Category: NATIONAL

  • भारतीय सुरक्षाबलों ने 2 एनकाउंटर में  4 आतंकीयों को किया ढेर, सेना ने लिया SPO जावेद की मौत का बदला.…

    भारतीय सुरक्षाबलों ने 2 एनकाउंटर में  4 आतंकीयों को किया ढेर, सेना ने लिया SPO जावेद की मौत का बदला.…

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई, इस दौरान सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के 4 आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि द्राच में तीन आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है। मुलू इलाके में भी कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक और आतंकी को मार गिराया। जिन आतंकियों का आज एनकाउंटर किया गया है इन्होंने दो अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के जॉइंट ट्रुप्स पर गोलियां चलाईं थीं।

    एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद हाल ही में एसपीओ जावेद डार की हत्या और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे। गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे से ठीक पहले यानी रविवार दो अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी SPO जावेद अहमद डार शहीद हो गए और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ था। आज एनकाउंटर में मारे गए आतंकी इसमें लिप्त थे।

    पुलिस और सीआरपीएफ की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उनकी यूनिट पर फायरिंग कर दी गई। इस हमले में एसपीओ जावेद अहमद डार शहीद हुए थे। ये घटना पुलवामा के पिंगलाना में हुई थी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए कहा था, ‘जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल पर हमला आतंकवादियों का एक कायरतापूर्ण और निंदनीय कार्य है। मैं एसपीओ जावेद अहमद डार की बहादुरी को सलाम करता हूं, जो शहीद हो गए।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के कुल 10 सदस्यों को मंगलवार को अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित किया। आतंकवादी घोषित किए गए इन लोगों में पाकिस्तानी नागरिक हबीबुल्लाह मलिक उर्फ साजिद जट, फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा जम्मू कश्मीर के बारामूला का बासित अहमद रेशी, पाकिस्तान में रह रहा जम्मू कश्मीर के सोपोर का इम्तियाज अहमद कांडू उर्फ सजाद, पाकिस्तान में रह रहा जम्मू कश्मीर के पुंछ का जफर इकबाल उर्फ सलीम तथा पुलवामा का शेख जमील उर रहमान उर्फ शेख साहब शामिल हैं।

  • जानें किस जगह बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 32 लोगों की हुई मौत

    जानें किस जगह बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 32 लोगों की हुई मौत

    देहरादून : पर्वतीय राज्‍य उत्‍तराखंड में मंगलवार रात को भीषण बस हादसा हो गया। यहां 45 बारातियों को ले जा रही बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सुबह 6 लोगों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है। पुलिस के अनुसार घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार को लाल ढंग का ही रहने वाला पेशे से टैक्सी चालक धर्मेंद्र उपाध्याय ही अपनी कार में दूल्हे, उसकी बहन ,उसकी भाभी एवं पंडित को लेकर रवाना हुआ था। उसकी कार के पीछे ही बारातियों से भरी बस चल रही थी। बकौल धर्मेंद्र की जैसे ही वह कांडा तल्ला गांव से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचे तो उसकी कार के आगे अचानक सांप आ गया। सांप को बचाने के चक्कर में उसने कार के ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद कार को ओवरटेक कर आगे निकली बारातियों से भरी बस अचानक खाई में जा गिरी।

    इस पूरे खौफनाक मंजर के चश्मदीद दूल्हे की कार का चालक धर्मेंद्र उपाध्याय घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिहर उठा। चालक बोला कि बस आखिर कैसे गिरी यह उसे भी समझ नहीं आया, बस चंद सेकेंड सब कुछ खत्म हो गया। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया।

    सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

  • साइबर अपराधियों पर CBI ने कसा शिकंजा, पंजाब के कई जिलों में रेड- 4 लोग हिरासत में

    साइबर अपराधियों पर CBI ने कसा शिकंजा, पंजाब के कई जिलों में रेड- 4 लोग हिरासत में

     

    चंडीगढ़ : साइबर फ्रॉड के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने महाअभियान चलाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जांच एजेंसी ने देश के 100 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी है। खास बात है कि सीबीआई ने इंटरपोल, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन जैसी एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की है।

    देश के साथ-साथ पंजाब के कई जिलों में आज सुबह CBI की टीम पहुंची। सीबीआई ने लुधियाना में भी बड़ी रेड मारी है। शहर के अलग-अलग करीब 10 इलाकों में सी.बी.आई. ने छापेमारी कर 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि इसी दौरान आई.टी. के ऑफिस से कम्प्यूटर और अन्य सामान कब्जे में लिया है।

    प्रथम जानकारी के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब के कई जिलों में छापेमारी की गई है। लुधियाना के करीब 10 इलाकों में सी.बी.आई. की टीम गई। सबसे पहले टीम दुगरी में स्थित फ्लैटों में एक व्यक्ति की तलाश में गई। इसके अलावा गिल रोड, पक्खोवाल रोड और अन्य इलाकों में भी सी.बी.आई. की टीम गई जहां से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

  • गंगा में 6 डूबे, एक का शव मिला, गोताखोर डूबे लोगों को खोजने में जुटे

    गंगा में 6 डूबे, एक का शव मिला, गोताखोर डूबे लोगों को खोजने में जुटे

     

    उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गंगा नहाते समय चार युवतियों समेत छह डूब गए। सभी बिल्हौर थाना क्षेत्र के आकिन गांव की कोठी घाट पर पिकनिक मनाने गए थे।

    कानपुर में बड़ा हादसा, गंगा में 6 डूबे, एक का शव मिला, गोताखोर डूबे लोगों को खोजने में जुटे
    कानपुर में बिल्हौर के आसींद गांव की कोठी घाट पर गंगा नहाने के दौरान छह लोग डूब गए।  डूबने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक युवक को गोताखोरों ने निकाल लिया और आनन-फानन उसे बिल्हौर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेष लोगों की तलाश में ग्रामीणों के साथ गोताखोरों की टीम जुटी है। घटना को लेकर घाट पर कोहराम मच गया। बिल्हौर पुलिस समेत आस-पास के थाना क्षेत्रों की पुलिस मदद के लिए पहुंच गई है।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह तीन युवक, दो बच्चे और एक युवती के साथ कोठी घाट पर गंगा नहा रहे थे। नहाते समय बच्चे और युवती गहरे पानी में डूबने लगे तभी युवकों ने उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। घाट के किनारे खड़े लोग कुछ समझ पाते कि सभी गंगा में डूब गए, इससे घाट पर हड़कंप मच गया। गांव वाले और गोताखोरों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद गए। गोताखोरों ने 20 वर्षीय सौरभ कटियार को बीच धारा से खींचकर निकाला। गांव वाले उसे सीएचसी बिल्हौर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि विनय कुमार पटेल की 15 साल की बेटी अनुष्का, 13 साल की अंशिका पटेल, 20 साल के अभय कटियार, 18 साल के तनु कटिहार और मनु की तलाश जारी है। सभी लोग बरांडा गांव में संदीप कटिहार की कपड़े की दुकान के उद्घाटन में आए हुए थे।
  • ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर से 7 लोगों की मौत, 7 लोग हुए बुरी तरह घायल

    ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर से 7 लोगों की मौत, 7 लोग हुए बुरी तरह घायल

    बड़ा हादसा; ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर से 7 लोगों की मौत, 7 लोग हुए बुरी तरह घायल

     

    गुजरात के वडोदरा में ऑटो रिक्शा और ट्रेलर ट्रक की टक्कर की वजह से कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना वडोदरा में वायु सेना स्टेशन दार्जीपुरा के पास की है। कुल 7 लोग घायल।

    गुजरात के वडोदरा में ऑटो रिक्शा और ट्रेलर ट्रक की टक्कर से कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना वडोदरा में वायु सेना स्टेशन दार्जीपुरा के पास की है। ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर से 7 लोग बुरी तरह घायल भी हो गए हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
  • बर्फीले तूफान की चपेट में 29 में आये पर्वतारोही , रेस्क्यू में जुटी सेना-ITBP- IAF ने भेजे चीता हेलिकॉप्टर

    बर्फीले तूफान की चपेट में 29 में आये पर्वतारोही , रेस्क्यू में जुटी सेना-ITBP- IAF ने भेजे चीता हेलिकॉप्टर

     

    देहररादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर बर्फीले तूफान के कारण 29 पर्वतारोही फंस गए, जिनमें से 8 को बचा लिया गया है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। बर्फीले तूफान में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के 28 ट्रेनी फंस गए थे। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

    इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी ने बताया है कि बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना ने दो चीता हेलीकॉप्टर्स को तैनात किया है। अन्य सभी हेलीकॉप्टर्स के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि सभी पर्वतारोही 23 सितंबर को उत्तरकाशी में अभियान पर निकले थे।

    आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे, जिसमें 29 लोग बर्फीले की चपेट में आए। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 21 लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर कि मदद ली जा रही है।

    इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए एनआईएम की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों की ओर से तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

  • जानिए कब तक आयेगा आपके फोन में 5G सिग्नल, नया सिम कार्ड लेने की जरूरत है या नहीं

     जानिए कब तक आयेगा आपके फोन में 5G सिग्नल, नया सिम कार्ड लेने की जरूरत है या नहीं

    नई दिल्ली : 5G नेटवर्क भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गया है। वहीं आपके फोन में कब तक 5G सिग्नल आएगा, ये बात कई पहलुओं पर निर्भर करती है। कई यूजर्स के फोन में 5G सिग्नल आने लगा है। वहीं कुछ यूजर्स के मन में यह भी आया होगा कि क्या इसके लिए उन्हें नया 5G SIM Card खरीदना होगा। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हम आपको यहां बताने वाले हैंः-

    सबसे पहले बात करते हैं कब तक आपको 5G सिग्नल मिलेगा। अगर आप दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में रहते हैं तो आपको सबसे पहले 5G सिग्नल मिलेगा। हालांकि, इस मामले में अलग-अलग ऑपरेटर्स की अलग-अलग प्लानिंग है। 1 अक्टूबर को 5G लॉन्च होते ही 8 शहरों में Airtel यूजर्स को 5G सिग्नल मिलने लगा है।

    Airtel 5G सिग्नल वाराणसी, दिल्ली, मुंबई, कोलाकाता, सिलिगुरी, बैंलगुरु, चेन्नई और हैदराबाद में आ रहा है। कंपनी धीरे-धीरे सर्विस रोल आउट करेगी। टेलीकॉम ऑपरेटर ने अभी तक अपने प्लान्स की डिटेल्स शेयर नहीं की है। वहीं एयरटेल ने मार्च 2024 तक पूरे देश में अपनी 5G सर्विस रोलआउट की बात कही है।

    देश के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर जियो की बात करें तो कंपनी दिवाली तक अपनी सर्विस लाइव कर सकती है। यानी अक्टूबर के अंत तक कई शहरों के जियो यूजर्स के फोन में 5G सिग्नल आने लगेगा। RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने IMC 2022 में बताया कि अगले साल के अंत तक यानी दिसंबर 2023 तक पूरे देश में Jio 5G सर्विस रोलआउट हो जाएगी।

    इससे पहले जियो ने जानकारी दी थी कि दिवाली तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सर्विस रोलआउट हो जाएगी। कंपनी ने अभी तक रिचार्ज प्लान्स पर जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मुकेश अंबानी ने IMC 2022 में बताया था कि जियो की सर्विस अफोर्डेबल होगी।

    वहीं वोडाफोन आइडिया ने भी 5G रोलआउट की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले Vi ने कहा था कि वे अपनी 5G सर्विस को यूजकेस के हिसाब से लाइव करेंगे। वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अगले कुछ साल में अपनी सर्विस लाइव करेगी।

    वहीं बात अगर नया सिम कार्ड लेने की है तो फिलहाल ऐसा नहीं है। एयरटेल यूजर्स को मौजूदा सिम कार्ड पर ही 5G सिग्नल मिल रहा है। कंपनी ने पहले ही जानकारी दी थी कि यूजर्स को नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी, लेकिन एक 5G स्मार्टफोन की जरूरत जरूर होगी। जियो यूजर्स के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए।

    हालांकि, जियो ने अपनी 5G सर्विस को Jio True 5G नाम दिया है। कंपनी स्टैंड अलोन (SA) 5G नेटवर्क तैयार कर रही है। इसमें यूजर्स को बेहतर स्पीड और कनेक्टिविटी मिलेगी। जियो ने सिम कार्ड के मामले में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

  • महानवमी के अफसर पर अमित शाह ने माता वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश में बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की

    महानवमी के अफसर पर अमित शाह ने माता वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश में बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की

     

    जम्मू : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन गृह मंत्री शाह माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां पहले वह हेलीकॉप्‍टर के जरिये सांझीछत हेलीपैड पर पहुंचे। फिर उन्होंने माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने माता की आरती भी की। अमित शाह के माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।

    एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी अमित शाह के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किये। वहीं, आज अमित शाह राजौरी की जनसभा में जम्मू-कश्मीर के एक बड़े पहाड़ी समुदाय को बड़ी सौगात दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह पहाड़ी समुदाय को एसटी स्टेटस दिए जाने की कई साल से चली आ रही मांग पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

    गौरतलब है कि जम्मू पहुंचने के बाद अमित शाह ने राजभवन में पांच समुदायों के लोगों से मुलाकात की थी। शाह से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ी, सिख और राजपूत समुदाय के लोग शामिल थे। यदि गृहमंत्री पहाड़ी समुदाय को एसटी स्टेटस देने की घोषणा करते हैं तो जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों के करीब 10 विधानसभा क्षेत्रों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही भाजपा के लिए यह गेम चेंजर हो सकता है।

  • जानें किस राज्य में DG जेल की गला रेतकर हुई हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी

    जानें किस राज्य में DG जेल की गला रेतकर हुई हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी

    जम्मू : जम्मू कश्मीर में उधेयवाला इलाके में सोमवार देर रात महानिदेशक रैंक के एक पुलिस अधिकारी की कांच की बोतल से गला रेतकर हत्या कर दी गई। साथ ही पेट और बाजू पर कई वार किए। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जेल हेमंत कुमार लोहिया गजानसू क्षेत्र के उधेदवाला में अपने दोस्त के घर पर मृत पाए गए। हत्यारे ने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की भी कोशिश की। हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है।

    टीआरएफ ने बयान जारी कर कहा कि हमारे स्पेशल स्क्वायड ने जम्मू के उदयवाला में खुफिया ऑपरेशन को अंजाम देते हुए डीजी पुलिस जेल एचके लोहिया की हत्या कर दी। आतंकी संगठन ने कहा कि यह हाई प्रोफाइल ऑपरेशन्स की शुरुआत है। यह हिंदुत्व शासन और उनके सहयोगियों को चेतावनी है कि हम कहीं भी किसी पर भी हमला कर सकते हैं। यह गृह मंत्री को उनके दौरे से पहले छोटा सा गिफ्ट है। हम भविष्य में ऐसे ऑपरेशन्स जारी रखेंगे।

    मुकेश सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू, ने कहा कि वारदात का शक डीजीपी लोहिया के ही हेल्पर पर जा रहा है, जो सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद भागता नजर आया है। डीजीपी के फरार नौकर की पहचान रामबन निवासी यासिर के रूप में हुई है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम और अपराध टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने शव बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

    दरअसल, दोमाना क्षेत्र के उदयवाला में डीजीपी लोहिया दोस्त संजीव खजूरिया के घर पत्नी के साथ गए थे। डीजीपी के दोस्त संजीव खजूरिया का भाई राजू खजूरिया पुलिस में एसपीओ है, जो फिलहाल संजीव का पीएसओ भी है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

    बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद उन्होंने घरेलू नौकर यासिर को मसाज करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। कुछ देर बाद डीजीपी की चीख सुनकर दोस्त तथा उसके परिवार वाले नीचे आए। पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़कर वे कमरे में दाखिल हुए तो डीजीपी को रक्तरंजित हालत में पड़े पाया। उनके गला रेतने समेत शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे। पेट पर भी चोट के निशान मिले। सिर भी जला हुआ था।

    सूत्रों ने बताया कि डीजीपी की गला रेतकर हत्या के बाद तकिये और कपड़े पर केरोसीन से आग लगाकर शव को जलाने की कोशिश की गई। वहीं, बताते हैं कि कमरे का दरवाजा जब तोड़ा गया तब तक यासिर पीछे के दरवाजे के रास्ते भाग निकला था।

  • अंकिता हत्याकांड: रिजॉर्ट में  कौन था VIP, अब एसटीएफ खंगाल रही घटना के दिन सक्रिय मोबाइलों की कुंडली

    अंकिता हत्याकांड: रिजॉर्ट में  कौन था VIP, अब एसटीएफ खंगाल रही घटना के दिन सक्रिय मोबाइलों की कुंडली

    देहरादून : अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अब एसटीएफ वीआईपी का पता लगाने में जुटी गई है। एसटीएफ अब घटना के दिन सक्रिय मोबाइलों की कुंडली खंगाल रही है। अंकिता भंडारी की हत्या के रोज घटनास्थल यानी चीला नहर के पास और वनन्तरा रिसॉर्ट में कितने लोग मौजूद रहे। इस बात की तह तक जाने के लिए एसआइटी की ओर से एसटीएफ की टीम को यहां लगाया गया है। दो दिन से टीम यहां डेरा डाले हुए हैं।

    कई मोबाइल नंबर टीम के राडार पर: एक्टिव मोबाइल आइडी को स्कैन करने के दौरान कई मोबाइल नंबर टीम के राडार पर आए हैं। अब इन नंबरों की स्क्रूटनी करने के बाद अंकिता और तीनों आरोपित के अतिरिक्त इनके साथ मौजूद शख्स का पता लगाया जाएगा। एसआइटी प्रमुख डीआइजी पी रेणुका देवी इस मिशन को पल-पल मॉनिटर कर रही हैं। भाजपा के निष्कासित नेता विनोद आर्या के पुत्र पुलकित आर्या के वनन्तरा रिसॉर्ट सहित चीला नहर के पास जहां अंकिता भंडारी को नहर में हत्या कर फेंका गया था। यह दोनों ही स्थान मुख्य रूप से एसटीएफ की सर्विलांस टीम के टारगेट में है। बीते शुक्रवार को सर्विलांस एक्सपोर्ट की टीम ने वनन्तरा रिसॉर्ट में कई घंटे वहां सक्रिय रहे मोबाइल नंबर को सर्च किया था। अंकिता की हत्या के रोज, उससे पहले और उसके बाद संबंधित क्षेत्र में सक्रिय रहे मोबाइल नंबर को सर्विलांस टीम सर्च कर रही है। शनिवार को टीम का टारगेट नहर का वह इलाका रहा जहां वारदात हुई थी। अंकित भंडारी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए एसआइटी कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

    एसआइटी हर पहलू की बड़ी बारीकी से जांच कर रही है और हर सबूत एकत्र करने में जुटी है। ताकि अंकिता को न्याय दिलाने में मदद मिल सके। इसी कड़ी में शनिवार को एसआइटी शनिवार दोपहर बाद साइबर एक्सपर्ट टीम के साथ घटनास्थल चीला नहर पर पहुंची। वारदात के वक्त एक्टिव मोबाइल आइडी को स्कैन करने की कोशिश की गई। सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों को स्कैन करने में सफल रही टीम साइबर एक्सपर्ट की मदद से एसआइटी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के वक्त क्या घटनास्थल पर चार ही लोग थे। या फिर कोई अन्य शख्स वारदात के दौरान इनके साथ था।

    जानकारी के मुताबिक दो दिनों में सर्विलांस टीम यहां सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों को स्कैन करने में सफल रही है। अब यह देखा जा रहा है कि जहां अंकिता की हत्या हुई थी और रिसॉर्ट में वारदात के रोज ऐसे कौन से मोबाइल नंबर हैं जो कॉमन हैं। अंकिता हत्याकांड के रोज रिसॉर्ट में वीआइपी मेहमानों के स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए अंकिता को मजबूर किए जाने के बात भी यह दौरान सामने आई थी। एसटीएफ की सर्विलांस टीम के एक्सपर्ट यह भी पता लगा रहे हैं कि ऐसे कौन वीआइपी थे। जिनके मोबाइल उस रोज यहां एक्टिव पाए गए।