Category: PUNJAB

  • विजिलेंस की कार्रवाई के खिलाफ पंजाब के IAS अधिकारी ने लिया सामूहिक अवकाश ,जानें पूरी खबर…

    विजिलेंस की कार्रवाई के खिलाफ पंजाब के IAS अधिकारी ने लिया सामूहिक अवकाश ,जानें पूरी खबर…

     

    चंडीगढ़ : विजिलेंस ब्यूरो द्वारा हाल ही में नामज़द की गई आईएएस अधिकारी नीलिमा के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, आईएएस अधिकारियों ने ब्यूरो की कार्रवाई के खिलाफ सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।

    अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वीके जंजुआ और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणुप्रसाद से मुलाकात की और उनके सामने अपनी नाराजगी जताई। अधिकारियों ने कहा कि नीलिमा के खिलाफ मामला दर्ज करते समय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। सूत्रों ने कहा कि पूरे घटनाक्रम से नाराज आईएएस अधिकारी सतर्कता ब्यूरो की कार्रवाई के खिलाफ सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।

    गौरतलब है कि पीसीएस अधिकारी और अधीनस्थ कर्मचारी ब्यूरो की कार्रवाई के खिलाफ पहले से ही आंदोलन पर हैं। आईएएस अधिकारियों का यह फैसला राज्य सरकार के कामकाज को रोक देगा।

  • कोहरे में ठिठुर रहा उत्तर भारत; पंजाब सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट- पंजाब में कुछ जगह विजिबिलिटी हुई जीरो

    कोहरे में ठिठुर रहा उत्तर भारत; पंजाब सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट- पंजाब में कुछ जगह विजिबिलिटी हुई जीरो

     

    नई दिल्ली: पंजाब, हरियाणा समेत पूरा उत्तर भारत जबरदस्त कोहरे और ठंड की चपेट में है। कई जगहों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन राज्यों में अभी कोहरे और शीतलहर से छुटकारा नहीं मिलेगा।

    वहीं दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास आंकी गई है। घने कोहरे की वजह से लोग पार्किंग लाइट जलाकर सफर करने को मजबूर हैं। पंजाब में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि बठिंडा में विजिबिलिटी ज़ीरो हो गई है। उत्तर रेलवे की ओर से जानकारी मिल रही है कि कोहरे के कारण 29 ट्रेनों देरी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई ट्रेन 5-6 घंटे की देरी से भी चल रही हैं।

    बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सैटेलाइट इमेजरी के जरिए बताया है कि कोहरे की परत पंजाब और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैली हुई है।

    वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ स्थानों पर कृषि, पशुधन, जल आपूर्ति, परिवहन और बिजली क्षेत्र पर प्रभाव पड़ने की चेतावनी दी है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से ठंड लग सकती है और किसी को कंपकंपी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जो इस बात का पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है और घर के अंदर रहना चाहिए।

  • कड़ाके की सर्दी के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों में पहली से 7वीं कक्षा तक छुट्टियां 14 तक बड़ाई

    कड़ाके की सर्दी के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों में पहली से 7वीं कक्षा तक छुट्टियां 14 तक बड़ाई

    कड़ाके की सर्दी के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों में पहली से 7वीं कक्षा तक छुट्टियां 14 तक बड़ाई

     

    जालंधर – कड़ाके की सर्दी के चलते पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट किया है कि पंजाब के सरकारी एडिड मान्यता प्राप्त तथा प्राईवेट स्कूलों में पहली से 7वीं कक्षा तक छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ाई जाती हैं। साथ ही 8वीं से 12वीं तक के स्कूल लग सकेंगे। इस दाैरान विद्यार्थी व स्टाफ उपस्थित रहेगा। स्कूल का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा।

  • लुधियाना में खेत में खेलने पर व्यक्ति ने 4 वर्षीय मासूम की गटर में फेंक कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    You are currently viewing लुधियाना में खेत में खेलने पर व्यक्ति ने 4 वर्षीय मासूम की गटर में फेंक कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Man kills 4-year-old by throwing him into gutter while playing in field in Ludhiana, accused arrested

    लुधियाना में खेत में खेलने पर व्यक्ति ने 4 वर्षीय मासूम की गटर में फेंक कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते कस्बा माछीवाड़ा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपने खेत में खेलने पर एक चार साल के मासूम की गटर में फेंक कर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक बच्चे की पहचान अंशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबू लाल के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार बाबू लाल ने बलीबेग बस्ती नजदीक जमीन ठेके पर ली हुई है। आरोपी इस जमीन पर खेती करता है। बच्चे उसके खेत में खेलने आ जाते थे। इस कारण उसकी फसल खराब हो जाती है। वीरवार को अंशु अपने दोस्तों के साथ पतंग पकड़ने बाबू लाल के खेत में चला गया। आरोपी ने इसी वजह से गुस्से में आकर बच्चे को गटर में फेंक दिया। बच्चे की जब तालाश की तो उसका शव गटर से मिला। बाबू लाल ने बच्चों को खदेड़ा। मृतक बच्चे के पिता राजू साहनी ने बताया कि बाबू लाल ने अंशु को पकड़ लिया। खेत से कुछ दूरी पर उसने उसे गटर में गिरा दिया और फरार हो गया। लोगों ने जब मौके पर पहुंच अंशु को गटर से बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।

    मृतक अंशू की माता गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। गीता देवी ने कहा कि पुलिस उसे इंसाफ दे। बाबू लाल को फांसी होनी चाहिए। परिवार के मुताबिक अंशु और अन्य बच्चे आरोपी के खेत में खेलने चले गए। बाबू लाल डंडा लेकर बच्चों के पीछे पड़ गया। बाकी बच्चे बड़े थे जो भाग गए। अंशु छोटा होने की वजह से आरोपी के हाथ में आ गया। इसके बाद उसने बच्चे को मौत के घाट उतारा।

  • लुधियाना सिविल अस्पताल में लोगों ने की तोड़फोड़, परिजनों ने डाक्टरों पर लगाए बेटे के शव बदलने और अंग निकालने के आरोप

    You are currently viewing लुधियाना सिविल अस्पताल में लोगों ने की तोड़फोड़, परिजनों ने डाक्टरों पर लगाए बेटे के शव बदलने और अंग निकालने के आरोप

    People vandalized Ludhiana Civil Hospital, relatives accused doctors of changing dead body of son and removing organs

    लुधियाना सिविल अस्पताल में लोगों ने की तोड़फोड़, परिजनों ने डाक्टरों पर लगाए बेटे के शव बदलने और अंग निकालने के आरोप

     

    लुधियानाः महानगर के सिविल अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब कुछ लोगों ने अस्पताल के डाक्रों पर उनके बेटे के शव से अंग निकालने का आरोप लगाया और जमकर तोड़फोड़ की। गुस्साए लोगों ने डाक्टरों के कमरों और वार्डों के शीशे तोड़ दिये। सिविल अस्पताल में हंगामा बढ़ता देख डाक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने लोगों क शांत करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना सलेम टाबरी पीरू बंदा इलाका के युवक आयुष सूद बीमार होने के चलते एक निजी अस्पताल में दाखिल था। 1 जनवरी को आयुष की मौत हो गई। उसकी बहनें विदेश में रहती है। बीते दिन वह विदेश से आई हैं तो वीरवार उसका संस्कार करना था। गुरुवार सुबह जब परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेने पहुंचा तो कर्मचारियों ने कहा गया कि उनके बेटे का शव यहां नहीं है। उसे तो ले जाया जा चुका है। इस बात से गुस्साए परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल के दरवाजे, व्हीलचेयर आदि उठा-उठा कर फेंकी। मरीजों और डॉक्टरों ने इधर-उधर भाग कर अपना बचाव किया।

    वहीं अस्पताल में हंगामे के बाद सेहत सुविधाएं भी ठप हो गई हैं। अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी बंद कर दी गई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर और नर्से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने के बाद मरीज परेशान हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां कहा कि शव बदलने का मामले सामने आया है। बड़ी लापरवाही है। इस मामले में जो भी आरोपी हुआ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है।

  • अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में निहंग सिंह ने दूसरे पर किया तलवार से हमला, हाथ काट हुआ फरार

    You are currently viewing अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में निहंग सिंह ने दूसरे पर किया तलवार से हमला, हाथ काट हुआ फरार

    Nihang Singh attacked another with a sword in the Golden Temple complex in Amritsar, absconded by chopping off his hand

    अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में निहंग सिंह ने दूसरे पर किया तलवार से हमला, हाथ काट हुआ फरार

     

    अमृतसरः महानगर के गोल्डन टेंपल परिसर में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक निहंग सिंह ने दूसरे पर तलवारों से हमला कर फरार दिया और उसका हाथ काट कर फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने घायल क उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां निहंग की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को गोल्डन टेंपल परिसर के अंदर किसी बात को लेकर निहंगों के 2 गुटों में बहस हो गई। इसी दौरान मंगू मठ के रमनदीप सिंह ने अपनी तलवार से दूसरे निहंग पर वार किया और फरार हो गया। लेकिन इसी बीच अमृतसर आए हुए विक्की थॉमस ने घायल निहंग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी निहंग सिंह की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते विक्की थॉमस ने रमनदीप सिंह पर आरोप लगाया है कि वह निहंग बाने व मंगू मठ का गलत प्रयोग कर रहा है। वह निहंग बनकर लोगों को डराता है और अपने गलत मनसूबों को अंजाम देता है। यहां भी वह किसी गाड़ी पर कब्जा करने आया था। इतना ही नहीं, उसके पास रमनदीप सिंह की वीडियो है, जिसमें वह महिलाओं के साथ गलत भाषा का प्रयोग करता है।

  • बड़ा हादसा; बर्थडे की पार्टी कर घर लौट रहे 4 दोस्तों की कार नदी में गिरी..

    बड़ा हादसा; बर्थडे की पार्टी कर घर लौट रहे 4 दोस्तों की कार नदी में गिरी..

     

     

     

    जगराओं : पंजाब के जिला लुधियाना में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां के जगराओं में देर रात बर्थडे पार्टी से आ रहे दोस्तों की कार क्षेत्र के डल्ला गांवों की नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो दोस्तों को गांव के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि दो दोस्तों का कुछ पता नहीं चल पाया।

    जानकारी के अनुसार गांव लक्खा निवासी हरदेव सिंह पुत्र दिलप्रीत सिंह का जन्मदिन था। दिलप्रीत बीती रात अपने 3 दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के लिए गांव डल्ला के एक रेस्टोरेंट में गया था, जहां उन्होंने बर्थडे पार्टी रखी थी। पार्टी के बाद चारों दोस्त अपनी कार में सवार होकर डल्ला गांव चले गए। उनकी कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार नहर में जा गिरी।

    हादसे का पता चलते ही गांव के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए और गांव के गुरुद्वारा साहिब से उक्त घटना की अनाउंसमेंट भी करवाई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दिलप्रीत व उसके एक दोस्त को सकुशल बाहर निकाला, जबकि देर रात तक अन्य दो दोस्तों का कुछ पता नहीं चला।

  • फिरोजपुर में मिली करोड़ों की हेरोइन- धुंध की आड़ में तस्करों ने आलू के खेत में छिपाई थी, BSF जवानों ने सर्च को बड़ी सफलता..

     फिरोजपुर में मिली करोड़ों की हेरोइन- धुंध की आड़ में तस्करों ने आलू के खेत में छिपाई थी, BSF जवानों ने सर्च को बड़ी सफलता..

     

     

     

     

    फिरोजपुर : फिरोजपुर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सरहद के पास खेतों से 8 करोड़ रुपए की हेरोइन की खेप को बरामद किया है। पाकिस्तानी तस्करों ने धुंध का फायदा उठाते हुए उसे तारों के पार खेतों में छिपाया था, लेकिन जवानों की सूझबूझ से पाकिस्तानी तस्करों के इस प्रयास को विफल कर दिया गया।

    पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से यह खेप फिरोजपुर के अंतर्गत आते गांव पीर इस्माइल खान में तारों के पार आलू के खेतों में छिपाई गई थी। गुरुवार दोपहर बाद जब BSF के जवान गश्त पर थे तो उन्होंने फैंसिंग के पास पैरों के निशान देखे। जिसके बाद उन्हें शक हुआ और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

  • जालंधर :पत्रकार पर हमला करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दर्ज करवाई एफआईआर

    जालंधर :पत्रकार पर हमला करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दर्ज करवाई एफआईआर

     

     

     

     

    पत्रकारों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नही करेंगे, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़े जालंधर के 150 से ज्यादा पत्रकार करवाएंगे सख्त कार्रवाई : अमन बग्गा/प्रदीप वर्मा/अजीत सिंह बुलंद

     

    MBD WEB NEWS जालंधर ( सुमेश शर्मा) 31 दिसम्बर को होटल डाउन टाउन में शिव सेना नेता की मैरिज एनिवर्सरी पार्टी पर बतौर मेहमान बुलाएं गए पत्रकार विजय अटवाल और उन के परिवार पर हमला कर घायल करने वाले आरोपियों के खिलाफ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन( DMA) ने सख्ती दिखाते हुए 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

    जानकारी देते हुए प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा, महासचिव अजीत सिंह बुलंद ने बताया कि विजय अटवाल व उन के परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों बलजीत, काला, टोनी, संजू, नितिन मट्टू (बोनी) के खिलाफ थाना 4 के एसएचओ मुकेश कुमार की तरफ से एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ हम ने न ही कभी कोई अन्याय बर्दाश्त किया है न ही कभी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम एसएचओ मुकेश कुमार का भी धन्यवाद करते है कि जिन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

    उन्होंने कहा कि जब भी किसी पत्रकार को कौई भी समस्या आती है तो उक्त पत्रकार के साथ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए जालंधर के 150 पत्रकारो की टीम कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती है।

    उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को भी हम चेतावनी देते है कि वह पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करन बंद कर दें और जो पत्रकारों पर हमला करने वाले है वह सुधर जाए नही तो ऐसे लोगो के खिलाफ हम कानून का सहारा लेते हुए एफआईआर दर्ज करवा कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।

  • पंजाब में सर्दी का रेड अलर्ट- अगले 48 घंटे रहने वाले हैं भारी

     पंजाब में सर्दी का रेड अलर्ट- अगले 48 घंटे रहने वाले हैं भारी

     

     

     

     

    नई दिल्ली : उत्तर भारत इस समय पूरी तरह से सर्दी की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों ठंड से ठिठुर रही है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह सफदरगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस मौसम का सबसे कम है। ठंड से लोगों को हाल बेहाल है। जगह-जगह पर अलाक के सहारे लोग खुद को इस कंपकपाती ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आईएमडी ने यह भी कहा है कि अभी स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, आने वाले समय में राहत की उम्मीद जताई गई है। अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में है। चंडीगढ़ का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। घनी धुंध और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पंजाब भर में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन भर शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन के समय भी दृश्यता बहुत कम रहेगी। हालांकि शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन इस दौरान सर्दी का कहर जारी रहेगा। उधर, हरियाणा में भी कड़ाके की सर्दी जारी है। आगामी कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में सर्दी जारी रहेगी।

    आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए दिल्ली हवाईअड्डे ने गुरुवार को अपने सभी यात्रियों को अलर्ट कर दिया है। हवाई अड्डे ने कहा कि सभी फ्लाइट अभी पहले की तरह चल रही हैं। लेकिन विजिबिलिटी कम हो रही है। यात्रियों को अपने-अपने उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से चलीं और कुछ को कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया।