जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, नीलगाय सामने आने से हुआ हादसा..

जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, नीलगाय सामने आने से हुआ हादसा..

 

दौसा : राजस्थान के दौसा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हादसे के समय एक नीलगाय अचानक काफिले की कार के सामने आ गई, जिसके कारण एस्कॉर्ट कर रही दिल्ली पुलिस की कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की मार से कार के सामने दोनों एयरबैग खुल गए। फारूक अब्दुल्ला को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। वहीं, वे अजमेर दरगाह जियारत करने के लिए रवाना हुए थे।

घटना के समय उपस्थित दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पप्पूराम मीणा ने बताया, दौसा सदर थाना के भांडारेज इंचरचेंज के पास अचानक पेड़ों में से नीलगाय छलांग लगाकर निकल गई। हमारी कार में चार लोग सवार थे, और हम अजमेर की दिशा में अग्रसर थे। दुर्घटना के पश्चात कुछ समय तक फारूक अब्दुल्ला ने वहीं रुके और करीब 2 बजे अजमेर के लिए यात्रा जारी की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *