Category: JALANDHAR

  • मैरिज पैलेसों/होटलों के बैंक्वेट हॉलों में शादियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हथियार ले जाने पर प्रतिबंध

    मैरिज पैलेसों/होटलों के बैंक्वेट हॉलों में शादियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हथियार ले जाने पर प्रतिबंध

    डीसीपी द्वारा पार्किंग स्थलों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के आदेश

    मैरिज पैलेसों/होटलों के बैंक्वेट हॉलों में शादियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हथियार ले जाने पर प्रतिबंध

    पुलिस सांझ केंद्रों में किरायेदारों/पीजी/नौकरों के बारे में आवश्यक जानकारी देना अनिवार्य

    MBD NEWS : जालंधर(सुमेश शर्मा) 28 दिसंबर:डिप्टी कमिश्नर पुलिस (ला एंड ऑर्डर ) अंकुर गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करके जनहित को बनाए रखने और कानून और व्यवस्था की स्थिति को बहाल करने के आदेश जारी किए है। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थान, अस्पताल, भीड़-भाड़ वाले बाजार और वाहन पार्किंग के लिए बनाए गए अन्य स्थान के मालिक (परिसर के अंदर या बाहर) सीसीटीवी कैमरे लगाए बिना वाहन पार्किंग संचालित नहीं करेंगे।
    जारी आदेशों में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सी.सी.टी.वी कैमरे इस प्रकार लगाए जाएं कि पार्किंग में प्रवेश/निकास करने वाले वाहन की नंबर प्लेट तथा वाहन चलाने वाले व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे तथा इस संबंध में लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों की 45 दिन की रिकॉर्डिंग की सीडी बनाकर हर 15 दिन में सुरक्षा शाखा कार्यालय, पुलिस कमिश्नर, जालंधर में जमा करवानी होगी। इसी प्रकार, वाहन पार्क करने वाले वाहन मालिकों का रिकॉर्ड, यदि वाहन को एक दिन के लिए पार्क किया जाना है, तो रजिस्टर में उसकी एंट्री में व्यक्ति का नाम, मोबाइल फोन नंबर आईडी, वाहन का प्रकार, पंजीकरण नंबर, चेसी नंबर,इंजन नंबर, वाहन पार्किंग, वाहन निकासी की तारीख दर्ज करने के अलावा वाहन
    मालिक के रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराना होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि वाहन को एक दिन से अधिक समय तक खड़ा करना है तो वाहन मालिक द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन एवं ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी लेकर रजिस्टर में इसकी एंट्री की जाए तथा इसे अपने पास रखा जाए।इसके अलावा पार्किंग स्थलों पर कार्य करने वाले व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन संबंधित थाने से कराया जाए।
    डीसीपी एक अन्य आदेश के जरिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीमा के भीतर वाहन में किसी भी प्रकार के हथियार जैसे बेसबॉल, तेज हथियार, धारदार हथियार या कोई घातक हथियार रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी प्रकार, कमिश्नरेट पुलिस की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने, किसी कार्यक्रम/जुलूस में हथियार ले जाने, पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने और नारे लगाने पर भी प्रतिबंध लगाया है।
    डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मैरिज पैलेसों/होटलों के बैंक्वेट हॉल, विवाह कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में जनता द्वारा हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेशों में मैरिज पैलेसों और बैंक्वेट हॉलों के मालिकों को मैरिज पैलेसों/बैंक्वेट हॉलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की जिम्मेदारी होगी।डीसीपी एक अन्य आदेश के अनुसार, कोई भी दुकानदार/दर्जी खरीदार की उचित पहचान के बिना सैन्य/अर्धसैनिक बल/पुलिस निर्मित वर्दी या सिले हुए वर्दी नहीं बेचेगा। वर्दी खरीदने वाले व्यक्ति के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए फोटो पहचान पत्र की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी रखेगा और रजिस्टर में विक्रेता के पद, नाम, पता, फोन नंबर और पोस्टिंग की जगह का रिकॉर्ड बनाए रखेग इस रजिस्टर को संबंधित प्रधान थाना अधिकारी द्वारा दो महीने में एक बार सत्यापित किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा।
    डिप्टी कमिश्नर पुलिस की ओर से जारी इन अन्य आदेशों के मुताबिक, मकान मालिकों के घरों और पीजी में किराएदार। मालिक, पी.जी. इसके अलावा आम लोग अपने नजदीकी पंजाब पुलिस सांझ केंद्र को सूचना/घोषणा पत्र दिए बिना अपने घरों में नौकर और अन्य कर्मचारी नहीं रखेंगे। इसके अलावा, पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, पटाखों के सभी निर्माताओं/डीलरों को आदेश जारी किए गए है कि पटाखों के पैकेट पर ध्वनि का स्तर ( डेसिबल में) लिखा होना चाहिए।
    उपरोक्त सभी आदेश 25.02.2025 तक लागू रहेंगे

  • बजरंग दल चंडीगढ़ ने की त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का बड़ी सफलता से आयोजन..

    बजरंग दल चंडीगढ़ ने की त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का बड़ी सफलता से आयोजन..

    बजरंग दल चंडीगढ़ ने की त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का बड़ी सफलता से आयोजन..

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल चंडीगढ़ ने सेवा सदन सेक्टर 29 में त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम किया,जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर,पंजाब प्रांत संरक्षक कर्नल धर्मवीर पंजाब प्रांत बजरंग दल संयोजक मोहित गर्ग, चंडीगढ़ विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा,चंडीगढ़ जिला अध्यक्ष अरविंद मोदगिल,बजरंग दल चंडीगढ़ संयोजक राकेश उप्पल की अध्यक्षता में त्रिशूल दीक्षा ग्रहण करवाई गई,और साथ में सभी बजरंगियों को अपने देश और धर्म पर मर मिटने की शपथ दिलाई और इसके साथ ही उनको गुरु गोविंद सिंह जी के इतिहास के वारे में भी जानकारी दी गई,कि देश और धर्म के लिये श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना पूरा वंश ही वार दिया था।
    इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर एव पंजाब प्रांत बजरंग दल संयोजक मोहित गर्ग ने संयुक्त रूप से त्रिशूल दीक्षा के बारे में संपूर्ण जानकारी दी,उन्होंने बताया कि सनातन धर्म के जितने भी देवी देवता हैं,वे सभी कुछ ना कुछ शस्त्र धारण किए हुए हैं। शस्त्र सनातन धर्म से जुड़े हर व्यक्ति का अंग है । सभी सनातनियों को सस्त्र धारण करना चाहिये।
    इस मौके पर प्रणामी आश्रम प्रमुख स्वामी श्यामानंद जी ने सभी कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा करवाई और साथ में यह शपथ दिलाई कि हिंदू धर्म की रक्षा हेतु अगर यह त्रिशूल उठना भी पड़े तो उसमें हमें कोई संकोच नहीं करना है।
    इस मौके पर बजरंग दल चंडीगढ संयोजक राकेश उप्पल ने बताया त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम चंडीगढ़ महानगर में तकरीबन 4 साल बाद हुआ है,जिस वजह से कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम के प्रति बहुत हर्षोल्लास रहा और तकरीबन 150 से ऊपर की संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस दीक्षांत समारोह में भाग लिया।
    इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सभी आयामों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें विशेष रूप से पंजाब प्रांत से सुरेश राणा, गिरीश सचदेवा,अनुज सहगल,सुशील पांडेय,चंडीगढ़ महानगर से अंकुश गुप्ता,पंकज शर्मा,दविंदर सिद्धू राकेश चौधरी,संयम शर्मा, जितेंद्र रावत,अंकुश,मनी,जितेंद्र कालरा,महंत मनोज शर्मा,दीपक शर्मा,वरिंदर,सुरेश गुप्ता,भारत भूषण गुप्ता,अशोक जोशी, चंचल,शिवानंद मिश्रा,मातृशक्ति से अविनाश मंडला,अनीता असवाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में की प्रेसवार्ता कर साधा विरोधियों पर निशाना..

     बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में की प्रेसवार्ता कर साधा विरोधियों पर निशाना..

    जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर आज पंजाब सरकार में मंत्री रहे मनोरंजन कालिया सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में प्रेसवार्ता की। पूर्व मंत्री कालिया ने कहा- बीजेपी के प्रदेश में सरकार रही है। जालंधर की नगर निगम पांच साल तक हमारे पास थी। कांग्रेस की सरकार आई, तो कांग्रेस का मेयर बना। पिछले तीन साल से आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में हैं। इस पार्क का निर्माण बीजेपी द्वारा करवाया गया था।

    पूर्व मंत्री कालिया ने आगे कहा- बीजेपी के पांच साल जालंधर के लिए गोल्डन पीरियड था। बीजेपी ने शहर के हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाया। हमारे समय में 100 करोड़ रुपए लगाए थे, जोकि हमसे खत्म नहीं हुआ था। 500 करोड़ रुपए बीजेपी ने सीवरेड और वॉटर सप्लाई पर खर्च किए।

    ऐसे की करोड़ रुपए के हमने काम किए। ये काम हमारे मेयर रहे राकेश राठौर द्वारा किए गए थे। राकेश मेरे साथ बैठे हैं। ऐसे ही कांग्रेस ने जालंधर के लिए क्या किया, वो भी अपने मेयर को साथ में बैठाकर बताएं। जिससे पता चल सके कि शहर का विकास किसने किया और कैसे किया।

    कालिया ने आगे कहा- आम आदमी पार्टी को तीन साल हो गए हैं राज्य में। प्रधान अमन अरोड़ा ने शहर के लोगों को पांच गारंटियां दी थी। मगर मैं सवाल करता हूं कि जो बातें 2022 में कही गईं थी, उनका क्या बना?। पहले वो पूरी कर लो, फिर देखेंगे। आप ने पंजाब के हर शहर में 5 रुपए देकर खाना खिलाने वाली रसोई बनाने की बात कही थी। उक्त गारंटी का क्या बना?। ऐसे की कई वादे जोकि आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे नहीं किए गए।

  • जालंधर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी:शहर भर में बिजली-पानी की समस्या को ठीक करने का किया वादा

    जालंधर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी:शहर भर में बिजली-पानी की समस्या को ठीक करने का किया वादा

    जालंधर  (सुमेश शर्मा) पंजाब में नगर निगम चुनाव को बीजेपी ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया। जिसे विजन दस्तावेज नाम दिया गया। जिसे मुद्दा बनाकर वह नगर निगम का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही बीजेपी का मेयर बनने पर बीजेपी नगर निगम के सभी पेंडिंग काम करेगी।

    पूर्व विधायक और बीजेपी नेता केडी भंडारी ने कहा कि पिछली सरकारों ने कई ऐसे वादे दिए, जो पूरे नहीं हुए और लोगों को इसके चलते परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था है। बीजेपी नेता हिक्की ने कहा कि हम मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने के लिए पत्र लिखेंगे। मामले में जहां जहां गड़बड़ी हुई होगी, वहां पर किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

    बीजेपी नेता केडी भंडारी ने कहा कि जालंधर में लोगों के घरों पर बदबू वाला पानी आ रहा है। क्योंकि सीवरेज नहीं साफ हो रहे। हमारी पार्टी शहर की हर तरफ से सीवरेज की समस्या को ठीक करेगी। भंडारी ने कहा जालंधर में गर्मियों के दौरान बिजली की बहुत दिक्कतें आई। हम इस समस्या को खत्म करेंगे। साथ ही शहर की हर सड़क पर बीजेपी के नेता काम करेंगे और पूरे शहर की सड़कें बीजेपी का मेयर बनने पर ठीक की जाएंगी।

    भंडारी ने कहा कि शहर में कूड़े की लिफ्टिंग को लेकर बुरा हाल है। हमारी सरकार बनने पर हम कूड़े की लिफ्टिंग को लेकर एक अच्छा सिस्टम बनाएंगे। शहर में हम मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवाएंगे। जिससे लोगों को पार्किंग की दिक्कत न हो। मोहल्लों और सड़कों पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो। केडी भंडारी ने आगे कहा- 13 साल से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कोई काम नहीं किया। पार्कों और सड़कों का बुरा हाल है।

  • प्रदीप खुल्लर की हुई घर वापसी,एक बार फिर थामा भाजपा का पल्ला..

     प्रदीप खुल्लर की हुई घर वापसी,एक बार फिर थामा भाजपा का पल्ला..

    जालंधर (सुमेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रदीप खुल्लर की भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी करवाई इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जालंधर लोकसभा से पूर्व सांसद सुशील रिंकू जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा बेस्ट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शीतल अंगूरल प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा जिला महामंत्री राजेश कपूर मुख्य रूप से उपस्थित थे विजय रुपाणी ने प्रदीप खुल्लर को भाजपा में शामिल करते हुए कहा कि नगर निगम के चुनाव चल रहे हैं सभी नेता अपने-अपने इलाकों में जाकर तुरंत प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करें और पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से चुनाव जितने में मदद करें प्रदीप खुल्लर ने विजय रुपाणी को विश्वास दिलाया कि वह अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताकर भाजपा का परचम लहराएंगे

  • राजनीतिक उठापटक के बीच जालंधर सांसद ने AAP पर गंभीर आरोप:​​​​​​​ चन्नी बोले-पंजाब का पैसा दिल्ली चुनाव में हो रहा इस्तेमाल

    राजनीतिक उठापटक के बीच जालंधर सांसद ने AAP पर गंभीर आरोप:​​​​​​​ चन्नी बोले-पंजाब का पैसा दिल्ली चुनाव में हो रहा इस्तेमाल

    जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आज नगर निगम चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत की। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- आज ये समय में ये चुनाव पार्टियों के चुनाव नहीं, बल्कि प्रशासन और कांग्रेस के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रशासनिक अधिकारी आगे आ रहे हैं। ये किसी एक विभाग की बात नहीं है। सभी विभाग कांग्रेस के प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है।

    सांसद चन्नी ने कहा- हमारे एक प्रत्याशी की फैक्ट्री में लेबर डिपार्टमेंट और टैक्स विभाग की रेड करवाई गई है। साथ ही उस पर अन्य कई प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई। डर के मारे उक्त 33 नंबर वार्ड के प्रत्याशी ने अपने पेपर वापस ले लिए। हमने आप के एक प्रत्याशी की शिकायत की। जिसमें आप प्रत्याशी अमित ढल्ल के दस्तावेज पूरे नहीं थे। मगर उसके दस्तावेज प्रशासन द्वारा पास कर दिए गए।

    सांसद चन्नी ने कहा- नेताओं को घर में जाकर धमकाया जा रहे हैं। सरकार चुनावों को लूट रही है। हम आम आदमी पार्टी के साथ लड़कर पंजाब को छुड़वाएंगे। कांग्रेस के साथ धक्का किया जा रहा है। जालंधर में आदमी पार्टी द्वारा 15-15 लाख रुपए लेकर टिकट बांटे गए। पंजाब का पैसा लूट कर दिल्ली चुनाव में लगाया जा रहा है।

    विधायक परगट सिंह ने कहा- आम आदमी पार्टी के कई नेता अपने आप को एडवाइजर कहते हैं, वो एडवाइजर नहीं बल्कि दिल्ली के दलाल के तौर पर काम करते हैं। आम आदमी पार्टी के 35 नंबर वार्ड से एक प्रत्याशी उतारी गई है। जिसका पति हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाल रहा है। चुनावों में सिर्फ कार्रवाई कांग्रेस पर ही करनी है।

    विधायक परगट सिंह ने कहा- पौने तीन साल तक आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। जब हमने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत दी गई तो हमें सभी तरफ से लारे लगाए गए।

    पूर्व विधायक राजिंदर बेरी बोले- जो लिस्टें हमें प्रशासन द्वारा दी गई हैं, वो लिस्टें अलग हैं। आम आदमी पार्टी को दी गई लिस्टें अलग हैं। पार्टी के साथ सरासर धक्का किया जा रहा है। बेरी ने आगे कहा- रामामंडी में पुलिस के साथ मिलकर हमारे प्रत्याशियों के घरों पर रेड की गई।

  • मंत्री महेंद्र भगत के पिता भगत चुन्नी लाल, अर्जुन तेरहन सहित कईयों के खिलाफ भाजपा ने की कारवाई

    मंत्री महेंद्र भगत के पिता भगत चुन्नी लाल, अर्जुन तेरहन सहित कईयों के खिलाफ भाजपा ने की कारवाई

    जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब के जालंधर में मंत्री महेंद्र भगत के पिता भगत चुन्नी लाल के खिलाफ पार्टी ने सख़्त रूख अपनाया है, आप पार्टी के विधायक जो जालंधर वेस्ट से चुनाव जीते थे के पिता भाजपा में पार्टी में थे जिन्हें भाजपा ने पार्टी से बाहर निकाल दिया है, भाजपा के जालंधर प्रधान के द्वारा से एक्शन लिया गया है, चुन्नी लाल के साथ पार्टी के खिलाफ चलने वाले अर्जुन तेरहन संहित कईयों को पार्टी ने भाजपा से बाहर निकाल दिया है।

  • चुनाव आब्जर्वर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायज़ा

    चुनाव आब्जर्वर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायज़ा

     

    चुनाव आब्जर्वर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायज़ा

    राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों और नियमों की इन्न- बिन्न पालना यकीनी बनाने को कहा

    पूरी चुनाव प्रक्रिया आज़ाद, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी: ज़िला चुनाव अधिकारी

    जालंधर, 13 दिसंबर:ज़िला जालंधर में नगर निगम, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के मतदान के लिए पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनाव आब्जर्वर के तौर पर तैनात आई.ए.एस. अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन ने आज ज़िला प्रशासन के सीनियर आधिकारियों के साथ मीटिंग करते चुनाव स्टाफ को पूरी स्वतंत्रता, निष्पक्षता और निर्विघ्न ढंग के साथ पूरा करने के लिए के लिए किए गए प्रबंधों का जायज़ा लिया।

    यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में ज़िला चुनाव अधिकारी-डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए चुनाव आब्जर्वर ने यह मतदान निष्पक्ष, पारदर्शिता और अमन- सुरक्षा के साथ करवाने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य चुनाव कमीशन की हिदायतों और नियमों की इन्न- बिन्न पालना को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने पोलिंग बूथों, चुनाव स्टाफ के प्रशिक्षण, डिस्पैच और कुलैकशन सैंटर, मतदान पड़ने के बाद ई.वी.एमज़ को स्ट्रांग रूम में रखने, फोर्स की तैनाती सहित अन्य प्रबंधों का भी जायज़ा लिया।
    श्री सूदन ने अपेक्षित तकनीकी सहायता पर भी ज़ोर दिया ताकि वोटिंग की प्रक्रिया को बिना किसी रुकावट के उचित ढंग के साथ पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन मतदान को पूरी गंभीरता के साथ लिया जाए और रिटर्निंग अधिकारी और अन्य चुनाव स्टाफ अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही और इमानदारी के साथ निभाए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को भी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक पूरी तरह चौकस और मुस्तैद रहने के लिए कहा।
    चुनाव आब्जर्वर ने ज़िले में नामांकन पत्र दाख़िल करने और कागज़ों की पड़ताल शांतिपूर्वक ढंग से पूरा करने पर ज़िला प्रशासन के अधिकारियों की प्रशंसा भी की।
    ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने चुनाव आब्जर्वर को राज्य चुनाव कमीशन के दिशा- निर्देशों की पूरी तरह पालना का भरोसा दिलाते कहा कि चुनाव विवरण की सख़्ती के साथ पालना की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया उचित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से बेहतर तालमेल के लिए पी.सी.एस. रैंक के चार अधिकारी भी तैनात किए गए है। चुनाव स्टाफ की रिहर्सलों, स्ट्रांग रूम, मतदान करवाने सम्बन्धित पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाए गए है। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया आज़ाद, पारदर्शी और शांतिपूर्वक ढंग से पूरी की जाएगी।
    इस मौके पर डी.सी.पी. आदित्या ने सुरक्षा संबंधी प्रबंधों के बारे में जानकारी देते कहा कि पुलिस ने पहले ही चौकसी बढा दी है और मतदान दौरान आवश्यक फोर्स तैनात की जाएगी।
    इससे पहले चुनाव आब्जर्वर ने नामांकन पत्रों की पड़ताल की चल रही प्रक्रिया का भी जायज़ा लिया।
    इस मौके सुनील फोगाट आई.ए.एस. ( यू.टी.) अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ग्रामीण विकास) बुद्धिराज सिंह, एस.डी.एम. रणदीप सिंह और बलबीर राज सिंह, ई.ओ. पुड्डा अलका कालिया, ए.सी. ए.जे.डी.ए. दरबारा सिंह आदि भी मौजूद थे।

  • वार्ड नंबर 50 की पुकार मनजीत सिंह टीटू हम तेरे साथ

    वार्ड नंबर 50 की पुकार मनजीत सिंह टीटू हम तेरे साथ

    वार्ड नंबर 50 की पुकार मनजीत सिंह टीटू हम तेरे साथ

    MBD NEWS : भाजपा ने वार्ड नंबर 50 से युवा नेता और ईमानदार छवि वाले सरदार मनजीत सिंह टीटू को निगम चुनाव के लिए मौका दिया है। सरदार मनजीत सिंह टीटू को टिकट मिलने के बाद विरोधियों में हलचल तेज हो गई है। क्योंकि सरदार मनजीत सिंह टीटू नंबर 50 के लोगों के दिल की धड़कन बताए जाते हैं। और हर सुख दुख में लोगों के साथ खड़े होने वाले है। लंबे समय तक लोगों और पार्टी की सेवा करने के बाद उन्हें यह मौका दिया गया है। सरदार मनजीत सिंह टीटू ने लोगों को भरोसा दिया कि जिस तरह पहले वह अपने वार्ड में एक्टिव थे, उसी तरह जीत के बाद भी दुगनी तेजी से लोगों की समस्या का हल करवाएँगे।

    सरदार मनजीत सिंह टीटू ने कहा कि उसके वार्ड में काफी स्लम आबादी हैं जहां आज भी सिवरेज और सड़के नहीं हैं। जीत के बाद वार्ड में विकास की रफ्तार को तेज करेंगे और ऐतिहासिक तीर्थ गुरुद्वारा छेवी पातशाही दशहरा मैदान से जाने वाली सड़क सीधे ऐतिहासिक तीर्थ गुरुद्वारा छेवी पातशाही तक पहुंचती है और उस रास्ते में भगवान वाल्मीक मंदिर और शिव पहाड़ी मंदिर भी आते हैं सबसे पहले कूड़े वाला डंप चूकवाए जाएंगे और सभी रुके कामों को जल्दी शुरू करवायेंगे।

  • वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    You are currently viewing वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    युवा आप नेता साऊ संसोया ने बताया कि डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है। जनता फूल मालाएं व नोटो के हार तथा पुष्प वर्षा से लव रोबिन का स्वागत कर रही है।
    डोर टू डोर चुनावी प्रचार में अजीत नगर, विवेक नगर, गांधी नगर में सैकडों की संख्या मे महिलाएं युवा बजुर्ग लव रोबिन के लिए घर घर जाकर वोट मांगने निकले। मनी जी चाप वाले गांधी नगर से सिमरन व साऊ संसोया ने पूरी ताकत झौक चुनावी डोर टू डोर अभियान को पूरी तरह सफल बनाया। सैकडों परिवारों ने प्यार का आशीर्वाद दिया। साऊ संसोया ने कहा वार्ड नंबर 22 से लव रोबिन को भारी मतों से विजय बनाएगें और यह जीत जालंधर में ऐताहासिक जीत होगी।