूछा कि हाईकोर्ट मैटर कितने लगे हैं। सारे सवालों के जवाब दिए। कई ऐसे सवाल पूछे जो ड्यूटी अफसर से संबंध नहीं रखते थे। फिर इसी बात को लेकर ओंकार सिंह ने उन्हें बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौच भी किया और हद से ज्यादा जलील किया। उन्होंने कहा कि जलील करने से अच्छा उन्हें गोली मार दी जाए। फिर जाते समय भी एसएचओ टांडा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिख कर चले गए। जिस संबंधी उन्होंने सुबह अपने एसएचओ को बताया। उन्होंने आगे लिखा कि वह एसएचओ ओंकार सिंह से दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं।उन्होंने आगे लिखा कि एसएचओ ओंकार सिंह का रवैया छोटे अधिकारियों के प्रति बहुत बुरा है। वह भी इसके चलते आत्महत्या कर रहे हैं।

  • अमृतसर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने 9वीं क्लास के 3 छात्रों को हिरासत में लिया

    अमृतसर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने 9वीं क्लास के 3 छात्रों को हिरासत में लिया

     

    पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमों ने भी विस्फोटकों का पता लगाने के लिए स्कूल परिसर की गहनता से जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि स्कूल के तीन छात्रों ने ही अफवाह उड़ाई थी।

    Punjab Crime : अमृतसर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने 9वीं क्लास के 3 छात्रों को हिरासत में लिया

    अमृतसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर अफवाह फैलाने वाले नौवीं क्लास के तीन छात्रों को गुरुवार को हिरासत में ले लिया। बुधवार शाम को वॉट्सऐप पर दो मैसेजों -एक बम विस्फोट की धमकी और दूसरा स्कूल पर गोलीबारी-के बाद दहशत फैल गई थी। दोनों पोस्ट में पाकिस्तान का झंडा था और धमकी अंग्रेजी और उर्दू दोनों में लिखी गई थी। इसके तुरंत बाद, स्कूल में सुरक्षा बढ़ा दी गई और पंजाब पुलिस कमांडो को परिसर में तैनात कर दिया गया।

    पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमों ने भी विस्फोटकों का पता लगाने के लिए स्कूल परिसर की गहनता से जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि स्कूल के तीन छात्रों ने ही अफवाह उड़ाई थी। पुलिस उनके मकसद का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ कर रही है।

    स्कूल को बुधवार रात बम से उड़ाने की धमकी के बाद वीरवार सुबह यहां गोलीबारी की सूचना पर आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रतास सिंह स्कूल पहुंचे। हालांकि, बाद में पता चला स्कूल के आसपास कोई गोलीबारी नहीं हुई है बल्कि किसी ने यह अफवाह उड़ाई है। इसकी पुष्टि करते हुए विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल लॉरेंस रोड पर सब कुछ सामान्य है। यहां सुरक्षा में पुलिस तैनात है और गोलीबारी की बात अफवाह निकली है। इसे लेकर मैंने स्कूल प्रबंधन और पुलिस से बात की है।

    उन्होंने लिखा कि गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस ने जरूरी ड्रिल की है। डरने की कोई बात नहीं है। स्कूल रोजाना की तरह खुला है। सावधानी के तौर पर मौके पर विशेष कमांडो भी तैनात हैं। बच्चों के माता-पिता किसी शंका को लेकर उनसे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

    पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। आशंका जताई गई है कि मैसेज किसी शरारती तत्व ने वायरल किया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात डीएवी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने वाली धमकी का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। संदेश में लिखा है कि आठ सितंबर को स्कूल को बम से उड़ाया जाएगा। पुलिस पता लगा रही है कि धमकी वाला संदेश किस मोबाइल से और किसके मार्फत वायरल किया गया है।

  • स्वर्ण मंदिर के पास दो निहंग सिखों ने तलवार से युवक का किया कत्ल, CCTV में कैद हुई सारी वारदात

    स्वर्ण मंदिर के पास दो निहंग सिखों ने तलवार से युवक का किया कत्ल, CCTV में कैद हुई सारी वारदात

     

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है निहंग ने युवक की पहले पिटाई की फिर तलावार से हमला कर दिया. हालांकि इस दौरान अकेला युवक दोनों निहंग का मुकाबला करता रहा.

    अमृतसर (Amritsar) के स्वर्ण मंदिर के नजदीक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए दो निहंग सिखों ने एक युवक पर तलवार से हमलाकर उसकी हत्या कर दी. स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में पास घटी ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. ऐसी जानकारी मिली है कि स्वर्ण मंदिर के पास मौजूद बाजार से हरमनजीत नाम का एक युवक सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान वहां पर दो निहंग सिख पहुंचे और उन्होंने युवक पर हमला कर दिया. सीसीटीवी में देखा जा सकता है निहंग ने युवक की पहले पिटाई की फिर तलवार से हमला कर दिया. हालांकि इस दौरान अकेला युवक दोनों निहंग का मुकाबला करता रहा. इसी दौरान वहां पर तीसरा युवक पहुंचा और उसने पीट-पीटकर उसे सड़क पर गिरा दिया.

    बताया जा रहा है कि हमले के बाद युवक ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद एक निहंग सिख ने उनकी छाती पर खंजर मार दिया. इस पूरे मामले की तफ्तीश के दौरान अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया कि बाजार में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि युवक ने शराब पी हुई थी और हाथ में कोई नशीला पदार्थ हाथ में लेकर खा रहा था. इस बात पर युवक की दोनों निहंग सिखों से बहस हो गई. निहंग सिखों ने उसे ऐसा करने से पहले रोका था, जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि झगड़ा शुरू हो गया.

    इसके बाद एक और युवक झगड़े में कूद पड़ा और तीनों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों निहंग और युवक की पहचान कर ली है. पुलिस कमिश्नर के बताया कि तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें कि रात में हुई इस घटना के बाद युवक का शव सड़क पर ही पड़ा रहा. इस घटना की जानकारी सुबह पुलिस को लगी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की.

     

  • पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Case of writing anti-national slogans on the statue of former Chief Minister Shaheed Beant Singh, police arrested two accused

    पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

     

    जालंधरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने के मामले में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब जालंधर की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रमन सिंह गिल व सैम मसीह के रूप में हुई हैं। और दोनो आरोपी अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बता दें कि 29 अगस्त को संविधान चौक के पास लगी पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर आरोपियों ने देश विरोधी नारे लिखे थे। उस दिन राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेडां वतन पंजाब दीयां का उदघाटन करने के लिए पहुंचना था।

    गौरतलब है कि देश विरोधी नारे लिखने के लिए कुल 5 आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। यह आरोपी नारे लिखने के बाद स्काई लार्क चौक, पटेल चौक और मकसूदां चौक से होते हुए अमृतसर की तरफ निकल गए थे। जिक्रयोग्य है कि जालंधर के इस चौराहे पर चौबीस घंटे पुलिस तैनात रहती है। पुलिस की आंख में धूल झोंक कर शरारती तत्व नारे लिखकर भाग गए थे। इतने व्यस्त चौक पर इस तरह की घटना हो गई लेकिन किसी को भनक तक न लगी। वहीं, पुलिस द्वारा तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में भी उन्होंने ही देश विरोधी नारे लिखे थे। पुलिस कमिश्नर जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा कर सकते है।

  • गुरदासपुर में एएसआई पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आतंकी की मां को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing गुरदासपुर में एएसआई पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आतंकी की मां को किया गिरफ्तार

    Police arrested the terrorist’s mother in the case of ramming the car on ASI in Gurdaspur

    गुरदासपुर में एएसआई पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आतंकी की मां को किया गिरफ्तार

     

    गुरदासपुरः बीते दिनों मेंटल अस्पताल से भागी आतंकी के परिजनों के घर छापामारी करने कई पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आज आतंकी की मां को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर आतंकी के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जाएगी। जानकारी अनुसार थाना तिब्बड़ की पुलिस ने आज आतंकी की मां को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी अनुसार चार सितंबर को पुलिस पार्टी एसएचओ अमरीक सिंह के नेतृत्व में मेंटल अस्पताल अमृतसर से फरार आतंकी आशीष मसीह की तलाश में उसके घर पर छापेमारी करने गई थी। घर पर आरोपित का पिता जोबन मसीह, मां वीनस मसीह, बहन महक और चाहत निवासी गुरदासपुर मौजूद थे। आरोपितों ने पुलिस पार्टी को घर में दाखिल होने से रोका और जबरन बाहर खड़ी कार में जाकर बैठ गए। आरोपित जोबन मसीह ने कार स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान एएसआइ रछपाल सिंह ने उसके रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने मार डालने की नियत से एएसआइ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद सभी आरोपित कार में भाग निकले।

    पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। अब वीनस पत्नी जोबन मसीह निवासी गोहत पोखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी के आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • सेशन कोर्ट ने दिया पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई को झटका, जमानत याचिका खारिज

    You are currently viewing सेशन कोर्ट ने दिया पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई को झटका, जमानत याचिका खारिज

    Sessions court gives blow to brother of former MLA Simarjit Singh Bains, bail plea rejected

    सेशन कोर्ट ने दिया पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई को झटका, जमानत याचिका खारिज

     

    लुधियानाः दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस व अन्य आरोपी सुखचैन सिंह की जमानत याचिका को बड़ा झटका देते हुए एडिशनल सेशन जज शिव मोहन गर्ग की अदालत ने उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

    उल्लेखनीय है कि विधायक बैंस सहित अन्य ने 11 जुलाई को अदालत में आत्मसमर्पण किया था व अदालत ने आरोपियों पुलिस रिमांड के खत्म होने के बाद जेल भेज दिया था। इसके अलावा आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने भी अदालत में अपनी जमानत याचिका दायर कर दी है जिस पर सुनवाई 7 सितम्बर को होगी। जिक्रयोग्य है कि एक विधवा की शिकायत पर थाना डिवीज़न नंबर छह द्वारा अदालत के आदेशों पर पूर्व विधायक बैंस व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति राजस्थान से गिरफ्तार

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति राजस्थान से गिरफ्तार

    Man who threatened to kill Sidhu Musewala’s father arrested from Rajasthan

    सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति राजस्थान से गिरफ्तार

     

    मानसाः दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकियां देने वाले को पुलिस ने राजस्थान के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि उसने ई-मेल के जरिए सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकाया था। धमकियां देने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गु भगवानपुरिया गैंग का मैंबर बताया था। वहीं, पंजाब पुलिस उसे हिरासत में लेकर बुधवार सुबह मानसा पहुंच गई है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी अनुसार, विदेश से लौटे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को धमकियां देने की शिकायत पुलिस को दी थी और मानसा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जबरन वसूली और धमकियों के आरोपों के तहत केस दर्ज किया था। इसने ईमेल के जरिए सिद्धू मूसेवाला के पिता को कहा था कि अगर वह लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया की सिक्योरिटी को लेकर कुछ बोले तो उनका हाल भी उनके बेटे जैसे किया जाएगा। जिसके बाद गूगल से इसकी डिटेल्स मंगवाकर आईपी एड्रेस के जरिए पुलिस ने बदमाश को काबू कर लिया।