एसएफजे ने फिर दी सीएम मान को निशाना बनाने की धमकी, लाखों डालर इनाम देने की घोषणा
चंडीगढ़: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान को निशाने बनाने की धमकी देते हुए उनके विदेशी दौरों की जानकारी देने वाले को लाखों डालर की इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंधी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी भी किया है जिसमें उसने सीएम भगवंत मान के विदेश दौरों की ‘अग्रिम’ जानकारी देने वाले को, उसे एक लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।
जानकारी अनुसार पन्नू ने वीडियो में कहा है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बहुत बार बेअदबियां हुई हैं और भगवंत मान ने मुख्यमंत्री बनने से पहले कहा था कि वह इन बेअदबियों के दोषियों को सजा देंगे लेकिन उनके कार्यकाल में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। जारी वीडियो में पन्नू ने कहा कि सिर्फ खालिस्तान के आने से ही ऐसी हरकतें रुक सकती हैं। गुलामी की बीमारी का इलाज भारतीय संविधान के तहत ठीक नहीं किया जा सकता है।
इसी तरह बरगाड़ी कांड में बेअदबी के आरोपियों को सजा दिलाने में सहयोग करने वाले हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी भाइयों का साथ दिया, मान सरकार और डी.जी.पी. यादव द्वारा उन पर और उनके परिवारों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। यहां बता दें कि खालिस्तान रेफरेंडम के अगले चरण का मतदान 29 जनवरी, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया बताया जा रहा है।








Leave a Reply