Category: PUNJAB

  • लुधियाना में विजिलेंस ने एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, दहेज मामले में चालान पेश करने के मांगे थे 5 हजार

    You are currently viewing लुधियाना में विजिलेंस ने एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, दहेज मामले में चालान पेश करने के मांगे थे 5 हजार

    Vigilance caught ASI red-handed taking bribe in Ludhiana, demanded 5 thousand to present challan in dowry case

    लुधियाना में विजिलेंस ने एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, दहेज मामले में चालान पेश करने के मांगे थे 5 हजार

     

     

    लुधियानाः महानगर में विजिलेंस ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त एएसआई ने दहेज के एक मामले में कोर्ट में चालान पेश करने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद लड़की पक्ष द्वारा विजिलेंस को इसकी सूचना दे दी गई और विजिलेंस ने आज उक्त एएसआई को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस कर्मी की पहचान कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    मिली जानकरी के अनुसार महानगर की एक लड़की का अपने ससुरालियों के साथ दहेज का केस चल रहा है और उक्त एएसआई ने लड़की पक्ष से कोर्ट में चालान पेश करने के लिए 5 हजार रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद लड़की के परिजनों द्वारा इसकी सूचना विजिलेंस को दे दी गई। सूचना पर विजिलेंस ने ट्रेप लगा आरोपी एएसआई कुलविंदर सिंह को रंगे हाथों दबोच लिया।

    बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने 5 हजार के नोट पर कैमिकल लगाया था। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली तो आरोपी को काबू कर लिया गया। विजिलेंस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी से आज पूछताछ होगी कि उसने और किन मामलों में रिश्वत ली है। आरोपी एएसआई कुलविंदर को कल अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

  • बड़ी वारदात, पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर सरेआम अकाली नेता की गोलियां मारकर हत्या

    You are currently viewing बड़ी वारदात, पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर सरेआम अकाली नेता की गोलियां मारकर हत्या

    Major incident, Akali leader shot dead in public on Pathankot-Amritsar highway

    बड़ी वारदात, पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर सरेआम अकाली नेता की गोलियां मारकर हत्या

     

    बटालाः पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर बटाला के अधीन आते गांव शेखापुर के पास सोमवार देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब अकाली नेता अजीतपाल सिंह (50) की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि अकाली नेता अपने दोस्त के साथ कार से अमृतसर आ रहे थे। घायल अवस्था में अकाली नेता को अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक अकाली नेता बटाला के समीप गांव शेखोपुर खुर्द के रहने वाले थे।

    जानकारी अनुसार, मृतक अजीतपाल सिंह अपने दोस्त अमृतपाल के साथ कार से अमृतसर जा रहा था, तभी पीछे आए कार चालक ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान अजीतपाल घायल हो गया गंभीर अवस्था में उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस की शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह एक टारगेट किलिंग का मामला है। अकाली नेता अजीतपाल की कार का हत्यारे पहले से ही पीछा कर रहे थे। सुनसान जगह पर कार रुकते ही उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह पहले से ही अजीत पाल को निशाना बनाने के मकसद से आए थे।

    पुलिस ने अजीतपाल का शव कब्जे में लेकर छानबीन को शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवार व मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज कर दिए हैं। बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी शुरू की गई है। बता दें कि मृतक अजीतपाल बड़े अकाली नेताओं के काफी करीबी थे।

  • वर्ल्ड कैंसर केयर हॉस्पिटल की तरफ से एक सप्ताह तक मुफ्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन,30 नवंबर तक जारी है ये सेवाएं…

    वर्ल्ड कैंसर केयर हॉस्पिटल की तरफ से एक सप्ताह तक मुफ्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन,30 नवंबर तक जारी है ये सेवाएं…

    वर्ल्ड कैंसर केयर हॉस्पिटल की तरफ से एक सप्ताह तक मुफ्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन,30 नवंबर तक जारी है ये सेवाएं…

    MBD WEB NEWS:(सुमेश शर्मा) वल्र्ड कैंसर केयर सोसायटी द्वारा सरदार माखन सिंह जौहल जी की स्मृति को समर्पित उनके 67वें जन्मदिन के उपरान्त 23 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक कैंसर और अन्य बीमारियों की जांच के लिए काफी सारे टेस्ट किए जा रहे हैं जिनमें मुखिया है, अब तक 29 नवंबर तक 5000 से भी ऊपर लोगों ने अपनी जांच करवा ली है, मैमोग्राफी टेस्ट, पैप-स्मियर टेस्ट, पुरुषों की ग्रंथियों की जांच के लिए पीएस सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाएंगी। , ब्लड टेस्ट, बोन टेस्ट, माउथ एंड थ्रोट टेस्ट, फिजियोथेरेपी, डेंटल चेकअप, होम्योपैथी और जर्नल दवाएं बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाएंगी।

    वर्ल्ड कैंसर केयर के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर नवनीत कौर ने कहा कि श्री माखन सिंह जौहल जो वर्ल्ड कैंसर केयर इंग्लैंड संस्था के सदस्य थे और लंबे समय से वर्ल्ड कैंसर केयर सोसायटी को अपनी सेवाएं दे रहे थे, आज से एक साल पहले उनका निधन हो गया. अपने विश्व दौरे को पूरा करने के बाद, उनका परिवार हर साल उनके जन्मदिन पर विश्व कैंसर देखभाल केंद्र में एक सप्ताह की मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है, जिसमें कई तरह के परीक्षण और जांच शामिल हैं। बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाती है।

    वल्र्ड कैंसर केयर सोसायटी का संचालन वल्र्ड कैंसर केयर के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह धालीवाल द्वारा किया जा रहा है तथा यह संस्था काफी समय से कैंसर की जांच व जानकारी के लिए कार्य कर रही है तथा विभिन्न गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल निःशुल्क प्रदान कर रही है. अब तक वर्ल्ड कैसर केयर हजार से ज्यादा गांवों तक पहुंच चुका है और अपनी मोबाइल मेडिकल बसों के जरिए पूरे उत्तर भारत में अपनी सेवाएं दे रहा है।

    कल्याणी 30 तारीख यह कैंप का आखिरी दिन रहेगा जो लोग रह चुके हैं वह अपनी जांच जरूर आकर करवा सकते हैं,

    वर्ल्ड कैंसर केयर हॉस्पिटल ऑपोजिट सूर्य एनक्लेव, बायपास जालंधर। Timing 10am to 4pm.

  • CM मान ने कहा; चिकित्सा शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरेगा पंजाब 

    CM मान ने कहा; चिकित्सा शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरेगा पंजाब

    • कपूरथला और होशियारपुर का दौरा कर मेडिकल कॉलेजों वाले स्थानों का किया निरीक्षण
    • श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर होगा कपूरथला के मेडिकल कॉलेज का नाम
    • होशियारपुर में शहीद उधम सिंह के नाम पर बनेगा मेडिकल कॉलेज

    कपूरथला/होशियारपुर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य को दुनिया भर में ‘चिकित्सा शिक्षा’ के केंद्र के रूप में उभारने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। कपूरथला में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की जगह का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का नाम पहले गुरू श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की जगह और रूप-रेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है और इस प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। भगवंत मान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज 20 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा और इस प्रोजैक्ट पर कुल 428.69 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

    मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि नया मेडिकल कॉलेज इलाज और जाँच सुविधाओं को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी आएंगे, इसलिए 300 बिस्तरों वाले अति- आधुनिक सिविल अस्पताल के अलावा कॉलेज के साथ 10-12 मंजिलों वाले अति-आधुनिक होस्टल का भी निर्माण किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि यह कॉलेज स्थानीय युवाओं के लिए रोजग़ार के नए रास्ते खोलेगा।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में मेडिकल शिक्षा के प्रसार के लिए राज्य सरकार ने आने वाले पाँच सालों में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का फ़ैसला लिया है, जिससे राज्य में मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या 25 हो जाएगी। इससे यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि राज्य के हरेक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित हो। उन्होंने कहा कि संगरूर के मस्तूआना साहिब में संत अतर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज़ का नींव पत्थर उनके द्वारा पहले ही रखा जा चुका है। भगवंत मान ने आगे कहा कि कपूरथला और होशियारपुर में दो और मेडिकल कॉलेजों का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब युक्रेन जैसे देशों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि इन मेडिकल कॉलेजों में उनको मानक चिकित्सा संबंधी शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस तरफ़ कोई ध्यान नहीं दिया परन्तु उनकी सरकार इस तरफ़ विशेष तौर पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और साफ़ पानी उनकी सरकार के प्रमुख प्राथमिक क्षेत्र हैं।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोगों के सहयोग से राज्य सरकार ने कई लोक-हितैषी पहलें की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को हरेक बिल पर 600 यूनिट मुफ़्त बिजली मुहैया करवाई जा रही है और राज्य में पहली बार 86 प्रतिशत घरों को बिजली का ज़ीरो बिल आया है। भगवंत मान ने ज़ोर देकर कहा कि आने वाले महीनों में 95 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ़्त बिजली का लाभ मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार पंजाब में सख़्त मेहनत कर हासिल की गई अमन-शांति को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में गन कल्चर के प्रभाव को ख़त्म करने के लिए पहले ही सख़्त प्रयास किए जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि अधिकारियों को हिदायत की गई है कि राज्य की अमन- शांति को भंग करने के मनोरथ से नफऱत भरे भाषण देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा ना जाए।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा खोले गए आम आदमी क्लीनिकों को लोगों द्वारा भरपूर स्वीकृति मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सहायक सिद्ध हो रहे हैं और आने वाले दिनों में ऐसे और क्लीनिक खोले जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि यह बड़े गर्व और तसल्ली वाली बात है कि भारत सरकार ने भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में इन क्लीनिकों की भूमिका की सराहना की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने से लेकर अब तक योग्य नौजवानों को लगभग 21,000 सरकारी नौकरियाँ दी हैं। उन्होंने कहा कि और भी कई भर्तियाँ प्रक्रिया अधीन हैं और सभी सरकारी विभागों में स्टाफ की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य में सरकारी भर्ती के लिए केवल मैरिट ही एकमात्र मापदंड है।

    बाद में मुख्यमंत्री ने होशियारपुर में महान शहीद शहीद उधम सिंह के नाम पर बनाए जाने वाले मेडिकल कॉलेज की जगह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज लगभग 23 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा और इस प्रोजैक्ट की कुल लागत 418.3 करोड़ रुपए होगी। भगवंत मान ने कहा कि इस कॉलेज की जगह पर रूप- रेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है और इस प्रोजैक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

  • पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने VIP कल्चर रोकने के लिए बड़ा फैसला, अब लग्जरी होटलों में नहीं ठहरेंगे मंत्री-विधायक और अफसर

    पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने VIP कल्चर रोकने के लिए बड़ा फैसला, अब लग्जरी होटलों में नहीं ठहरेंगे मंत्री-विधायक और अफसर

     

    चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आए दिन बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। अब राज्य में वीआईपी कल्चर को रोकने के लिए सीएन मान ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सीएम मान ने आज एक आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों-विधायकों और अफसरों को महंगे व आलीशान होटलों की जगह सरकारी गेस्ट हाउसों में रुकने के लिए कहा है।

    बता दें कि इस आदेश के बाद राज्य में जहां एक तरफ VIP कल्चर पर रोक लगेगी, वहीं राज्य के सरकारी कोष का खर्च भी कम होगा।

    सी.एम. मान ने साफ कहा कि सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाऊस होने के बावजूद भी मंत्री होटल में रुकते हैं और इससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ता है। इसके चलते सी.एम. मान ने आदेश जारी किए हैं कि अब कोई भी मंत्री फील्ड विजिट में जाता है तो उसे होटल की जगह सर्किट हाऊस या सरकारी गेस्ट हाऊस में रुकना होगा। सरकार द्वारा गेस्ट हाउस व सर्किट हाउस का रिकार्ड इकट्‌ठा किया जा रहा है और इनकी मुरम्मत करने के भी आदेश दे दिए गए हैं।

  • पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हाइवे पर मोटरसाइकिल छीनने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधऱ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हाइवे पर मोटरसाइकिल छीनने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    Jalandhar police got big success, 2 members of the gang who snatched motorcycle on the highway arrested

     पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हाइवे पर मोटरसाइकिल छीनने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

     

    जालंधर : महानगर में पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने बिना नंबर के 3 मोटरसाइकिल व घातक हथियार बरामद किये हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसपी नकोदर हरजिंदर सिंह ने बताया कि सदर थानाध्यक्ष पलविंदर सिंह का नेतृत्व एस.आई जसवीर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नकोदर-जालंधर मार्ग पर ग्राम मुधा गेट पर नाकाबंदी की थी। मुखबिर ने बताया कि गांव साहम को जाते रसते पास श्मशानघाट में जालंधर-शाहकोट हाइवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्य अमनदीप सिंह उर्फ ​आमना निवासी नकोदर व सुखजीवन सिंह उर्फ ​​जीवन निवासी मीरापुर नकोदर काबू कर उनसे बिना नंबर 3 मोटरसाइकिल व घातक हथियार बरामद कर इनके खिलाफ सदर नकोदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिलों के DC सहित कुल 32 IAS और PCS इधर-ऊधर

    पंजाब सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिलों के DC सहित कुल 32 IAS और PCS इधर-ऊधर

    चंडीगढ़ : राज्य में आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार 5 जिलों के DC सहित कुल 32 IAS और PCS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनकी लिस्ट इस प्रकार है:-

     

  • हादसा:सतलुज नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक खेल चार बच्चे यात्री ट्रेन की चपेट में आये, तीन की मौत, दो ने मौके पर तोड़ा दम

      हादसा:सतलुज नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक खेल चार बच्चे यात्री ट्रेन की चपेट में आये, तीन की मौत, दो ने मौके पर तोड़ा दम

     

    पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब प्रवासी मजदूरों के चार बच्चे सतलुज नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक खेल रहे थे. पुलिस ने कहा कि इस घटना में चौथा बच्चा घायल हो गया और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    पंजाब ट्रेन हादसा: यात्री ट्रेन की चपेट में आए चार बच्चे, तीन की मौत, दो ने मौके पर तोड़ा दम

    पंजाब में ट्रेन हादसा
     

    पंजाब के रूपनगर जिले में श्री कीरतपुर साहिब के नजदीक रविवार को एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब प्रवासी मजदूरों के चार बच्चे सतलुज नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक खेल रहे थे. पुलिस ने कहा कि इस घटना में चौथा बच्चा घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि बच्चों की उम्र सात से 11 वर्ष के बीच है.

    एक पुलिस अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं चौथे बच्चे का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि बच्चे यहां पेड़ों से जामुन खाने आए थे और उन्हें पता नहीं चला कि एक ट्रेन उनके पास आ रही है.

  • वरिष्ठ पत्रकार जसविंदर सिंह आजाद DMA के चीफ एडवाइजर व मोहित सेखड़ी सेक्रेटरी नियुक्त

    वरिष्ठ पत्रकार जसविंदर सिंह आजाद DMA के चीफ एडवाइजर व मोहित सेखड़ी सेक्रेटरी नियुक्त

     

    पत्रकारों की भलाई के लिए DMA सदा तत्पर है- अजीत सिंह बुलंद

     

    MBD WEB NEWS जालंधर: डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने पंजाब न्यूज़ चैनल न्यूज पोर्टल के चीफ एडिटर सरदार जसविंदर सिंह आजाद को DMA के चीफ एडवाइजर व मोहित सेखड़ी को सेक्रेटरी की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र, आइ.डी. कार्ड और व्हीकल स्टिकर दिए।

     

    इस अवसर पर चेयरमैन प्रदीप वर्मा और प्रधान अमन बग्गा ने बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के हकों के लिए लंबे समय से कार्य कर रही है और हमेशा ही कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकारों का साथ देती है। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसी बातें सामने आती हैं कि सरकारी विभागों के अहंकारी व भृष्ट अधिकारी और समाज में कुछ असमाजिक तत्व पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो कि बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नही है। ऐसे लोगो को हम मुँह तोड़ जवाब देते आए हैं और आगे भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ धक्केशाही ना हमने कभी बर्दाश्त की है व ना ही हम कभी बर्दाश्त करेंगे।

    वही इस मौके जनरल सेक्रेटरी वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह बुलंद ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। हमारे साथ सिर्फ पंजाब के ही नहीं बल्कि अब अन्य राज्यों के पत्रकार भी जुड़ रहे हैं। जल्द ही डिजीटल मीडिया एसोसिएशन एक राष्ट्रीय स्तर की एसोसिएशन बनकर उभरेगी। उन्होने ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर DMA संस्था हमेशा ही डटकर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आएगी तो हम सभी उक्त पत्रकार के हक में मैदान में चट्टान की तरह डट कर खड़े होंगे।

    इस अवसर पर नवनियुक्त चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद ने कहा कि डीएमए एक परिवार है जब भी हमारे किसी भी सदस्य पर कोई मुसीबत आती है हम उस समस्या का मिलकर मुकाबला करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए हम किसी भी आसुरी शक्ति से लोहा लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा व मान सम्मान हमारी हमेशा प्राथमिता रही है। इस मौके जसविंदर सिंह आजाद ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें दोबारा इस सम्मानीय संस्था का चीफ एडवाइजर नियुक्त किया है।

    इस मौके बोलते हुए नवनियुक्त सेक्रेटरी मोहित सेखड़ी ने कहा कि सोशल मीडिया के पत्रकारों को सधारंत: लोग पत्रकार नहीं समझते हैं व उनको फील्ड में काम करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने हम जैसे सभी पत्रकारों की बांह पकड़कर हमें सम्मान के साथ पत्रकारिता करने का अनुभव कराया है। मैं डिस्टल मीडिया एसोसिएशन का तहे दिल से आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा वह मुझे सेवा का मौका दिया है।

    इस मौके वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह बुलंद, जसविंदर सिंह आज़ाद, सुमेश शर्मा, अमरप्रीत सिंह, संदीप वर्मा, धरमिंदर सोंधी, मोहित सेखड़ी, पवन कुमार, दलवीर कलोईया व अमरजीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

  • सुनाम में हुई दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी ने पति की हत्या कर शव घर में दबाया… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing सुनाम में हुई दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी ने पति की हत्या कर शव घर में दबाया… पढ़ें पूरी खबर

    A heart-wrenching incident happened in Sunam, wife killed her husband and buried his dead body in the house… Read full news

    सुनाम में हुई दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी ने पति की हत्या कर शव घर में दबाया… पढ़ें पूरी खबर

     

    सुनामः सुनाम के अंतर्गत आते गांव बख्शीवाला में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर में ही दबा दिया। जिसके बाद महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करवा दी। मृतक युवक की पहचान काला सिंह निवासी गांव बख्शीवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव बख्शीवाला के रहने वाले गरीब परिवार का नौजवान काला सिंह पिछले एक महीने से लापता था। परिवार द्वारा उसकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस को लिखाई गई थी। जब पुलिस द्वारा केस की जांच की गई तो उक्त नौजवान की लाश घर के अंदर से ही बरामद की गई। इसके बाद सारे गांव वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई और पूरे गांव में शोर मच गया।

    बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपनी पति का कत्ल करके उसे घर अंदर बने फ्लश टैंक में दफना दिया। फिलहाल कत्ल का कारण पत्नी ने अवैध संबंध बताए जा रहे है। पत्नी का यह कारनामा देख कर पूरा गांव दहशत में है कि आखिर उसने फ्लश टैंक के अंदर पति की लाश कैसे दबाई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।