इंडोनेशिया में आया भीषण भूकंप, 44 की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल
जावाः इंडोनेशिया में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां इस वक्त 5.4 की तीव्रता के भूकंप ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस भूकंप से कई मौतें हुई हैं और 300 लोग घायल हैं। शुक्रवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी। इस भूकंप की वजह से 44 लोगों की मौत की खबर है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। स्थानीय अधिकारी का हवाला देते हुए एएफपी ने ये जानकारी दी है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है।
बताया जा रहा है कि ये भूकंप इतना तेज था कि शहर की बड़ी-बड़ी इमारतें हिल गईं और लोग अपने घर और ऑफिसों से बाहर की तरफ भागने लगे। इससे पहले शुक्रवार को भी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी। इसकी गहराई 20 किमी जमीन के अंदर थी। इंडोनेशिया की लोकल मीडिया के मुताबिक, भूकंप से चिआनजूर में कई इमारतें और उनकी छतों को नुकसान पहुंचा है।
यहां के मौसम विभाग का कहना है कि नागरिक सावधानी रखें क्योंकि इस इलाके में भूकंप के और झटके भी महसूस किए जा सकते हैं। इसलिए लोग इमारतों से दूर रहें। कहा ये भी जा रहा है कि इस भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं और कई लोगों को फ्रैक्चर हुआ है।








Leave a Reply