Category: NATIONAL

  • राष्ट्रपति भवन पहुंचीं स्मृति ईरानी, महामहिम द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात..

    राष्ट्रपति भवन पहुंचीं स्मृति ईरानी, महामहिम द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात..

     

    Live Hindi News: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ बयान से उठे तूफान की चपेट में पूरा सदन आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच भी जमकर बहस हुई।

     

    LIVE: राष्ट्रपति भवन पहुंचीं स्मृति ईरानी, महामहिम द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

     

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ बयान से उठे तूफान की चपेट में पूरा सदन आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच भी जमकर बहस हुई है। हालांकि, दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। इधर, कर्नाटक के पुट्टूर में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या से तनाव बढ़ गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद सियासत भी गर्मा गई है।

    राष्ट्रपति भवन पहुंचीं स्मृति ईरानी

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान ‘राष्ट्रपत्नी’ से खड़ा हुआ विवाद जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर महामहिम द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। खास बात है कि कांग्रेस नेता के बयान के बाद ईरानी ने ही सदन में सवाल उठाया था और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की थी।

    लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

    मानसून सत्र के दौरान हंगामा जारी है। शुक्रवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 100 फीट गहरी सुरंग से केबल के सहारे निकल रहे थे बाहर

    हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 100 फीट गहरी सुरंग से केबल के सहारे निकल रहे थे बाहर

     हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 100 फीट गहरी सुरंग से केबल के सहारे निकल रहे थे बाहर

     

    तेलंगाना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नगरकुरनूल जिले में एक लिफ्ट सिंचाई परियोजना में काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई। उनकी मौत उस समय हुई जब उन्हें 100 फीट गहरी सुरंग से केबल के सहारे ऊपर खींचा

     

    तेलंगाना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नगरकुरनूल जिले में एक लिफ्ट सिंचाई परियोजना में काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई। उनकी मौत उस समय हुई जब उन्हें 100 फीट गहरी सुरंग से केबल के सहारे ऊपर खींचा जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

     

  • टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसला इंडिगो का विमान, कीचड़ में जा धंसा पहिया

     टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसला इंडिगो का विमान, कीचड़ में जा धंसा पहिया

     

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रनवे से फिसलने के बाद पायलट ने प्लेन को रोक दिया। यात्रियों को तुरंत नीचे उतार दिया गया। कुछ समय बाद दूसरी फ्लाइट से सभी यात्री कोलकाता के लिए रवाना हुए।

     

    असम में टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसला इंडिगो का विमान, कीचड़ में जा धंसा पहिया
    इंडिगो की एक फ्लाइट असम के जोरहाट में टेक-ऑफ करने के दौरान रनवे से फिसल गई। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। यह प्लेन गुरुवार को जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी। मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस का कहना है कि शुरुआती जांच में विमान में कोई खराबी नहीं पाई गई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, रनवे से फिसलने के तुरंत बाद ही पायलट ने प्लेन रोक दी। सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। कुछ समय बाद दूसरी फ्लाइट से यात्री कोलकाता के लिए रवाना हुए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना की तस्वीर जारी की है। इसमें प्लेन के पहियों को कीचड़ भरे मैदान में फंसे हुए देखा जा सकता है।

    स्पाइसजेट के विमान को उड़ान भरने से रोका गया
    दूसरी तरफ, मुंबई हवाई अड्डे से गुजरात के कांडला के लिए उड़ान भर रहे स्पाइसजेट के विमान को चेतावनी संकेत के बाद उड़ान भरने से रोक दिया गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के सीनियर अधिकारी ने कहा कि निदेशालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले 40 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की यह कम से कम नौवीं घटना है।

    एक दिन पहले, डीजीसीए ने स्पाइसजेट को सुरक्षित व विश्वसनीय परिवहन सेवा सुनिश्चित करने के लिए आठ सप्ताह तक अपनी 50 प्रतिशत से अधिक उड़ान संचालित नहीं करने का आदेश दिया था। स्पाइसजेट ने कहा, ‘मुंबई से कांडला जा रहे स्पाइसजेट के क्यू400 विमान को चेतावनी संकेत मिलने के बाद उड़ान भरने से रोक दिया गया। चालक दल ने एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार काम किया।’

  • भारत पहुंचकर PAK टीम ने खेलने से किया इनकार, भारत ने कह दी बड़ी बात

    भारत पहुंचकर PAK टीम ने खेलने से किया इनकार, भारत ने कह दी बड़ी बात

    Indian Chess Olympiad: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अचानक शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया है. इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए हैरानी जताई है.

     

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अचानक शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया है. यह फैसला भी ऐसे समय में लिया गया है जब उनकी टीम भारत पहुंच चुकी है.

    ‘पाक ने किया राजनीतिकरण’

    भारत में शतरंज ओलंपियाड से पाकिस्तान के हटने पर विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन का राजनीतिकरण किया.’

    आज से शुरू हो रहा 44वां ओलंपियाड

    बता दें कि तमिलनाडु के मामल्लापुरम में आज से 44वें चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) की शुरुआत होगी. चेस में रूस और चीन इस बार ओलंपियाड में भाग नहीं ले रहे हैं. ऐसे में भारत ओपन और महिला वर्ग में तीन तीन टीमें उतारेगा.

    नहीं खेलेंगे भारतीय दिग्गज

    पांच बार के विश्व चैंपियन और दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने ओलंपियाड में नहीं खेलने का फैसला किया है. वह इस बार भारतीय टीमों के मेंटोर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे.

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

    गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस चेस ओलंपियाड का उद्घाटन करेंगे. वे इसके लिए चेन्नई पहुंच रहे हैं. बीती शाम उन्होंने ट्विटर पर भी लिखा, ‘मैं कल शाम 6 बजे 44वें शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन के लिए चेन्नई जाने का इंतजार कर रहा हूं. यह एक विशेष टूर्नामेंट है और यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि इसका आयोजन भारत में हो रहा है, वह भी तमिलनाडु में, जिसका शतरंज से शानदार जुड़ाव है.’

  • बड़ी लापरवाही; एक की सुई से 30 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला, जानें किस जगह हुआ घटित हुआ यह मामला …

    बड़ी लापरवाही; एक की सुई से 30 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला, जानें किस जगह हुआ घटित हुआ यह मामला …

    बड़ी लापरवाही; एक की सुई से 30 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला, जानें किस जगह हुआ घटित हुआ यह मामला …

     

    मध्यप्रदेश के सागर संभागीय मुख्यालय पर एक स्कूल में कोरोना वैक्सीन शिविर के दौरान एक ही सुई से लगभग 30 बच्चों को वैक्सीन देने के संवेदनशील मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी जांच की जा रही है और इसके लपेटे में स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारी आ सकते हैं।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार के इस मामले में बच्चों को वैक्सीन लगाने वाले एक निजी नर्सिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र जितेंद्र अहिरवार के खिलाफ प्रशासन ने तत्काल यहां गोपालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डी गोस्वामी ने जिला टीकाकरण अधिकारी आर रोशन के खिलाफ जांच और कार्रवाई संबंधी प्रस्ताव सागर संभाग आयुक्त मुकेश शुक्ला को भेजा है।

    सूत्रों ने कहा कि बुधवार को एक स्कूल में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन देने के लिए शिविर लगाया गया था। अचानक एक व्यक्ति की नजर पड़ी कि वैक्सीन लगाने वाला सभी बच्चों के लिए एक ही सुई (सिरिंज) का उपयोग कर रहा है। उसने तत्काल इस पर आपत्ति जतायी और इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। पड़ताल के दौरान वैक्सीन लगाने वाले जितेंद्र अहिरवार ने कहा कि उसे वैक्सीन के साथ एक ही सुई दी गयी है। तब तक वह लगभग 30 बच्चों को वैक्सीन दे चुका था।

    मामले के तूल पकड़ने पर वैक्सीनेशन कार्य रोका गया। प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन ने वैक्सीन देने वाले के खिलाफ गोपालगंज थाने में लापरवाही संबंधी मामला दर्ज कराया। वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। हालाकि राहत की बात है कि फिलहाल बच्चों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं आयी है। लेकिन निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एक सुई (सिरिंज) का उपयोग सिर्फ एक ही व्यक्ति को वैक्सीन लगाने में किया जा सकता है।

  • अब इन महिलाओं का भी होगा चालान, जल्द लागू हो सकते हैं सैंट्रल रुल्स,जानिए क्या वजह…

    You are currently viewing चंडीगढ़ में अब सिख महिलाओं का भी होगा चालान, जल्द लागू हो सकते हैं सैंट्रल रुल्स

    Now Sikh women will also be challaned in Chandigarh Central rules may be implemented soon
    अब इन महिलाओं का भी होगा चालान, जल्द लागू हो सकते हैं सैंट्रल रुल्स,जानिए क्या वजह…
     

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में जहां दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं का चालान किया जा रहा है, वहीं सिख महिलाओं को हेलमेट न पहनने की छूट दी गई है, लेकिन अब हर सिख महिला चालान से नहीं बच पाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, जिन सिख महिलाओं ने दस्तार नहीं सजाई है, उनका भी हेलमेट ना पहनने पर चालान किया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ में सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स लागू किए जा सकते हैं। राज्य स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में प्रशासन ने इस मुद्दे पर विचार किया।

    बता दें कि चंडीगढ़ में मौजूदा समय में सिर्फ ‘कौर’ सरनेम देखकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट टू व्हीलर चलाने या पीछे बैठने वाली महिलाओं को छोड़ रही है। इनके अलावा बाकी महिलाओं के विदाउट हेलमेट के चालान हो रहे हैं। जिक्रयोग्य है कि वर्ष 2018 में चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी पुरानी नोटिफिकेशन में बदलाव करते हुए सिर्फ टर्बन पहनने वाली सिख महिलाओं को छूट देने की बात कही थी। हालांकि इसका विरोध हुआ था और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक सिफारिश की, जिसके बाद दिसंबर 2018 में सभी सिख महिलाओं को हेलमेट में छूट दे दी गई थी। हालांकि अब चंडीगढ़ प्रशासन अपनी नोटिफिकेशन में बदलाव लाने पर विचार कर रहा है। ऐसे में बिना दस्तार वाली सिख महिलाओं के भी चालान काटे जाएंगे।

    गौरतलब है कि चंडीगढ़ में इसी साल जनवरी महीने से महिलाओं के विदआउट हेलमेट के चालान काटे जा रहे हैं। पिछले 2 से 3 महीनों में महिलाओं चालानों में काफी तेजी आई है। अकेल जून महीने तक लगभग 7 हजार ऐसे चालान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों हैंडी कैमरा के जरिए किए हैं। ऐसे इन महिला टू व्हीलर चालकों को नोटिस और पोस्टल चालान भेजे जा रहे हैं।

  • प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिन के गुजरात और तमिलनाडु दौरे पर, जनता को करोड़ों की देंगे सौगात

    You are currently viewing पीएम मोदी आज से दो दिन के गुजरात और तमिलनाडु दौरे पर, करोड़ों की देंगे सौगात

    PM Modi on a two-day visit to Gujarat and Tamil Nadu from today, will give gifts worth crores

    प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिन के गुजरात और तमिलनाडु दौरे पर, जनता को करोड़ों की देंगे सौगात

     

    गुजरातः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल अपने गृह राज्य गुजरात और दक्षिणी राज्य तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी की 28 जुलाई से शुरू हो रही दो दिवसीय यात्रा से पहले चेन्नई में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी आज 28 जुलाई से दो दिन के गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे राज्य के साबरकांठा में गंधोड़ा चौकी स्थित साबर डेयरी की 1 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

    वीरवार 29 जुलाई को वे तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 44वें अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलिंपियाड का उद्घाटन करने के लिए चेन्नई पहुंचेंगे और 29 जुलाई को अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा और निगरानी रखी जा रही है। वह फिर 29 जुलाई को गुजरात लौटेंगे और गांधीनगर के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक.सिटी, गिफ्ट सिटी में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे।

    पीएम मोदी साबर डेयरी में लगभग 120 मिलियन टन प्रति दिन एमटीपीडी की क्षमता वाले पाउडर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस पूरी परियोजना की कुल लागत 300 करोड़ रुपये से अधिक है। पीएमओ के मुताबिक लगभग जीरो उत्सर्जन वाले इस संयंत्र में ऊर्जा की काफी कम खपत होती है। साथ ही यह नई और पूरी तरह से ऑटोमेटिक बल्क पैकिंग लाइन से सुसज्जित है। पीएम मोदी साबर डेयरी में एसेप्टिक मिल्क पैकेजिंग प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह साबर चीज एंड व्हे ड्रायिंग प्लांट परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

  • स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी हमलों का अलर्ट,सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क, पीओके में साजिश और ट्रायल

     स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी हमलों का अलर्ट,सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क, पीओके में साजिश और ट्रायल

     

    नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट है। खास बात यह है इस बार तीन तरह का खुफिया अलर्ट है, जिसके आधार पर सुरक्षा एजेंसियां चौकसी बरत रही हैं। दरअसल इस बार सुरक्षा एजेंसियों को स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलग-अलग तरह के संभावित खतरे से सतर्क रहने को कहा गया है। इसमें तकनीक के इस्तेमाल से लेकर लांचिंग पैड और आतंकियों की घुसपैठ करने की बात सामने आई है।

    खबर मिली है कि आतंकी तीन तरह के हमले कर सकते हैं। पहला अलर्ट ड्रोन अटैक कर तबाही मचाने का है। खुफिया अलर्ट में जिक्र किया गया है कि आतंकी इसके लिए पीओके में ड्रोन से निशाना लगाने का अभ्यास कर रहे हैं। दूसरा अलर्ट है कि आतंकी मेटल डिटेक्टर को चकमा देने वाले सॉफिस्टिकेटेड आईईडी का इस्तेमाल कर बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते हैं।

    वहीं तीसरे अलर्ट में आतंकियों का एक जत्था पीओके में कोटिल (केओटीआईएल) नाम के लॉन्चिंग पैड से जबकि दूसरा पीओके में डाटोटे (डीएटीओटीई) नाम के लांचिग पैड से घुसपैठ कर दिल्ली पहुंचाने की फिराक में होने का जिक्र है।

    खुफिया अलर्ट में सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई संदिग्ध चीज मिले तो उसकी बेहद सावधानी से जांच करें। अगर बम हो तो उसे डिफ्यूज करने में भी ज्यादा सावधानी बरतें। क्योंकि सॉफिस्टिकेटेड आईईडी मेटल डिटेक्टर को भी चकमा दे सकता है। इसलिए जो पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर पर तैनात हैं वो भी खास सावधानी बरतें और सही से जांच करें।

  • अधीर रंजन के बिगड़े बोल, द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर संसद में भारी हंगामा, अधीर रंजन के बोल पर बुरी फंसी कांग्रेस

    अधीर रंजन के बिगड़े बोल, द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर संसद में भारी हंगामा, अधीर रंजन के बोल पर बुरी फंसी कांग्रेस

     

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर संसद में भारी हंगामा हुआ है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मांग की है कि सोनिया गांधी को इस पर माफी मांगनी चाहिए।

     

    द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोलने पर संसद में भारी हंगामा, अधीर रंजन के बोल पर बुरी फंसी कांग्रेस
    महाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर संसद में भारी हंगामा हुआ है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। इसे अब भाजपा ने मुद्दा बना लिया है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। स्मृति इरानी ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। भाजपा का कहना है कि इस मामले में सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
  • जानिए ; अब किसके हाथों में होगी यूपी बीजेपी की कमान? कल हो सकता है ऐलान, रेस में आगे हैं ये नाम

    जानिए ; अब किसके हाथों में होगी यूपी बीजेपी की कमान? कल हो सकता है ऐलान, रेस में आगे हैं ये नाम

     

    UP BJP Meeting: यूपी में स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं. 2019 में उनको बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. वो फिलहाल उप्र सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं. प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनका तीन साल का कार्यकाल खत्म हो चुका था.

    UP BJP President: किसके हाथों में होगी यूपी बीजेपी की कमान? कल हो सकता है ऐलान, रेस में आगे हैं ये नाम
    • कौन बनेगा यूपी बीजेपी का अध्यक्ष
    • आज केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला
    • सामने आए हैं इन नेताओं के नाम

    UP BJP President: यूपी के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान 29 जुलाई को हो सकता है. इस विषय को लेकर सरकार और संगठन के बीच कल देर रात तक गहन मंथन किया गया. इस विस्तृत चर्चा में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय कर लिया गया है. आपको बता दें कि बीजेपी सरकार और संगठन के बीच हुई चर्चा के बाद कई नामों की केंद्रीय नेतृत्व को कई नामों की सूची भेजी गई थी. उसी लिस्ट पर आज बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व उन नामों पर चर्चा करेगा.

    क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का रखा जाएगा ध्यान

    इस बीच खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में अपने क्षेत्रीय और जातीय दोनों अहम समीकरण को देखते हुए 29 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है. यानी कहा जा सकता है कि कल यानी शुक्रवार को यूपी बीजेपी (UP BJP) के नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा.

    केंद्रीय नेतृत्व आज तय कर लेगा प्रदेश अध्यक्ष का नाम

    बताते चलें कि बीती देर रात तक इस विषय को लेकर यूपी सीएम के आवास पर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली सरकार और पार्टी के संगठन के बीच विस्तार से चर्चा हो चुकी है और उस महामंथन में निकल कर आए नामों को अब प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है. 2024 के आम चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष के नाम पर दिनेश शर्मा ,श्रीकांत शर्मा ,सुब्रत पाठक, महेश शर्मा, सतीश गौतम, केशव प्रसाद मौर्य, अमरपाल मौर्य और अवनीश त्यागी का नाम चर्चा में है.

    एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत

    तो ऐसे में जब स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे चुके हैं. वो फिलहाल उप्र सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर 3 साल का कार्यकाल खत्म हो चुका था. 2019 में उनको बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. यूपी के प्रदेश अध्यक्ष की खोज लगभग पूरी हो चुकी है और इस सिलसिले में 29 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है. दरअसल बीजेपी में ये सामान्य परंपरा रही है कि एक व्यक्ति दो पद नहीं ले सकता है. फिलहाल स्वतंत्र देव प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही जल शक्ति मंत्री भी हैं.

    सौजन्य ज़ी न्यूज़