केंद्रीय मंत्री को मारने की मिली धमकी, महाशिवरात्रि पर हमले की थी तैयारी; एक गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री को मारने की मिली धमकी, महाशिवरात्रि पर हमले की थी तैयारी; एक गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि आरोपी ने नित्यानंद राय को महाशिवरात्रि पर गोली मारने की धमकी दी थी। केंद्रीय मंत्री शिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर में निकलने वाली शिव बारात में शरीक होने वाले हैं। उन्हें जूलुस में जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर हमले की साजिश नाकाम हुई है। बिहार की वैशाली पुलिस ने हाजीपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। खबर है कि आरोपी ने नित्यानंद राय को महाशिवरात्रि पर गोली मारने की धमकी दी थी। केंद्रीय मंत्री शिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर में निकलने वाली शिव बारात में शरीक होने वाले हैं। उन्हें जूलुस में जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नगर थानाध्यक्ष के मुताबिक उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला था। इसमें एक शख्स केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करके उनपर आक्रामक हमला करने की बात कर रहा था।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया और युवक की पहचान करके उसे सोमवार रात उसे पकड़ लिया गया। धमकी देने वाले शख्स की पहचान गोरौल निवासी माधव झा के रूप में हुई है। वह अभी हाजीपुर के हथसारगंज में रहता है। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। नित्यानंद राय समस्तीपुर जिले के उजियारपुर से लोकसभा सांसद हैं। उनका गृह क्षेत्र हाजीपुर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए युवक के वीडियो में वह शराब के नशे में नजर आ रहा है। वह अपने दोस्तों को कह रहा है कि क्यों न हम नित्यानंद राय की सुपारी ले लें। तीन साल से उसे महाशिवरात्रि पर सपना आ रहा है कि हम नित्यानंद राय को मार दिए। वो बैल पर जा रहे हैं और हम गोली दाग दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *