Category: NATIONAL

  • भारी बारिश; दीवार गिरने से 9 की मौत, प्रशासन ने लोगों को घर में ही रहने की दी सलाह

    भारी बारिश; दीवार गिरने से 9 की मौत, प्रशासन ने लोगों को घर में ही रहने की दी सलाह

     भारी बारिश; दीवार गिरने से 9 की मौत, प्रशासन ने लोगों को घर में ही रहने की दी सलाह

     

    Lucknow News: लखनऊ प्रशासन ने  एडवाइजरी जारी कर शहरवासियों को अति आवश्यक होने तक घर से बाहर न निकलने और पुराने जर्जर भवनों से सावधान रहने, भीड़-भाड़ वाले एवं ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है.

    लखनऊ प्रशासन ने पिछले 24 घंटों में भारी बारिश और शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव को देखते हुए शहर के निवासियों के लिए एडवाइजरी जारी कर की गई है. एडवाइजरी में प्रशासन ने शहरवासियों को अति आवश्यक होने तक घर से बाहर न निकलने और पुराने जर्जर भवनों से सावधान रहने, भीड़-भाड़ वाले एवं ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है. बता दें शहर में 17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

    भारी बारिश के कारण हुआ बड़ा हादसा
    पिछले 24 घंटों में इलाके में भारी बारिश के कारण लखनऊ में एक दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए, जिसके बाद एडवाइजरी जारी की गई. हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर होने की जानकारी दी.

    घटना के बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की राहत राशि जारी करने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए.

    क्या कहा गया है एडवाइजरी में?
    एडवाइजरी निवासियों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और केवल उबला हुआ पानी पिएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ब्लीचिंग पाउडर (Bleaching Powder) और क्लोरीन (Chlorine) गोलियों का भी उपयोग करें.

    एडवाइजरी में खुले सीवरों, बिजली के तारों और खंभों से दूर रहने और किसी भी नागरिक समस्या जैसे जलभराव, पेड़ गिरने आदि के लिए नगर निगम नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को भी कहा गया है.

    सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने की सलाह दी. अस्पतालों में आघात प्रबंधन, सर्पदंश, बिजली के झटके और जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करना कहा गया है. आपातकालीन सेवाओं में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर मौजूद रहने की सलाह दी गई है. दवाओं, रोगी वाहनों आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है.

    निजी कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख/सक्षम अधिकारी को अपने स्तर से अवकाश घोषित करने के संबंध में उचित निर्णय लेने की सलाह दी गई है.

    आपात स्थिति में इन नंबरों पर किया जा सकता है
    बिजली की खराबी आदि के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है जबकि किसी भी प्रकार की चिकित्सा आपात स्थिति में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ नियंत्रण कक्ष से 0522-2622080 पर संपर्क करें.  साथ ही, किसी भी अन्य समस्या के लिए एक एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर नंबर 0522- 4523000 पर भी कॉल की  जा सकती है.

  • जयपुर नहीं;अब ग्वालियर में लैंडिंग, चिनूक हेलीकॉप्टर से होगी शिफ्टिंग, नामीबिया से आने वाले चीतों को लेकर ये है प्लान

    जयपुर नहीं; अब ग्वालियर में लैंडिंग, चिनूक हेलीकॉप्टर से होगी शिफ्टिंग, नामीबिया से आने वाले चीतों को लेकर ये है प्लान

     

    Cheetahs Population:  देश में अंतिम चीते की मौत 1947 में कोरिया जिले में हुई थी, जो छत्तीसगढ़ जिले में स्थित है. 1952 में चीते को भारत में विलुप्त घोषित किया गया था.

    Cheetahs in India: जयपुर नहीं; ग्वालियर में लैंडिंग, चिनूक हेलीकॉप्टर से शिफ्टिंग, नामीबिया से आने वाले चीतों को लेकर ये है प्लान

    नामीबिया से आठ चीतों के आने से एक दिन पहले कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. चीतों को लाने वाला खास मालवाहक विमान शनिवार को राजस्थान के जयपुर के बजाय अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उतरेगा. एक अधिकारी ने बताया कि इन चीतों को शनिवार तड़के ग्वालियर हवाई अड्डे पर लाया जाएगा, जहां से उन्हें एक खास हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) पहुंचाया जाएगा. केएनपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से तीन चीतों को वहां बनाए गए विशेष बाड़ों में छोड़ देंगे. प्रधानमंत्री श्योपुर जिले के कराहल में सेल्फ हेल्प ग्रुप के एक सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है.

    पहले जयपुर में उतरना था विमान

    पहले की योजना के तहत इन चीतों को लाने वाले विमान को राजस्थान के जयपुर में उतरना था, जहां से उन्हें केएनपी भेजा जाता. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) वन्यजीव जेएस चौहान ने बताया, ‘चीते ग्वालियर पहुंचेंगे और वहां से उन्हें एक खास हेलीकॉप्टर से केएनपी भेजा जाएगा.’ अधिकारियों ने बताया कि पांच मादा और तीन नर चीतों को नामीबिया की राजधानी विंडहोक से खास मालवाहक विमान बोइंग 747-400 के जरिये ग्वालियर हवाई अड्डे पर लाया जाएगा.

    चिनूक हेलिकॉप्टर से केएनपी हैलीपैड पर उतरेंगे

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ग्वालियर से चीतों को भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए केएनपी हेलीपैड पर उतारा जाएगा. चीता संरक्षण कोष (CCF) के मुताबिक, केएनपी लाए जा रहे चीतों में से पांचों मादा की उम्र दो से पांच साल के बीच, जबकि नर चीतों की उम्र 4.5 साल से 5.5 साल के बीच है. देश में अंतिम चीते की मौत 1947 में कोरिया जिले में हुई थी, जो छत्तीसगढ़ जिले में स्थित है. 1952 में चीते को भारत में विलुप्त घोषित किया गया था.

    ‘अफ्रीकन चीता इंट्रोडक्शन प्रोजेक्ट इन इंडिया’ 2009 में शुरू हुआ था और इसने हाल के कुछ वर्षों में रफ्तार पकड़ी है. भारत ने चीतों के इंपोर्ट के लिए नामीबिया सरकार के साथ एमओयू पर दस्तखत किए हैं. पीएमओ ने कहा कि भारत में चीता को फिर से बसाने का काम, प्रोजेक्ट चीता के तहत किया जा रहा है, जो बड़े जंगली मांसाहारी जानवर के अंतर-महाद्वीपीय ट्रांसफर से जुड़ी दुनिया की पहली परियोजना है.

  • बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, जल्द ही पतंजलि ग्रुप की 4 कंपनियों के आएंगे IPO, आपको मिलेगा दांव लगाने का मौका!

    बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, जल्द ही पतंजलि ग्रुप की 4 कंपनियों के आएंगे IPO, आपको मिलेगा दांव लगाने का मौका!

     

     

    Patanjali press conference updates: योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) प्राइमरी मार्केट में बड़ा धमाका कर दिया है। बाबा रामदेव पतंजलि ग्रुप (Patanjali Group) की 4 कंपनियों के आईपीओ लाने का ऐलान किया है

    बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, पतंजलि ग्रुप की 4 कंपनियों के आएंगे IPO, आपको मिलेगा दांव लगाने का मौका! 

    योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने प्राइमरी मार्केट में बड़ा धमाका कर दिया है। बाबा रामदेव ने पतंजलि ग्रुप (Patanjali Group) की 4 कंपनियों के आईपीओ (IPO) लाने का ऐलान किया है। पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वैलनेस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाइफस्टाइल कंपनी के आईपीओ आएंगे। ये सभी कंपनियां अगले 5 सालों में शेयर बाजार में लाॅन्च कर दिए जाएंगे। उन्होंने इसकी घोषणा आज दिल्ली में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में की है। योग गुरु ने कहा कि वर्तमान में पतंजलि ग्रुप का कारोबार 40,000 करोड़ रुपये का है।

    बता दें कि अगले पांच सालों में पंतजलि के 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगी। इन पांचों लिस्टेट कंपनियों की मार्केट वैल्यू 5 लाख करोड़ रहने का लक्ष्य है। पतंजलि की रुचि सोया कंपनी पहले से ही बाजार में लिस्टेड है। पतंजलि का लक्ष्य ‘विजन और मिशन 2027’ की रूपरेखा तैयार करना और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में समूह के योगदान की दिशा में अगले 5 वर्षों के लिए 5 प्रमुख प्राथमिकताओं को लाना है।

    उत्तराखंड में ₹1,000 करोड़ का निवेश
    योग गुरु बाबा रामदेव ने 14 सितंबर को घोषणा की थी कि पतंजलि योगपीठ उत्तराखंड में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। निवेश सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जाएंगे।

  • कैप्टन की पार्टी का भाजपा में होगा विलय, परिवार समेत आधा दर्जन पूर्व विधायक भी होंगे शामिल

     कैप्टन की पार्टी का भाजपा में होगा विलय, परिवार समेत आधा दर्जन पूर्व विधायक भी होंगे शामिल

     

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब भाजपा के साथ जाने की तैयारी कर ली है। वह 19 सितंबर को दिल्ली में भाजपा का दामन थामेंगे।

     

    भाजपा में होगा कैप्टन की पार्टी का विलय, परिवार समेत आधा दर्जन पूर्व विधायक भी होंगे शामिल

     

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब भाजपा के साथ जाने की तैयारी कर ली है। वह सोमवार यानी 19 सितंबर को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिला सकते हैं और इसके साथ ही उनकी पार्टी का भाजपा में विलय हो जाएगा। इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर, बेटा रणइंदर कौर और नाती निर्वाण सिंह भी भाजपा में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि उनकी पत्नी परनीत कौर अब भी कांग्रेस की सांसद हैं, जिनके खिलाफ ऐक्शन की मांग अकसर कांग्रेसी करते रहे हैं।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसी सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली आकर होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लग रही थीं कि कैप्टन अब भाजपा में जा सकते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पटियाला की अपनी परंपरागत सीट पर करारी हार झेलनी पड़ी थी। कैप्टन की बेटी जय इंदर कौर ने ही पिछले दिनों बताया था कि पंजाब लोक कांग्रेस के भाजपा में विलय को लेकर बात चल रही है।

    पंजाब के पूर्व सीएम के साथ राज्य के करीब आधा दर्जन विधायक भी भाजपा में आ सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुनील जाखड़ भी अब भाजपा में ही शामिल हैं। इस तरह पंजाब में भले ही भाजपा तीन विधायकों की ही पार्टी है, लेकिन उसने कई वरिष्ठ नेताओं को अपने पाले में लाकर अपनी उपस्थिति जरूर मजबूत की है। शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन तोड़ने के बाद से ही भाजपा लगातार अपने दम पर मजबूती हासिल करने में जुटी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह 9 सालों तक पंजाब के सीएम रहे हैं और उनकी अच्छी साख है। ऐसे में भाजपा उन्हें अपने पाले में लाकर बढ़त हासिल करना चाहती है।

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगे 2000 , सिर्फ 500 दिया तो सब्जियां फेंक दीं; दुकानदार के गंभीर आरोप

    भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगे 2000 , सिर्फ 500 दिया तो सब्जियां फेंक दीं; दुकानदार के गंभीर आरोप

     

     

    दुकानदार एस फवाज ने कहा, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक गुट दुकान पर आ पहुंचा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगा। मैंने इसके लिए 500 रुपये दे दिए, लेकिन वे 2000 रुपये की मांग कर रहे थे।’

    भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेसियों ने 2000 मांगे, 500 दिया तो सब्जियां फेंक दीं; दुकानदार के गंभीर आरोप

     

    केरल के कोल्लम में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए 2000 रुपये नहीं देने पर एक दुकानदार को धमकी देने का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक एस फवाज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तौल मशीनों को नुकसान पहुंचाने और सब्जियां फेंकने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह इस यात्रा के लिए 500 रुपये दे पाने में ही सक्षम थे।

    एस फवाज ने कहा, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक गुट दुकान पर आ पहुंचा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगा। मैंने इसके लिए 500 रुपये दे दिए, लेकिन वे 2000 रुपये की मांग कर रहे थे। मैं इतना पैसा नहीं दे सका तो उन्होंने तौल मशीनों को नुकसान पहुंचाया और सब्जियां फेंक दीं।’

    कांग्रेस ने तीन कार्यकर्ताओं को किया सस्पेंड
    कांग्रेस ने इस मामले पर तत्काल ऐक्शन लेते हुए पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस की केरल यूनिट के अध्यक्ष के सुधाकरण ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं और ऐसे बर्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी स्वेच्छा से छोटे चंदों के जरिए क्राउडफंडिंग कर रही है, यहां दूसरों की तरह कॉर्पोरेट डोनेशन नहीं है।

  • भीषण हादसा;11लोगों से भरा ऑटोरिक्शा नहर में जा गिरा, 3 की मौत, 3 लापता

    भीषण हादसा;11लोगों से भरा ऑटोरिक्शा नहर में जा गिरा, 3 की मौत, 3 लापता

     

    कर्नाटक में एक भीषण हादसे में 11 मजदूरों से भरा ऑटो रिक्शा नहर में गिर गया, इस हादसे में 3 लोगों के मरने की खबर हैं वहीं 3 लोग नहर में अभी भी लापता हैं.

    कर्नाटक: 11 लोगों से भरा ऑटोरिक्शा नहर में जा गिरा, 3 की मौत, 3 लापता

    कर्नाटक में नहर में गिरा ऑटो

    कर्नाटक में एक भीषण हादसे में 11 मजदूरों से भरा ऑटो रिक्शा नहर में जा गिरा. इस हादसे में सभी मजदूर पानी में डूब गए थे. बचाव टीम ने अभी तक 3 शवों को बरामद किया है वहीं 6 लोग लापता हो गए थे. यह हादसा राज्य की तुंगभद्रा नदी की नहर में ऑटो गिरने से हुआ है. अभी भी गोताखोरों की टीम अन्य लापता लोगों की तलाश में लगी है वहीं बाकियों को सुरक्षित बचा लिया गया है.घटना कर्नाटक के बेल्लारी जिले की है. यहां पर एक ऑटो में सवार होकर 11 मजदूर खेती के काम के लिए जा रहे थे. इस दौरान ऑटो तुंगभद्रा नदी की एक नहर के पास से गुजर रही थी. यह बेल्लारी के कोलागल गांव के पास है. इस दौरान ऑटोरिक्शा का बैलेंस बिगड़ गया. जिससे 6 लोग लापता हो गए थे. बाद में बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर बाकियों को नहर से बचा लिया है.गोताखोरों ने अभी तक 3 लोगों के शव बरामद किए हैं वहीं बाकी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि अभी भी नहर में 3 लोग लापता हैं जिन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

  • स्पेशल विमान से नामीबिया से भारत आएंगे चीते,विमान पर बनाई गई चीते  की विशेष पेटिंग 

    स्पेशल विमान से नामीबिया से भारत आएंगे चीते,विमान पर बनाई गई चीते  की विशेष पेटिंग

     

    Mission Cheetah: नामीबिया से भारत में 8 टाइगर आ रहे हैं. इन्हें लेने के लिए खास विमान नामीबिया पहुंच चुका है. इसे पेंटिंग से सजाया गया है. अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी इन चीतों को देश को सौंपेंगे.

    Project Cheetah: स्पेशल विमान से नामीबिया से भारत आएंगे चीते, इस पर बनी पेंटिंग जीत लेगी दिल!
  • जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटे में हुआ दूसरा बड़ा हादसा, राजोरी में खाई में गिरी बस; 7 की हुई मौत

    जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटे में हुआ दूसरा बड़ा हादसा, राजोरी में खाई में गिरी बस; 7 की हुई मौत

     

    Rajouri Accident: जम्मू-कश्मीर के राजोरी में एक बस खाई में जा गिरी है. इसमें 6 लोगों के मारे जाने और 25 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. घायलों को जीएमसी राजोरी पहुंचाया जा रहा है. यहां 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा हुआ है.

    Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, राजोरी में खाई में गिरी बस; 7 की मौत

    जम्मू-कश्मीर (J&K) में चौबीस घंटे में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है. राजोरी में हुए इस भयानक हादसे में एक बस खाई में जा गिरी है. जिसमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है. इस हादसे की खबर मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

    अब तक 7 शव बरामद

    स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अबतक घटनास्थल से 7 शवों को बरामद कर लिए गया है. वहीं सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई यह बस पुंछ से जम्मू जा रही थी.

    पहले पुंछ में हुआ हादसा

    आपको बताते चलें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी तहसील के सीमावर्ती सावजियां के बुराड़ी नाला क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ओवरलोड मिनी बस के 250 फीट खाई में गिर जाने से 12 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि इसी हादसे में 28 घायल हो गए. मरने वालों में तीन स्कूली छात्र और चार महिलाएं भी हैं. दस स्कूली छात्र भी इस हादसे में घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस बस में नियमों की अवहेलना करके ज्यादा सवारियां भरी गई थीं. इस 24 सीटर बस में क्षमता से अधिक करीब 40 लोग सवार थे.

    मुआवजे का हुआ ऐलान

    बुधवार को हुए इस सड़क हादसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख वहीं घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था. वहीं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख तथा घायलों को एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की थी.

    दर्दनाक हादसा

    ये बस गली मैदान से पुंछ जा रही थी. एलओसी पर बुराड़ी नाला क्षेत्र में बस असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी. नीचे गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.

  • पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, दोनों बहनों के साथ हुआ रेप; बॉडी पर चोट के निशान

    पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, दोनों बहनों के साथ हुआ रेप; बॉडी पर चोट के निशान

     

    Sisters Rape-Murder Case: पुलिस ने इस घटना के बाद विधानसभा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है.धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए विधानसभा के सभी गेटों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और पुलिस बल को तैनात किया गया है

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में दो दलित बहनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें रेप के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया था, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई. दोनों बहनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अब रिपोर्ट तैयार की जाएगी और गोपनीय दस्तावेज होने के कारण प्रक्रिया के तहत उसे सौंपा जाएगा.CMO अरुणेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि डॉक्टरों ने पैनल ने वीडियोग्राफर की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया है. रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जाएगी और एक कॉपी एसपी को दी जाएगी.वहीं पुलिस ने इस घटना के बाद विधानसभा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है.धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए विधानसभा के सभी गेटों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और पुलिस बल को तैनात किया गया है.

    पुलिस ने किए कई खुलासे

    घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि रेप के बाद घटना को कुल 6 लोगों ने अंजाम दिया. नामजद छोटू सहित 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है. घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं. पुलिस ने एक आरोपी जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. उसके पैर में गोली लगी है. पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. एसपी ने कहा कि लड़कियां मर्जी से बाइक पर बैठकर आरोपियों के साथ गई थीं. वहां उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए. उनकी हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया.

    एसपी ने बताया कि आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला कर खेत में ले गए थे. सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं. मुख्य आरोपी छोटू मौके पर मौजूद नहीं था. सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में रेप की बात कबूल की है. मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही लड़कियों से इनकी दोस्ती कराई थी. लेकिन बुधवार को आरोपी बहला फुसला कर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया. बुधवार को ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमॉर्टम कराया, जो गलत है. आरोपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है.

    मां बोली- अगवा करके बाइक पर ले गए

    बुधवार को लखीमपुर के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव में दो दलित सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. ये दोनों बुधवार से गायब थीं, जिसके बाद नजदीकी गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से दोनों के शव झूलते मिले. मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि बड़ी बेटी 17 और छोटी 15 साल की थी. दोनों घर के बाहर बैठी हुई थीं. इस बीच जब वह घर के अंदर गई तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए. उन तीनों में से 2 लड़कों ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए. उसके बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ पर लटके मिले.

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    वारदात के वक्त पिता घर पर नहीं थे. बेटियों के शव मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है. पिता ने बताया, मैं जब घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला. मैंने आसपास के लोगों से पूछा तो मुझे घटना के बारे में पता चला. मैं भी उधर की तरफ भागा, जिधर सब गए थे. वहां मेरी बेटी के शव पेड़ पर लटके हुए थे. गांव के ही एक लड़के ने अपहरण करके मेरी बेटियों की हत्या की है. उन्होंने कहा कि मुझे न्याय चाहिए. दोषियों को फांसी पर लटका देना चाहिए.

  • आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ DGP से मिले वित्त मंत्री हरपाल चीमा, भाजपा के खिलाफ दी शिकायत

    आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ DGP से मिले वित्त मंत्री हरपाल चीमा, भाजपा के खिलाफ दी शिकायत

    वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12 विधायक मौजूद रहे लेकिन 10 विधायकों को ही 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश मिलने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश करने वालों में पंजाब और केंद्र के भाजपाई शामिल हैं।

    प्रेसवार्ता करते वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा।

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भाजपा पर भगवंत मान सरकार को तोड़ने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि भाजपा ने 10 विधायकों से संपर्क किया और 25 करोड़ रुपये प्रति विधायक का ऑफर भी दिया। अब इसी मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से आप विधायकों के साथ पंजाब पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की। ये वही विधायक हैं, जिनसे भाजपा ने संपर्क किया।पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर और केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से धमकाकर लुभाने की कोशिश में लगी है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि वह विधायकों और सभी सबूतों के साथ डीजीपी से मुलाकात करने पहुंचे। भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछताछ की मांग भी की। डीजीपी गौरव यादव ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

    उन्होंने कहा कि गोवा में कांग्रेस के 11 विधायकों में से आठ को भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के माध्यम से पार्टी में शामिल कर लिया। चीमा ने यह भी आरोप लगाया कि मंगलवार की प्रेसवार्ता के बाद विधायक शीतल अंगुराल को धमकी मिल रही है।

    वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12 विधायक मौजूद रहे लेकिन 10 विधायकों को ही 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश करने वालों में पंजाब और केंद्र के भाजपाई शामिल हैं।

    प्रेसवार्ता में मौजूद रहे ये विधायक
    जय किशन रोड़ी, दिनेश चड्ढा, शीतल अंगुराल, रमन अरोड़ा, रजनीश दहिया, कुलवंत सिंह, लाभ सिंह उगोके, कुलजीत रंधावा, प्रिंसिपल बुधराम, प्रो. बलजिंदर कौर, नरिंदर कौर भराज।