बर्फीले तूफान की चपेट में 29 में आये पर्वतारोही , रेस्क्यू में जुटी सेना-ITBP- IAF ने भेजे चीता हेलिकॉप्टर
देहररादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर बर्फीले तूफान के कारण 29 पर्वतारोही फंस गए, जिनमें से 8 को बचा लिया गया है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। बर्फीले तूफान में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के 28 ट्रेनी फंस गए थे। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी ने बताया है कि बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना ने दो चीता हेलीकॉप्टर्स को तैनात किया है। अन्य सभी हेलीकॉप्टर्स के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि सभी पर्वतारोही 23 सितंबर को उत्तरकाशी में अभियान पर निकले थे।
आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे, जिसमें 29 लोग बर्फीले की चपेट में आए। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 21 लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर कि मदद ली जा रही है।
इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए एनआईएम की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों की ओर से तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।









Leave a Reply