Category: NATIONAL

  • भारत में दो दिनों में चौथा भूकंप, अरुणाचल प्रदेश में 2 बार हिली धरती

    भारत में दो दिनों में चौथा भूकंप, अरुणाचल प्रदेश में 2 बार हिली धरती

     

    अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में सुबह 10.31 बजे पहला भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है. दूसरा भूकंप भी अरुणाचल प्रदेश के ही सियांग जिले में आया है. यह सुबह करीब 10.59 बजे आया और इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है.

    देश में दो दिनों में चौथा भूकंप, अरुणाचल प्रदेश में 2 बार हिली धरती

    अरुणाचल प्रदेश में आए दो भूकंप.

    देश में लगातार दूसरे दिन चौथी बार तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार गुरुवार सुबह अरुणाचल प्रदेश में आधे घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया. दोनों ही बार भूकंप अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में आया है. पहला भूकंप सुबह 10.31 बजे और दूसरा भूकंप 10.59 बजे आया है. दोनों ही बार भूकंप का केंद्र धरती से 10 किमी नीचे था. हालांकि अब तक इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने या किसी नुकसान होने की कोई खबर नहीं है.

    अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में सुबह 10.31 बजे पहला भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है. इसका केंद्र धरती से 10 किमी नीचे था. वहीं दूसरा भूकंप भी अरुणाचल प्रदेश के ही सियांग जिले में आया है. यह सुबह करीब 10.59 बजे आया और इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है. इस भूकंप के बाद किसी भी तरह के जानमाल की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

    अंडमान और निकोबार में भी आया भूकंप

    इससे पहले बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यह भूंकप पोर्ट ब्लेयर से 253 किमी दूर दक्षिण दक्षिण पूर्व इलाके में आया है. इसकी तीव्रता रिक्टर स्कूल पर 4.3 मापी गई है. इसका केंद्र भी धरती से 10 किमी नीचे था. भूकंप की इस घटना में भी किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार को देर रात आए शक्तिशाली भूकंप से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए थे. भूकंप के झटके नेपाल के कुछ हिस्सों और उत्तरी भारत में भी महसूस किए गए, जिससे गहरी नींद में सो रहे लोग आधी रात को अचानक घरों से बाहर भागने लगे थे.

  • 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव डालकर फरार हुए आरोपी

    24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव डालकर फरार हुए आरोपी

     

    रेवाड़ी : रेवाड़ी में बुधवार रात एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को डहीना सामुदायिक केंद्र में डालकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सुबह करीब 5 बजे कुछ लोग डहीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए और बाहर पड़े स्ट्रेचर पर शव डालकर फरार हो गए। सामुदायिक केंद्र में मौजूद एक कर्मचारी ने बाहर आकर देखा तो स्ट्रेचर पर युवक का शव पड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना केंद्र के एसएमओ और डहीना पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

    मृतक की पहचान गांव कहाड़ी के रहने वाले केशव उर्फ टोनी के तौर पर हुई। उसके परिजनों के अनुसार टोनी की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी। बुधवार की रात लगभग 10 बजे वह अचानक घर से कहीं चला गया था। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसने कपड़े भी उल्टे पहने हुए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उससे पहले निर्वस्त्र करके पीटा गया और बाद में जल्दबाजी में उल्टे कपड़े पहना दिए गए। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसकी मौत होने के बाद उसे अस्पताल में छोड़कर लाने वाले लोग फरार हो गए। जांच अधिकारी पुलिस चौकी इंचार्ज भागीरथ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

  • T20 World Cup: इंग्लैंड ने टॉस जीत कर लिया बॉलिंग का फैसला , सेमीफाइनल में भारत पहले करेगा बैटिंग

    T20 World Cup: इंग्लैंड ने टॉस जीत कर लिया बॉलिंग का फैसला , सेमीफाइनल में भारत पहले करेगा बैटिंग

    एडिलेड : इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया।सेमीफाइनल के लिये बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक के ऊपर तरजीह दी गई है।

    इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले गेंदबाजी करने वाले हैं। यहां बहुत अच्छा माहौल बनने वाला है। हमें मैदान के अलग-अलग आयामों के अनुसार ढलना होगा। हमने टीम में दो बदलाव किये हैं। (डेविड) मलान और (मार्क) वुड चोट के साथ बाहर हैं। (फिलिप) सॉल्ट और (क्रिस) जॉर्डन टीम में आए हैं। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। आशा है कि यह पूरे मैच के दौरान अच्छा रहेगा।

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हम वैसे भी पहले बल्लेबाजी करते। हमने टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला है। हमारे लिए उसी तरह खेलने का एक और मौका है। हमने हाल के वर्षों में इन लोगों के साथ काफी अच्छा क्रिकेट खेला है और जानते हैं कि उनके पास क्या ताकत-कमजोरियां हैं। इसका फायदा उठाना जरूरी है। शांत रहना महत्वपूर्ण है। यह (चोट) डराने वाला था लेकिन अब मैं ठीक हूं। हमारे पास जिस तरह की प्रतिभा है, एकादश चुनना मुश्किल था। हम पिछले मैच की टीम के साथ ही मैच में जा रहे हैं।

    भारतीय एकादश : केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

    इंग्लैंड एकादश : जॉस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद

  • T20 World Cup: फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए उतरेगी टीम इंडिया, आज इंग्लैंड से होगा मुकाबला…

    T20 World Cup: फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए उतरेगी टीम इंडिया, आज इंग्लैंड से होगा मुकाबला…

     

    एडिलेड : भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान पर होने वाले इस मुकाबले को लेकर उत्साह सातवें आसमान पर है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि अगर भारत जीतने में सफल रहा तो फाइनल में उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

    पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। ऐसे में टीम इंडिया भी 2014 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी।

  • भारत के 50वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, CJI के रूप में सामने हैं ये 5 बड़ी चुनौतियां

    भारत के 50वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, CJI के रूप में सामने हैं ये 5 बड़ी चुनौतियां

    CJI DY Chandrachud: जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में देश के 50वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ दिलाई, जिनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा.

    CJI: देश के 50वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, CJI के रूप में सामने हैं ये 5 बड़ी चुनौतियां
  • भूकंप के झटके; पंजाब-हिमाचल सहित भारत के 8 राज्यों में भूकंप के झटकों से थरथराई धरती- नेपाल में 6 की मौत

     भूकंप के झटके; पंजाब-हिमाचल सहित भारत के 8 राज्यों में भूकंप के झटकों से थरथराई धरती- नेपाल में 6 की मौत

     

    नई दिल्ली : भारत-चीन और नेपाल में मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल मांपी गई। वहीं भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था। ऐसे में सबसे ज्यादा तबाही की खबरें नेपाल से ही सामने आ रही हैं। यहां भूकंप के चलते घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह 6.27 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    भारत में नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास सबसे तेज 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही पूरे उत्तर भारत में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से लगभग 90 किमी दूर नेपाल में था।

    भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां तक कि लखनऊ में भी झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में दिपायल से 21 किमी दूर था। यहां मंगलवार देर शाम को भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उनकी तीव्रता 4.9 और 3.5 थी। इससे पहले उत्तराखंड में रविवार शाम को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

    नेपाल में भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। यहां के डोटी में भूकंप के झटकों से एक मकान गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घालय हो गए। डोटी में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। भूकंप में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल में सेना राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

    नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउवान ने भूकंप की वजह से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने संबंधित एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्रों में घायलों और पीड़ितों के तत्काल और उचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दे दिए हैं।

    गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम ने भूकंप वाले राज्यों से जानकारी हासिल की है। अभी तक दिल्ली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से किसी भी तरीके के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। गृह मंत्रालय लगातार राज्यों से संपर्क में है।

  • वंदे भारत में ओवैसी पर हुए पथराव का रेलवे ने किया खंडन, बताई पत्थर चलने के पीछे की वजह

    वंदे भारत में ओवैसी पर हुए पथराव का रेलवे ने किया खंडन, बताई पत्थर चलने के पीछे की वजह

     

    वडोदरा : गुजरात रेलवे पुलिस ने एआईएमआईएम के इस दावे का खंडन किया है कि सूरत की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसमें उनके पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यात्रा कर रहे थे। एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने सोमवार शाम आरोप लगाया कि जब पार्टी के असदुद्दीन ओवैसी वंदे भारत ट्रेन में अहमदाबाद से सूरत की यात्रा कर रहे थे, तो उस कोच पर पथराव किया गया, जिसमें ओवैसी बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे एआईएमआईएम नेता को चोट पहुंचाने के लिए किया गया। पार्टी द्वारा सार्वजनिक रूप से आरोप लगाने के तुरंत बाद, गुजरात रेलवे पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।

    पुलिस उपाधीक्षक डी.एच. गौर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अंकलेश्वर और सूरत के बीच ट्रैक पर रेलवे का काम चल रहा है। जब वंदे भारत दक्षिण की ओर बढ़ रही थी, उसी समय पश्चिम एक्सप्रेस उत्तर की ओर बढ़ रही थी, तभी कंपन के कारण एक पत्थर कोच की खिड़की से टकरा गया। अधिकारी ने कहा कि आसपास को निवास भी नहीं है। इसलिए किसी भी गुंडागर्दी का संदेह नहीं है। जांच से पता चलता है कि न तो कोई घायल हुआ और न ही बदला लेने के इरादे से कोई साजिश रची गई। रेल विभाग के सूत्रों ने बताया कि पत्थर सीट संख्या ई1-25 के बगल की खिड़की पर लगा था, जबकि ओवैसी ई1-21 पर बैठे थे।

  • जानिए; खुले मंच से नितिन गडकरी ने किस बात पर मांगी माफी, अधिकारियों को साथ ही दिया ये आदेश

    जानिए; खुले मंच से नितिन गडकरी ने किस बात पर मांगी माफी, अधिकारियों को साथ ही दिया ये आदेश

    MP News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने  मध्यप्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में हुई एक खामी को लेकर जनता से खुले मंच से माफी मांगी है. क्या है पूरा मामला, आइए बताते हैं.

    Nitin Gadkari: जब खुले मंच से नितिन गडकरी ने मांगी माफी, अधिकारियों को साथ ही दिया ये आदेश

     मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने करीब साढ़े पांच हजार करोड़ की 13 सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है. इसी दौरान एक सड़क के घटिया निर्माण कार्य को लेकर गड़करी ने जनता से सार्वजनिक तौर माफी भी मांगी है.

    मंडला से बरेला तक बनी रोड को लेकर मांगी माफी 

    आपको बताते चलें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने मंडला और जबलपुर में आयोजित समारोहों में सड़कों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. इस मौके पर गडकरी ने मंडला-जबलपुर हाई-वे के बारे में चर्चा की और मंडला से बरेला तक हुए रोड के निर्माण का जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने हाई-वे निर्माण में गुणवत्ता से असंतुष्टि जाहिर की और मंडला और आसपास के क्षेत्र की जनता को सड़क से हुई परेशानी के लिए मंच से माफी मांगी.

    अफसरों को दिया ये आदेश

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के पुराने कार्य को रिपेयर करें तथा सड़क के खराब हिस्से के निर्माण के लिए जल्द नया टेंडर जारी करें. उन्होंने यह भी बताया कि इस सड़क को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उन्हें अवगत कराया था, लिहाजा उस बात का मुझे दुख है, लेकिन जो गड़बड़ी है तो उसके लिए माफी भी मांगना चाहिए. यह सड़क मंडला से बरेला चार सौ करोड़ की 63 किलो मीटर लंबी टू लेन है. जो काम हो रहा है उससे संतुष्ट नहीं हूं.

    ‘विकास के लिए सड़कें बेहद जरूरी’

    केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मंडला में प्रकृति का निवास है, यह रानी दुर्गावती की भूमि है तथा यहां कान्हा जैसा विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है. जनजातीय कार्यों के विकास के लिए सड़कों का निर्माण बेहद जरूरी है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने देशभर में ऊर्जा के क्षेत्र में परिवहन मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई नई परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.

    उन्होंने मध्यप्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की आवश्यकता बताई. उन्होंने कहा कि मंडला, डिंडौरी एवं अन्य जनजातीय क्षेत्रों में बाँस के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सकता है. बांस से भविष्य में इथेनॉल का निर्माण होगा, जिससे परिवहन एवं अन्य क्षेत्रों के लिए ऊर्जा पैदा की जा सकेगी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य नेता मौजूद थे.

  • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी तथा सीएम मान ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

    You are currently viewing श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी तथा सीएम मान ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

    Prime Minister Modi and CM Mann extended their best wishes to the countrymen on the occasion of Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev Ji.

    श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी तथा सीएम मान ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

     

    चंडीगढ़ः श्री गुरु नानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व जहां धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं शहरों में विशाल नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं, लोग गुरु साहिब का आर्शीवाद ले रहे हैं। इस पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती पर शुभकामनाएं दी। वहीं सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है।

    जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर गुरु देव की एक वीडियो शेयर कर लिखा, “श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयासों में उनकी महान शिक्षाएँ हमारा मार्गदर्शन करती रहें”। इससे पहले सोमवार को गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर शीश नवाकर गुरू देव की प्रार्थना की। बता दें कि पीएम मोदी अक्सर सिख गुरुओं से सबंधित कार्यक्रमों में शामिल होते हुए और गुरुद्वारों का दौरा करते हुए देखा गया हैं।

    वहीं पंजाब केमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “कुल दुनिया (लोकाई) के मालिक श्री गुरु नानक देव जी जिन्होंने मानव को जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठ अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे।। का रूहानी सिद्धांत दिया। धन श्री गुरु नानक प्रकाश गुरुपर्व की देश-विदेश में बस रही समूह नानक नाम लेवा संगत को बहुत-बहुत बधाइयां…।”

  • भीषण हादसा; श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    भीषण हादसा; श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

     

    नई दिल्ली- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

    जानकारी के अनुसार हादसा दतिया जिले में हुआ है। बताया गया कि सोमवार सुबह भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के कुशवाह परिवार और क्षेत्र के अन्य लोग माता के जवारे लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर गए थे। वहां से शाम करीब 7.30 बजे दबोह लौट रहे थे। रास्ते में सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी का पुराना छोटा पुल पड़ता है। यहीं से गुजरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्राली में सवार लोग चिल्लाने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। कुछ समय बाद ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

    हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। बताया गया कि ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे। प्रशासन ने भी तीन मौत की पुष्टि की है। उनकी पहचान ऊषा कुशवाह, कस्तूरी कुशवाह एवं गब्बर कुशवाह के रूप में हुई है। तीनों मृतक दबोह लहार क्षेत्र के निवासी हैं। 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें दतिया जिला अस्पताल और ग्वालियर भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, वह नदी के किनारे का स्थान था और वहां पानी नहीं था। अन्यथा कई और लोगों की जानें जा सकती थीं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रात का समय होने से मौके पर बचाव कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार व सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन की ओर से बचाव कार्य आरंभ किया गया।