Category: PUNJAB

  • बढ़ते ‘गन कल्चर’ के खिलाफ सरकार ने उठाये सख्त कदम, संगरूर में 119 शस्त्र लाइसेंस रद्द

    बढ़ते ‘गन कल्चर’ के खिलाफ सरकार ने उठाये सख्त कदम, संगरूर में 119 शस्त्र लाइसेंस रद्द

     

    संगरूर : पंजाब में ‘गन कल्चर’ के खिलाफ शुरू किये गये अभियान के तहत संगरूर में पुलिस-प्रशासन ने 119 हथियारों के लाइसेंस रद्द किये हैं। जिलाधिकारी जतिंदर जोरवाल ने आज यहां बताया कि लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन अभियान शुरू हो चुका है और शुरुआती चरण में 119 आग्नेयास्त्रों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से ऐसे 55 ऐसे व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा प्राप्त हुई है, जिनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सोशल मीडिया समेत हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर बैन की सरकार की घोषणा के बाद संगरूर जिले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लाइसेंस पर निर्धारित संख्या से अधिक हथियार रखने वालों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जिले के सभी गन हाउसों में गोला-बारूद की जांच करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि इसी माह एक सप्ताह के अंतराल पर शिवसेना नेता सुधीर सूरी और डेरा अनुयायी व धार्मिक बेअदबी के आरोपी प्रदीप सिंह की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या के बाद राजनीतिक बवाल मचने पर आम आदमी पार्टी सरकार ने ‘गन कल्चर‘ समाप्त करने के लिए सभी लाइसेंसी हथियारों की समीक्षा करने, तीन महीने तक नये हथियार लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाने और हथियारों के सोशल मीडिया समेत सार्वजनिक प्रदर्शन के साथ घृणा बयानों को बैन करने की घोषणा की थी।

  • पत्रकार अजीत सिंह बुलंद बने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    पत्रकार अजीत सिंह बुलंद बने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

     

    *पत्रकार अजीत सिंह बुलंद बने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*

     

    *पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को न कभी बख्शा है न बख्शेंगे, DMA देगी मुँह तोड़ जवाब: अमन बग्गा/ प्रदीप वर्मा*

     

    MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा ) : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह बुलंद, जसविंदर सिंह आज़ाद, सुमेश शर्मा, अमरप्रीत सिंह, संदीप वर्मा, धरमिंदर सोंधी, गोलडी जिंदल, अनिल सलवान, मनोज मोना, विशाल शर्मा, पवन कुमार व सतबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने केसरी टीवी न्यूज पोर्टल के चीफ एडिटर अजीत सिंह बुलंद सिंह को DMA के जनरल सेक्रेटरी की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र, आइ.डी. कार्ड और व्हीकल स्टिकर दिए।

    इस अवसर पर अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के हकों के लिए लंबे समय से कार्य कर रही है और हमेशा ही कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकारों का साथ देती है ।

    उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसी बातें सामने आती हैं कि सरकारी विभागों के अहंकारी व भृष्ट अधिकारी और समाज में कुछ असमाजिक तत्व पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो कि बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नही है। ऐसे लोगो को हम मुँह तोड़ जवाब देते आए हैं और आगे भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ धक्केशाही ना हमने कभी बर्दाश्त की है व ना ही हम कभी बर्दाश्त करेंगे।

    वही इस मौके वरिष्ठ पत्रकार जसविंदर सिंह आज़ाद ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। हमारे साथ सिर्फ पंजाब के ही नहीं बल्कि अब अन्य राज्यों के पत्रकार भी जुड़ रहे हैं। जल्द ही डिजीटल मीडिया एसोसिएशन एक राष्ट्रीय स्तर की एसोसिएशन बनकर उभरेगी। उन्होने ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर DMA संस्था हमेशा ही डटकर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आएगी तो हम सभी उक्त पत्रकार के हक में मैदान में चट्टान की तरह डट कर खड़े होंगे।

    इस अवसर पर नवनियुक्त जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद ने कहा कि डीएमए एक परिवार है जब भी हमारे किसी भी सदस्य पर कोई मुसीबत आती है हम उस समस्या का मिलकर मुकाबला करते हैं।

    उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए हम किसी भी आसुरी शक्ति से लोहा लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा व मान सम्मान हमारी हमेशा प्राथमिता रही है।

    इस मौके अजीत सिंह बुलंद ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें दोबारा इस सम्मानीय संस्था का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है।

  • पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारने की धमकी!

    You are currently viewing पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारने की धमकी!

    पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारने की धमकी!

     

    लुधियानाः पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और आए दिन हो रहे अपराधों के कारण जहां आम लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं बेखौफ अपराधी अब राजनीतिक हस्तियों को भी अपना निशाना बनाने लगे हुए है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को उस वक्त सामने आया, जब एक सोशल मीडिया के जरिए पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग को जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात का खुलासा खुद राजा वड़िंग ने किया है।

    जानकारी देते उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और आए दिन धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात तालिबान राज्य जैसे हैं। वहीं जब अजनाला में ‘आप’ कार्यकर्ता की वायुसेना पर फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने कहा कि अगर वह किसी पार्टी के चहेते हैं तो भी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सबके लिए एक है।

    किसानों के बारे में पूछे जाने पर वड़िंग ने कहा कि किसानों और सरकार के बीच बातचीत होनी चाहिए और किसानों की मांगें जायज हैं। लेकिन किसानों को भी लोगों को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए।

  • लुधियाना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एसएचओ 2 साथियों सहित करोड़ों की हैरोइन के साथ गिरफ्तार

    You are currently viewing लुधियाना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एसएचओ 2 साथियों सहित करोड़ों की हैरोइन के साथ गिरफ्तार

    STF action in Ludhiana, SHO arrested with heroin worth crores along with 2 accomplices

    लुधियाना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एसएचओ 2 साथियों सहित करोड़ों की हैरोइन के साथ गिरफ्तार

     

    लुधियानाः महानगर में बीती रात एसटीएफ द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में हैरोइन की बड़ी खेप के साथ एक एसएचओ सहित 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है। वहीं पकड़े गए दो अन्य आरोपी फिल्लौर के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते एसटीएस के इंचार्ज हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने बीती रात लुधियाना डिवीजन नंबर पांच में तैनात एडिशनल एस.एच.ओ. हरजिंदर कुमार को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके बाद हरजिंदर कुमार की निशानदेही पर एस.टी.एफ. ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है जो फिल्लौर के नजदीकी गांव के रहने वाले हैं।

    उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला कि सब इंस्पेक्टर शहर में नशे का नेटवर्क चला रहा था जिसके बाद एसटीएफ द्वारा यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा की तस्करी करने के लिए पुलिस के रौब का इस्तेमाल करता था। पुलिस कर्मी होने के कारण आसानी से नशीले पदार्थों की तस्करी करवाता था और कोई उस पर संदेह भी नहीं करता था। आरोपी के मोबाइल डिटेल व अन्य कई तरह के कागजात टीम ने कब्जे में ले लिए है।

  • जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल पर पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    You are currently viewing जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल पर पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    Police took strict action on Jalandhar’s famous Kulhad Pizza Couple, video going viral on internet media

    जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल पर पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

     

    जालंधरः भगवान वाल्मीकि चौक के नजदीक फ्रेश बाइट के नाम से मशहूर कुल्लड़ पिज्जा बेचने वाला कपल एक बार फिर विवादों में है। दरअसल, कुल्हड़ पिज्जा कपल का हथियारों के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब सरकार व पंजाब के डीजीपी ने गन कल्चर को प्रमोट करने वाले लोगो पर कारवाई करने के निर्देश जारी किए थे।

    जिसके बाद पंजाब पुलिस द्वारा राज्य में बंदूक कल्चर खत्म कर अमन-शांति तथा आपसी भाईचारा बरकरार रखने के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने तथा हथियारों के साथ अपनी फोटो व वीडियो डालने पर पाबंदी लगाई हुई है। इसके साथ ही ऐसा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुल्लड़ पिज़्ज़ा कपल सहज अरोड़ा व गुरप्रीत कौर ने अपने हाथों में गन लेकर वीडियो बनाकर अपनी सोशल मीडिया पर डाली थी। वीडियो इतनी वायरल हो गई कि पुलिस तक भी यह वीडियो पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते गए दोनों पति पत्नी पर मामला दर्ज कर लिया है।

    वहीं दूसरी तरफ इस मामले में कुल्हड़ पिजा कपल का कहना है कि ये जो गन थी, यह टॉय गन हैं, यह असली गन नहीं है। इसमें किसी तरह का कोई कानून उल्लंघन नहीं हुआ है, वे लॉ एंड आर्डर की अच्छी तरह से पालना कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया।

  • अमृतसर में उड़ी सरकार के आदेशों की धज्जियां, डीजे की धुन पर युवकों ने किए हवाई फायर… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing अमृतसर में उड़ी सरकार के आदेशों की धज्जियां, डीजे की धुन प र युवकों ने किए हवाई फायर… पढ़ें पूरी खबर

    Government orders flouted in Amritsar, youths fired in the air on the tune of DJ… read full news

    अमृतसर में उड़ी सरकार के आदेशों की धज्जियां, डीजे की धुन पर युवकों ने किए हवाई फायर… पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा यहां हथियारों के खुलेआम प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर हथियारों के फोटो डालने के लिए पुरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है, वहीं महानगर में एक बार फिर से सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए युवकों ने शादी के दौरान डीजे की धुनों पर हवाई फायर किये। ताजी घटना महानगर के अंतर्गत आते गांव कथूनंगल की है, जहां युवक ने शादी समारोह में अपने दोनों हाथों में हथियार पकड़कर हवाई फायर किए। वहीं इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल कर रहे हैं।

    जानकारी अनुसार गांव कत्थुनंगल में बीते दिनों एक शादी समारोह के दौरान एक युवक द्वारा डीजे की धुनों पर अपने दोनों हाथों में हथियारों को पकड़कर हवाई फायर किए गए। जिसका वीडियो शादी समारोह में ही किसी ने रिकार्ड कर वायरल कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे युवक डी.जे. की धुन पर दोनों हाथों में हथियार पकड़े नजर आ रहा हैं और हवाई फायर कर नाच रहा है। वहीं वहां मौजूद लोग इस सारी घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को खत्म करने के लिए कड़ा एक्शन लिया गया था। उन्होंने सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों या दूसरे किसी भी कार्यक्रमों में हथियारों को ले जाने और प्रदर्शित करने पर रोक लगाई थी।

  • तरनतारन में पुलिस कैंटीन का उद्धघाटन करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, नौजवानों से की यह खास अपील

    You are currently viewing तरनतारन में पुलिस कैंटीन का उद्धघाटन करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, नौजवानों से की यह खास अपील

    DGP Gaurav Yadav arrived to inaugurate the police canteen in Tarn Taran, made this special appeal to the youth

    तरनतारन में पुलिस कैंटीन का उद्धघाटन करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, नौजवानों से की यह खास अपील

     

    तरनतारन: मंगलवार को तरनतारन पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने यहां पर मल्टीपर्पज हाल और पुलिस कैंटीन का उद्धघाटन किया और पुलिस कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं को भी सुना। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि पंजाब पुलिस में 1000 से 1200 पोस्टें निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मुहैया करवाने के लिए पंजाब पुलिस में अब हर साल भर्ती की जाएगी। बताया जा रहा है कि हर साल

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए डी.जी.पी. गौरवा यादव ने कहा कि अब पंजाब पुलिस में 10,000 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती मुकम्मल हो चुकी है, जिससे थाने में पुलिस कर्मचारियों की कमी भी पूरी हो चुकी है। उन्होंने पंजाब के नौजवानों से अपील की है कि रोजगार के अवसरों का लाभ उठाए और नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य से नशा और गैंगस्टरों को जल्द से जल्द खत्म करने का संकल्प है। विदेश में बैठे गैंगस्टरों को पंजाब लाने के लिए रैड कार्रनर नोटिस ओपन किए हुए है तथा केंद्र सरकार व इंटरपोल से तालमेल करके जल्दी जल्दी से लाया जाएगा।

    अवैध हथियारों के एक सवाल पर डीजीपी यादव ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले अवैध हथियारों की समस्या से सख्ती से निपटा जा रहा है। इसके अलावा गन हाउसों की जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जारी हथियारों के लाइसेंसों का 3 माह के भीतर वापस वेरीफिकेशन करवाई जाएगी। बार्डर सिक्योरटी फोर्स से तालमेल करके सरहद पार से आने वाले नशीले पदार्थों और हथियारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीमा पार निगरानी की जा रही है, इसलिए नाकाबंदी को भी बढ़ा दिया गया है।

  • 2 पक्षों में विवाद दौरान चली गोलियां, पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 5 को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing 2 पक्षों में विवाद दौरान चली गोलियां, पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 5 को किया गिरफ्तार

    Bullets fired during a dispute between two parties, police arrested 5 including illegal weapons

    2 पक्षों में विवाद दौरान चली गोलियां, पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 5 को किया गिरफ्तार

     

    अमृतसर: महानगर के अंतर्गत आते मजीठा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों में हुए मामूली विवाद के बाद एक-दूसरे पर गोलियों की बरसात कर दी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई, वहीं इस घटना की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार बरामद कर लिये हैं और आरोपियों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि खासा पत्ती मजीठा में 2 पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो गया। एक तरह रवि व दूसरी तरफ सुखचैन सिंह अपने-अपने हथियारों से हवाई फायर कर रहे हैं और ईंट-पत्थर फेंक कर आम जनता की शांति भंग कर रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर दोनों पक्षों के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया व बाकी आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी मजीठा अमृतसर (ग्रामीण) एमएस औलख ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुखचैन सिंह, राज बब्बर उर्फ ​​गब्बर, जसनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ ​​भूपा और जोबनजीत सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से 2 अवैध पिस्टल 32 बोर सहित एक जिंदा रौंद, 2 मैगजीन, 11 राईफल 12 बोर और मौके पर 17 खोल पिस्टल 32 बोर व 7 खोल राइफल 12 बोर के पुलिस ने जब्द कर लिए हैं। राइफल 12 बोर के संबंध में अरेपिया से पूछताछ कर जांच की जा रही है। इस संबंधी थाना मजीठा में धारा तहत मुकद्दमा दर्ज

  • आप सरकार लगाये गी पंजाब में 300 मेगावाट कैनाल टॉप और फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजैक्ट : अमन अरोड़ा

    आप सरकार लगाये गी पंजाब में 300 मेगावाट कैनाल टॉप और फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजैक्ट : अमन अरोड़ा

    नहरों और झीलों पर सोलर पावर प्रोजैक्ट लगाने से हज़ारों एकड़ कृषि योग्य ज़मीन की होगी बचत

    चंडीगढ़ : प्राकृतिक स्रोतों के अधिक से अधिक प्रयोग को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में कुल 300 मेगावाट की क्षमता वाले सोलर पावर फोटोवोल्टिक (पी.वी.) प्रोजैक्ट लगाने का निर्णय लिया गया है, जिनमें 200 मेगावाट कैनाल टॉप सोलर पी.वी. पावर प्रोजैक्ट और जलाशयों और झीलों पर लगाए जाने वाले 100 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पी.वी. पावर प्रोजैक्ट शामिल हैं। यह अहम निर्णय यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-1 में पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता अधीन हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया।

    श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि प्रस्तावित 200 मेगावाट कैनाल टॉप सोलर प्रोजैक्ट चरणबद्ध लगाए जाएंगे, जिसके अंतर्गत पहले पड़ाव में 50 मेगावाट की क्षमता वाला प्रोजैक्ट लगाया जाएगा, जबकि बाकी प्रोजैक्ट अगले पड़ावों में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा बिल्ड, ऑपरेट एंड ओन (बी.ओ.ओ.) मोड के अंतर्गत लगाए जाएंगे।

    इन प्रोजैक्टों को स्थापित करने की संभावनाओं संबंधी चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय मामलों संबंधी विभाग के पास उनकी योजना के तहत वायबिलिटी गैप फंडिंग (वी.जी.एफ.) के लिए दावा पेश करने का प्रस्ताव है।

    कैनाल टॉप सोलर पावर प्रोजैक्ट कम चौड़ाई वाले छोटे वितरिकाओं पर लगाए जाएंगे, जिससे यह प्रोजैक्ट लगाने पर कम से कम निर्माण कार्यों की ज़रूरत पड़े। 20 प्रतिशत वी.जी.एफ. को ध्यान में रखते हुए कैनाल टॉप सोलर पी.वी. प्रोजैक्ट की लागत तकरीबन 5 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट होने की आशा है। 200 मेगावाट कैनाल टॉप सोलर पी.वी. प्रोजैक्टों को लगाने से 1000 एकड़ के करीब कीमती कृषि योग्य ज़मीन की बचत होगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजग़ार के अवसर बढ़ेंगे और नहरी पानी का वाष्पीकरण भी घटेगा।

    इसी तरह जलाशयों और झीलों के संभावित क्षेत्र का सही प्रयोग करते हुए फ्लोटिंग सोलर पी.वी. प्रोजैक्ट लगाए जाएंगे, जो एक पृथक और रचनात्मक विचार है, और इससे हज़ारों एकड़ कृषि योग्य ज़मीन की बचत भी होगी। 20 प्रतिशत वी.जी.एफ. को ध्यान में रखते हुए फ्लोटिंग सोलर पी.वी. प्रोजैक्टों की लागत तकरीबन 4.80 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट पड़ेगी।

    इस बैठक में पेडा के चेयरमैन श्री एच.एस. हंसपाल, मुख्यमंत्री पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के ए.सी.एस. श्री ए. वेणु प्रसाद, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री तेजवीर सिंह, पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. श्री बलदेव सिंह सरां, पेडा के मुख्य कार्यकारी श्री सुमित जारंगल और पेडा के निदेशक स. एमपी सिंह उपस्थित थे।

  • एसएफजे ने फिर दी सीएम मान को निशाना बनाने की धमकी, लाखों डालर इनाम देने की घोषणा

    You are currently viewing एसएफजे ने फिर दी सीएम मान को निशाना बनाने की धमकी, लाखों डालर इनाम देने की घोषणा

    SFJ again threatens to target CM Mann, announces reward of millions of dollars

    एसएफजे ने फिर दी सीएम मान को निशाना बनाने की धमकी, लाखों डालर इनाम देने की घोषणा

     

    चंडीगढ़: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान को निशाने बनाने की धमकी देते हुए उनके विदेशी दौरों की जानकारी देने वाले को लाखों डालर की इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंधी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी भी किया है जिसमें उसने सीएम भगवंत मान के विदेश दौरों की ‘अग्रिम’ जानकारी देने वाले को, उसे एक लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।

    जानकारी अनुसार पन्नू ने वीडियो में कहा है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बहुत बार बेअदबियां हुई हैं और भगवंत मान ने मुख्यमंत्री बनने से पहले कहा था कि वह इन बेअदबियों के दोषियों को सजा देंगे लेकिन उनके कार्यकाल में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। जारी वीडियो में पन्नू ने कहा कि सिर्फ खालिस्तान के आने से ही ऐसी हरकतें रुक सकती हैं। गुलामी की बीमारी का इलाज भारतीय संविधान के तहत ठीक नहीं किया जा सकता है।

    इसी तरह बरगाड़ी कांड में बेअदबी के आरोपियों को सजा दिलाने में सहयोग करने वाले हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी भाइयों का साथ दिया, मान सरकार और डी.जी.पी. यादव द्वारा उन पर और उनके परिवारों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। यहां बता दें कि खालिस्तान रेफरेंडम के अगले चरण का मतदान 29 जनवरी, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया बताया जा रहा है।