सड़क पार कर रही महिलाओं को कार ने कुचला, 5 की हुई दर्दनाक मौत

सड़क पार कर रही महिलाओं को कार ने कुचला, 5 की हुई दर्दनाक मौत

 

पुणे : बड़ी खबर महाराष्ट्र से है। यहां के पुणे में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां नासिक-पुणे हाईवे पर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पार कर रहे महिलाओं के समूह को कुचल दिया। इस घटना में पांच महिलाओं की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात 10.45 बजे शिरोली गांव के करीब हुई। यहां 17 महिलाएं हाईवे पार करने की कोशिश कर रही थीं। ये सभी 50 किमी दूर पुणे शहर से आई थीं और हाईवे के दूसरी तरफ स्थित मैरिज हॉल में कैटरिंग के काम के लिए जा रही थीं। जब ये महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, ठीक उसी वक्त पुणे की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी उनसे टकरा गई। इस घटना के बाद एसयूवी ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा ली और यू-टर्न लेकर वापस पुणे की ओर लौट गया।

इस घटना में जहां दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में एसयूवी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *