राष्ट्रपति भवन पहुंचीं स्मृति ईरानी, महामहिम द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात..
Live Hindi News: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ बयान से उठे तूफान की चपेट में पूरा सदन आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच भी जमकर बहस हुई।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ बयान से उठे तूफान की चपेट में पूरा सदन आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच भी जमकर बहस हुई है। हालांकि, दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। इधर, कर्नाटक के पुट्टूर में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या से तनाव बढ़ गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद सियासत भी गर्मा गई है।
राष्ट्रपति भवन पहुंचीं स्मृति ईरानी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान ‘राष्ट्रपत्नी’ से खड़ा हुआ विवाद जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर महामहिम द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। खास बात है कि कांग्रेस नेता के बयान के बाद ईरानी ने ही सदन में सवाल उठाया था और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की थी।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
मानसून सत्र के दौरान हंगामा जारी है। शुक्रवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।









Leave a Reply