स्वर्ण मंदिर के पास दो निहंग सिखों ने तलवार से युवक का किया कत्ल, CCTV में कैद हुई सारी वारदात

स्वर्ण मंदिर के पास दो निहंग सिखों ने तलवार से युवक का किया कत्ल, CCTV में कैद हुई सारी वारदात

 

सीसीटीवी में देखा जा सकता है निहंग ने युवक की पहले पिटाई की फिर तलावार से हमला कर दिया. हालांकि इस दौरान अकेला युवक दोनों निहंग का मुकाबला करता रहा.

अमृतसर (Amritsar) के स्वर्ण मंदिर के नजदीक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए दो निहंग सिखों ने एक युवक पर तलवार से हमलाकर उसकी हत्या कर दी. स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में पास घटी ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. ऐसी जानकारी मिली है कि स्वर्ण मंदिर के पास मौजूद बाजार से हरमनजीत नाम का एक युवक सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान वहां पर दो निहंग सिख पहुंचे और उन्होंने युवक पर हमला कर दिया. सीसीटीवी में देखा जा सकता है निहंग ने युवक की पहले पिटाई की फिर तलवार से हमला कर दिया. हालांकि इस दौरान अकेला युवक दोनों निहंग का मुकाबला करता रहा. इसी दौरान वहां पर तीसरा युवक पहुंचा और उसने पीट-पीटकर उसे सड़क पर गिरा दिया.

बताया जा रहा है कि हमले के बाद युवक ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद एक निहंग सिख ने उनकी छाती पर खंजर मार दिया. इस पूरे मामले की तफ्तीश के दौरान अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया कि बाजार में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि युवक ने शराब पी हुई थी और हाथ में कोई नशीला पदार्थ हाथ में लेकर खा रहा था. इस बात पर युवक की दोनों निहंग सिखों से बहस हो गई. निहंग सिखों ने उसे ऐसा करने से पहले रोका था, जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि झगड़ा शुरू हो गया.

इसके बाद एक और युवक झगड़े में कूद पड़ा और तीनों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों निहंग और युवक की पहचान कर ली है. पुलिस कमिश्नर के बताया कि तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें कि रात में हुई इस घटना के बाद युवक का शव सड़क पर ही पड़ा रहा. इस घटना की जानकारी सुबह पुलिस को लगी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *