Category: NATIONAL

  • भारत-पाक सीमा के पास BSF को मिले हैंड ग्रेनेड और कारतूस..

     भारत-पाक सीमा के पास BSF को मिले हैंड ग्रेनेड और कारतूस..

    अजनाला : भारत-पाकिस्तान सीमा पर चोंकी बुर्ज के पास बीएसएफ की 183 बटालियन को 1 हैंड ग्रेनेड और 15 कारतूस जर्जर हालत में बरामद हुए हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय जब बीएसएफ जब जवान सफाई कर रहे थे तो अचानक उन्हें 1 हैंड ग्रेनेड और 15 कारतूस मिले। वहीं बीएसएफ भिंडी सैदा थाने की पुलिस को ग्रेनेड और कारतूस सौंपे हैं। इसके बाद बीएसएफ भी अलर्ट हो गई है और जांच अभियान शुरू कर दिया है।

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • महाशिवरात्रि को लेकर मचा बवाल; झारखंड में हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने लगाई धारा 144…

    महाशिवरात्रि को लेकर मचा बवाल; झारखंड में हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने लगाई धारा 144…

    पांकी : झारखंड के पलामू जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई जबकि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

    जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ए दोड्डे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस दौरान तीन से चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही पांकी में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

    एसपी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था तभी विवाद हो गया और पत्थरबाजी हुई।फिलहाल मामला शांत है। घटना के बाद पांकी बाजार क्षेत्र की सारी दुकान है बंद है। बाजार क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है।

    दो गुटों के बीच बुधवार की सुबह संघर्ष होने के बाद धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस संघर्ष में आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं । पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा ने बताया कि संघर्ष एक तोरण द्वार में हुई तोड़फोड़ के बाद शुरू हुई।

  • भारत के प्रधानमंत्री को जल्द मिलेगा नया पीएम आवास, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने किया ‘प्रधानमंत्री एन्क्लेव’ का रास्ता साफ

    भारत के प्रधानमंत्री को जल्द मिलेगा नया पीएम आवास, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने किया ‘प्रधानमंत्री एन्क्लेव’ का रास्ता साफ

    नई दिल्ली -देश की राजधानी दिल्ली में सेंट्रल विस्टा के अधीन बन रहे प्रधानमंत्री के नए आवास का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से मामले में हरी झंडी मिलने के बाद अब राष्ट्र को नया प्रधानमंत्री आवास जल्द मिलने की राह आसान हो गई है। यह एक्जीक्यूटिव एंक्लेव दिल्ली के अतिसुरक्षित लुटियन्स जोन में आने वाले साउथ ब्लॉक के दक्षिण दिशा में प्लॉट नंबर 36/38 पर बन रहा है।

     

    केजरीवाल सरकार ने प्रस्ताव को इस शर्त पर मंजूरी दी है कि एजेंसी को यहां से हटाए जाने वाले पेड़ों के बदले10 गुना पौधे लगाने होंगे। कार्यकारी एन्क्लेव का निर्माण केंद्र की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत किया जाएगा, जिसमें प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के आवास, कार्यकारी एन्क्लेव पर अनुमानित 1,189 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  • केंद्रीय मंत्री को मारने की मिली धमकी, महाशिवरात्रि पर हमले की थी तैयारी; एक गिरफ्तार

    केंद्रीय मंत्री को मारने की मिली धमकी, महाशिवरात्रि पर हमले की थी तैयारी; एक गिरफ्तार

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि आरोपी ने नित्यानंद राय को महाशिवरात्रि पर गोली मारने की धमकी दी थी। केंद्रीय मंत्री शिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर में निकलने वाली शिव बारात में शरीक होने वाले हैं। उन्हें जूलुस में जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर हमले की साजिश नाकाम हुई है। बिहार की वैशाली पुलिस ने हाजीपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। खबर है कि आरोपी ने नित्यानंद राय को महाशिवरात्रि पर गोली मारने की धमकी दी थी। केंद्रीय मंत्री शिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर में निकलने वाली शिव बारात में शरीक होने वाले हैं। उन्हें जूलुस में जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    नगर थानाध्यक्ष के मुताबिक उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला था। इसमें एक शख्स केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करके उनपर आक्रामक हमला करने की बात कर रहा था।

    इसके बाद एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया और युवक की पहचान करके उसे सोमवार रात उसे पकड़ लिया गया। धमकी देने वाले शख्स की पहचान गोरौल निवासी माधव झा के रूप में हुई है। वह अभी हाजीपुर के हथसारगंज में रहता है। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। नित्यानंद राय समस्तीपुर जिले के उजियारपुर से लोकसभा सांसद हैं। उनका गृह क्षेत्र हाजीपुर है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए युवक के वीडियो में वह शराब के नशे में नजर आ रहा है। वह अपने दोस्तों को कह रहा है कि क्यों न हम नित्यानंद राय की सुपारी ले लें। तीन साल से उसे महाशिवरात्रि पर सपना आ रहा है कि हम नित्यानंद राय को मार दिए। वो बैल पर जा रहे हैं और हम गोली दाग दिए।

  • सड़क पार कर रही महिलाओं को कार ने कुचला, 5 की हुई दर्दनाक मौत

    सड़क पार कर रही महिलाओं को कार ने कुचला, 5 की हुई दर्दनाक मौत

     

    पुणे : बड़ी खबर महाराष्ट्र से है। यहां के पुणे में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां नासिक-पुणे हाईवे पर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पार कर रहे महिलाओं के समूह को कुचल दिया। इस घटना में पांच महिलाओं की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं।

    पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात 10.45 बजे शिरोली गांव के करीब हुई। यहां 17 महिलाएं हाईवे पार करने की कोशिश कर रही थीं। ये सभी 50 किमी दूर पुणे शहर से आई थीं और हाईवे के दूसरी तरफ स्थित मैरिज हॉल में कैटरिंग के काम के लिए जा रही थीं। जब ये महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, ठीक उसी वक्त पुणे की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी उनसे टकरा गई। इस घटना के बाद एसयूवी ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा ली और यू-टर्न लेकर वापस पुणे की ओर लौट गया।

    इस घटना में जहां दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में एसयूवी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

  • दिल्ली- मुंबई  BBC के ऑफिस में छापेमारी जारी, सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त

    दिल्ली- मुंबई  BBC के ऑफिस में छापेमारी जारी, सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त

     

     

    दिल्ली में बीबीसी के ऑफिस में आईटी विभाग की छापेमारी की गई है.

    गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर उठे विवाद के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली स्थित BBC के मुख्यालय पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है. सूत्रों की मानें तो ऑफिस में छापेमारी जारी है. जानकारी मिली है कि सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. अकाउंट ऑफिस में रखे कंप्यूटर का डेटा खंगाला जा रहा है. किसी भी कर्मी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है.

     

    इस बीच कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है. अघोषित आपातकाल. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी बीबीसी ऑफिस में आईटी रेड पर केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि यहां हम अडानी मसले पर जेपीसी की मांग कर रहे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है. विनाश काले विपरीत बुद्धि.

     

     

  • ब‌र्ल्टन पार्क के पास युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

    You are currently viewing ब‌र्ल्टन पार्क के पास युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

    3 accused arrested from Rajasthan in the murder of a youth near Burlton Park, Jalandhar police leaves for Rajasthan

    ब‌र्ल्टन पार्क के पास युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

     

    जालंधरः बीते दिनों जालंधर के बल्टर्न पार्क के पास हुई युवक की तेजधार हथियारों से हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभ्रवाल के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी की पहचान की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के ब‌र्ल्टन पार्क के पास हुई घुम्मण की हत्या के मामले को पुलिस ने तो उसी दिन सुलझा लिया था, लेकिन हत्या करने वाले आरोपी जालंधर से फरार होकर अन्य राज्य में जा छुपे थे। पुलिस कुछ लोगों को राउंडअप किया था। उनसे पुलिस को सूचना मिल गई थी कि सभी आरोपी राजस्थान की तरफ भागे हैं। पुलिस टीम तुरंत राजस्थान की तरफ रवाना हो गई थी। राउंडअप किए गए लोगों से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस पार्टी ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार लिया है।

    वहीं हत्यारों के राजस्थान में गिरफ्तार होने के बारे में सूचना मिलते ही जालंधर से पुलिस उन्हें लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गई है। पुलिस कल तक उन्हें जालंधर लेकर पहुंच जाएगी। आरोपियों ने शनिवार को सुबह तड़के साढ़े तीन-चार बजे के बीच मकसूदां मंडी में काम करने वाले सत्ता घुम्मण का तेजधार हथियारों से काट कर बेरहमी से कत्ल कर दिया था।

  • जालंधर में मोबाइल छीन भाग रहा था लुटेरा, लोगों ने पकड़कर की जमकर छित्तरपरेड

    You are currently viewing जालंधर में मोबाइल छीन भाग रहा था लुटेरा, लोगों ने पकड़कर की जमकर छित्तरपरेड

    The robber was running away after snatching the mobile in Jalandhar, people caught him and dispersed fiercely

    जालंधर में मोबाइल छीन भाग रहा था लुटेरा, लोगों ने पकड़कर की जमकर छित्तरपरेड

     

    जालंधर: महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं और आए दिन लूटपाट और छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। इससे तंग आए लोग अब खुद लुटेरों को सबक सिखाने के लिए निकल पड़े हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात महानगर के सिविल अस्पताल के पास देखने को मिला, जहां दो लुटेरे एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल छीन कर भागने को कोशिश कर रहे थे जिसके बाद लोगों ने लुटेरे को पकड़कर जमकर छित्तरपरेड की, वहीं दूसरा लुटेरा भागने में कामयाब हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार देर रात सिविल अस्पताल के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे। शोर मचाने पर लोगों ने लुटेरों का मोटरसाइकिल पकड़ लिया। इस दौरान एक लुटेरा लोगों के हत्थे चढ़ गया और दूसरा भागने में सफल रहा। गुस्से में आए लोगों द्वारा पकड़े गए लूटेरे की जमकर मारपीट की गई। मारपीट के बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया और वह भाग गया।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने मोटरसाइकिल और लुटेरो को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं जांच में सामने आया है कि लुटेरे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर वारदात को अंजाम देने आए थे।

  • मुख्यमंत्री मान ने की अधिकारियों के साथ बैठक, होला मोहल्ला की तैयारियों के लिए दिए सख्त निर्देश

    You are currently viewing मुख्यमंत्री मान ने की अधिकारियों के साथ बैठक, होला मोहल्ला की तैयारियों के लिए दिए सख्त निर्देश

    Chief Minister Mann held a meeting with the officials, gave strict instructions for the preparations of Hola Mohalla

    मुख्यमंत्री मान ने की अधिकारियों के साथ बैठक, होला मोहल्ला की तैयारियों के लिए दिए सख्त निर्देश

     

    चंडीगढ़: सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले होला मोहल्ला की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने होला मोहल्ला की तैयारियों की अधिकारियों से जहां जानकारी ली, वहीं सभी कार्यों को समय पर मुकम्मल करने के निर्देश भी दिये। इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि हमारी सरकार होला मोहल्ला में ऐसी व्यवस्था करेगी कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

    बता दें कि सोमवार को हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को होला मोहल्ला को लेकर जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी करने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होला-मोहल्ला में बड़ी गिनती में देश-विदेशों से खालसा की जन्मभूमि पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचती है और संगत की सहूलियत को मुख्य रखते हुए हर तरह के प्रबंध किए जाएं।

  • क्या सच में जिंदा है LTTE प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन, एक नेता के दावे ने बढ़ाई सनसनी

      क्या सच में जिंदा है LTTE प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन, एक नेता के दावे ने बढ़ाई सनसनी

     

    कोलंबो/नई दिल्ली : एलटीटीई प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर एक दावे के तहत की गई है। तमिलनाडु के पूर्व कांग्रेस नेता और वल्र्ड कन्फेडरेशन ऑफ तमिल के अध्यक्ष पाझा नेदुमारन ने दावा किया है कि प्रभाकरन जीवित हैं और स्वस्थ हैं। हमें विश्वास है कि इससे उनकी मौत की अफवाहों पर विराम लगेगा। वो जल्द ही दुनिया के सामने आएंगे।

    प्रभाकरन को 18 मई 2009 को श्रीलंका सरकार ने मृत घोषित किया था। नेदुमारन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इस खबर से उन अटकलों पर विराम लगेगा, जो लिट्टे प्रमुख के बारे में फैलाई गई हैं। आगे कहा, आपको बता दें कि वह जल्द ही तमिल जाति की मुक्ति के लिए एक योजना की घोषणा करने वाले हैं। दुनिया के सभी तमिल लोगों को मिलकर उनका समर्थन करना चाहिए।