Category: CRIME

  • पेपर लीक करने वालों पर चला मोदी सरकार का डंडा; पेपर लीक करने पर होगी 10 साल की जेल और लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना, लोकसभा में बिल पेश

    पेपर लीक करने वालों पर चला मोदी सरकार का डंडा; पेपर लीक करने पर होगी 10 साल की जेल और लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना, लोकसभा में बिल पेश

     

    Public Examination Bill 2024: सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 लोकसभा में आज पेश कर दिया गया. पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए जुर्माने का प्रवाधान किया गया है. वहीं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में 3 से 5 साल की सजा का प्रावधान किया गया है.

    पेपर लीक बिल आज, 5 फरवरी को लोकसभा में पेश किया गया. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया. बिल में पेपर लीक और दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है. पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं दूसरे कैंडिडेट के स्थान पर परीक्षा देने पर भी कड़ी सजा मिलेगी. आइए जानते हैं कि पेपर लीक और नकल के किन मामलों में कितनी सजा और जुर्माने का प्रावधान बिल में किया गया है.

    देश के विभिन्न राज्यों में आए दिन पेपर लीक और नकल की घटनाएं होती रहती हैं. कई राज्यों में इसके खिलाफ कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर इसके खिलाफ कोई कानून नहीं है. कई राज्यों में पेपर लीक की वजह से परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी और दोबारा एग्जाम कराने पड़े. केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर आज लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 पेश कर दिया.

    पेपर लीक पर मिलेगी 10 साल की सजा

    पेपर लीक के मामले में अपराध साबित होने पर दोषी को 10 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में दोषी पाए जाने पर 3 से 5 साल की जेल होगी और 10 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा. वहीं अगर पेपर लीक और नकल के मामले में कोई भी संस्थान शामिल होता पाया गया, तो उससे परीक्षा का पूरा खर्च वसूला जाएगा और उसकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है.

    क्यों पड़ी इस बिल की जरूरत?

    राजस्थान, तेलंगाना, एमपी, गुजरात, झारखंड में पेपर लीक होने के कारण परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थी और इन परीक्षाओं का आयोजन फिर से किया गया था. वहीं दोबारा से परीक्षा कराने पर राज्य सरकार का पैसा खर्च होता है और कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. साथ ही सरकार और स्थानीय प्रशासन को छात्रों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है.

    UPSC, NEET और JEE परीक्षा पर भी लागू होगा बिल

    यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, नीट- मेडिकल एवं इंजीनियरिंग समेत विभिन्न परीक्षाओं को इसके दायरे में लाया गया है. राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी पेपर लीक पर चिंता जताई गई थी. पेपर लीक होने या नकल की वजह से लाखों परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

    कौन करेगा मामले की जांच?

    पेपर लीक और नकल के मामलों की जांच पुलिस उपाधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे. सरकार के पास केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपने का अधिकार होगा. परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाने के लिए इस बिल को पेश किया गया है.

  • बड़ी वारदात; बंदूक की नोक पर सब्जी कारोबारी के परिवार को बंधक बना, लाखों की नकदी और गहने लूटकर बदमाश हुए फरार

     बड़ी वारदात; बंदूक की नोक पर सब्जी कारोबारी के परिवार को बंधक बना, लाखों की नकदी और गहने लूटकर बदमाश हुए फरार

     

    जालंधर : जालंधर में शीतल नगर से सटे न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में सुबह हथियारबंद लुटेरों ने सब्जी विक्रेता के घर में घुसकर गन पॉइंट पर गहने और नकदी लूट कर फरार हो गए। सब्जी कारोबारी के घर पर हथियारबंद हमलावरों ने करीब 12 लाख की नकदी और 15 लाख के गहने लूट लिए।

    वारदात की सूचना मिलते थाना-1 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। सब्जी विक्रेता रंजन ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। तड़के सुबह नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए। लुटेरों ने आते ही पूरे परिवार को गन-पॉइंट पर बंधक बना लिया और करीब 12 लाख रुपए कैश और 15 लाख के गहने चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास एरिया में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए हैं। पुलिस का कहना है कि लुटेरे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • आपके स्कूल में फटने वाला है बम; बेंगलुरु के स्कूल को मिली धमकी, पहुंची पुलिस

    आपके स्कूल में फटने वाला है बम; बेंगलुरु के स्कूल को मिली धमकी, पहुंची पुलिस

     

    बेंगलुरू में एक बार फिर एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यशवंतपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय को ईमेल के जरिए मिली इस धमकी में कहा गया है कि बम स्कूल के अंदर प्लांट कर दिए गए हैं और 10.20 मिनट पर फटेंगे. स्कूल की प्रिंसिपल की सूचना पर यशवंत पुलिस ने बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मदद से स्कूल में जांच पड़ताल शुुरूकर दी है.

    फटने वाला है बम...बेंगलुरु के स्कूल को मिली धमकी, पहुंची पुलिस

    केंद्रीय विद्यालय यशवंत पुर बेंगलुरु

    बेंगलुरू के एक और स्कूल में बम की धमकी मिली है. स्कूल प्रबंधन को किसी अराजक तत्व ने ईमेल पर यह धमकी भरा पत्र भेजा है. बताया कि स्कूल के अंदर बम प्लांट कर दिए गए हैं और यह बम 10.20 मिनट पर फटेंगे. इस सूचना स्कूल में हड़कंप मच गया है. वहीं सूचना मिलने पर यशवंतपुर पुलिस और बम स्क्वायड की टीम ने स्कूल में पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. यशवंतपुर पुलिस के मुताबिक यह धमकी केंद्रीय विद्यालय भारतीय विद्यासंरक्षण को मिली है.

    स्कूल की प्रिंसिपल अमृतबाला ने इस संबंध में केस दर्ज कराया है. बताया है कि उन्होंने स्कूल का ऑफिसयल इमेल आईडी चेक किया तो यह संदिग्ध मेल पहले से आया पड़ा था. उन्हें इस मेल को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. मेल में लिखा हुआ था कि स्कूल के अंदर बम प्लांट किए गए हैं और यह सभी बम ठीक 10.20 बजे फटेंगे. उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के मुताबिक प्रिंसिपल की सूचना के तत्काल बाद बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ स्कूल में छानबीन शुरू कर दी गई है. हालांकि अब तक स्कूल के अंदर ऐसा कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है.

    आईपी एड्रेस के जरिए पहचान में जुटी पुलिस

    जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने इस घटना को किसी अराजकतत्व की हरकत बताई. हालांकि अब तक पुलिस यह पता नहीं कर पायी है कि यह अराजक तत्व कौन है. ऐसे में इस दूसरी घटना ने पुलिस के माथे पर पसीना ला दिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर सेल की टीम उस कंप्यूटर के बारे में पता कर रही है, जिससे यह ईमेल भेजा गया है. जल्द ही उस कंप्यूटर के आईपी एड्रेस के जरिए पुलिस अराजक तत्व तक पहुंचने की कोशिश करेगी.

  • जालंधर में देवी तालाब मंदिर के सरोवर से मिला शव

    You are currently viewing जालंधर में देवी तालाब मंदिर के सरोवर से मिला शव

    जालंधर में देवी तालाब मंदिर के सरोवर से मिला शव

    •  जालंधर में स्थित शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर से एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना के बारे में सबसे पहले एक सेवादार को पता चला था। इसके बाद मामले की जानकारी श्री देवी तालाब मंदिर की पुलिस को दी गई। क्राइम सीन पर जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस पहुंची थी। जिन्होंने शव को कब्जे में लिया है।
  • PFI के 15 वर्करों को सजा ए माैत,BJP के नेता की थी हत्या

    PFI के 15 वर्करों को सजा ए माैत,BJP के नेता की थी हत्या

     

     केरल की एक अदालत ने प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 15 वर्करों को भाजपा नेता की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई है। भाजपा के OBC विंग के नेता रंजीत श्रीनिवासन की 19 दिसंबर 2021 को हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने कहा था कि आठ दोषी, जिनकी पहचान निजाम, अजमल, अनूप, मोहम्मद असलम, अब्दुल सलाम उर्फ सलाम पोन्नद, अब्दुल कलाम, सफरुद्दीन और मनशद के तौर पर हुई है, वे रंजीत श्रीनिवास के मर्डर में सीधे तौर पर शामिल थे। अन्य दोषियों की पहचान जसीब राजा, नवास, शमीर, नसीर,जाकिर हुसैन, शाजी पूवाथुंगल और शमनास अशरफ के तौर पर हुई है।

     

    रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी लीडर रंजीत श्रीनिवासन की हत्या में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (SDPI) से जुड़े कार्यकर्ता शामिल थे। इन लोगों ने 19 दिसंबर 2021 को रंजीत को घर में उनके परिवार के सामने बुरी तरह पीटा था और उनकी हत्या कर दी थी। विशेष अभियोजक के मुताबिक, आरोपियों का मकसद श्रीनिवासन को भागने से रोकना और उनके चीखने की आवाज सुनकर घर में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को रोकना भी था।

  • कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया

    कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया

    कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया

    स्कूटर, हैंडबैग, पर्स और हथियारों के साथ दो स्नैचरों को पकड़ा

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 27 जनवरी: पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को मॉडल टाउन में एक स्नैचिंग की घटना में शामिल दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया।

    विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को मॉडल टाउन मार्केट जालंधर के पास स्नैचिंग की एक घटना घटी थी।  उन्होंने बताया कि झपटमारों ने एक महिला का पर्स चुरा लिया, जिसमें सोने के आभूषण और 10,000 रुपये की नकदी थी। इसके बाद, श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने डिवीजन नंबर 6 में आईपीसी की धारा 379 बी, 34 के तहत एफआईआर  नंबर 13 दिनांक 27-01-2024 दर्ज की थी।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि यह बात सामने आया है कि वारदात को नीले रंग की एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो युवकों ने अंजाम दिया है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि यह बात उजागर हुई थी कि एक्टिवा सवार ने भूरे रंग की हुडी पहनी हुई थी और पीछे बैठे व्यक्ति ने काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।

    इसके बाद, पुलिस आयुक्त ने कहा कि युवकों की पहचान के बारे में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपना तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद उन्हें कूल रोड पर पकड़ लिया गया।  उन्होंने बताया कि युवक की पहचान रजत रेहल पुत्र स्व. रेशम सिंह निवासी मकान नंबर 408ए गढ़ा नजदीक ओल्ड पुलिस स्टेशन बिल्डिंग डिवीजन 7 जालंधर और अमित पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मकान नंबर 248/16 प्रीत नगर जालंधर के रूप में हुई है। स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपियों से एक एक्टिवा नंबर PB08-EW-7741, सात लेडीज हैंडबैग, तीन लेडीज पर्स, एक चाकू और एक छुरी बरामद की गई है।

  • जालंधर में शनि मंदिर में चोरी

    You are currently viewing जालंधर में शनि मंदिर में चोरी

    जालंधर में शनि मंदिर में चोरी

    • जालंधर में बस्ती दानिशमंदा से सटी गुरुसंत कॉलोनी में श्री शनि मंदिर में चोरी हो गई। आरोपी वारदात के बाद गुल्लक में पड़ा हुआ चढ़ावा और चांदी के बर्तन चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने मामले की जानकारी थाना-5 की पुलिस को दी थी। फिलहाल ये नहीं पता चला है कि उक्त मंदिर के अंदर से आरोपी कितने की नकदी ले गए हैं, इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन द्वारा जल्द पुलिस को दी जाएगी।
  • Social Media पर पहले दोस्ती की फिर किया दुष्कर्म, पोस्ट शेयर कर न्याय की गुहार लगा रही 21 साल की युवती

    Social Media पर पहले दोस्ती की फिर किया दुष्कर्म, पोस्ट शेयर कर न्याय की गुहार लगा रही 21 साल की युवती

    मुंबई : सोशल मीडिया पर दोस्ती करना आजकल के समय में बहुत खतरनाक बन गया है। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाला मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाकर उसका दुष्कर्म किया है।

    जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक (21) युवती ने इंस्टाग्राम पर एक लड़के से बात करनी शुरू की। इस दौरान वह दोस्त बन गए फिर उन्होंने 13 जनवरी को मिलने के लिए प्लान बनाया, जहां वह नाइट आऊट करने के लिए मिले। वहीं युवक ने पहले युवती को शराब पिलाई फिर उसको ड्रग देकर उसका रेप किया। दक्षिण मुंबई की वर्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    लड़की ने अपना दुःख अपनी स्टोरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बयां किया है। उसने कहा कि वह उस भयानक रात ही आरोपी हेतिक शाह से मिली थी। उसने कहा कि इससे पहले तक दोनों के बीच सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही बातचीत होती थी।

    इंस्टाग्राम हैंडल ‘punishmyrapist’ पर शेयर की गई लड़की की आपबीती में लिखा, “मैं मुंबई की 21 वर्षीय लड़की हूं और यह मेरी कहानी है। मैंने उस लड़के के साथ घूमने का फैसला किया, जिससे मैं इंस्टाग्राम पर बात कर रही थी। मैंने सोचा था कि यह एक मजेदार रात होगी लेकिन वह मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव बन गया।” उसने आगे लिखा, “हेतिक शाह और मैं शहर में ड्रिंक और पार्टी करने के लिए निकले।
    शुरुआत जगह A से हुई। उसके कुछ दोस्तों से मिलने के बाद, हम बास्टियन के लिए रवाना हुए। कुछ टकीला शॉट्स के बाद, मुझे नशा हो गया। पार्टी में चिंतित और अकेला महसूस करने लगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं और अधिक पीऊं। अब मुझे बहुत ज्यादा चढ़ गई थी। मुझे याद नहीं कि आगे क्या हुआ।
    इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा, “मुझे संदेह है कि मुझे नशे की दवा दी गई होगी। मैं जागी तो वह मेरे साथ रेप कर रहा था। उसे रोकने की मेरी कोशिशों के बावजूद, वह नहीं रुका और रेप करता रहा। उसने मुझे बहुत गुस्से में तीन बार थप्पड़ भी मारे, जिससे मैं डर गई और भयभीत हो गई। वह जगह उसके दोस्त की थी। वे सभी उसे प्रोटेक्ट करने के लिए आगे आ गए। इससे पहले कि मैं मदद मांग पाती, उन्होंने मुझे बाहर निकालने की कोशिश की। यहां तक कि उन्होंने मुझे धमकी भी दी। जाने के बाद उसने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया। मैंने अपने चचेरे भाई को मुझे लेने के लिए बुलाया। चोटिल और आहत होकर, मैं अपने माता-पिता को उस रात के बारे में बताने की हिम्मत नहीं कर सकी।
    आगे बताया कि जब मेरे परिवार को पता चला तो वे दंग रह गए। मैंने उस वीकैंड उसके (आरोपी हेतिक शाह के) खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने मुझसे माफी भी मांगी लेकिन उसका मेरे लिए कोई मतलब नहीं था। वह भाग गया है क्योंकि वह जानता है कि उसने क्या किया है। 12 दिन बीत गए और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। हेतिक शाह (आरोपी) पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    लड़की ने लिखा कि वह न्याय चाहती है और अन्य लड़कियों से आग्रह करती है कि वे इस बात से अधिक सावधान रहें कि वे किससे बात करती हैं और किसके साथ बाहर जाती हैं। उसने कहा यदि आपके पास कोई लिंक/संसाधन/सलाह/कनैक्शन/एनजीओ है जो मेरी मदद कर सकता है, तो एक मैसेज करें! यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
    इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने रिप्लाई किया है। पुलिस ने लिखा, “हम आभारी हैं कि आपने इसकी विधिवत रिपोर्ट की और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए जांच उचित तरीके से की जाएगी।

  • जांच के दौरान बलाचौर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले लारेंस गिरोह के दो गैंगस्टरों की संलिप्तता उजागर हुई: सी.पी.

    जांच के दौरान बलाचौर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले लारेंस गिरोह के दो गैंगस्टरों की संलिप्तता उजागर हुई: सी.पी.

    जांच के दौरान बलाचौर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले लारेंस गिरोह के दो गैंगस्टरों की संलिप्तता उजागर हुई: सी.पी.

    दोनों गैंगस्टर जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के व्यापार और हत्या के कई मामलों में थे वांछित

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)25 जनवरी: पुलिस कमिश्नर श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो खतरनाक अपराधी बलाचौर के गांव गढ़ी कानूनगो में एक व्यक्ति की हत्या में भी शामिल थे।

    विवरण का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर, लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टरों को रविवार को एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  उन्होंने बताया कि दोनों गैंगस्टरों की पहचान आशीष कुमार उर्फ ​​आशु पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव चल्लूपुर, शामचुरासी होशियारपुर और नितिन उर्फ ​​नन्नू पुत्र रवि घई निवासी 311 गुरु नानक पुरा अवतार जालंधर के रूप में हुई है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों को भगौड़ा घोषित किया गया था और वे जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के व्यापार और हत्या के कई मामलों में वांछित थे।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों से पूछताछ में 2023 में किए गए एक जघन्य अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चला है। उन्होंने कहा कि दोनों गैंगस्टरों ने कबूल किया है कि उन्होंने बलाचौर के गांव गढ़ी कानूनगो निवासी 29 अगस्त, 2023 को शिव मंदिर पर फायरिंग के बाद नरिंदर सिंह की हत्या की थी। जबकि नरविंदर सिंह घायल हो गए थे। श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि एफआईआर नंबर 50 आईपीसी की धारा 302, 307, 34,109 आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन सिटी बलाचौर में दर्ज की गई थी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस हत्या की वजह पांच साल पुरानी रंजिश है और तीन आरोपियों अनमोल सिंह, जसकमलप्रीत सिंह और मुकेश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि ये दोनों गैंगस्टर फरार थे। स्वपन शर्मा ने कहा कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि आशीष के खिलाफ होशियारपुर और जालंधर में आई.पी.सी.  की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर अपराधों के लिए सात एफआईआर दर्ज की गई हैं और कपूरथला, होशियारपुर और जालंधर पुलिस स्टेशनों में नितिन के खिलाफ तीन एफआईआर और एक डीडीआर दर्ज की गई है।

  • नाबालिग युवक की हत्या के आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नाबालिग युवक की हत्या के आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नाबालिग युवक की हत्या के आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    वारदात में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 24 जनवरी: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल की और कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़के की हत्या के तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस कमिश्नर ने खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने एफआईआर नंबर 08 दिनांक 17-01-24 के तहत आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया था।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। इसके बाद स्वपन शर्मा ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने भागे हुए युवक को गांव इदनापुर, थाना फखरपुर, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवकों की पहचान साहिल पुत्र रमेश कुमार निवासी नंबर 40 न्यू राजन नगर बस्ती पीर दाद, जालंधर और राहुल कुमार पुत्र बिजली मलिक निवासी न्यू राजन नगर बस्ती पीर दाद, जालंधर और अनिल कुमार पुत्र देव राज वर्मा निवासी नंबर 54 सर्जिकल कॉम्प्लेक्स अनूप नगर को जालंधर के रूप में हुई है। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तो पहले ही बरामद कर ली गयी थी लेकिन अब दूसरी मोटरसाइकिल भी उनके कब्जे से बरामद कर ली गयी है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और छुरा भी बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने और देश के कानून के अनुसार अनुकरणीय सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।