Category: CRIME

  • जालंधर में 2 भाइयों सहित 3 पर जानलेवा हमला

    You are currently viewing जालंधर में 2 भाइयों सहित 3 पर जानलेवा हमला

    जालंधर में 2 भाइयों सहित 3 पर जानलेवा हमला

    • : जालंधर में जमशेर खास के पास देर रात शादी से लौट रहे 3 युवकों पर करीब 15 हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, वहीं एक को मामूली चोट आई है। घायलों को देर रात इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक युवक की तेजधार हथियार के वार से उसकी नाक कट गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
  • कमिश्नरेट पुलिस ने लम्मा पिंड ट्रक लूट कांड के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: सी.पी

    कमिश्नरेट पुलिस ने लम्मा पिंड ट्रक लूट कांड के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: सी.पी

    कमिश्नरेट पुलिस ने लम्मा पिंड ट्रक लूट कांड के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: सी.पी

    आरोपी को 15 ग्राम हेरोइन और 32 बोर देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा):अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए, पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को पिछले साल सितंबर में लोहे की छड़ों से भरे ट्रक की लूट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले साल जीटी रोड स्थित लम्मा पिंड चौक पर सरिये से लदे ट्रक को लूटने की घटना हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 8 में एफआईआर नंबल 211 दिनांक 24-09-2023 के धारा 379बी, 34,392 आईपीसी और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि इस लूट में कई लोग शामिल थे जो पकड़े गए थे लेकिन मुख्यारोपी फरार था।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की क्राइम ब्रांच ने आज सरगना सोनू उर्फ ​​रॉकी पुत्र गुलजार गिल निवासी न्यू संतोखपुरा जालंधर को गिरफ्तार किया है।  उन्होंने बताया कि 17-18 जनवरी की मध्य रात्रि को ट्रांसपोर्ट नगर चौक से सोनू के पास से 15 ग्राम हेरोइन और 32 बोर की एक देशी पिस्तौल बरामद की गयी थी।  श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिनांक 18-01-2024 को पुलिस स्टेशन डिवीजन 8 जालंधर में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोनू उर्फ ​​रॉकी एक खतरनाक अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही चार एफआईआर दर्ज हैं। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि सोनू को पहले ही तीन मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका था और पुलिस को उसकी तलाश थी।  उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जिसके चलते अपराधी सलाखों के पीछे जा रहे हैं।

  • जालंधर में युवक की निर्ममता से हत्या

    You are currently viewing जालंधर में युवक की निर्ममता से हत्या

    जालंधर में युवक की निर्ममता से हत्या

    • जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स के पास से बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। जिसके गर्दन पर किसी तीखी चीज से वार किया गया है। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने केस में हत्या का केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। क्राइम सीन के आसपास पुलिस को काफी खून बिखरा हुआ मिला था।
  • विजीलैंस ने पकड़े 4 आरोपी; 3 प्रिंसीपल और एक निजी फार्मेसी कालेज का मालिक शामिल

    You are currently viewing विजीलैंस ने पकड़े 4 आरोपी; 3 प्रिंसीपल और एक निजी फार्मेसी कालेज का मालिक शामिल

    विजीलैंस ने पकड़े 4 आरोपी; 3 प्रिंसीपल और एक निजी फार्मेसी कालेज का मालिक शामिल

    • : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल (पीएसपीसी) के रजिस्ट्रारअधिकारियों से मिलीभगत कर उम्मीदवारों को एडमिशन देने और डी-फार्मेसी की डिग्रियां जारी करने के आरोप में 4 और गिरफ्तारियां की हैं। विजीलैंस ब्यूरो ने पहले ही एडमिशन, रजिस्ट्रेशन में अनियमितताएं करने और प्राइवेट कालेजों में पढ़ रहे अयोग्य विद्यार्थियों को डी-फार्मेसी के लाइसैंस जारी करने के दोष में पीएसपीसी के पूर्व रजिस्ट्रारों और अधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।विजीलैंस ब्यूरो अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आदेश इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंस एंड रिसर्च बठिंडा के मालिक गुरप्रीत सिंह गिल, प्रिंसीपल सरबजीत सिंह बराड़, साल 2013 में बरनाला जिले के लाला लाजपत राय कालेज सहणा में बतौर प्रिंसिपल रहे आरएस रामाकोड़ी और 2011 में लाला लाजपत कालेज ऑफ फार्मेसी मोगा के प्रिंसीपल रहे बलजिंदर सिंह बाजवा को पकड़ा है। विजीलैंस द्वारा पीएसपीसी के पूर्व रजिस्ट्रार मुलजिम प्रवीन कुमार भारद्वाज और डा. तेजवीर सिंह, सुपरिंटैंडैंट अशोक कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा इस मामले में 9 फार्मासिस्टों को भी नामजद करके गिरफ्तार किया गया है।
  • जानें किस ने दी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को  दी जान से मारने की धमकी? पुलिस अलर्ट

     जानें किस ने दी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को  दी जान से मारने की धमकी? पुलिस अलर्ट

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। आगामी 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करने के लिए खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने गैंगस्टर को साथ आने को कहा है। इतना ही नहीं, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।

    दरअसल सीएम भगवंत मान पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं और राज्य में गैंगस्टर्स पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। गैंगस्टर्स पर हो रहे सख्त एक्शन का आतंकी पन्नू फायदा उठाना चाहता है और उनसे अपनी हमदर्दी जता रहा है। इसीलिए उसने गैंगस्टर्स को अपने साथ आने के लिए कहा है। घटना के बाद से सीएम के घर के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

    खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नून की यह धमकी उस धमकी के एक सप्ताह बाद आई है, जब उसने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के अभिषेक समारोह पर भारत सरकार को धमकी दी थी। उसने मुस्लिम समुदाय से इस समारोह का विरोध करने का भी आग्रह किया था।

  • जानवरों को जहर देकर मारते थे फिर उनका मीट बड़े-बड़े होटलों और रेस्टोरेंटों से बेचने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

    जानवरों को जहर देकर मारते थे फिर उनका मीट बड़े-बड़े होटलों और रेस्टोरेंटों से बेचने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

     

    मेरठ – अगर आप भी होटलों और ढाबों पर मीट खाने के शाैकीन हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। खबर यह है कि यूपी पुलिस ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा है जोकि पहले जानवरों को जहर देकर मारते थे फिर उनका मीट होटलाें और रेस्टोरेंटों में बेचते थे। आरोपियों के नाम सुमित निवासी मेरठ और शाकिब निवासी अमरोहा बताए हैं।

    आरोपी अधिकतर ताैर पर उन होटलों व रेस्टोरेंटों पर मीट बेचते थे जोकि हाईवे पर स्थित हैं। कुल 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अब आप ही अनुमान लगाइए जिस जानवर के शरीर में जहर होगा उसका मीट जो ग्राहक खाते होंगे उनके शरीर को कितना नुकसान हो रहा होगा। नंगली किठौर निवासी मुनकाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गांव में उसके घेर में गुरुवार दोपहर दो युवक हैंडपंप पर हाथ धो रहे थे। वे बच्चों को देख चंपत हो गए। इसके करीब आधा घंटा बाद उनकी भैंस मर गई। मुनकाद ने मुर्दा मवेशी ठेकेदार भूषण निवासी भटीपुरा किठौर, सुमित निवासी कैली खरखौदा, करन, राहुल और शेखर निवासी हापुड़ पर भैंस को विष देकर मारने का आरोप लगाया। परिजनों ने मुर्दा मवेशी ठेकेदार को सूचना दी। शाम को सुमित गाड़ी लेकर भैंस उठाने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। सुमित ने मृत भैंस लदी गाड़ी भटीपुरा के जंगल में छोड़ दी। करीब 40 मिनट बाद चालक पुनः पहुंचा और गाड़ी लेकर नंगलामल, मुंडाली के रास्ते खरखौदा फिर लालपुर होते हुए हापुड़ पहुंचा। ग्रामीण उसके पीछे लगे रहे। ग्रामीणों ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस अवैध कमेले में पहुंची तो वहां आधा दर्जन बाइक, दो अवैध मांस लदी पिकअप लगभग डेढ दर्जन लोग कटान में लगे थे जो पुलिस को देख फरार हो गए थे।

  • पंजाब में हेरोइन की खेप गिराकर ड्रोन लौटा पाकिस्तान

    You are currently viewing पंजाब में हेरोइन की खेप गिराकर ड्रोन लौटा पाकिस्तान

    पंजाब में हेरोइन की खेप गिराकर ड्रोन लौटा पाकिस्तान

    • भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव धनोए खुर्द में फेंसिंग के पास पाकिस्तानी ड्रोन शुक्रवार की सुबह पीले रंग का एक पैकेट गिरा कर लौट गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टुकड़ी ने तुरंत पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरु किया। सर्च अभियान के दौरान बल की टुकड़ी ने हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। इसके ऊपर हरे रंग की एक टार्च लगी थी। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अटारी सीमा पर तैनात 144 बटालियन की सी कंपनी की एक टुकड़ी शुक्रवार सुबह करीब 8:50 बजे घरिंडा थानातंर्गत गांव धनोए खुर्द एरिया में गश्त कर रही थी। इस बीच उन्हें गांव के साथ सटी फेंसिंग इलाके में ड्रोन की सूचना मिली तो बीएसएफ जवानों ने फेंसिंग के पास खेतों में सर्च अभियान चलाया।
  • मर्डर; लोहड़ी वाले दिन जालंधर में घटी बड़ी वारदात, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

    मर्डर; लोहड़ी वाले दिन जालंधर में घटी बड़ी वारदात, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

    मर्डर; लोहड़ी वाले दिन जालंधर में घटी बड़ी वारदात, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

     

    MBD WEB NEWS जालंधर: जालंधर में लोहड़ी के दिन एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव दाना मंडी डाकघर के पास बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जान में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है

    मृतक मुंह पर काफी गहरा घाव है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

     

    जानकारी के अनुसार, शव पुलिस ने गोपाल नगर से सटी दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस अब एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त व्यक्ति किसके साथ यहां तक पहुंचा और कैसे पहुंचा।

  • बेटे को मार बैग में लाश लेकर कर्नाटक ले गई मां; कैसे पकड़ी गई कातिल मां?

    बेटे को मार बैग में लाश लेकर कर्नाटक ले गई मां; कैसे पकड़ी गई कातिल मां?

    बेटे को गोवा में मारा, बैग में लाश लेकर कर्नाटक ले गई; कैसे पकड़ी गई कातिल महिला CEO?

    सूचना सेठ

    सूचना सेठ की साल 2010 में वेंकट रमन से शादी हुई थी. 9 साल बाद उनके बेटा हुआ था. उसके 1 साल बाद 2020 में दोनों के बीच तलाक हो गया था. पति से हुए तलाक के बाद वह अपने बेटे से भी चिढ़ने लगी थी. पुलिस अभी महिला से बेटे की हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है.

    बच्चे की लिए सबसे बड़ी साथी उसकी मां होती है. वह छोटा हो या बड़ा मां के आंचल में उसे जो सुकून मिलता है उसे दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता. लेकिन वही मां जब बेटे के लिए कसाई बन जाए तो क्या कहा जाए. ऐसा ही किया सूचना सेठ ने. उसने अपने जिगर के टुकड़े का ही कत्ल कर दिया. इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया गोवा में. हत्यारिन मां बेंगलुरु की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप कंपनी की CEO है.

    सूचना सेठ, जिसके चेहरे से भोलापन टपकता है. देखकर तो कोई कह नहीं सकता कि यह हत्यारिन हो सकती है. वह भी अपने बेटे की. लेकिन फिलहाल के जो प्रमाण हैं, पुलिस का जो दावा है उसके मुताबिक उसने 4 साल के बेटे की हत्या की और उसकी लाश को सूटकेस में भरकर निकल गई. पति से इतनी नफरत कि जब तलाक हो चुका है तो वह बेटे से क्यों मिलता है. कोर्ट के आदेश को वह ना नहीं कर सकती थी तो बेटे को ही दुनिया से विदा कर दिया ताकि पिता और बेटे का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाए. फिलहाल कातिल मां पुलिस की हिरासत में है.

    6 जनवरी को बेटे के साथ आई थी गोवा

    बेटे की जान लेने वाली हत्यारिन मां का नाम सूचना सेठ है और वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक, 39 साल की सूचना सेठ बेंगलुरु स्थित AI स्टार्ट-अप की CEO हैं. उसने अपने 4 साल के बेटे को गोवा घुमाने को कहा था. 6 जनवरी को वह बेटे को लेकर उत्तरी गोवा के कैंडोलिम स्थित एक होटल में रुकी थी. सोमवार की सुबह सूचना सेठ ने होटल से चेक आउट किया. लेकिन होटल छोड़ते वक्त उसका बेटा उसके साथ नहीं था. होटल कर्मचारियों ने जब उससे बेटे के बारे में पूछा तो उसने बहाना बना दिया.

  • नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

    नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

     

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने सोमवार को नशों की खऱीद-फऱोख़्त या अन्य गतिविधियों सम्बन्धी संवेदनशील स्थानों में बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय घेराबन्दी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया। डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर यह अभियान राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया। यह ऑपरेशन राज्यभर में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही समय चलाया गया और पंजाब पुलिस हैडक्वाटर के स्पैशल डीजीपी / एडीजीपी / आईजीपी / डीआईजी रैंक के अधिकारियों को हरेक पुलिस जि़ले में निजी तौर पर कार्यवाही की निगरानी करने के लिए तैनात किया गया। सीपीज़/ एसएसपीज़ को कहा गया कि वह पूरी सावधानी और सतर्कता से योजना बनाने के लिए अपने-अपने सम्बन्धित जिलों में नशीले पदार्थों और मेडिकल नशों की बिक्री वाले प्वाइंटों या ऐसे स्थानों (ड्रग हॉटस्पॉट्स), जो नशा-तस्करों की पनाहगाहें हैं और जहाँ वह धड़ल्ले से अपनी अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए सुरक्षित हैं, की पहचान करें जिससे भारी पुलिस तैनाती के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया जा सके। विशेष डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला जिन्होंने फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी रवजोत कौर गरेवाल के साथ इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया, ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति-एनफोर्समैंट, रोकथाम और पुनर्वास लागू किया है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा-मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े स्तर पर ऐसे कासो ऑपरेशन न केवल समाज विरोधी तत्वों में ख़ौफ़ पैदा करने में मदद करते हैं, बल्कि लोगों का भरोसा बढ़ाते हैं और क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को भी बढ़ाते हैं।
    स्पैशल डीजीपी ने बताया कि 9000 से अधिक पुलिस कर्मियों की संख्या वाली 600 से अधिक पुलिस टीमों ने 268 ड्रग हॉटस्पॉट्स की घेराबन्दी की और 5505 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने 202 एफआईआर दर्ज करके 48 व्यक्तियों को गिरफ़्तार करने के अलावा 21 भगौड़े अपराधियों (पीओ) को भी हिरासत में लिया। स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने 1.9 किलो हेरोइन, 6.80 लाख रुपए की ड्रग मनी, 1.1 किलो अफ़ीम, 87.5 किलो भुक्की, 10125 नशीली गोलियाँ, 18 टीके, 885 लीटर अवैध शराब और 12,350 लीटर लाहन की बरामदगी के अलावा 16 मोटरसाईकल और एक कार भी ज़ब्त की है। बताने योग्य है कि जि़ला पुलिस बलों द्वारा आंकड़ों के विश्लेषण के द्वारा नशों के हॉटस्पॉट्स की पहचान करने के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया।