Category: NATIONAL

  • तीन लाख भारतीय लोगों को मिलेगी कनाडा की नागरिकता,जानिए पूरी खबर…

    ओटावा : कनाडा का लक्ष्य 2022-2023 वित्तीय वर्ष में 300,000 लोगों को नागरिकता देना है, जिससे कई भारतीयों को लाभ होने की संभावना है। अप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) मेमो में कहा गया कि 31 मार्च, 2023 तक 285,000 निर्णय और 300,000 नए नागरिकों को संसाधित करना है। निर्णय का अर्थ किसी ऐसे आवेदन की समीक्षा करने से है, जिसे स्वीकृत, अस्वीकृत या अपूर्ण के रूप में चिन्हित किया जाता है। नागरिकता लक्ष्य का मतलब है कि 300,000 स्वीकृत आवेदकों को नागरिकता की शपथ दिलाना।

    आईआरसीसी ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के नाबालिग साल के अंत तक नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे। यह 2021-2022 के वित्तीय वर्ष में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है और 2019-20 के पूर्व-महामारी लक्ष्यों से भी अधिक है, जिसमें 253,000 नागरिकता आवेदन संसाधित किए गए थे। मार्च 2020 में, आईआरसीसी कोविड-19 महामारी की शुरूआत के कारण अधिकांश आवेदनों को संसाधित करने में असमर्थ था।

    2022-2023 के वित्तीय वर्ष में अब तक, कनाडा ने 116,000 नए नागरिकों का स्वागत किया है। कनाडा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की राह पर है। तुलनात्मक रूप से, 2021 में इसी अवधि में, देश ने केवल 35,000 लोगों को नागरिकता दी थी। एक आंकड़े के अनुसार, भारतीय 2022 में कनाडा में निवास करने वाले शीर्ष अप्रवासी समूह हैं। वहीं देश की 2016 की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में भारतीय मूल के लगभग 14 लाख लोग हैं।

    2021 में, लगभग 100,000 भारतीय अस्थायी विदेशी कार्यकर्ता कार्यक्रम के तहत कनाडा चले गए और कुछ 130,000 को इंटरनेशनल मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत वर्क परमिट मिला। 2021-2022 के दौरान, 210,000 से अधिक स्थायी निवासियों ने भी कनाडा की नागरिकता हासिल की।

    आईआरसीसी ने 450,000 स्टडी परमिट आवेदन भी जारी किए। कनाडा में 622,000 से अधिक विदेशी छात्र हैं, जिनमें 31 दिसंबर, 2021 तक भारतीयों की संख्या 217,410 है। आने वाले वर्षों में भारतीयों के उच्च स्तर के काम और अध्ययन के लिए कनाडा जाने की उम्मीद की जा सकती है।

    आईआरसीसी ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ कागजी आवेदनों के बैकलॉग, आईआरसीसी बैकलॉग को दूर करने और सेवा मानकों के भीतर सभी नए आवेदनों में से 80 प्रतिशत को संसाधित करने के लिए कदम उठा रहा है। ऐसा करने के लिए, 1,000 से अधिक नए कर्मचारियों को काम पर रखा गया है और प्रतिनिधियों के लिए नागरिकता आवेदन स्थिति ट्रैकर तक पहुंच का विस्तार करने की योजना है।

    आईआरसीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कनाडा का अप्रवासन बैकलॉग 26 लाख लोगों पर बना हुआ है। इस साल जून में, भारतीयों ने लगभग 700,000 पर 24 लाख लंबित मामलों में से एक चौथाई से अधिक मामलों को सुलझाया।

  • हिमाचल में विस चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की सूची की घोषित, सिराज से जयराम ठाकुर मैदान में

    हिमाचल में विस चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की सूची की घोषित, सिराज से जयराम ठाकुर मैदान में

    शिमला  : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक में हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

    इस लिस्ट में 62 नाम घोषित किए गए हैं। बीजेपी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पिछले चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे प्रेम कुमार धूमल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी।

    देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

  • जानें किस राज्य के विधायकों की शिकायत मिलने के बाद CM ने ये आदेश, अब हर मंगल व बुधवार को सचिवालय में बैठेंगे मंत्री

    जानें किस राज्य के विधायकों की शिकायत मिलने के बाद CM ने ये आदेश, अब हर मंगल व बुधवार को सचिवालय में बैठेंगे मंत्री

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा सचिवालय में सभी मंत्री सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बुधवार को बैठा करेंगे। घर से ही काम नहीं करेंगे। यह आदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसलिए दिया है ताकि मंत्री न केवल जनता को बल्कि विधायकों को भी उपलब्ध रहें। भाजपा विधायक दल की मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में विधायकों ने मंत्रियों के सचिवालय में न बैठने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

    पार्टी के चार विधायकों ने सीएम के समक्ष कहा कि वे सचिवालय आते हैं लेकिन मंत्री वहां मौजूद नहीं होते। इस कारण उन्हें जनता के काम के लिए फील्ड में चक्कर काटने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और यह आदेश जारी कर दिया है।

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब मंत्री मंगलवार और बुधवार को सचिवालय में नजर आएंगे। अभी तक सिर्फ गृह मंत्री अनिल विज ही रोजाना सचिवालय आते हैं। गृह मंत्री तकरीबन रोज ही तीन बजे सचिवालय आते हैं। इससे पहले वे जनता की समस्या अपने निवास पर सुनते हैं। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा व बिजली मंत्री रणजीत शर्मा भी सप्ताह में कुछ दिन सचिवालय आते हैं। हाजिरी चेक की जाए तो विज की हाजिरी सबसे ज्यादा मिलेगी। बाकी की मंत्री कोठी से ही काम चलाते हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कोठी पर रह कर काम नहीं चलाना है। सचिवालय आना पड़ेगा।

  • पाकिस्तान बॉर्डर के पास Air Base बना अपनी सुरक्षा को और मजबूत करेगा भारत, डिफेंस एक्सपो के दौरान PM मोदी ने रखी आधारशिला..

    पाकिस्तान बॉर्डर के पास Air Base बना अपनी सुरक्षा को और मजबूत करेगा भारत, डिफेंस एक्सपो के दौरान PM मोदी ने रखी आधारशिला..

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दीसा में एक नए एयरबेस की आधारशिला भी रखी और कहा कि यह नया एयरबेस देश की सुरक्षा के लिए एक प्रभावी केंद्र के रूप में उभरेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात भारत में रक्षा का केंद्र बनेगा और भारत की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं स्क्रीन पर देख रहा था कि दीसा के लोग नए हवाई क्षेत्र के निर्माण को लेकर उत्साहित थे। यह हवाई क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। दीसा अंतर्राष्ट्रीय सीमा से केवल 130 किमी दूर है। यदि हमारी सेना विशेष रूप से हमारी वायु सेना दीसा में मोर्चा संभालती है तो हम पश्चिमी तरफ से आने वाले किसी भी खतरे का बेहतर जवाब दे पाएंगे। हालांकि उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।

    इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहला ऐसा ‘डिफेंस एक्सपो’ है, जिसमें केवल भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ मुक्त व्यापार के लिए समुद्री सुरक्षा आज दुनिया की प्राथमिकता बन रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय रक्षा उत्पादों का निर्यात पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ा है। रक्षा बल 101 वस्तुओं की एक सूची जारी करेंगे जिनके आयात पर प्रतिबंधित लगाया जाएगा, इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र के 411 साजो-सामान व उपकरण ऐसे होंगे जिन्हें भारत में ही बनाया जाएगा।

  • दर्दनाक घटनाः आवारा कुत्तों के हमले में 7 माह के मासूम की मौत,भड़के लोगों ने सड़क पर जाम कर किया प्रदर्शन

    दर्दनाक घटनाः आवारा कुत्तों के हमले में 7 माह के मासूम की मौत,भड़के लोगों ने सड़क पर जाम कर किया प्रदर्शन

     

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर से आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। नोएडा सेक्टर 100 में 7 महीने के मासूम पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया, जिससे उस बच्चे की मौत हो गई। यह घटना नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की बताई जा रही है, जहां कुत्तों के हमले से घायल सात महीने के बच्चे की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में आक्रोश है और ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

    नोएडा सेक्टर 100 स्थित हाउसिंग सोसाइटी के लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और अब सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया है और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आवार कुत्तों के आतंक से बचाने के लिए एक परमानेंट समाधान किया जाए। इस दौरान पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी है। इसकी वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यूपी के अलग-अलग इलाकों में कुत्ते के हमले की की खबरें आ चुके हैं।

    वहीं, सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर-100 स्थित ‘लोटस बुलेवर्ड’ सोसाइटी में सोमवार को सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। मजदूर राजेश कुमार उनकी पत्नी सपना अपने 7 महीने के बच्चे अरविंद को लेकर वहां पर काम करने आए थे। उन्होंने बताया, ‘सोमवार की शाम को दोनों काम करते समय अपने बच्चे को छोड़कर कुछ आगे बढ़ गए। इसी बीच, सोसाइटी के 3 लावारिस कुत्तों ने मासूम के ऊपर हमला बोल दिया। उन्होंने उसके शरीर को पूरी तरह से नोच दिया। इस हमले में बच्चे के पेट की आंत बाहर आ गई।’

  • उधार का पैसा समय पर वापिस नहीं दिया तो पहले बाइक से बांधा, फिर सड़क पर 2 KM तक घसीटा

    उधार का पैसा समय पर वापिस नहीं दिया तो पहले बाइक से बांधा, फिर सड़क पर 2 KM तक घसीटा

     

    युवक के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किए जाने की घटना सामने आने के बाद इलाके में जबर्दस्त नाराजगी फैल गई. स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

    उधार पैसा समय पर नहीं दिया तो पहले बाइक से बांधा, फिर सड़क पर 2 KM तक घसीटा

    ओडिशा की सड़क पर रस्सी से बांधकर युवक को घसीटा गया

    I

    देशभर में चंद पैसों के लिए लोगों को सबक सिखाने के तालिबानी फैसले लेने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना ओडिशा की कटक शहर में हुई. यहां पर एक शख्स को महज इसलिए पहले जमकर पीटा गया, फिर मोटरसाइकिल पर बांधकर व्यस्त सड़क पर करीब 2 किलोमीटर तक घसीटा गया क्योंकि वह 1500 रुपये का उधार नहीं चुका था. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    सोशल मीडिया पर कटक का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक के हाथ को बाइक के साथ बांध दिया गया है, चार से पांच लोग बाइक पर सवार हैं और उसे सड़क पर घसीट रहे हैं. पुलिस ने पूरे मामले पर बताया कि एक युवक को कटक के बेहद व्यस्त सड़क पर स्टूकर से बांध दिया गया और उसे 2 किलोमीटर तक घसीटा गया.

    एक-दूसरे को जानते थे दोनों पक्षः पुलिस

    कटक के डीसीपी पिनक मिश्रा ने घटना के बारे में कहा कि हमें घटना के बारे में रात 11 बजे जानकारी मिली. हमने पीड़ित और सभी आरोपियों को पहचान लिया है. आरोपियों को पकड़ लिया गया है. डीसीपी पिनक मिश्रा ने कहा कि पीड़ित जगन्नाथ बेहरा आरोपियों को जानता था, और उसने आरोपियों से 1500 रुपये उधार लिए थे, लेकिन वह समय से पैसा वापस नहीं कर सका. इससे नाराज आरोपियों ने उसे स्कूटर से बांध दिया और सड़क पर घसीटा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

     

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक के हाथ को बाइक से बंधे हुए देखा जा सकता है जबकि दो दुपहिया वाहन पर सवार चार से पांच युवकों को उसे सड़क पर घसीटते हुए देखा जा सकता है. यही नहीं पीड़ित युवक को बचाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने कुछ लोगों के साथ कथित तौर मारपीट भी की और धारदार हथियारों को दिखाते हुए लोगों को धमकाया भी.

    वीडियो सामने आने पर भड़के लोग

    बताया जा रहा है कि दो आरोपी पीड़ित शख्स के दोस्त हैं. मृतक की पहचान कटक के बिदानसी के जगन्नाथ बेहरा के रूप में हुई है. युवक के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने की घटना सामने आने के बाद इलाके में जबर्दस्त नाराजगी फैल गई. स्थानीय लोगों की ओर से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

    इस बीच, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कटक के सुताहाट इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया.

    वेबसाइट ओडिशाटीवी डॉट इन के अनुसार, अमानवीय हरकत पर पीड़ित जगन्नाथ बेहरा ने कहा, “सर, मैंने उनसे 1500 रुपये उधार लिए थे. यह पैसे मैंने अपने दादा-दादी की मौत के वक्त उधार लिए थे. पैसा लिए एक महीना हो गया और मैं इसे चुका नहीं सका. इसलिए उन्होंने मुझे कनिका स्क्वायर से बांध दिया और मुझे सुताहाट बाजार तक घसीटते हुए ले गए.”

  • भीषण हादसा: श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत..

    भीषण हादसा: श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत…

     

    रुद्रप्रयाग :  उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रुद्रप्रयाग केदारनाथ से पहले गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। जानकारी मिली है कि इस हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। जिसमें दो पायलट और 4 यात्री सवार थे। सभी के मारे जाने की खबर है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है।

    बांसबाड़ा में हेलीकॉप्टर क्रैस होने की खबर पर रुद्रप्रयाग डीआईपी एसपी ने कहा कि खबर मिली है। पूरी जानकारी का इंतजार है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके के लिए रवाना कर दी गई है। गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है।

     

    आपको बता दें इससे पहले भी केदारनाथ में लगातार हेलीकॉप्टर क्रैश होते रहे हैं। 2013 की आपदा के बाद से हेलीकॉप्टर कंपनियों ने कोई सबक नहीं लिया है। बेतरतीब तरीके से हेलीकॉप्टर उड़ाए जाते हैं।

  • शोरुम में आग लगने से कई वाहन जलकर खाक

     शोरुम में आग लगने से कई वाहन जलकर खाक

     

    मंडला : मध्यप्रदेश के मंडला शहर में स्थित एक दो पहिया वाहन के शोरुम में भीषण आग लगने से टायर और कई वाहन जलकर खाक हो गये। दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार शहर के कटरा स्थित दो पहिया वाहन के शोरुम में कल देररात आग लगने से अनेक दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गये। साथ ही वाहनों के कई टायर जलकर नष्ट हो गये।

    बताया गया कि रात में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने शोरुम में धुआं निकलता देख, शोरुम संचालक को फोन पर जानकारी दी। इस बीच बम्हनी और नैनपुर से फायर ब्रिगेट की गाड़िया बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट के चलते यह घटना घटित होने को बताया गया है।

  • भारत के सफलता की तरफ बढ़ते कदम; डिफेंस में एक और बड़ी छलांग, 35 हजार करोड़ का Export ..

    भारत के सफलता की तरफ बढ़ते कदम; डिफेंस में एक और बड़ी छलांग, 35 हजार करोड़ का Export ..

     

    नई दिल्ली : भारत ने बीते कुछ सालों में रक्षा क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है और अब आने वाले सालों में इसमें और इजाफा होने की तैयारी है। भारत की ओर से अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों को 35,000 करोड़ रुपये तक के हथियार और ड्रोन्स आदि बेचे जाने की तैयारी है। डिफेंस एग्जिबिशन से इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन तैयारियों के बारे में जानकारी दी है।

    इस प्रदर्शनी में भारत स्वदेश में बने हथियारों, उभरती तकनीकों पर अपनी रिसर्च और स्वार्म ड्रोन्स जैसे उपकरणों की ताकत दुनिया को दिखाएगा। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में भी भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब भारत की कोशिश है कि इन हथियारों और तकनीकों को हिंद महासागर के देशों और अफ्रीकी मुल्कों को निर्यात किया जाए।

    इसी कड़ी में भारत की तैयारी है कि 2025 तक यह निर्यात 35,000 करोड़ रुपये तक बढ़ा लिया जाए। अफ्रीकी देशों के अपने समकक्षों से बातचीत में जुटे राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक इस बड़े आंकड़े को हासिल किया जाए। बीते साल भी भारत ने 13,000 करोड़ रुपये की रक्षा सामग्री का निर्यात किया था। डिफेंस सेक्रेटरी अजय कुमार ने कहा कि इस साल के एक्सपो में कुल 451 एग्रीमेंट्स पर साइन होने वाले हैं। इनमें प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर शामिल है।

    मंगलवार को शुरू हुए एक्सपो से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयातक देश से आगे निकलते हुए टॉप 25 निर्यातकों में शामिल होने में सफलता पाई है।

  • घर लौट रही लैक्चरार से पर्स छीन कर लुटेरा हुआ फरार,-पर्स में थी ढाई हजार की नकदी, दो एटीएम, क्रैडिट कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान

    यमुनानगर, – शहर के महिंद्रा पैट्रोल पंप के पास बाइक सवार युवक ने स्कूटी पर घर जा रही लेक्चरर का पर्स झपट लिया। पर्स में ढ़ाई हजार की नकदी, एटीएम व अन्य सामान था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करतारपुरा निवासी भावना शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरु नानक खालसा कॉलेज में लेक्चरर है। शाम को वह स्कूटी पर सवार होकर महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास अपने निजी काम से आई थी। काम निपटाने के बाद वह घर जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास ही पीछे से बाइक पर एक युवक आया। आरोपित युवक ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपित युवक ने उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। उसके पर्स में ढाई हजार रुपये की नकदी, दो एटीएम, क्रेडिट कार्ड, आई कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान था। घटना के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपित का पीछा कर उसे पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन आरोपित उन्हें चकमा देकर वहां से फरार हो गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।