Category: PUNJAB

  • सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर पर एक बार फिर बेनतीजा रही बैठक,पंजाब के CM मान बोले- पंजाब के पास देने के लिए एक बूंद पानी नहीं

    सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर पर एक बार फिर बेनतीजा रही बैठक,पंजाब के CM मान बोले- पंजाब के पास देने के लिए एक बूंद पानी नहीं

     

    चंडीगढ़ : सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के मुद्दे पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। यह बैठक फिर बेनतीजा रही है। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने केंद्र के सामने पंजाब का पक्ष मजबूती से रखा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए पानी नहीं है, हमारा पानी पहले ही काफी नीचे जा चुका है इसलिए हम हरियाणा को पानी नहीं दे सकते क्योंकि हमारे पास किसी को देने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं है। सीएम मान ने कहा कि SYL की जगह YSL बनाया जाएं यानी की यमुना से हरियाणा को पानी देने में कोई एतराज नहीं लेकिन सतलुज से पानी देने में ऐतराज है।

     

    मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बैठक में कोई सहमति नहीं बनी है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा है कि एसवाईएल नहर का निर्माण होना चाहिए लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों की टीम इस विषय को एजेंडे पर ही लाने को तैयार नहीं है। वे पानी नहीं होने की बात कह रहे हैं और पानी के बंटवारे पर बात करने को कह रहे हैं जबकि पानी बंटवारे के लिए अलग से ट्रिब्यूनल बनाया गया है। ट्रिब्यूनल के हिसाब से जो सिफारिश होगी उस हिसाब से पानी बांट लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी स्वीकार नहीं कर रही है जिसमें 2004 में पंजाब सरकार द्वारा लाए गए एक्ट को निरस्त कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि 2004 का एक्ट अभी भी मौजूद है जो कि पूरी तरह से असंवैधानिक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एसवाईएल नहर बननी चाहिए और हरियाणा इस बारे में सुप्रीम कोर्ट को अवगत करवाएगा । सुप्रीम कोर्ट को बताया जाएगा कि पंजाब एसवाईएल नहर निर्माण के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट जो निर्णय देगा वो हमें स्वीकार होगा।

    सतलुज यमुना लिंक को लेकर दोनों राज्यों के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठकर मसला सुलझाने को कहा था, जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच बैठक हुई थी, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही थी। अब फिर 19 जनवरी को इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। SYL मुद्दे पर पंजाब अपना स्टैंड साफ कर चुका है। पंजाब की सरकारें समय-समय पर कहती रही हैं कि राज्य के पास किसी को देने के लिए सरप्लस पानी नहीं है।

  • कड़ाके की ठंड में ठिठुरा पंजाब, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, धुंध और शीतलहर की चेतावनी… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing कड़ाके की ठंड में ठिठुरा पंजाब, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, धुंध और शीतलहर की चेतावनी… पढ़ें पूरी खबर

    Punjab shivers in severe cold, Meteorological Department issues alert, fog and cold wave warning… read full news

    कड़ाके की ठंड में ठिठुरा पंजाब, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, धुंध और शीतलहर की चेतावनी… पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही भीषण ठंड और धुंध के कारण जहां लोग घरों पर रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं पंजाब-हरियाणा में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। घनी धुंध के साथ ‘सीवियर कोल्ड वेव’ यानी शीतलहर की चेतावनी दी गई है। दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में गिरावट के कारण अस्पतालों में चेस्ट इंफेक्शन और निमोनिया के केस अधिक आ रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 5 दिनों में भीषण ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं आसमान पर आंशिक बादल चाए रहने की संभावना है।

    मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग द्वार पंजाब-हरियाणा में मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए धुंध और शीतलहर की चेतावनी दी गई है। वहीं घने कोहरे के कारण अमृतसर, लुधियाना, अंबाला, सिरसा में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी व सेटेलाइट इमेज में अमृतसर से लेकर सिरसा तक घना कोहरा दिख रहा है। जो सड़कों पर चलने वाले वाहनों और ट्रेनों के साथ-साथ सामान्य जन-जीवन पर भी असर डालेगा।

    बुधवार को जालंधर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान मंगलवार को 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, लुधियाना का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।, अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा और उसके बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

  • जालंधर की थ्री स्टार कालोनी में दुकान को लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    You are currently viewing जालंधर की थ्री स्टार कालोनी में दुकान को लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड पाया काबू

    Shop caught fire in Jalandhar’s Three Star Colony, chaos ensued, fire brigade brought it under control

    जालंधर की थ्री स्टार कालोनी में दुकान को लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते लम्बा पिंड चौक के पास स्थित थ्री स्टार कालोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक करियाना स्टोर में अचानक आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। वहीं आग की चपेट में आने से दुकान के बाहर खड़ी एक कार भी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान में आग शॉट सर्किट के कारण लगी है।

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह थ्री स्टार कॉलोनी में करियाना की दुकान में लगी आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान और कार को काफी नुकसान पहुंच चुका था। फायर कर्मचारी ने बताया सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुकान के बैक साइड पर लगे बिजली के उपकरणों में शॉट सर्किट के कारण आग लगी थी। जिसे कंट्रोल कर लिया गया है। आग ने कार को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

  • मोगा के कबड्डी कोच पर की मनीला में गोलियां मारकर हत्या, गांव में छाया मातम

    You are currently viewing मोगा के कबड्डी कोच पर की मनीला में गोलियां मारकर हत्या, गांव में छाया मातम

    Moga’s kabaddi coach shot dead in Manila, mourning in the village

    मोगा के कबड्डी कोच पर की मनीला में गोलियां मारकर हत्या, गांव में छाया मातम

     

    मोगा: फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाब के मोगा के एक कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मनीला में 43 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गिंदरू की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर परिवार तक पहुंचने के बाद मंगलवार को मोगा जिले के निहाल सिंह वाला उपमंडल के पाखरवाड़ गांव में मातम छा गया।

    मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह चार साल पहले रोजी-रोटी कमाने फिलीपींस गए थे। बिजनेस के अलावा, वह मनीला में युवाओं को कब्डी की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। मंगलवार को जब वह काम से घर लौटे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई, गांववालों ने इस बात की जानकारी दी।

    गांववासियों ने बताया कि काम से वापस आने पर अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर उसकी रास्ते में हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि गुरप्रीत सिंह की हत्या लूट के इरादे से की गई है, क्योंकि फाइनेंस कारोबार से जुड़े होने के कारण उसके पास अच्छी खासी नकदी थी। वहीं मौत की खबर के बाद उसके गांव में मातम छा गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की कि सरकार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर लाए, गुरप्रीत को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर सिर में गोली मारी है। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ साल पहले गुरप्रीत कनाडा चला गया था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा फिलीपींस में रह रहे थे. कुछ सालों से वह भी फिलीपींस में शिफ्ट हो गया था। मोगा गांव में उनके माता-पिता और भाई घर वापस आ गए हैं।

  • तरनतारन में फिर चली गोली, निहंग सिंह का शरेआम फायरिंग कर किया कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

    You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोली, निहंग सिंह का शरेआम फायरिंग कर किया कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

    Firing again in Tarn Taran, Nihang Singh was killed by firing openly, police reached the spot

    तरनतारन में फिर चली गोली, निहंग सिंह का शरेआम फायरिंग कर किया कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

     

     

    तरनतारनः जिले में आए दिन हो रही गोलीबारी और लूटपाट की घटनाओं के कारण यहां जहां आम लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को उस स्थानय गांव वईपुर में सामने आया जहां एक निहंग सिंह की गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक गुरुघर से माथा टेककर घर लौट रहा था कि रास्ते में हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

    मामले की जानकरी देते मृतक निहंग सिंह की पत्नी ने बताया कि उसका पति रोजाना की तरह घर से गुरु घर माथा टेकने के लिए गया था और जब घर लौट रहा था तो गांव के ही व्यक्तियों की निहंग सिंह के साथ बहस हुई और निहंग सिंह का लड़का, जोकि 10वीं कक्षा में पढ़ता है, भी मौके पर पहुंच गया। लड़के ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चला दी, जिसमें से एक गोली निहंग सिंह के लड़के पर भी लग गई। निहंग सिंह और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां निहंग सिंह की मौत हो गई।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के कारण गांव में दहशत का माहौल पाया जा रहा है और गांव वासियों द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है।

  • आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

    आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

     आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

    रमन अरोड़ा ने की लोगों से ऐसी फोन कॉल से सचेत रहने की अपील, बोले- कॉल आने पर तुरंत पुलिस को करें सूचित

    जालंधर  : आज जालंधर शहर में कुछ लोगों को फोन कॉल आ रही है जिस पर फोन पर बोलने वाले ने अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा का पीए बताया और साथ ही विधायक रमन अरोड़ा से बात करने को कह कर फोन किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया ।

    दूसरे व्यक्ति ने सामने वाले व्यक्ति से पैसे की मांग की जिसके पीछे अलग-अलग कारण बताएं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें आज कुछ लोगों की कॉल आई कि हमें आपका पीए बनकर फोन आ रहे है जिसमें फोन करने वाला व्यक्ति थोड़ी देर के बाद एक दूसरे व्यक्ति से बात करवाता है जो अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा बताता है और अलग-अलग तरीकों से बात कर पैसे मांग रहा है विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उनको फोन कर कर बताने वाले व्यक्तियों ने बताया कि जब हमने बात की तो हमें शक पड़ा की आवाज विधायक रमन अरोड़ा की नहीं है और हमारे साथ ठगी करने की कोशिश हो रही है इसीलिए उन्होंने सारी जानकारी विधायक रमन अरोड़ा को दी।

    विधायक रमन अरोड़ा ने शहरवासियों को अपील की कि इस प्रकार की फोन कॉल का ध्यान रखें और जैसे ही किसी को इस प्रकार की कॉल आती है तो तुरंत पुलिस या उनको सूचित करें विधायक रमन अरोड़ा ने कहा उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर जालंधर को कर दी है और पुलिस जल्द ही इस पर कार्रवाई करेगी लेकिन इसी के साथ लोगों को भी सचेत रहने की अपील की कि आजकल जिस प्रकार से साइबरक्राइम हो रहा है तो इस प्रकार की कॉल को बहुत ही संजीदा से लें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

  • निजी स्कूलों पर एक्शन के मूड में शिक्षामंत्री, छुट्टियों में खुले स्कूल तो बताना होगा कारण… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing निजी स्कूलों पर एक्शन के मूड में शिक्षामंत्री, छुट्टियों में खुले स्कूल तो बताना होगा कारण… पढ़ें पूरी खबर

    Education Minister in the mood for action on private schools, schools open on holidays will have to tell the reason… read full news

    निजी स्कूलों पर एक्शन के मूड में शिक्षामंत्री, छुट्टियों में खुले स्कूल तो बताना होगा कारण… पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियानाः सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर राज्य के कई निजी स्कूलों ने मनमर्जी करते हुए सोमवार को अपने स्कूल खोल लिए थे। जिसका संज्ञान लेते हुए शिक्षामंत्री शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस अब ऐसे स्कूलों के खिलाफ एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं इस संबंध में रोपड़ के एक स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि सर्दियों के कारण पंजाब में 8 जनवरी तक छुटि्टयां हैं। इस बीच कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं जिन्होंने शिक्षा मंत्री के आदेश न मानते हुए सोमवार को स्कूल खोल लिए।

    मिली जानकारी के अनुसार इस बीच रोपड़ के जिला शिक्षा अधिकारी ने रोपड़ में एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर भी दिया है और जवाब न मिलने पर स्कूल के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जो भी स्कूल 8 जनवरी से पहले खुल रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसके प्रबंधकों को स्कूल खोलने का कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब में लगतारा पड़ रही ठंड को देकते हुए सरकार ने बढ़ती ठंड के कारण स्कूली छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर पहले 2 जनवरी तक अवकाश घोषित किए, लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं होने पर 1 जनवरी को अवकाश की समय सीमा को बढ़ाकर 8 जनवरी कर दी है।

  • Jalandhar के इस क्षेत्र में तेंदुआ आने से फैली दहशत की खबर; निकली अफवाह..

    Jalandhar के इस क्षेत्र में तेंदुआ आने से फैली दहशत की खबर; निकली अफवाह..

     

    Panic due to arrival of leopard in Deol Nagar

     

     

    जालंधर : न्यू देओल नगर से एक अजीब सी घटना होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वहां पर आज सुबह 5 बजे तेंदुआ आने की खबर मिली है। इस सूचना के मिलते ही पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया।

    वहीं वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए जैसा जानवर इलाके में घूमने की वीडियो दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ सडक़ किनारे घूमता नजर आ रहा है। मगर वह अब कहां गया इस बात की पुष्टि इलाकावासियों को नहीं हो पा रही है। ऐसे में वहां रहने वाले लोगों में दहशत भरा माहौल बना हुआ है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई कि क्या यह सच में तेंदुआ ही था या अन्य कोई जानवर है।

    सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो के बारे में वन विभाग के रिटायर्ड अफसर ने इस वीडियो को देख एक सोशल मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया की यह जानवर तेंदुआ ना होकर बिल्ली होने के ज्यादा आसार हैं इसलिए क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह से डरने करने की आवश्यकता नहीं

  • जानें ; पंजाब में किस जगह एसएसपी ऑफिस के बाहर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे…

    जानें ; पंजाब में किस जगह एसएसपी ऑफिस के बाहर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे…

     

     

    Slogans of Khalistan Zindabad written outside SSP office

     

    श्री मुक्तसर साहिब – एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के कार्यालय की दीवारों पर मंगलवार सुबह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। इस कृत्य की जिम्मेवारी विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने लेते हुए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा लेकर पंजाब में ना आने की नसीहत दी है।

  • पंजाब में  इस जगह मिला जिंदा बम,जानिए पूरी खबर…

    पंजाब में इस जगह मिला जिंदा बम,जानिए पूरी खबर…

    पंजाब में  इस जगह मिला जिंदा बम,जानिए पूरी खबर…

     पंजाब और हरियाणा सीएम निवास से कुछ दूरी पर मिला बम, मौके पर पहुंची पुलिस

    पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को भी जानकारी दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हरियाणा और पंजाब के मुख्य्मंत्री के आवास, हेलीपैड और सचिवालय मौजूद है।

     

     

    मोहाली के नयागांव से सटे चंडीगढ़ के आम के बाग सेक्टर 2 में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को बाग के अंदर लगे ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने दी है।

    पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को भी जानकारी दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। बता दें कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हरियाणा और पंजाब के मुख्य्मंत्री के आवास, हेलीपैड और सचिवालय मौजूद है।