मोगा के कबड्डी कोच पर की मनीला में गोलियां मारकर हत्या, गांव में छाया मातम
मोगा: फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाब के मोगा के एक कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मनीला में 43 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गिंदरू की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर परिवार तक पहुंचने के बाद मंगलवार को मोगा जिले के निहाल सिंह वाला उपमंडल के पाखरवाड़ गांव में मातम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह चार साल पहले रोजी-रोटी कमाने फिलीपींस गए थे। बिजनेस के अलावा, वह मनीला में युवाओं को कब्डी की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। मंगलवार को जब वह काम से घर लौटे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई, गांववालों ने इस बात की जानकारी दी।
गांववासियों ने बताया कि काम से वापस आने पर अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर उसकी रास्ते में हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि गुरप्रीत सिंह की हत्या लूट के इरादे से की गई है, क्योंकि फाइनेंस कारोबार से जुड़े होने के कारण उसके पास अच्छी खासी नकदी थी। वहीं मौत की खबर के बाद उसके गांव में मातम छा गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की कि सरकार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर लाए, गुरप्रीत को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर सिर में गोली मारी है। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ साल पहले गुरप्रीत कनाडा चला गया था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा फिलीपींस में रह रहे थे. कुछ सालों से वह भी फिलीपींस में शिफ्ट हो गया था। मोगा गांव में उनके माता-पिता और भाई घर वापस आ गए हैं।








Leave a Reply