Category: PUNJAB

  • सलेमपुर मुसलमाना गांव के टी पॉइंयट पर चली गोली,वारदात से कुछ देर पहले रोड से गुजरा था भारी गिनती में मोटर सायकलों पर सवार युवको का टोला…

    सलेमपुर मुसलमाना गांव के टी पॉइंयट पर चली गोली,वारदात से कुछ देर पहले रोड से गुजरा था भारी गिनती में मोटर सायकलों पर सवार युवको का टोला…

     

    आज कल शहर में एक नई तरह की तसवीर देखने को मिलती ही जिसके बाद कोई न कोई अपराधिक वारदात की खबर सामने आ जाती है।आजकल भारी गिनती मोटर सायकलों पर सवार हो युवको का टोला निकलता है। जिसको देख पुलिस वाले चुपचाप मूकदर्शक बन जाते है हुल्लड़बाजी करते हुए ये लोग सड़कों पर इधर से उधर घूमते आपको कही भी दिखाई दे जाते है।आज भी ऐसा ही एक टोला सलेमपुर मुसलमाना रोड से निकला जिसके कुछ समय लड़ाई के गोली चलने की खबर सामने आ गई।

     दिन-दिहाड़े सलेमपुर रोड कर टी पॉइंट पर न्यू अमृत विहार में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू अमृत विहार में कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद युवकों ने गोलियां चला दी। इस दौरान वहां से स्कूल के छात्र बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान गोलियां चलाने वाले बदमाशों ने उनसे बाइक छीन ली। घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र जसकरन ने बताया 2 बदमाशों ने 4 से 5 फायर किए थे। हालांकि जिन पक्षों में झगड़ा हुआ दोनों पक्ष फरार है। हालांकि झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया। सरेआम गोलियां चलने के मामले से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में गोलीय चलने के मामले में काफी रोष पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवकों ने पहले एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए। इसके बाद हवा में फायर किए। ऐसे में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है। एडीसीपी-1 के बलविंदर सिंह रंधावा घटना स्थल पर पहुंच गए है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को ख्ंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना की जानकारी दे गई थी, लेकिन पुलिस घटना के करीब डेढ घंटे के बाद घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से अभी तक 2 खोल बरामद हुए है।

  • कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया के सुसाइड मामले में नामजद लोगो मे से अभी तक पुलिस ने नही किया कोई भी व्यक्ति की गिरफ्तार…

    कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया के सुसाइड मामले में नामजद लोगो मे से अभी तक पुलिस ने नही किया कोई भी व्यक्ति की गिरफ्तार…

    कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया के सुसाइड मामले में नामजद लोगो मे से अभी तक पुलिस ने नही किया कोई भी व्यक्ति की गिरफ्तार…

     

    MBD NEWS:(सुमेश शर्मा)कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया के सुसाइड मामले में नामजद 14 लोगों में से जिला कमिश्नरेट के नार्थ हल्का के थानां न:1 की पुलिस ने अभी तक एक की व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई। विक्की कालिया के सुसाइड मामले में 3 दिन बीतने के बाद भी थानां न:1 पुलिस के हाथ खाली है। वहीं आज कांग्रेस भवन में विक्की कालिया के परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता शाम 5 बजे कैंडल मार्च निकालने जा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता सहित नामजद 14 लोगों में से अभी तक कोई भी इस केस को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि नामजद सभी लोग गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने-अपने वकीलों के माध्यम से अग्रिम जमानत लेने में जुट गए हैं।इसी मामले को लेकर राजकुमार वेरका ने पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी पर केस दर्ज होने के मामले को गलत ठहराया था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को 2 दिन के भीतर केस वापिस लेने की चेतावनी भी दी। जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि अभी सुसाइड नोट पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। खुद केडी भंडारी ने निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस कमिश्नर से की है। उन्होंने कहा कि के डी भंडारी ने कोई जमानत के प्रयास नहीं किए हैं। आप को बात दे कि वार्ड नंबर 64 से पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की ने सुसाइड करने से पहले एक नोट लिखा था। यह सुसाइड नोट परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया था। इस सुसाइड नोट में कालिया ने पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजकुमार उनकी पत्नी अंजू, आकाश शर्मा, जतिंद्र चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा निवासी शिव नगर, राजन शारजा उनकी बेटी कृतिका, अश्विनी, विनोद सभी निवासी भगत सिंह कॉलोनी, राकेश मल्होत्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया और जय महेंद्रू के नाम लिखे थे।पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की मरने से पहले अपनी मौत का जिम्मेदार इन लोगो को ठहराया था।

  • नारीशक्ति को और भी सशक्त करने हेतू सेविंग्स के लिए मोदी सरकार लाई खास योजना, मिलेगा इतने प्रतिशत ब्याज

    नारीशक्ति को और भी सशक्त करने हेतू सेविंग्स के लिए मोदी सरकार लाई खास योजना, मिलेगा इतने प्रतिशत ब्याज

     

    नई दिल्ली – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं को वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाएं की हैं। महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी। किसानों के हित की बात करें तो किसानों को लोन देने की राशि 20 लाख करोड़ रुपए की गई है।

    निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री- India TV Paisa

    -कृषि स्टार्टअप बढ़ाने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनेगा
    -प्रधाानमंत्री मत्स्य योजना के लिए 6 हजार करोड़ रुपए का ऐलान
    25 लाख रुपये तक के लीव इनकैशमेंट पर कोई शुल्क नहीं
    -स्टार्ट-अप के आयकर को बढ़ावा देने के लिए एक साल के लिए बढ़ाया गया
    -बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 5.94 लाख करोड़ रूपये का आवंटन
    -जेल में बंद गरीब कैदियों को जुर्माने और जमानत राशि के लिए जरूरी वित्तीय मदद
    -कपड़े और कृषि को छोड़कर अन्य वस्तुओं पर आयात शुल्क की मूल दर घटाकर 13 प्रतिशत की

  • पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की हुई छुट्टी

     

    चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को उनके पद से हटा दिया गया है।

    मनीषा को पंजाब सरकार ने 18 सितंबर 2020 को 3 साल की एक्सटेंशन दी थी, लेकिन सोशल सिक्योरिटी, वीमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर विभाग की ओर से जारी किए गए आदेशों के अनुसार एक्सटेंशन का सरकारी नियमों के तहत कोई प्रावधान नहीं है। इस वजह से उनसे महिला आयोग की चेयरपर्सन का पद वापस लिया जाता है।

  • पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से लाई गई 5 किलो अफीम समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से लाई गई 5 किलो अफीम समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    Big success in the hands of Punjab Police, 3 drug smugglers arrested including 5 kg opium brought from Madhya Pradesh

    पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से लाई गई 5 किलो अफीम समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

     

     

    पठानकोटः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पठानकोट पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू, नरवेल सिंह और कश्मीर सिंह तीनों निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर पठानकोट पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 तस्कर मध्य प्रदेश से अफीम को पठानकोट ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और पठानकोट के सुंदरचक मोड़ के पास अपने ग्राहकों को बेचने जा रहे हैं। सीआईए पठानकोट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रविंदर कुमार रूबी की देखरेख में सघन तलाशी ली और तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 5 किलो अफीम बरामद की गई है।

    उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू मध्य प्रदेश से अफ़ीम और चूरा पोस्त की तस्करी करता था। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। पहले वह चूरा पोस्त बेचने के अवैध धंधे में भी शामिल था, जिसे वह जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश से मंगवाता था। खख ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आरोपियों के इस पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

  • पूर्व पार्षद विक्की कालिया को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस वर्कर्स निकालेगें कैंडल मार्च,जानें कब निकलेगा ये कैंडल मार्च..

    पूर्व पार्षद विक्की कालिया को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस वर्कर्स निकालेगें कैंडल मार्च,जानें कब निकलेगा ये कैंडल मार्च..

    पूर्व पार्षद विक्की कालिया को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस वर्कर्स निकालेगें कैंडल मार्च,जानें कब निकलेगा ये कैंडल मार्च..

    MBD WEB NEWS(सुमेश शर्मा) सुशील कालिया (विक्की) पूर्व कौंसलर जिनका पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए कल दिनांक 01-02-2023 को शाम 5 बजे कांग्रेस पार्टी के वर्कर्स के द्वारा कांग्रेस भवन से कैंडल मार्च निकाला जायेगा। कांगेस पार्टी के विधायक ने जनता से सोशल मीडिया पर अनुरोध किया है कि कृपया विक्की कालिया को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च में समय पर पहुंचने की कृपा करें।

  • पठानकोट पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    You are currently viewing पठानकोट पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    Pathankot police busted interstate drug racket, arrested 3 including 5 kg opium

    पठानकोट पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

     

    पठानकोट: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पठानकोट पुलिस ने 5 किलो अफीम के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह अफीम मध्य प्रदेश से लाए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू, नरवेल सिंह व कश्मीर सिंह निवासी सैचान, सुल्तानपुर लोधी कपूरथला के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन तस्कर मध्य प्रदेश से अफीम को पठानकोट ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और पठानकोट के सुंदर चक मोहर के पास अपने ग्राहकों को बेचने जा रहे हैं। सीआईए पठानकोट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रविंदर कुमार रूबी की देखरेख में सघन तलाशी ली और तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच किलो अफीम बरामद की गई है।

    एसएसपी खख ने बताया कि पकड़े गये तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू अवैध मादक पदार्थों के धंधे में कुख्यात व्यक्ति है और वह मध्य प्रदेश से अफ़ीम और चूरा पोस्त की तस्करी करता था। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई प्राथमिकी पहले से ही दर्ज हैं। पहले वह चूरा पोस्त बेचने के अवैध धंधे में भी शामिल था, जिसे वह जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश से मंगवाता था। हालांकि, पठानकोट पुलिस ने उसके कुटिल मंसूबे को नाकाम कर दिया है।

  • अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी दौड़े पकड़ने के लिए… 

    You are currently viewing अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी दौड़े पकड़ने के लिए… देखें वीडियो

    Drunk e-rickshaw driver rammed several vehicles in Amritsar, police personnel rushed to catch him… watch video

    अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी दौड़े पकड़ने के लिए…

    अमृतसरः महानगर के लारेंस चौक पर मंगलवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब नशे में धुत्त एक ई रिक्शा चालक पुलिस कर्मियों से बचने के लिए तेजी से ई रिक्शा को भगाने लगा। इस दौरान उसने कई वाहनों को टक्कर भी मार दी। पुलिस ने उक्त नशेड़ी चालक का करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया जिसके बाद आरोपी अपना ई रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक की पहचान कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग दंपती ने चौक पर खड़े पुलिस मुलाजिम को बताया कि ऑटो चालक ने उन्हें ग्रीन एवेन्यू लेकर जाना था, लेकिन वह नशे के में उन्हें लॉरेंस रोड घुमाता रहा। जब पुलिस कर्मी ऑटो चालक को पकड़ने लगे तो उसने पुलिसकर्मी को भी टक्कर मारी और फरार हो गया। पुलिसकर्मी ने बताया कि ऑटो चालक नशे में था। उससे अलग ही बदबू आ रही थी। कोई बड़ा एक्सीडेंट न करे, इसके लिए उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार की मदद से पीछा करना शुरू हो गया। आरोपी ऑटो चालक ने ई-रिक्शा फुल स्पीड पर भगाना शुरू कर दिया। मोहनी पार्क के करीब रेलवे लाइनों के पास पहुंच ऑटो दीवार से टकरा कर पलट गया और ऑटो चालक भाग गया।

    पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। लेकिन ऑटो चालक भागने में कामयाब रहा। ऑटो की मदद से चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को भी पकड़ कार्रवाई की जाएगी।

  • अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

    You are currently viewing अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

    Amritsar: The robbers who came with the intention of robbing the shop opened fire, one injured

    अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

     

    अमृतसरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूट और छीनाझपटी जैसी वारदातों तो अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते नमक मंडी स्थित सत्तो वाले बाजार में सोमवार रात सामने आया है। यहां लूट की नियत से आए लूटेरों ने करियाना शॉप को लूटने का प्रयास किया बचाव में दुकानदार लुटेरों से भिड़ गया। इस दौरान लुटेरों ने अपने हथियार से फायरिंग कर दी। लूटेरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली बाजार में जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को जा लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए करियाना स्टोर के मालिक ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े 9 बजे के करीब 2 युवक उनकी दुकान पर आए और पैसों को देने की बात करने लगे। उनके हाथ में पिस्टल थी, लेकिन वह लुटेरों के साथ भिड़ गया। इस दौरान एक लुटेरे ने पिस्टल से फायर कर दिया, जो सीधा गली से गुजर रहे एक व्यक्ति को जा लगी। वहीं, लुटेरे मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस बाजार के बाहर से फुटेज खंगाल रही है। घटना पर गेट हकीमां के एडिशनल एसएचओ तरलोक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि एक्टिवा सवारों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

  • लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार

    You are currently viewing लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार

    Loot on liquor contract in Ludhiana, armed robbers looted 38 thousand with pistols on Karinde

    लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते गांव कासाबाद में स्थित एक शराब के ठेके को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। बताया जा रहा है कि लुटेरे बुलेट बाईक पर आए थे और ठेके के करिंदे को गन प्वाइंट पर लेकर 38 हजार की नगदी तथा एक शराब की बौतल लूट कर फरार हो गए। वहीं करिंदे ने लूट की इस वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जहां आसपास लगे सीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, वहीं करिंदे के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ठेके को ताला लगाकर कारिंदा बाथरूम में गया था। इस बीच बुलेट बाइक पर दो युवक आए और ठेके का ताला तोड़ने लगे। कारिंदे ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी। पास में ही अहाता चला रहा युवक जब मदद करने आया तो दूसरे बदमाश ने उस पर दात रख दिया। इसके बाद बदमाशों ने सरेआम ठेके का ताला तोड़ा और फिर एक शराब की बोतल और करीब 38 हजार रुपए लूटकर ले गए।

    मामले की जानकारी देते हुए ठेके के कारिंदे संजीव सिंह ने बताया कि जब वह बाथरूम गया था तो उसे आवाज आई कि कोई व्यक्ति ठेके का ताला तोड़ रहा है। उसने देखा कि बिना नंबर प्लेट के बुलेटपर दो युवक आए जो ठेके का ताला तोड़ रहे हैं। संजीव ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने तमंचा निकाल उस पर तान दिया। बदमाशों ने उसके सामने ही ताला तोड़ा। संजीव ने कहा कि गल्ले में 35 हजार बांध कर रखे थे। वहीं अलग से 2 से 3 हजार खुले रुपए पड़े थे, जो बदमाश ले गए।