Category: NATIONAL

  • बड़ा हादसा; खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी बस, 18 के जख्मी होने की जानकारी…

    बड़ा हादसा; खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी बस, 18 के जख्मी होने की जानकारी…

    • बच्चों से भरी मिनी बस रास्ते के बीच में मोड़ के आसपास फिसल गई थी
    • आठ स्टूडेंट्स हुए इस हादसे में जख्मी, आनन-फानन पहुंचाए गए अस्पताल
    • उधमपुर से बारमीन गांव जा रही थी यह बस, परिजन को की गई खबर

    J&K School Bus Accident: जम्मू और कश्मीर में शनिवार (छह अगस्त, 2022) को बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी एक बस वहां के उधमपुर में खाई में जा गिरी। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में 18 लोगों के जख्मी होने की खबर है।

    हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इस बीच, प्रसार भारती की ओर से बताया गया कि यह एक मिनी बस थी, जो जाते वक्त सड़क किनारे फिसल गई थी।

    यह हादसा उधमपुर जिले में मसूरा के पास हुआ, जिसमें आठ छात्र घायल हुए हैं। यह बस उधमपुर से बारमीन गांव जा रही थी। चोटिल हुए लोगों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

  • उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, PM मोदी ने डाला वोट, व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे मनमोहन सिंह

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, PM मोदी ने डाला वोट, व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे मनमोहन सिंह

    उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पहुंचे पीएम मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह।

    संसद के दोनों सदनों के सदस्य शनिवार को देश के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला है। दोनों सदनों में राजग की मजबूत स्थिति को देखते हुए धनखड़ का जीतना महज औपचारिकता माना जा रहा है।

    : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

  • श्रीकांत त्यागी युवा नेताजी के भड़के बोल, ब कॉलोनी में पेड़ लगाने को रोकने पर महिला को देने लगा गंदी गंदी गालियां; वीडियो वायरल होने के मामला दर्ज..

    श्रीकांत त्यागी युवा नेताजी के भड़के बोल, ब कॉलोनी में पेड़ लगाने को रोकने पर महिला को देने लगा गंदी गंदी गालियां; वीडियो वायरल होने के मामला दर्ज..

    श्रीकांत त्यागी युवा नेताजी के भड़के बोल, ब कॉलोनी में पेड़ लगाने को रोकने पर महिला को देने लगा गंदी गंदी गालियां; वीडियो वायरल होने के मामला दर्ज..

     

     सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी के एक नेता महिला को गालियां देते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.

     

    20 मिनट तक पुलिस खटखटाती रही आरोपी के घर का दरवाजा,नही खुला दरवाजा

     

    उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता सोसायटी में पौधे लगाने को लेकर हुई बहस के दौरान एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. बीजेपी की स्थानीय इकाई ने उसे अपना सदस्य होने से इनकार किया है.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज

    नोएडा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने घटना का संज्ञान लिया है. हम जल्द ही विवरण साझा करेंगे.’ घटना की कई वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसमें भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को कथित तौर पर महिला को गालियां देते हुए सुना जा सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स ने पीड़िता की प्रतिक्रिया भी शेयर की, जिसमें उसने पूरी घटना सुनाई.

    महिला को दीं गालियां

    महिला ने कहा, ‘मैं ग्रैंड ओमेक्स (सोसायटी) में रहती हूं. ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला श्रीकांत त्यागी नाम का एक आदमी कॉमन एरिया में छोटे-बड़े पौधे लगाकर अतिक्रमण कर रहा था. जब मैंने उसे हटाने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया और जब मैंने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उसने मुझे, मेरे पति और मेरे बच्चों को गालियां दीं.’ इसी वीडियो में सोसायटी के निवासी त्यागी पर छोटे-बड़े पौधे लगाकर क्षेत्र में अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए भी देखे जा सकते हैं.

    विपक्ष ने साधा निशाना

    इस घटना के बाद विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है. सपा ने ट्विटर पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान! नोएडा के ओमेक्स सिटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, की अपमानजनक टिप्पणी. शर्मनाक! आरोपी भाजपा नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करे पुलिस

    बीजेपी ने पार्टी सदस्य होने से किया इनकार

    इस बीच, बीजेपी की नोएडा इकाई के प्रमुख मनोज गुप्ता ने कहा कि त्यागी पार्टी से जुड़ा नहीं है. गुप्ता ने कहा, ‘वो करीब चार-पांच साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में आया था, जो अब बीजेपी छोड़ चुके हैं. त्यागी उनका शिष्य था और भाजपा का सदस्य नहीं था.’

     

  • 2 साल पहले रखी थी राम मंदिर की नींव, जानिए आज तक कितना हुआ निर्माण

    2 साल पहले रखी थी राम मंदिर की नींव, जानिए आज तक कितना हुआ निर्माण

    अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य को शुरू हुए अभी 2 साल हो गए हैं और मंदिर का काफी काम हो चुका है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर अभी तक कितना निर्माण हुआ…

     

    अयोध्या: PM मोदी ने 2 साल पहले रखी थी राम मंदिर की नींव, आज जानें कितना हुआ काम

    हिंदुओं के आराध्य भगवान राम के मंदिर की नींव रखी गई. इस मंदिर के लिए लंबा संघर्ष चला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी. इस आधारशिला के साथ ही दुनियाभर के रामभक्तों में उम्मीद जगी कि अयोध्या में जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बन जाएगा. मंदिर के निर्माण कार्य को शुरू हुए अभी 2 साल हो गए हैं और मंदिर का काफी काम हो चुका है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर अभी तक कितना निर्माण हुआ…

    पूरा हुआ इतना काम

    रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माण कार्य शुरू होने के ठीक दो साल बाद, मंदिर निर्माण का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. मंदिर की पहली मंजिल 2024 की शुरूआत तक तैयार होने की उम्मीद है.

    मीडिया के लिए खोली गई साइट

    जगदीश, (राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा नियुक्त पांच पर्यवेक्षक मुख्य इंजीनियरों में से एक) ने शुक्रवार को कहा, ‘यह एक प्लिंथ निर्माण है और यह काम तेजी से प्रगति कर रहा है. हमने एक साथ ‘गर्भ गृह’ और गर्भगृह क्षेत्र से वास्तविक मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है. राजस्थान से गुलाबी बलुआ पत्थर का उपयोग मंदिर की दीवारों के लिए किया जा रहा है.’ मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को साइट को मीडिया के लिए खोल दिया गया.

    2024 तक खुल जाएगा गर्भगृह

    इस साल जून में, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले नक्काशीदार पत्थर को रखकर मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला रखने के लिए एक समारोह में भाग लिया था. उम्मीद जताई जा रही है कि 2024 के अहम लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले गर्भगृह भक्तों के लिए खुल जाएगा.

    मंदिर परियोजना के लिए उपयोग किए जाने वाले कुल पत्थर की मात्रा में 8 से 9 लाख क्यूबिक फीट नक्काशीदार बलुआ पत्थर और 6.37 लाख क्यूबिक फीट अनारक्षित ग्रेनाइट शामिल हैं. मंदिर निर्माण के प्रभारी राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि गर्भगृह में राजस्थान की मकराना पहाड़ियों के सफेद कंचों का इस्तेमाल किया जाएगा.

    गौरतलब है कि मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि मंदिर परियोजना के लिए उपयोग किए जाने वाले कुल पत्थर की मात्रा में 8 से 9 लाख क्यूबिक फीट नक्काशीदार बलुआ पत्थर, 6.37 लाख क्यूबिक फीट अनारक्षित ग्रेनाइट, मंदिर के लिए 4.70 लाख क्यूबिक फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर और गर्भगृह के लिए 13,300 क्यूबिक फीट मकराना सफेद नक्काशीदार संगमरमर शामिल हैं.

     

  • 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने से पहले जान लें सही नियम, नियम तोड़ने पर हो सकती है कड़ी सजा

    15 अगस्त पर तिरंगा फहराने से पहले जान लें सही नियम, नियम तोड़ने पर हो सकती है कड़ी सजा

     

    How to Fold a National Flag: केंद्र सरकार ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सरकार ने ‘हर घर तिरंगा योजना’ को शुरू किया है. सरकार ने देशवासियों से अपील की है कि वो अपने घरों में तिरंगा को लगाएं. लेकिन क्या आप तिरंगा फहराने के नियम जानते हैं?

    अपना देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था. 15 अगस्त हो देश को आजादी मिले 75 साल पूरे हो जाएंगे. इस मौके पर देश भर में इस साल को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है. केंद्र सरकार ने देशभर में ‘हर घर तिरंगा योजना’ को भी शुरू किया है. सरकार ने देशवासियों से अपील की है कि वो अपने घरों में तिरंगा को लगाएं. लेकिन क्या आपको पता है कि अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लगाने और फहराने को लेकर भारतीय कानून में क्या नियम हैं?

    झंडे को फोल्ड करने का नियम

    तिरंगे को फोल्ड करते वक्त उसे पट या क्षैतिज अवस्था में रखें.
    इसके बाद इसे इस तरह फोल्ड करें कि केसरिया और हरे पट्टी के बीच सफेद पट्टी हो.
    ये भी ध्यान रखें कि सफेद पट्टी पर अशोक चक्र दिखाई दे.
    इसके बाद झंडे को दोनों हथोलियों को पर रखते हुए सुरक्षित स्थान पर रखें.

    हाल ही में ध्वज संहिता में किया गया है बदलाव

    हालही में केंद्र सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता में भी बदलाव किया है. पहले तिरंगा को केवल सरकारी बिल्डिगों पर तुछ खास लोगों द्वारा ही फहराया जा सकता था. इसके अलावा इसे केवल सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही फहराया जाता था. लेकिन हाल ही में इन नियमों को बदल दिया गया है. अभ कोई भी नागरिक तिरंगा को फहरा सकता है. साथ ही इसे दिन और रात में भी फहराया जा सकता है. पहले केवल कपड़े के झंडो को फहराया जाता था लेकिन अब पॉलिएस्टर के झंडे की भी अनुमति दी गई है.

    इन नियमों का रखें खास ख्याल

    आपको बता दें कि तिरंगा पर कुछ भी लिखना या डिजाइन बनाना गैरकानूनी है. किसी भी बिल्डिंग या सामान को ढंकने के लिए तिरंगे का प्रयोग वर्जित है. तिरंगा फहराते वक्त यह यह ध्यान रखना चाहिए कि, तिरंगा किसी भी हाल में जमीन को ना छुए. झंडा फहराते वक्त इसके आकार का भी खास ध्यान रखना जरूरी है. हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि, जो भी झंडा हम फहरा रहे हैं, उसका आकार 3 अनुपात 2 का होनी चाहिए.

  • दिल्ली की सड़कों पर मचा घमासान, पुलिस ने राहुल गांधी के बाद प्रियंका को हिरासत में लिया

    दिल्ली की सड़कों पर मचा घमासान, पुलिस ने राहुल गांधी के बाद प्रियंका को हिरासत में लिया

     

     

     

    हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. इस बीच, राहुल गांधी को दिल्ली में विजय चौक से हिरासत में ले लिया गया है. प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ काले कपड़ों में नजर आए.

    संसद में कांग्रेस सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी 

    दिल्ली संसद भवन में कांग्रेस सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस सांसद काली ड्रेस पहनकर संसद में प्रदर्शन कर रहे हैं. थोड़ी देर बाद कांग्रेस नेता PM हाउस का घेराव करेंगे. कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ और GST को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है.

    PNG हुई महंगी

    देश में एक दिन में महंगाई की दोहरी मार पड़ी है. रेपो रेट बढ़ने के बाद अब PNG की कीमतों में इजाफा हुआ है. यहां जानिए आपके शहर का दाम

    NCT of Delhi – Rs.50.59/- per SCM
    Noida, Greater Noida & Ghaziabad –  Rs. 50.46/- per SCM
    Karnal & Rewari – Rs.49.40/- per SCM
    Gurugram – Rs.48.79/- per SCM
    Muzaffarnagar, Meerut & Shamli – Rs.53.97/- per SCM
    Ajmer, Pali & Rajsamand – Rs.56.23/- per SCM
    Kanpur, Hamirpur & Fatehpur – Rs.53.10/-per SCM

  • BJP नेता ने की दोस्त की हत्या, धड़ फेंका और दोस्त का कटा सिर लेकर कार में घूमता रहा…

    BJP नेता ने की दोस्त की हत्या, धड़ फेंका और दोस्त का कटा सिर लेकर कार में घूमता रहा…

     

    Agra murder: यूपी (UP) की ताजनगरी आगरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसका सिर, धड़ से अलग करने के बाद जो किया उसे देखकर हर कोई दंग रह गया.

     

    Murder: आगरा में BJP नेता ने की दोस्त की हत्या, धड़ फेंका और सिर लेकर कार में घूम रहा था

    आगरा में बीती देर रात 02:30 बजे जघन्य हत्याकांड (Agra Murder) का मामला सामने आया है. कत्ल की इस वारदात में बीजेपी (BJP) के एक नेता ने चांदी व्यापारी को बहाने से बुलाया. उसे अपने साथ सिकंदरा के अरसेना गांव में ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का आरोपी बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा का पदाधिकारी बताया जा रहा है. कत्ल करने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से मृतक का सिर, धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद वो कटे सिर को अपनी कार में रखकर फेंकने जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में पकड़ लिया गया.

    घर से ले गया और मार दिया

    शुक्रवार की भोर में गश्त कर रही आगरा पुलिस की टीम ने अरसेना गांव से लगे जंगल में सड़क किनारे खड़ी कार को देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ. पूछताछ करने पर वहां मौजूद युवक भागने लगे. पुलिस ने भागने की कोशिश करते बीजेपी नेता और उसके साथी को दबोच लिया. कार के पास ही एक सिर विहीन लाश पड़ी थी. कार को जब चेक किया गया तो उसकी पिछली सीट पर कटा हुआ सिर रखा था. यह देख एकबारगी पुलिस के भी होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि मृतक लोहामंडी निवासी नवीन वर्मा चांदी व्यापारी था. उसका दोस्त टिंकू भार्गव बेलनगंज में रहता है. कल दोपहर से नवीन घर से गायब था. पत्नी द्वारा कॉल करने पर नवीन ने टिंकू के साथ होने की बात कही थी. पुलिस ने हत्यारोपी टिंकू भार्गव और उसके साथी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है.

    कत्ल की वजह का खुलासा नहीं

    हत्या की खबर मिलने ही नवीन के परिजन मौके पर पहुंच गए. वहीं चांदी कारोबारी के भाई प्रवीन ने पुलिस को बताया कि उनका भाई लोहामंडी की तरकारी गली में रहता था वहीं उसने एक दुकान खोल रखी थी. घर ने निकलते समय उसने कहा था कि 10-15 मिनट में लौट आएगा लेकिन एक घंटे बाद भी नहीं आया तो बच्चों ने दोबारा फोन किया. उसके तुरंत बाद नवीन और उसे अपने लेकर गए टिंकू दोनों का फोन स्विच आफ हो गया. स्वजन भी नवीन की लगातार तलाश कर रहे. अब मामले में पुलिस की टीम इस हत्या की असल वजह की पड़ताल कर रही है. पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि दोनों ने इस जघन्य वारदात को आखिर क्यों अंजाम दिया?

  • अहमदाबाद से चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट से हवा में टकराया पक्षी, अहमदाबाद डायवर्ट किया गया विमान

    अहमदाबाद से चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट से हवा में टकराया पक्षी, अहमदाबाद डायवर्ट किया गया विमान

    अहमदाबाद से चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट से हवा में टकराया पक्षी, अहमदाबाद डायवर्ट किया गया विमान

    गो फर्स्ट की फ्लाइट से पक्षी के टकराने की खबर है। हादसे के बाद फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है। विमान ने अहमदाबाद से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। डीजीसीए ने इस बारे में अधिक जानकारी दी है।

    गो फर्स्ट की फ्लाइट एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची है। हवा में गो फर्स्ट की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसकी जानकारी दी है। डीजीसीए ने बताया कि पक्षी टकराने के बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया।

    जानकारी के मुताबिक, ये फ्लाइट अहमदाबाद से चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे के बाद इसे अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट G8-911 के इंजन नंबर 1 पर पक्षी के टकराने की आशंका है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

    उधर, केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने लोकसभा में बताया की बीते दो सालों में 18 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हाल ही में दो जून को एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। ये फ्लाइट दिल्ली से जबलपुर जा रही थी। उड़ान के वक्त क्रू मेंमर को विमान में धुंए का पता चला, जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।

  • शिमला-कालका रेललाइन पर गिरीं चट्टानें, पहाड़ गिरता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बचाई यात्रियों की जान…

    शिमला-कालका रेललाइन पर गिरीं चट्टानें, पहाड़ गिरता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बचाई यात्रियों की जान…

     

    शिमला कालका रेललाइन में चलती ट्रेन से कुछ ही दूरी पर पहाड़ी अचानक दरक गई। इस दौरान बड़ी चट्टानों सहित पहाड़ी से मलबा रेललाइन की पटरी पर आ गया। इस दौरान ट्रेन में सवार पर्यटक बाल-बाल बच गए।

     

     

    शिमला-कालका रेललाइन पर गिरीं चट्टानें, कुछ पल पहले आई होती ट्रेन तो हो जाती अनहोनी
    शिमला कालका रेललाइन में चलती ट्रेन से कुछ ही दूरी पर पहाड़ी अचानक दरक गई। इस दौरान बड़ी चट्टानों सहित पहाड़ी से मलबा रेललाइन की पटरी पर आ गया। ट्रेन कुछ पल पहले आई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    शिमला कालका हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें रेल ट्रैक पर गिरने लगी। इसी दौरान इस ट्रैक पर शिवालिक ट्रेन चल रही थी। सामने पहाड़ गिरता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी। इससे ट्रेन में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।

    बताया जा रहा है कि ट्रेन में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। रेल ट्रैक पर यह चटाने सोलन जिला के पट्टा मोड़ के पास गिरी है। अब रेल ट्रैक पर भूस्खलन होने के बाद शिमला कालका रेलवे ने आगामी रेल संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है। जल्द ही इस ट्रैक पर रेलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। मौके पर मलबा हटाने का काम जारी है। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बसों से रवाना किया गया है।

    बता दें कि विश्व धरोहर में शामिल ऐतिहासिक कालका-शिमला रेलवे मार्ग 118 साल का हो गया है। 9 नवंबर, 1903 को कालका-शिमला रेलमार्ग की शुरुआत हुई थी। अपने 118 वर्षों के सफर में यह रेलमार्ग कई इतिहास संजोए है। यह रेलमार्ग उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन में आता है। देश-विदेश के सैलानी शिमला के लिए इसी रेलमार्ग से टॉय ट्रेन में सफर का लुत्फ  उठाते हैं। 1896 में इस रेल मार्ग को बनाने का कार्य दिल्ली-अंबाला कंपनी को सौंपा गया था। रेलमार्ग कालका स्टेशन 656 (मीटर) से शिमला (2,076) मीटर तक जाता है। 96 किमी लंबे रेलमार्ग पर 18 स्टेशन है।

  • यंग इंडियन का ऑफिस सील करने पर बोले राहुल गांधी;’मैं नरेंद्र मोदी से डरता नहीं हूं’,हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा। सुन लो और समझ लो

     यंग इंडियन का ऑफिस सील करने पर बोले राहुल गांधी;’मैं नरेंद्र मोदी से डरता नहीं हूं’,हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा। सुन लो और समझ लो

     

    राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता। कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा। सुन लो और समझ लो!’’

    'मैं नरेंद्र मोदी से डरता नहीं हूं', यंग इंडियन का ऑफिस सील करने पर बोले राहुल गांधी
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं और देश की रक्षा के लिए अपना काम जारी रखेंगे। राहुल गांधी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार के परिसर में यंग इंडियन के दफ्तर को सील कर दिया गया है। ईडी की कार्यवाई को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “वो जो चाहें कर लें। मैं डरता नहीं।” उन्होंने कहा कि वह देश और लोकतंत्र की रक्षा तथा सद्भाव कायम रखने के लिए काम करते आए हैं और आगे भी करेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता। कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा। सुन लो और समझ लो!’’
    इससे पहले, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये धमकाने का प्रयास है। ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा देंगे, लेकिन हम चुप नहीं होने वाले हैं। नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ जो कर रहे हैं उसके विरूद्ध हम खड़े रहेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।’’ भाजपा के एक आरोप के संदर्भ में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भागने की बात कौन कर रहा है, भागने की बात वो कर रहे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम है देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में सद्भाव को बरकरार रखना, वो मैं करता रहूंगा।