Category: NATIONAL

  • भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर तारीख लगभग तय; जानें रेस में किन नेताओं के हैं नाम

    भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर तारीख लगभग तय; जानें रेस में किन नेताओं के हैं नाम

    नई दिल्ली- भाजपा ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिसका ऐलान पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद कर सकती है।

    वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली चुनावों तक BJP की अगुवाई करते रहेंगे। उनका अध्यक्ष पद का कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। BJP के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य अभी चुने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों की इकाइयों में से कम से कम 50% को अपना संगठनात्मक चुनाव पूरा करना होगा। अब तक केवल चार राज्यों ने अपने राज्य अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की है। सूत्रों ने कहा है कि पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच होने की संभावना है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मंजूरी से होगा। इस रेस में कई नाम अभी तक सूत्रों के द्वारा उछाले जा चुके हैं। हालांकि भाजपा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के नामों की चर्चा हो रही। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी सियासी गलियारों में लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ भूपेंद्र यादव में से किसी एक की संभावना प्रबल है।

  • दिल्ली पुलिस ने 18 लोगों का मर्डर करने वाले सीरियल किलर को किया गिरफ्तार, लाश के टुकड़े कर जेल के बाहर रखता था कटा सिर

    दिल्ली पुलिस ने 18 लोगों का मर्डर करने वाले सीरियल किलर को किया गिरफ्तार, लाश के टुकड़े कर जेल के बाहर रखता था कटा सिर

     

     

    नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सीरियल किलर चंद्रकांत झा करीब 18 लोगों का मर्डर कर चुका है। वह इतना खतरनाक था कि हत्या करने के बाद वह लाश के टुकड़े-टुकड़े कर देता था।

    चंद्रकांत एक सीरियल किलर था जो लोगों के सिर काट कर उनकी हत्या कर देता था, और बॉडी को तिहाड़ जेल के गेट के सामने रख देता था और शरीर के अन्य टुकड़ों को अलग अलग जगह पर फेंक देता था। वह हर लाश के साथ एक चिट्ठी भी लिखकर लाश के पास रखता था और पुलिस को चुनौती देता था। इस सीरियल किलर की खबरें सामने आने के बाद दिल्ली के लोगों में डर का माहौल बन गया था। चंद्रकांत झा की इन मर्डर कहानियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई थी। इस सीरीज का नाम है इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली। ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। चंद्रकांत झा ने सबसे पहली हत्या 20 अक्टूबर 2006 को की थी।

    चंद्रकांत झा को कोर्ट ने 2013 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। वहीं साल 2023 में चंद्रकांत को 90 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल खत्म होने के बाद भी चंद्रकांत वापस नहीं लौटा तो पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की थी। पुलिस उसकी तलाश में पिछले कई महीनों से पीछे थी। फिर भी इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। चंद्रकांत ने कोर्ट में दलील दी थी कि वह अपने परिवार में अकेला पुरुष है और उसकी तीन बेटियां है। पिता होने के नाते वह बड़ी बेटी की शादी की जिम्मेदारी उसी के पास है। इसके साथ झा ने कहा कि वह परिवार के साथ सामाजिक संबंध दोबारा स्थापित करना चाहता है। अदालत ने चंद्रकांत झा को 25,000 रुपये का मुचलका और इतनी ही धन राशि के दो जमानत बांड देने के आदेश दिए थे। जिसके बाद उसे पैरोल दी गई थी।

  • अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली और पानी

     अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली और पानी..

     

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के किराएदारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी फिर से सरकार बनाती है, तो राजधानी के लाखों किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा दी जाएगी।

    प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा, हम ऐसा सिस्टम बनाएंगे जिससे दिल्ली में रहने वाले किराएदार भी मुफ्त बिजली और पानी का लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग किराए पर रहते हैं और कई मकानों में एक-एक सौ किराएदार तक रहते हैं, जो बेहद गरीबी में जीवनयापन कर रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा, मैं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा हूं। लोग मुझसे कह रहे हैं कि मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है, लेकिन मुफ्त बिजली और पानी का नहीं। यह स्थिति बदलने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान को आगामी चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह दिल्ली के बड़ी आबादी वाले किराएदार वर्ग को सीधे तौर पर राहत प्रदान करने का वादा करता है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड…

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे। इसमें 12 राज्यों के 50,000 से ज्यादा गांव शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं।

    पीएम मोदी वर्चुअल मोड में इस इवेंट में शामिल हुए। जिन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह कार्ड बांटे गए, उनमें से 230 जिलों के 50 हजार से ज्यादा गांव शामिल हैं।

    लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज का दिन देश के गांवों के लिए, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। 5 साल पहले स्वामित्व योजना शुरू की गई थी ताकि गांवों में रहने वालों का उनका कानूनी प्रमाण दिया जा सके। बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं। आज इस कार्यक्रम में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को ये स्वामित्व कार्ड मिले हैं।

    इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने क्लाइमेंट चेंज संबंधी चुनौतियों का भी जिक्र किया। बोले, 21वीं सदी की दुनिया में क्लाइमेट चेंज, पानी की कमी, स्वास्थ्य का संकट, महामारी.. ऐसी कितनी भी चुनौतियां हैं, लेकिन विश्व के सामने एक और बड़ी चुनौती रही है और ये चुनौती है- प्रॉपर्टी राइट्स की।कई साल पहले संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के अनेक-अनेक देशों में भू-संपत्ति को लेकर एक स्टडी की थी। इस स्टडी में सामने आया कि दुनिया के अनेक देशों में लोगों के पास प्रॉपर्टी के पक्के कानूनी दस्तावेज है ही नहीं। संयुक्त राष्ट्र ने साफ कहा कि अगर गरीबी कम करनी है तो इसके लिए प्रॉपर्टी राइट्स होना बहुत जरूरी है।

    बता दें, स्वामित्व योजना अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी। जिसका पूरा नाम सर्वे ऑफ विलेजेस एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विलेजेस एरिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को संपत्तियों का मालिकाना हक दिलवाना है। अब तक 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस योजना में शामिल हो चुके हैं।

  • बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा, करीना कपूर ने दिया बड़ा बयान

    बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा, करीना कपूर ने दिया बड़ा बयान

     

    नई दिल्ली- बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस ने एक और संदिग्ध को काबू किया है। हालांकि, अभी मुंबई पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    जानकारी सामने आई है कि पुलिस संदिग्ध को बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई है और पूछताछ कर रही है। सैफ पर हमले को 60 घंटे बीत चुके हैं और अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस को एक सुराग तक हाथ नहीं लगा है। वहीं, अब इस मामले में अभिनेत्री करीना कपूर ने पुलिस में बयान दर्ज करा दिया है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि वह हमले के वक्त काफी घबरा गई थीं। सैफ के बीच बचाव की वजह से हमलावर जहांगीर (जेह) तक नहीं पहुंच पाया था। अभिनेत्री ने बताया कि आरोपी ने कुछ भी चुराया नहीं था, लेकिन इस दौरान उसका व्यवहार काफी आक्रामक रहा था। उधर, अभिनेता की हालत अब ठीक है। उनकी हालत में आए सुधार को देखते हुए उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

    बता दें कि सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात ढाई बजे हमलावर ने घर में घुसकर चाकू से अटैक किया था। अगले दिन मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा फरार था। पुलिस तुरंत ही जांच में जुट गई थी और अब 60 घंटे बाद एक और संदिग्ध हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इसे लेकर भी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि ये कौन है, क्‍या यह वही हमलावर है? इसको लेकर अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। फिलहाल कार्रवाई अभी जारी है।

  • एनसीसी साइकिल अभियान ‘भारत के वीर: एक शौर्य गाथा’ का आज कुंजपुरा में आगमन

    एनसीसी साइकिल अभियान ‘भारत के वीर: एक शौर्य गाथा’ का आज कुंजपुरा में आगमन

    *एनसीसी साइकिल अभियान ‘भारत के वीर: एक शौर्य गाथा’ का आज कुंजपुरा में आगमन*

    MBD NEWS : चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)एनसीसी साइकिल अभियान,”भारत के वीर: एक शौर्य गाथा”,आज कुंजपुरा पहुंचा,जिसे एनसीसी निदेशालय पंजाब, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के एनसीसी कैडेटों द्वारा  ऐतिहासिक योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित करने के लिए चलाया गया है। इसका उद्देश्य कैडेटों और नागरिकों के बीच राष्ट्रीय एकता, साहस और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। 14 दिवसीय अभियान, जो 7 जनवरी, 2025 को हुसैनीवाला (पंजाब) से नई दिल्ली तक शुरू हुआ, का लक्ष्य लगभग 700 किलोमीटर की दूरी के दौरान अपने मार्ग में आने वाले महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्रों और स्मारकों का दौरा करना है।

    सैनिक स्कूल,कुंजपुरा के प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने आगमन पर रैली का स्वागत किया, जहाँ टीम के सदस्यों ने कुंजपुर के वीरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। कर्नल सोमबीर डब्बास के नेतृत्व वाली इस टीम में 15 साइकिल चालक हैं, जिनमें छह लड़कियां और छह लड़के कैडेट शामिल हैं। टीम एनडीआरआई द्वारा संचालित पथ-प्रदर्शक प्रौद्योगिकियों को समझने के लिए भारत के डेयरी अनुसंधान के प्रमुख अनुसंधान संस्थान, करनाल में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) का भी दौरा करेगी।

    18 जनवरी, 2025 को, एनसीसी साइकिल अभियान पानीपत के लिए रवाना होगा, जहां वे ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे। अभियान 20 जनवरी, 2025 को गुरुग्राम में डीजीएनसीसी कैंप में पहुंचेगा, जहां टीम का अभिनंदन किया जाएगा। अभियान का समापन नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के हिस्से के रूप में प्रधान मंत्री की रैली के साथ होगा।

  • एक्सपायर्ड सैलाइन मामले में 12 डॉक्टरों को सरकार ने किया सस्पेंड, विरोध में जूनियर और वरिष्ठ डॉक्टरों आंशिक रूप से कार्य बहिष्कार

    एक्सपायर्ड सैलाइन मामले में 12 डॉक्टरों को सरकार ने किया सस्पेंड, विरोध में जूनियर और वरिष्ठ डॉक्टरों आंशिक रूप से कार्य बहिष्कार

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में सरकारी अस्पताल में 12 डॉक्टरों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को जूनियर और वरिष्ठ डॉक्टरों ने आंशिक रूप से काम बंद कर दिया। अस्पताल में कथित तौर पर एक्सपायर हो चुके रिंगर लैक्टेट दिए जाने से एक महिला और एक नवजात की मौत के बाद 12 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया था। महिला मामोनी रुइदास की मौत 10 जनवरी को हुई थी। वहीं नवजात की मौत गुरुवार सुबह हुई।

    पूरा राज्य प्रशासन ब्लैक लिस्टेड इकाई पश्चिम बंगा फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आपूर्ति की गई एक्सपायर हो चुकी रिंगर लैक्टेट के कारण मौतों के आरोपों पर गुस्से में था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इकाई को एक तरह से क्लीन चिट दे दी और 12 डॉक्टरों को निलंबित करने की घोषणा की, जिससे पूरी त्रासदी की जिम्मेदारी उन पर आ गई। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि जब तक 12 डॉक्टरों, छह जूनियर और छह सीनियर के निलंबन के फैसले को रद्द नहीं किया जाता, तब तक आंशिक रूप से काम बंद रहेगा। हालांकि, प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने पश्चिम मिदनापुर के अस्पताल में आपातकालीन और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) को चालू रखा है।

    निलंबित किए गए 12 डॉक्टरों में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक-सह-उप-प्रधान और रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। गुरुवार को 12 डॉक्टरों को निलंबित करने और पश्चिम बंगा फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को क्लीन चिट देने के फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने तर्क किया कि रिंगर लैक्टेट के इस्तेमाल की बजाय उक्त अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही इसके लिए अधिक जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “अगर ऐसा होता तो राज्य के अन्य अस्पतालों से भी ऐसी ही खबरें आतीं, जहां इसी का इस्तेमाल किया गया था। यहां मामला अलग था। यह सरासर लापरवाही का मामला था। याद रखें, लापरवाही भी एक तरह का अपराध है।”

  • सैफ अली खान को icu से स्पेशल रूम में किया शिफ्ट; जानें ताजा हेल्थ अपडेट

    सैफ अली खान को icu से स्पेशल रूम में किया शिफ्ट; जानें ताजा हेल्थ अपडेट

     

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, जिन पर गुरुवार को चाकू से हमला हुआ था, की सेहत में सुधार हो रहा है। लीलावती अस्पताल में इलाज करा रहे सैफ को आईसीयू से एक स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

    डॉक्टरों ने सैफ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें कोई दर्द नहीं है। हालांकि, उन्हें एक हफ्ते का बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है ताकि वे पूरी तरह से ठीक हो सकें।

    डॉक्टर नितिन डांगे, जो सैफ का इलाज कर रहे हैं, ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी महज 2 मिमी से बची है। हमले के बावजूद, वे खुद चलकर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने यह भी बताया कि सैफ को अब संक्रमण का खतरा है, इसलिए उन्हें मिलने आने वाले लोगों से बचने की सलाह दी गई है।

    डॉक्टर डांगे ने पहले बताया था कि सैफ के शरीर पर छह जगह चाकू से वार किए गए थे, जिनमें से दो घाव काफी गहरे थे। एक 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा उनकी पीठ में चला गया था। डॉक्टरों के अनुसार, अगर चाकू थोड़ा और अंदर चला जाता, तो उन्हें लकवा हो सकता था। सर्जरी के बाद अब उनकी हालत में सुधार है और उनके प्रशंसक राहत की सांस ले सकते हैं।

    संक्षेप में, सैफ अली खान की हालत अब खतरे से बाहर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्हें अस्पताल में कुछ दिन और निगरानी में रखा जाएगा।

  • जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, नीलगाय सामने आने से हुआ हादसा..

    जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, नीलगाय सामने आने से हुआ हादसा..

     

    दौसा : राजस्थान के दौसा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हादसे के समय एक नीलगाय अचानक काफिले की कार के सामने आ गई, जिसके कारण एस्कॉर्ट कर रही दिल्ली पुलिस की कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की मार से कार के सामने दोनों एयरबैग खुल गए। फारूक अब्दुल्ला को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। वहीं, वे अजमेर दरगाह जियारत करने के लिए रवाना हुए थे।

    घटना के समय उपस्थित दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पप्पूराम मीणा ने बताया, दौसा सदर थाना के भांडारेज इंचरचेंज के पास अचानक पेड़ों में से नीलगाय छलांग लगाकर निकल गई। हमारी कार में चार लोग सवार थे, और हम अजमेर की दिशा में अग्रसर थे। दुर्घटना के पश्चात कुछ समय तक फारूक अब्दुल्ला ने वहीं रुके और करीब 2 बजे अजमेर के लिए यात्रा जारी की।

  • भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र;महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये, फ्री सिलेंडर और गर्भवती को 21000 रुपए देगी सरकार

    भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र;महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये, फ्री सिलेंडर और गर्भवती को 21000 रुपए देगी सरकार

     

    नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया है। संकल्प पत्र में भाजपा ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये, गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, होली-दीवाली पर एक-एक सिलेंडर फ्री और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा भी भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए हैं।

    भाजपा अध्यक्ष ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती थी कि उन्होंने क्या कहा था। लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र’ में परिवर्तित हो गया है। संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है’। दिल्ली में वर्तमान में चल रही सभी कल्याणकारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने के बाद भी लागू रहेंगी। इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा तथा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें और मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा, हम भ्रष्टाचार के हर रास्ते को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो आप के नेतृत्व वाली सरकार की पहचान रही है।

    उन्होंने आगे कहा कि हमने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना उद्देश्य बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं। दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि लगभग 1 लाख 80 हजार फीडबैक हमें मिले हैं। 12 हजार छोटी-बड़ी सभाओं के माध्यम से चर्चा की गई और 41 एलईजी वैन के माध्यम से विचार एकत्र किए गए हैं। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि मैं आप-दा के ट्रैक रिकॉर्ड पर कुछ प्रकाश डालना चाहता हूं। आम आदमी पार्टी ने 2021 में 2100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। उन्होंने न तो दिल्ली में दिया और न ही पंजाब में दिया। 2024 में, उन्होंने 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया। जैसी कि उम्मीद थी, उन्होंने दिल्ली या पंजाब में इसे प्रदान नहीं किया। वे एलपीजी पर सब्सिडी देने में भी विफल रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हम भाजपा के संकल्प में इस बात को जोड़ते हैं कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रतिमाह 2,500 रुपये हर महिला को दिए जाएंगे। इस योजना को पहली ही कैबिनेट में पारित किया जाएगा। गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। होली और दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएंगी और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली में सरकार बनने के बाद हम पहली कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को उन 51 लाख लोगों के लिए लागू करेंगे, जो आप सरकार के समय इसके लाभ से वंचित रह गए थे। साथ ही, हम 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर भी देंगे। यानी कुल 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर दिल्लीवासियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगा। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का अड्डा और लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला कार्यक्रम है। इनके मोहल्ला क्लीनिक में फ्रॉड लैब टेस्ट हुए हैं और 300 करोड़ रुपये का स्कैम हुआ है। हमारी सरकार आने पर इन सबकी पूरी तरह से जांच की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सरल और सफल बनाने के लिए हमारी सरकार द्वारा 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों के लिए उनकी सीनियर सिटीजन पेंशन को 2,000 से बढ़ाकर 2,500 कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया जाएगा।