Category: NATIONAL

  • लुधियाना में चोंरो के हौंसले बुलंद, फास्ट फूड की दुकान से 30 हजार की नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी

    You are currently viewing लुधियाना में चोंरो के हौंसले बुलंद, फास्ट फूड की दुकान से 30 हजार की नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी

    Choron’s high spirits in Ludhiana, 30 thousand cash and other valuables stolen from fast food shop

    लुधियाना में चोंरो के हौंसले बुलंद, फास्ट फूड की दुकान से 30 हजार की नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी

     

     

    लुधियानाः पंजाब में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हंबड़ा रोड़ स्थित केवीएम स्कूल के सामने से आया है, यहां चोरों ने शुक्रवार देर रात एक फास्ट फूड शॉप को निशाना बनाया है। चोर दुकान से हजारों रुपए कैश, एक लैपटॉप एवं अन्य सामान चोरी कर वहां से फरार हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते फास्ट फूड शॉप के मालिक विशाल अरोड़ा ने बताया कि बैक-बेंचर्स फास्ट फूड नाम से उसका आउटलेट है। जब वह सुबह अपने आउटलेट पर पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा था। चोर दुकान का शटर उखाड़ अंदर दाखिल हुए थे। चेक करने पर 30 हजार रुपए कैश, एक लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक का सामान गायब मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही मौके पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में चोर पर दुकान के बाहर रेकी करते दिखाई दिए, उसके बाद बाथरूम करने के बहाने शटर उखाड़कर अंदर दाखिल हो गए। कुल 3 आरोपी कैमरे में कैद हुए। वह अलग-अलग एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

    You are currently viewing अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

    Amritpal threatened DGP Gaurav Yadav, said – if this happens, the same thing will happen again

    अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

     

    चंडीगढ़ः अमृतसर में अजनाला पुलिस थाने पर कब्जे की घटना के कुछ घंटों बाद ही जहां पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा थाने पर कब्जे की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की बात कहने के कुछ ही देर बात अमृतपाल ने एक बार फिर पंजाब के डीजीपी को सीधी धमकी दे दी है। इतना ही नहीं अमृतपाल ने डीजीपी को नसीहत देते हुए इस मामले को बंद करने की सलाह भी दे दी है। जेल से छूटने के बाद लवप्रीत सिंह तूफान गोल्डन टेंपल पहुंचा था। देर रात अमृतपाल सिंह भी गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंच गया। डीजीपी के कार्रवाई करने के बयान पर अमृतपाल सिंह भड़क गया।

    मिली जनकारी के अनुसार अमृतपाल पंजाब डीजीपी गौरव यादव को सीधे शब्दों में चुनौती देते हुए नजर आएं हैं। अमृतपाल ने कहा कि सोझ समझ कर बयान दें, अगर फिर झूठे पर्चे दर्ज हुए तो दोबारा प्रदर्शन किया जाए, अब इस चैपटर को यही पर खत्म कर देना चाहिए। पहले गैंगस्टर पैदा किए अब खाड़कू पैदा करना चाहते हैं। वीडियोग्राफी पर कार्रवाई की तो दोबारा आएंगे। गलत एफआईआर दर्ज करने वालों के खिलाफ डीजीपी कार्रवाई करें।

    जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल के समर्थक तूफान के रिहा होने के बाद डीजीपी ने प्रेस वार्त श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में थाने पर हमला करने शर्मनाक है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कल की घटना में पुलिस पर हमला किया गया और इस दौरान 6 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायलों के बयानों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कल की घटना को लोकरे सभी वीडियो खंगाली जा रही हैं। उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • अपना जमा पैसा नहीं निकाल पाएंगे ग्राहक, RBI ने 5 बैंकों पर 6 महीनों तक लगाई रोक

    अपना जमा पैसा नहीं निकाल पाएंगे ग्राहक, RBI ने 5 बैंकों पर 6 महीनों तक लगाई रोक

    नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने बिगड़ती वित्‍तीय स्थिति को देखते हुए 5 सहकारी बैंकों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों में पैसे निकासी पर रोक भी शामिल है। इन बैंकों पर प्रतिबंध 6 महीनों तक जारी रहेंगे। बैंक के ग्राहक जहां बैंक में जमा अपना पैसा नहीं निकाल पाएंगे, वहीं ये बैंक आरबीआई की पूर्व अनुमति के बिना न तो किसी को नया कर्ज दे सकेंगे और न ही ऋण ले सकेंगे। इसके अलावा अपनी किसी संपत्ति का ट्रांसफर या निपटान भी नहीं कर सकेंगे।

    भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि ये प्रतिबंध समीक्षाधीन है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक आगे भी बैंकों के कामकाज की समीक्षा कर ही प्रतिबंध हटाने या बढ़ाने का निर्णय लेगा। अगर बैंकों की वित्‍तीय स्थिति में आरबीआई को सुधार नजर आएगा तो बैन हटा लिया जाएगा। आरबीआई ने स्‍पष्‍ट किया है कि इन बैंकों का लाइसेंस निरस्‍त नहीं किया गया है।

    जिन पांच बैंकों पर भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया है, उनमें HCBL सहकारी बैंक लखनऊ (यूपी), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित औरंगाबाद (महाराष्ट्र), शिमशा सहकारी बैंक नियमिथा मद्दुर, (कर्नाटक) उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा, (आंध्र प्रदेश) और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज (महाराष्ट्र) शामिल है। HCBL सहकारी बैंक लखनऊ (यूपी), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित औरंगाबाद (महाराष्ट्र), और शिमशा सहकारा बैंक नियमिथा मद्दुर, (कर्नाटक) के ग्राहक वर्तमान लिक्विडिटी की कमी के कारण अपने अकाउंट से पैसा नहीं निकाल सकेंगे।

    इसी तरह उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा, (आंध्र प्रदेश) और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज (महाराष्ट्र) के ग्राहक अब बैंक में जमा अपने पैसे से केवल 5,000 रुपये तक ही निकाल सकते हैं।

  • 182 यात्रियों पर संकट टला, आसमां में विमान का हाइड्रॉलिक हुआ फेल

    182 यात्रियों पर संकट टला, आसमां में विमान का हाइड्रॉलिक हुआ फेल

    तिरुवनंतपुरम -तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कलीकट से दम्माम जा रही फ्लाइट को हाइड्रॉलिक फेल होने की वजह से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जिसके बाद यहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि, किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। पायलट को बीच रास्ते में विमान में कुछ तकनीकी खराबी होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम की तरफ डायवर्ट किया गया।

    फ्लाइट को एयरपोर्ट पर 12.15 बजे लैंड कराया गया। सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स3 385 में 182 यात्री सवार थे। कलीकट से टेकऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद आनन-फानन में पायलटों ने फ्लाइट का ईंधन अरब सागर में डंप किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

  • जालंधर में अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़े अवैध निर्माण

    You are currently viewing जालंधर में अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़े अवैध निर्माण

    Corporation’s yellow paw on illegal constructions in Jalandhar, broke illegal constructions

    जालंधर में अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़े अवैध निर्माण

     

    जालंधर: महानगर में नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों पर की जा रही कार्रवाई के तहत शुक्रवार को भी निगम का पीला पंजा अमन नगर में हो रहे अवैध निर्माणों पर चला। यहां एक पुरानी बंद पड़ी फैक्टरी की आड़ में 2-2 मरले के मकानों का निर्माण करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम द्वारा शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि यहां कभी बिस्कुट फैक्टरी हुआ करती थी परंतु उसे तोड़कर वहां कॉलोनी काटी जा रही थी और छोटे-छोटे मकानों का निर्माण कर लिया गया था ।

    मिली जानकारी के अनुसार इस बाबत निगम को कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद निगम कमिश्नर के निर्देशों पर एटीपी महीप सरीन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर धीरज भगत और उन पर आधारित टीम ने बिस्कुट फैक्टरी में डिच मशीनें चला कर कई निर्माणों को तोड़ दिया। इस आड़ में नगर निगम को लाखों करोड़ों के रेवेन्यू का चूना लगाया जा रहा था।

    इस संबंधी जानकारी देते एटीपी ने बताया कि उक्त इमारत के मालिक को नोटिस दिया गया था परन्तु निर्माण ना रोके जाने के कारण आज यह कार्रवाई की गई है। एटीपी ने बताया कि फैक्टरी की आड़ में नगर निगम को लाखों करोड़ों के रेवेन्यू का चूना लगाया जा रहा था।

  • बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    You are currently viewing बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    Bathinda: Fierce fire broke out at Shri Guru Gobind Singh Refinery, fire department vehicles reached the spot

    बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

     

    बठिंडाः बठिंडा के अधीन आते रामा में स्थित श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां रिफाइनरी अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से साइट में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए। आग लगने की सूचना साइट पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दुर तक दिखाई दे रही थी। वहीं, घटनास्थल पर तुरंत बठिंडा के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रिफाइनरी को खाली करवा दिया है।

    घटना संबंधी जानकारी देते रिफाइनरी के अधिकारी ने बताया कि आग लगने से रिफाइनरी में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल, रिफाइनरी में आग किस कारण लगी, उसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जो अंदर थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग पर  काफी हद तक दमकल विभाग ने काबू पा लिया है। बता दें कि रिफाइनरी के साथ लगते इलाके को भी सील कर दिया गया है।

  • सड़क हादसे में हुई 11 की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

     सड़क हादसे में हुई 11 की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

     

    बलौदाबाजार/रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात बलौदा बाजार-भाटापारा मार्ग पर खमरिया इलाके में एक पिक अप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

    बताया गया कि, बलौदा बाजार के खिलौरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अजुर्नी से अपने गांव लौट रहे थे। देर रात को खमरिया के पास उनके पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया और तीन की हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया है।

    इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

  • मोदी सरकार ने अग्निपथ भर्ती नियमों में किया बड़ा बदलाव, ITI पास आउट भी कर सकेंगे आवेदन

    मोदी सरकार ने अग्निपथ भर्ती नियमों में किया बड़ा बदलाव, ITI पास आउट भी कर सकेंगे आवेदन

    नई दिल्ली  : केंद्र की एनडीए सरकार ने सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए नई योजना बनाई थी जिसमें युवा खुलकर सेना में भर्ती होने के लिए दिन-रात एक कर अपना दमखम दिखा रहे है। केंद्र ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। सरकार ने अब योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट आवेदन भी कर सकेंगे।

    सेना ने अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बढ़ा दिया है। प्री स्किल्ड युवा भी अग्निपथ भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट टेक्निकल ब्रांच में आवेदन कर सकेंगे। इस बड़े बदलाव के बाद अब और अधिक युवा उम्मीदवारों को नौकरी मिलने का अवसर बढ़ गया है।

    बता दें कि बीती 16 फरवरी से अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के रजिस्‍ट्रेशन शुरू हुए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 15 मार्च, 2023 है जबकि चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।

  • आयुष्मान योजना में चल रही धांधली पर सरकार की कड़ी नजर : जम्मू-कश्मीर के 13 अस्पतालों पर कार्रवाई

    आयुष्मान योजना में चल रही धांधली पर सरकार की कड़ी नजर : जम्मू-कश्मीर के 13 अस्पतालों पर कार्रवाई

    जम्मू  : जम्मू-कश्मीर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में धोखाधड़ी के लिए 13 अस्पतालों के पैनल से निलंबित कर दिया है और 17 अन्य पर भारी जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि 2022 में फर्जी गतिविधियों में शामिल अस्पतालों पर 1.77 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 1.34 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एसएचए द्वारा अब तक वसूल की जा चुकी है।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिन अस्पतालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा है, उनमें इब्न सिना अस्पताल पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और निलंबित, क्वालिटी केयर अस्पताल पर 6.64 लाख रुपए, नारायणा अस्पताल पर 54.62 लाख रुपए का जुर्माना लगा, इसबी अस्पताल के पैनल को निलंबित और वसीम मेमोरियल अस्पताल को पैनल से निलंबित कर दिया गया है।

    इसके अलावा चनापोरा (श्रीनगर) के फ्लोरेंस अस्पताल पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, शादाब अस्पताल पर 22 लाख रुपए का जुर्माना, मोहम्मदिया अस्पताल पर 6 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया, सोनवार (श्रीनगर) के किडनी अस्पताल पर 18.72 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस अस्पताल को पिछले साल फरवरी में पैनल से निलंबन का भी सामना करना पड़ा था।

    केडी आई क्लिनिक अस्पताल पर 1 लाख रुपए का जुर्माना और पैनल से निलंबन, एएससीओएमएस पर जम्मू में 2.66 लाख रुपए जुर्माना, जबकि अल-नूर अस्पताल, मिडसिटी अस्पताल और साउथ सिटी नसिर्ंग होम को पिछले साल सितंबर में पैनल से निलंबन का सामना करना पड़ा था।

    सेंटर फॉर आई केयर अस्पताल पर 1.64 रुपए जुर्माना और पिछले साल दिसंबर में पैनल से निलंबन। श्रीनगर के नूरा अस्पताल पर 5.54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, बाबा नायक अस्पताल पर 69,000 रुपए का जुर्माना, रक्षा किडनी अस्पताल पर 20 लाख रुपए जुर्माना और नेशनल हॉस्पिटल जम्मू को पैनल से निलंबित कर दिया गया।

  • भारत की पटरी पर दौड़ने को तैयार देश की पहली रैपिड रेल,जल्द ही हवा से करेगी बातें..

     भारत की पटरी पर दौड़ने को तैयार देश की पहली रैपिड रेल,जल्द ही हवा से करेगी बातें..

    नई दिल्ली : रेलवे अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहा हैं। जी हां बहुत जल्द ही रेलवे अब रैपिड रेल की शुरुआत करने जा रहा है। नाम के हिसाब से आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा कि ये रेल बाकी रेलगाड़ियों से तेज होगी। देश की पहली रैपिड रेल ट्रायल रन के बाद पटरियों पर दौड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। इस रैपिड रेल में मेरठ से दिल्ली तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में किया जा सकता हैं।

    इसके पहले सेक्शन की शुरुआत अब किसी भी दिन हो सकती है। पहला सेक्शन गाजियाबाद के दुहाई से साहिबाबाद तक है जो 17 किलोमीटर है. इस बीच पांच स्टेशन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में रैपिड रेल यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगी। इतना ही नहीं प्रथम चरण में 13 रैपिड ट्रेनों के ही संचालन करने का प्लान हैं।