Social Media पर पहले दोस्ती की फिर किया दुष्कर्म, पोस्ट शेयर कर न्याय की गुहार लगा रही 21 साल की युवती

Social Media पर पहले दोस्ती की फिर किया दुष्कर्म, पोस्ट शेयर कर न्याय की गुहार लगा रही 21 साल की युवती

मुंबई : सोशल मीडिया पर दोस्ती करना आजकल के समय में बहुत खतरनाक बन गया है। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाला मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाकर उसका दुष्कर्म किया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक (21) युवती ने इंस्टाग्राम पर एक लड़के से बात करनी शुरू की। इस दौरान वह दोस्त बन गए फिर उन्होंने 13 जनवरी को मिलने के लिए प्लान बनाया, जहां वह नाइट आऊट करने के लिए मिले। वहीं युवक ने पहले युवती को शराब पिलाई फिर उसको ड्रग देकर उसका रेप किया। दक्षिण मुंबई की वर्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लड़की ने अपना दुःख अपनी स्टोरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बयां किया है। उसने कहा कि वह उस भयानक रात ही आरोपी हेतिक शाह से मिली थी। उसने कहा कि इससे पहले तक दोनों के बीच सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही बातचीत होती थी।

इंस्टाग्राम हैंडल ‘punishmyrapist’ पर शेयर की गई लड़की की आपबीती में लिखा, “मैं मुंबई की 21 वर्षीय लड़की हूं और यह मेरी कहानी है। मैंने उस लड़के के साथ घूमने का फैसला किया, जिससे मैं इंस्टाग्राम पर बात कर रही थी। मैंने सोचा था कि यह एक मजेदार रात होगी लेकिन वह मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव बन गया।” उसने आगे लिखा, “हेतिक शाह और मैं शहर में ड्रिंक और पार्टी करने के लिए निकले।
शुरुआत जगह A से हुई। उसके कुछ दोस्तों से मिलने के बाद, हम बास्टियन के लिए रवाना हुए। कुछ टकीला शॉट्स के बाद, मुझे नशा हो गया। पार्टी में चिंतित और अकेला महसूस करने लगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं और अधिक पीऊं। अब मुझे बहुत ज्यादा चढ़ गई थी। मुझे याद नहीं कि आगे क्या हुआ।
इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा, “मुझे संदेह है कि मुझे नशे की दवा दी गई होगी। मैं जागी तो वह मेरे साथ रेप कर रहा था। उसे रोकने की मेरी कोशिशों के बावजूद, वह नहीं रुका और रेप करता रहा। उसने मुझे बहुत गुस्से में तीन बार थप्पड़ भी मारे, जिससे मैं डर गई और भयभीत हो गई। वह जगह उसके दोस्त की थी। वे सभी उसे प्रोटेक्ट करने के लिए आगे आ गए। इससे पहले कि मैं मदद मांग पाती, उन्होंने मुझे बाहर निकालने की कोशिश की। यहां तक कि उन्होंने मुझे धमकी भी दी। जाने के बाद उसने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया। मैंने अपने चचेरे भाई को मुझे लेने के लिए बुलाया। चोटिल और आहत होकर, मैं अपने माता-पिता को उस रात के बारे में बताने की हिम्मत नहीं कर सकी।
आगे बताया कि जब मेरे परिवार को पता चला तो वे दंग रह गए। मैंने उस वीकैंड उसके (आरोपी हेतिक शाह के) खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने मुझसे माफी भी मांगी लेकिन उसका मेरे लिए कोई मतलब नहीं था। वह भाग गया है क्योंकि वह जानता है कि उसने क्या किया है। 12 दिन बीत गए और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। हेतिक शाह (आरोपी) पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लड़की ने लिखा कि वह न्याय चाहती है और अन्य लड़कियों से आग्रह करती है कि वे इस बात से अधिक सावधान रहें कि वे किससे बात करती हैं और किसके साथ बाहर जाती हैं। उसने कहा यदि आपके पास कोई लिंक/संसाधन/सलाह/कनैक्शन/एनजीओ है जो मेरी मदद कर सकता है, तो एक मैसेज करें! यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने रिप्लाई किया है। पुलिस ने लिखा, “हम आभारी हैं कि आपने इसकी विधिवत रिपोर्ट की और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए जांच उचित तरीके से की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *