Category: NATIONAL

  • Grand Omaxe में घुसे गुंडे, पुलिस से बोले BJP सांसद- झेलनी पड़ रही है शर्मिंदगी; विपक्ष ने पूछा सवाल-आखिर गालीबाज त्यागी कब होगा गिरफ्तार?

    Grand Omaxe में घुसे गुंडे, पुलिस से बोले BJP सांसद- झेलनी पड़ रही है शर्मिंदगी; विपक्ष ने पूछा सवाल-आखिर गालीबाज त्यागी कब होगा गिरफ्तार?

    omaxe grand, noida, shrikant tyagi

    नोएडा की सोसायटी में लोगों के बीच घिरे बीजेपी के महेश शर्मा।
    • उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में नोएडा सेक्टर 93बी की आवासीय सोसाइटी का है मामला
    • बीजेपी से जुड़ा बताया जा रहा फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी, पर पार्टी ने बना ली उससे दूरी
    • सोसाइटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला दे त्यागी द्वारा पेड़ लगाने पर जताई गई थी आपत्ति

    Noida’s Omaxe Grand Shrikant Tyagi Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा की ओमैक्स ग्रैंड सोसायटी में महिला के साथ गाली-गलौज के बाद कुछ गुंडे घुसने का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक, रविवार (आठ अगस्त, 2022) रात करीब आठ बजे 10-15 अज्ञात लोग सोसायटी में घुसने की कोशिश करने लगे थे। उन लोगों की मुख्य गेट पर इस मसले पर झड़प पर हुई। किसी तरह अंदर घुसने के बाद वे उस महिला का पता पूछने लगे थे, जिससे गालीबाज श्रीकांत त्यागी की बहस हुई थी।

    महिला अफसर पर MP जब हुए आगबबूला
    पूरी घटना के बाद जब सूचना पर बीजेपी के स्थानीय सांसद महेश शर्मा वहां पहुंचे तो सिक्योरिटी के मुद्दे पर सोसायटी वालों ने उन्हें घेर लिया। लोगों की समस्याओं के बीच वह पुलिस पर ही फट पड़े और एक महिला पुलिस अधिकारी को बुरी तरह फटकारने लगे। रात को हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच चिल्लाते हुए वह बोले- आखिरकार यहां क्या हो रहा है…यहां कोई सिक्योरिटी नहीं है?

    पता करें कि 15 लड़के कैसे अंदर घुसे?’
    बाद में उन्होंने यूपी के सीनियर अफसर अवनीश अवस्थी को फोन लाइन पर ले लिया। दो टूक कहा- आप पूछिए कमिश्नर से। हम यहां पर हैं। हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है यह कहते हुए कि हमारी सरकार है। पता करिए उनसे कि 15 लड़के कैसे सोसायटी में घुसे? इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है। बता दें कि त्यागी शुक्रवार की झड़प के बाद से फरार है।

     

  • राजस्थान के स्थित खाटूश्याम मंदिर के मेले में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत…

     राजस्थान के स्थित खाटूश्याम मंदिर के मेले में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत…

    Khatu Shyam temple stampede: राजस्थान के खाटूश्याम के मेले में मची भगदड़ में 3 महिला भक्तों की मौत हो गई है। इस दौरान 2 महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Stampede broke out at Khatu Shyam fair in Rajasthan three women died
    राजस्थान के खाटूश्याम के मेले में भगदड़, 3 महिलाओं की मौत
    • सुबह 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार मची भगदड़,
    • भगदड़ में तीन महिला श्याम भक्तों की हुई मौत
    • कई लोग घायल, 2 गंभीर घायल जयपुर रेफर

     

    Khatu Shyam temple stampede: सुबह करीब 5 बजे भक्त जब दर्शन करने जा रहे थे तो इसी दौरान भगदड़ मच गई और लोग एक दूसरे को रौंदते हुए चले गए। इस दौरान चीख पुकार मच गई और तीन महिलाओं की मौत हो गई। कुछ लोगों की हालात गंभीर भी बताई जा रही है जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तो कुछ को जयपुर में शिफ्ट किया गया है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। भगदड़ क्यों और कैसे मची इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

    सीकर में है खाटू श्यामजी का मंदिर

    राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। सोमवार को भीड़ भी बहुत ज्यादा थी। प्रात: कालीन दर्शन के लिए जब भक्त जा रहे थे तो इसी दौरान अचानक से भगदड़ मच गई। तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जयपुर में शिफ्ट किया गया है। खाटूश्यामजी का मंदिर शहर के मध्य में बना हुआ है। इसमें पूजा के लिए एक बड़ा हॉल है, जिसे जगमोहन के नाम से जाना जाता है। गर्भगृह के द्वार और उसके आसपास को चांदी की परत से सजाया गया है। गर्भगृह के अंदर बाबा का सिर है। शीश को हर तरफ से खूबसूरत फूलों से सजाया गया है।

  • सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता के लिए शुरू की अनोखी पहली, मोबाइल नंबर जारी कर मांगे सुझाव, बोले- ‘जनता खुद रखें संसद में अपनी बात’

    You are currently viewing सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता के लिए शुरू की अनोखी पहली, मोबाइल नंबर जारी कर मांगे सुझाव, बोले- ‘जनता खुद रखें संसद में अपनी बात’

    MP Raghav Chadha started a unique first for the people of Punjab, sought suggestions by issuing mobile number, said – ‘People should keep their word in Parliament’

    सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता के लिए शुरू की अनोखी पहली, मोबाइल नंबर जारी कर मांगे सुझाव, बोले- ‘जनता खुद रखें संसद में अपनी बात’

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए एक नंबर जारी किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के मुद्दों पर सुझाव देने के लिए लोग उन्हें 9910944444 पर कॉल कर सकते हैं। चड्ढा ने कहा कि तीन करोड़ पंजाबी संसद में अपनी बात खुद रखेंगे। मैं सिर्फ जरिया बनूंगा। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इससे पहले संसद में एमएसपी, गुरुद्वारा सराय पर लगने वाले 12 पर्सेंट जीएसटी, गुरुद्वारा सर्किट ट्रेन, एमएसपी कमेटी, मोहाली और अमृतसर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट जैसे कई अहम मुद्दे अब तक संसद में उठा चुके हैं।

    राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि लोग उनसे पंजाब के मुद्दों पर सीधे इस उक्त नंबर पर बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में आवाज उनकी होगी बात जनता की होगी। पंजाब की जनता उन्हें किसी भी मुद्दे पर चाहे वह पानी, शिक्षा, किसानी आदि का मुद्दा हो सुझाव दे सकती है। जनता उन्हें ये सुझाव व्हाट्सएप नंबर या फिर रिकार्डिंग के जरिए भी भेज सकती है।

    सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वह या उनकी टीम मैसेज सुनेगी और आपके सुझावों और मुद्दों को पार्लियामैंट में उठाएगी। उन्होंने कहा कि ये नंबर जनता की आवाज उठाने के लिए जारी किया गया है ताकि लोगों को कोई भी मुश्किलें पेश न आएं। उन्होंने कहा कि पार्लियामैंट में 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज से गूंजना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 3 करोड़ पंजाबी खुद राघव चड्ढा के जरिए संसद में अपनी बात रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की जनता के मान-सम्मान का मूल्य नहीं दे सकेंगे।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर पदक विजेता बेटे के इंतजार में पिता की तबीयत बिगड़ी, बेटे से मिल जोश हुआ दोगुना

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर पदक विजेता बेटे के इंतजार में पिता की तबीयत बिगड़ी, बेटे से मिल जोश हुए दोगुना

    Father’s health deteriorated while waiting for medal winner son at Amritsar airport, doubled his enthusiasm for meeting his son

    अमृतसर एयरपोर्ट पर पदक विजेता बेटे के इंतजार में पिता की तबीयत बिगड़ी, बेटे से मिल जोश हुआ दोगुना

     

    अमृतसरः महानगर के एयरपोर्ट पर अपने पदक विजेता बेटे का इंतजार कर रहे पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस कारण वह बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें उनके साथ आए परिजनों ने संभाला। बता दें कि अमृतसर के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर वापस भारत लौटे हैं। एयरपोर्ट के बाहर हजारों प्रशंसकों के साथ उनका इंतजार कर रहे उनके पिता अचानक बेहोश होकर गिर गए थे।

    बता दें कि लवप्रीत सिंह रविवार को सुबह दस बजे के करीब एयरपोर्ट रोड स्थित अपने गांव बल सिकंदर पहुंचेंगे, उनके पारिवारिक सदस्यों ने एयरपोर्ट रोड स्थित होटल रेडिसन ब्लू से लेकर अपने गांव के घर तक बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए लेकर जाने की योजना बनाई है। शनिवार को यूके से लौटे खिलाड़ियों के साथ अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सबसे लवप्रीत सिंह अपनी मां सुखविंदर कौर के साथ गले लग कर मिले थे।

    जबकि उसके बाद अपने दादा गुरमेज सिंह, पापा कृपाल सिंह, दादी जसबीर कौर, बहन मनप्रीत कौर और भाई हरप्रीत सिंह के साथ कुछ ही पल मिले थे, क्योंकि पटियाला में पंजाब सरकार द्वारा करवाए जाने वाले सम्मान समारोह में पहुंचना था। रविवार को फूलों की वर्षा करते हुए ओपन गाड़ी में लवप्रीत को घर तक लेकर जाया जाएगा।

  • जालंधऱ में बेखौफ लुटेरे, घर के बाहर बैठे ज्वेलर से स्नैचिंग कर ले गये सोने की चेन, विरोध करने पर भागे.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधऱ में बेखौफ लुटेरे, घर के बाहर बैठे ज्वेलर से स्नैचिंग, विरोध करने पर भागे.. पढ़ें पूरी खबर

    Fearless robbers in Jalandal, snatching from the jeweler sitting outside the house, ran away after protesting.. read full news

    जालंधऱ में बेखौफ लुटेरे, घर के बाहर बैठे ज्वेलर से स्नैचिंग कर ले गये सोने की चेन, विरोध करने पर भागे.. पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः महानगर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट और चोरी की घटनाओं के कारण जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शक्ति नगर में रविवार सुबह उस वक्त सामने आया जब घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे एक ज्वेलर कमल से बाइक पर आए दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली, परन्तु ज्वेलर द्वारा विरोध करने पर लुटेरे सोने की आधी चेन लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

    घटना की जानकारी देते ज्वेलर बिट्टू मल्होत्रा सुबह सैर करके लौटे थे। वह शक्तिनगर स्थित घर पहुंचकर बाहर बैठकर समाचार पत्र पढ़ने लगे। इतने में एक बाइक पर दो युवक आए। एक नीचे उतरकर उनसे आगे का रास्ता पूछने लगा जबकि दूसरा बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। इसी बीच मौका पाकर नीचे उतरे स्नैचर ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। बिट्टू मल्होत्रा ने फुर्ती दिखाते हुए चेन को पकड़ लिया और लुटेरे को चुनौती दी। छीनाझपटी में चेन टूट गई और लुटेरा आधी गोल्ड चेन लेकर ही बाइक स्टार्ट किए खड़े साथी के साथ भाग निकला।

    ज्वेलर द्वारा घटना की सुचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। स्नैचिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें लुटेरे चेन झपटते और भागते हुए साफ नजर आए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

  • फिल्म प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के यहां इनकम टैक्स की मारा छापा, 200 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी का हुआ खुलासा

    फिल्म प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के यहां इनकम टैक्स की मारा छापा, 200 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी का हुआ खुलासा

     

    IT raid 200 Crore Rs found: आयकर विभाग (Income Tax) विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘फिल्म फाइनेंसरों (Film financers) पर हुई छापामारी (Raid) में बेहिसाब कैश लोन से संबंधित प्रॉमिसरी नोट्स जैसे अहम दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं, जो विभिन्न फिल्म निर्माण कंपनियों (Film making companies) और अन्य के लिए पहले से चुकता किए गए थे.’

     

    IT Raid: इस मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के यहां इनकम टैक्स की रेड, 200 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी का खुलासा

    आयकर विभाग (IT) ने फिल्म उद्योग (Film Industry) से जुड़े कुछ निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंसरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी और जब्ती का अभियान चलाया है. आयकर विभाग (Income Tax) के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि उसने तमिल फिल्म निर्माता जी एन अंबू चेझियां के आवासीय परिसर से 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा जिसमें 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी भी शामिल है, जब्त की है. हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि चेझियां के परिसर से कैश बरामद हुआ या नहीं या अघोषित आय भी उन्हीं की है या नहीं.

    इनकम टैक्स की रेड में अहम दस्तावेज बरामद

    आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘फिल्म फाइनेंसरों पर छापामारी में बेहिसाब कैश लोन से संबंधित प्रॉमिसरी नोट्स जैसे अहम दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं, जो विभिन्न फिल्म निर्माण कंपनियों और अन्य के लिए पहले से चुकता किए गए थे. अब तक छापामारी अभियान में 200 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है. 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 3 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं.’

    40 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी

    आईटी की इस रेड में चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और वेल्लोर स्थित करीब 40 परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई की गई है. वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग ने एक आधिकारिक बयान में बताया है कि फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, वितरकों और वित्त प्रदाताओं के खिलाफ यह छापामारी और जब्ती अभियान दो अगस्त को चलाया गया था. इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बेहिसाब कैश लेन-देन और इन्वेस्टमेंट से संबंधित कई दोषी ठहराने योग्य दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य आदि जब्त किए गए हैं. इसके अलावा गोपनीय और छिपे हुए परिसरों का भी पता चला है.

    एजेंसी का बयान

    बयान में कहा गया है, ‘फिल्म निर्माण कंपनियों के मामलों में प्राप्त सबूतों से टैक्स की चोरी का पता चलता है, क्योंकि फिल्मों की रिलीज से प्राप्त वास्तविक धनराशि नियमित खाता-बही में दिखाई गई धनराशि से कहीं अधिक है. कंपनियों ने इस तरह प्राप्त बेहिसाब आय को अघोषित निवेशों के साथ-साथ विभिन्न अघोषित भुगतानों के लिए उपयोग किया है.’

    इसी तरह फिल्म वितरकों के मामलों में जब्त किए गए साक्ष्य थिएटर से बेहिसाब नकदी प्राप्त करने का संकेत देते हैं. साक्ष्यों के अनुसार वितरकों ने सिंडिकेट बनाए हैं और थिएटर से प्राप्त धनराशि को व्यवस्थित रूप से छिपाया है, जिसके परिणामस्वरूप वास्तविक आय का कम दिखाया गया है.

  • भारत की चौकस निगाहें: अब सीमा पर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 140 सिस्टम किए गए तैनात

    भारत की चौकस निगाहें: अब सीमा पर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 140 सिस्टम किए गए तैनात

     

    पिछले दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सैन्य तकनीक और साजो सामान सेनाओं को सौंपी गई। इस दौरान इन सभी तकनीक और प्रोडेक्ट्स की प्रदर्शनी का निरीक्षण करते वक्त खुद रक्षा मंत्री राजनाथ भी मौजूद थे।

     

    चौकस निगाहें: अब सीमा पर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 140 सिस्टम किए गए तैनात
    पाकिस्तान और चीन से जुड़ी भारतीय सीमा पर अब निगाहें और भी चौकस होंगीं। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने सीमा पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी सिस्टम को तैनात कर दिया है। जानकारी के मुताबिक चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर एआई आधारित निगरानी प्रणालियों के साथ साथ इसका उपयोग सोशल मीडिया निगरानी के लिए भी होगा। आतंकवाद रोधी अभियानों में खुफिया जानकारी जुटाने के लिए भी इस तकनीक की इस्तेमाल किया जाता है।

    सीमा पर कोई भी हलचल होते ही प्रतिक्रिया शुरू!

    दरअसल, पाकिस्तान के साथ लगी 749 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा और चीन से लगी 3448 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा में अब विश्व स्तरीय निगरानी प्रणाली है। द ट्रिब्यून ने अपनी एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि इस सिस्टम में उच्च- क्वालिटी वाले कैमरे, सेंसर, यूएवी फीड और रडार फीड शामिल हैं, जो वहां किसी भी हलचल के होते ही प्रतिक्रिया करना शुरू कर देते हैं।

     

    मिलेगी ग्राउंड जीरो की स्थिति की लाइव फीड!
    हाल के समय में कश्मीर में हुए कई एंटी टेरर ऑपरेशन की सफलता में एआई आधारित रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर ने अहम भूमिका निभाई। इसी को आगे बढ़ाते हुए चीन और पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाते हुए, सेना ने ग्राउंड जीरो की स्थिति की लाइव फीड प्राप्त करने के लिए लगभग 140 कृत्रिम बुद्धिमत्ता-आधारित निगरानी प्रणाली (एआई सिस्टम) तैनात की है।

     

    टास्क फोर्स ने रोड मैप तैयार किया
    असल में रक्षा क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल पर 2018 में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इस टास्क फोर्स ने ही सशस्त्र सेनाओं में एआई के इस्तेमाल का रोड-मैप तैयार किया है। इसी कड़ी में पिछले दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सैन्य तकनीक और साजो सामान सेनाओं को सौंपी गई। इस दौरान इन सभी तकनीक और प्रोडेक्ट्स की प्रदर्शनी का निरीक्षण करते वक्त खुद रक्षा मंत्री राजनाथ भी मौजूद थे।

    फिलहाल अब इसे सीमा पर तैनात कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एआई रिमोट टारगेट डिटेक्शन के साथ-साथ टारगेट के वर्गीकरण को स्पष्ट करेगा। चाहे वह आदमी हो या मशीन। यह सिस्टम यह मैन्युअल निगरानी की आवश्यकता को काफी कम कर देगा। सेना ने मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग महू में एआई सेंटर स्थापित किया है।

  • जगदीप धनखड़ बने देश के अगले उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई..

    जगदीप धनखड़ बने देश के अगले उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई..

    विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को भारी मतों से हराया

     उपराष्ट्रपति चुनाव का नतीजा सामने आ चुका है. देश के अगले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे. 780 में से 725 सांसदों ने मतदान किया था.

    Vice Presidential election 2022: जगदीप धनखड़ होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया

    उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जीत हुई है. उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को भारी मतों से हराया है. जगदीप धनखड़ को 725 में से 528 वोट मिल, वहीं मार्गरेट अल्वा को सिर्फ 182 वोट ही मिले. नतीजा आने के बाद जगदीप धनखड़ के गांव में जश्न का माहौल है. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज शनिवार की सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे संपन्न हुआ. चुनाव में कुल 725 सांसदों ने वोट डाला, वहीं 50 से अधिक उम्मीदवारों ने वोट नहीं डाला. उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद देश के दिग्गज नेताओं ने जगदीप धनखड़ को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे.

    50 से अधिक सांसदों ने नहीं डाला वोट

    बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत करीब 93 प्रतिशत सांसदों ने मतदान किया, जबकि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया.

    725 सांसदों ने डाला वोट

    अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे जब मतदान संपन्न हुआ, तब तक कुल 780 सांसदों में से 725 ने मतदान किया था. मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना आरंभ हो गई. मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ था. संसद के दोनों सदनों को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 788 होती है, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल रिक्त है. ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र थे.

    टीएमसी मतदान से रही दूर

    तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह मतदान से दूर रहेगी. उसके दोनों सदनों को मिलाकर कुल 39 सांसद हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (71) का मुकाबला विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (80) से था.

  • अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे बर्मिंघम की गोल्ड मेडलिस्ट मीरा बाई चानू सहित कई खिलाड़ी, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे बर्मिंघम की गोल्ड मेडलिस्ट मीरा बाई चानू सहित कई खिलाड़ी, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

    Many players including Birmingham gold medalist Mira Bai Chanu reached Amritsar airport, people warmly welcomed

    अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे बर्मिंघम की गोल्ड मेडलिस्ट मीरा बाई चानू सहित कई खिलाड़ी, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

     

    अमृतसरः इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल लेकर लौटे देश के वेटलिफ्टर्स शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई चानू व अमृतसर के कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह का भव्य स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए पंजाब सरकार की तरफ से डीसी अमृतसर व अन्य अधिकारी पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर सभी ने उनके सम्मान में जोरदार तालियां बजाई। खिलाड़ियों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया और माला भी पहनाई गई। इसके बाद सभी प्लेयर्स पटियाला रवाना हो गए, जहां उनका सम्मान किया जाएगा।

    सभी प्लेयर्स जैसे ही अमृतसर एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। उन पर फूल फेंके गए। लवप्रीत व पंजाब के अन्य प्लेयर्स का परिवार भी अमृतसर पहुंचा था। लवप्रीत को देखते ही अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। लवप्रीत के दादा ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा खुशी है, जिसे बयां नहीं किया जा सकता। वह अपनी मेहनत से यहां तक पहुंचा है। परिवार के लोगों ने भी उसका पूरा साथ दिया है।

    अमृतसर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ हुए स्वागत के बाद सभी प्लेयर्स को कारों में बैठाकर सड़क मार्ग से पटियाला के लिए रवाना कर दिया गया। नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में सभी प्लेयर्स के लिए सम्मान समारोह रखा गया है। जहां से सम्मान हासिल करने के बाद सभी प्लेयर्स अपने घरों की तरफ रवाना हो जाएंगे।

  • अवैध हथियारों से जुड़े सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़, पकड़े गये दर्जनों हथियार, कुख्यात  तस्कर गिरफ्तार…

    अवैध हथियारों से जुड़े सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़, पकड़े गये दर्जनों हथियार, कुख्यात  तस्कर गिरफ्तार…

    Delhi News: स्‍पेशल सेल ने 15 अगस्‍त से पहले एक कुख्‍यात हथियार तस्‍कर को दबोचने में सफलता पाई है। यह तस्‍कर पिछले तीन साल से दिल्‍ली में अवैध हथियार सप्‍लाई कर रहा था। आरोपी के पास से 12 सोफिस्टिकेटेड पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।

    Notorious arms smuggler arrested

    तस्‍कर से पुलिस द्वारा बरामद की गई गन
    • राजस्‍थान का कुख्‍यात यह तस्‍कर तीन साल से कर रहा था हथियार सप्‍लाई
    • खरगोन से हथियार खरीदता और दिल्‍ली-एनसीआर समेत कई राज्‍यों में बेचता था
    • आरोपी के पास से पुलिस ने बरामद किए 12 सोफिस्टिकेटेड पिस्टल व 12 कारतूस

    Delhi News: स्‍वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट मोड में चल रही दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में अवैध हथियारों के एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान का रहने वाला ध्रुव उर्फ पप्पी है। यह दिल्‍ली में बदमाशों को अवैध हथियार सप्‍लाई करता था। पुलिस को इस तस्‍कर की लंबे समय से तलाश थी। आरोपित के पास पुलिस ने 12 सोफिस्टिकेटेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कबूल किया कि वह मध्य प्रदेश के खरगोन इलाके से अवैध हथियार व गोला बारुद खरीदता था और फिर दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी, हरियाणा और पंजाब के गैंगस्टर को सप्लाई करता था। जिन पिस्‍टलों के साथ यह तस्‍कर पकड़ा गया, उसे भी दिल्‍ली में सप्‍लाई किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही आरोपी को दबोच लिया गया।

    आली गांव इलाका में पुलिस ने लगाया था ट्रैप

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल सेल को पहले ही भनक लग चुकी थी कि एक कुख्‍यात तस्कर दिल्ली में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार लेकर आने वाला है। जिसके बाद फरीदाबाद रोड पर पड़ने वाले आली गांव इलाका में पुलिस ने ट्रैप लगा दिया। कुछ समय बाद ही पुलिस को आरोपी ध्रुव एक बैग लेकर वहां पहुंचा और रोड किनारे खड़ा होकर किसी का इंतजार करने लगा। पुलिस भी इंतजार करने लगी। लेकिन जब काफी समय बाद भी हथियार खरीदने वाला दूसरा पक्ष नहीं आया तो ध्रुव वहां से जाने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच के दौरान उसके बैग से 12 सोफिस्टिकेटेड पिस्टल और 12 कारतूस मिले। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कुख्‍यात तस्‍कर पिछले 3 सालों से दिल्ली एनसीआर के गैंगस्टर को अवैध हथियार बेचा रहा था। इस आरोपी पर हथियारों की तस्करी के अलावा लूटपाट के मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ध्रुव से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, वह यहां पर किस गैंग को यह हथियार सप्‍लाई करने आया था और किस-किस को सप्‍लाई करता है।