Category: CRIME

  • पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, हमले में सेना के 5 जवान घायल

     पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, हमले में सेना के 5 जवान घायल

     

    जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने नापाक हमले को अंजाम दिया है. पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है. इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

     

    J&K: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल

    पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला

    जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने नापाक हमले को अंजाम दिया है. पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है. इस हमले में 5 सुरक्षाकर्मी घायल होने की सूचना है. स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. काफिले में भारतीय वायुसेना की जो गाड़ियां थी उन्हें शाहसितार के पास, जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है.

    हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए हैं. हालांकि, सर्च ऑपरेशन जारी है. अभी तक कितने भारतीय जवान घायल हुए हैं इसका आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग की है. काफिले में जो गाड़ियां चल रही थीं उन पर गोलियों के कई निशान दिख रहे हैं.

    कहां और कितने बजे हुआ हमला?

    सर्च ऑपरेशन में मदद के लिए इलाके में सेना और पुलिस की अन्य टुकड़ियां भेज दी गई हैं. हमला सुनरकोट के सेनाई गांव में हुआ है. सूत्रों के मुताबिक हमला शाम करीब 6:30 बजे हुआ है. हमले के बाद सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग भी की. गौरतलब है कि 25 मई को अनंतनाग-राजौरी-पुंछ लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है.

    बताया जा रहा है कि घायल जवानों को इलाज के लिए उधमपुर के सैनिक अस्पताल ले जाया गया है. डॉक्टर्स की स्पेशल टीम सभी उनका इलाज कर रही है.

  • सावधान: जालसाजों ने अपनाया नया हथकंडा ;फोन में 9 दबाते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, कूरियर कंपनी ने यूजर्स को किया अलर्ट

    सावधान: जालसाजों ने अपनाया नया हथकंडा ;फोन में 9 दबाते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, कूरियर कंपनी ने यूजर्स को किया अलर्ट

     

    नई दिल्ली- भारत में आनलाइन फ्राड के मामले बढ़ते जा रहे है। हर दिन लोग साइबर क्राइम के मामलों का शिकार हो रहे है। वहीं इस बीच कूरियर कंपनी FedEx ने यूजर्स को स्कैम्स से सावधान रहने के लिए कहा है। आजकल ऐसे क्राइम हो रहे हैं, जिनमें यूजर को फर्जी कॉल करके कहा जा रहा है कि उनके नाम का एक गैरकानूनी शिपमेंट पकड़ा गया है। मामले को सुलझाने के लिए जालसाज यूजर्स को FedEx के कस्टमर केयर से कनेक्ट होने के लिए फोन पर 9 दबाने के लिए कहते हैं।

    इसी तरह फोन में 9 प्रेस करते ही यूजर कस्टमर केयर से कनेक्ट हो जाते हैं। यहां हैकर अपने आपको FedEx का रेप्रेजेंटेटिव बताते हैं और बिल्कुल प्रोफेशनल कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव की तरह बात करते हैं। इन सबसे यूजर बड़ी आसानी से साइबर क्रिमिनल्स की जाल में फंस जाते हैं और अपनी डीटेल को उनके साथ शेयर कर देते हैं। इस स्कैम में हैकर AI का भी पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। एआई की मदद से हैकर किसी भी कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव के बात करने के अंदाज को क्लोन कर लेते हैं और यूजर को अपना शिकार बना लेते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार हैकर यूजर्स को फेक नोटिफिकेशन और अर्जेंट मेसेज भेज कर भी कन्फ्यूज करते हैं। मेसेज में यूजर्स को लुभावने ऑफर और स्कीम के बारे में बताया जाता है। लालच में यूजर मेसेज और नोटिफिकेशन में भेजे गए गलत लिंक पर टैप करके अनजाने में फोन में वायरस वाले ऐप को इंस्टॉल कर लेते हैं। इसी ऐप के जरिए हैकर यूजर के डिवाइस को ऐक्सेस करके उसमें मौजूद डीटेल को ऐक्सेस कर लेते हैं। चिंता की बात यह है कि इससे आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। यूजर्स को ठगने के लिए कुछ हैकर कॉल स्पूफिंग भी करते हैं। इसके अलावा हैकर वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उन्हें असली नंबर और लोकेशन को मैच करने में आसानी होती है।

  • Lovely प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के नजदीक दो पक्षों में आपसी विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना .

    Lovely प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के नजदीक दो पक्षों में आपसी विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना .

    Lovely प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के नजदीक दो पक्षों में आपसी विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना .

    प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सारा विवाद एक बर्थडे पार्टी से वापस लौटते समय हुआ।घटना की सूचना मिलते ही सतनामपुरा पुलिस थाने की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।

    गोलीबारी में जख्मी हुए सत्यम नामक युवक ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहा था। ग्रीन वैली एरिया के बाहर तीन बाइक्स पर सवार कुछ लड़कों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया।

    जिसके बाद मनी नामक युवक ने गोलियां चला दी घटना में जख्मी व्यक्ति को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • अश्लील वीडियो में दिखी महिला हुई किडनैप, पुलिस थाने पहुंचा बेटा,पूर्व पीएम के पोते से जुड़ा है मामला…

     अश्लील वीडियो में दिखी महिला हुई किडनैप, पुलिस थाने पहुंचा बेटा,पूर्व पीएम के पोते से जुड़ा है मामला…

     

    नई दिल्ली- हसन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में एक बड़ा मोड सामने आया है। दरअसल, वायरल वीडियो रेवन्ना जिस महिला का यौन शोषण करते दिख रहे है अब वह महिला किडनैप हो गई है। एक पीड़िता के बेटे की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। बेटे ने आरोप लगाया गया कि उसकी मां का अपहरण किया गया है।

    लापता महिला के 20 वर्षीय बेटे ने मैसूरु जिले के केआर नगर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि उसकी मां को रेवन्ना परिवार का एक परिचित बहला-फुसलाकर ले गया। अपहरणकर्ता की पहचान सतीश बबन्ना के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने प्रज्वल के पिता और जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना के कहने पर महिला को प्रज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए ऐसा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में कहा गया कि एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना के समन के बहाने महिला को अपने साथ जाने के लिए मनाया गया। बेटे ने कहा, ‘मतदान वाले दिन की बात है। जब बबन्ना ने मेरी मां को हमारे घर पर छोड़ा। उसने मेरे पेरेंट्स से कहा कि अगर वे हमारे घर आएं तो पुलिस को कुछ भी न बताया जाए। साथ ही उसने धमकी दी कि हमारे खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। ऐसा हमें कहा गया कि अगर पुलिस आए तो सचेत रहना होगा।’ हालांकि, 29 अप्रैल को वह वापस लौटा। उसने हमारे परिवार के लिए कानूनी खतरों का हवाला दिया और मां को जबरन मोटरसाइकिल पर साथ ले गया।

    महिला ने 6 साल तक घरेलू सहायिका के तौर पर किया काम
    शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी मां ने होलेनरसीपुर में एचडी रेवन्ना के घर और उसके खेत में 6 साल तक घरेलू सहायिका के तौर पर काम किया। मगर, अब से 3 साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी। वह अपने गांव लौट आई जहां अब दिहाड़ी मजदूरी करती है। रेवन्ना के लोगों की ओर से कहा गया कि अगर मेरी मां को पुलिस ने पकड़ा तो केस दर्ज होगा और हम सभी जेल चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेवन्ना ने मेरी मां को लाने के लिए कहा है। इसके बाद वह मेरी मां को मजबूर करने लगे और जबरन ही अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। बेटे ने कहा कि उसे 1 मई को यह जानकारी मिली कि एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी मां के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।

  • जानें किस जगह डॉक्टर के घर में मिलीं 5 लाशें, हत्या या आत्महत्या पुलिस पता लगाने में जुटी…

    जानें किस जगह डॉक्टर के घर में मिलीं 5 लाशें, हत्या या आत्महत्या पुलिस पता लगाने में जुटी…

     

    आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां का नजारा देख सिहर गई. शहर के मशहूर हड्डी डॉक्टर के घर उनकी मां, पत्नी और दो छोटे बच्चों के शव पड़े हुए थे. वहीं, घर की बालकनी में डॉक्टर की लाश फंदे पर लटकी हुई थी. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.

    घर में एक-एक कर चार शव बिखरे पड़े थे… दो छोटे बच्चे और दो शव महिलाओं के थे. सभी के गलों पर धारदार हथियार से वार कर उन्हें मार डाला गया था. घर के मुखिया का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था. दिल दहला देने वाला यह नजारा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक डॉक्टर फैमिली का है. यहां एक डॉक्टर ने पहले अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या की बाद में खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर ली

    विजयवाडा के गुरुनानक नगर में पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आत्महत्या करने से पहले डॉक्टर ने एक सुसाइड नोट लिखा था. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया. पुलिस नृशंस घटना की जांच में जुटी हुई है.

    नौकरानी ने देखा वीभत्स नजारा, निकल गई चीख

    घटना मंगलवार 30 अप्रैल की है. गुरुनानक नगर में रहने वाले मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ 40 साल के डॉक्टर श्रीनिवास ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी और बाद में खुद आत्महत्या कर ली. इस घटना में डॉ. श्रीनिवास समेत उनकी पत्नी उषा, दो बच्चे शैलजा (9 साल) और श्रीहान (8 साल) और मां रामनम्मा की मौत हो गई. घटना की जानकारी तब हुई जब डॉक्टर के घर काम करने वाली नौकरानी मंगलवार सुबह काम पर आई. नौकरानी ने जब घर के अंदर झांक कर देखा तो उन्होंने डॉ. श्रीनिवास को बालकनी में लटका हुआ पाया. यह नजार देख वह घबरा गई और चीखने लगी.

    काट डाले थे गले, पुलिस ने की जांच

    नौकरानी की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस कमिश्नर रामकृष्ण ने घटनास्थल पर आकर स्थिति का निरीक्षण किया. पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों का गला काटा गया है.

    अस्पताल खोलने के बाद आ गईं थी आर्थिक दिक्कतें

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. श्रीनिवास 1996 एमबीबीएस बैच के पास आउट हैं. उन्होंने गुंटूर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी. एक साल पहले उन्होंने श्रीजा हॉस्पिटल की शुरुआत की थी. हालांकि, अस्पताल की वजह से उन्हें पिछले कुछ समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. अस्पताल ठीक से न चलने की चिंता से श्रीनिवास उदास रहने लगे थे. दो महीने पहले उन्होंने अस्पताल दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया था.

  • गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी  गोल्डी बराड़ की हुई हत्या? अमेरिका में गोलियों से भून देने का दावा

    गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी  गोल्डी बराड़ की हुई हत्या? अमेरिका में गोलियों से भून देने का दावा

    नई दिल्ली – पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि गोल्डी को अमेरिका में गोलियां मारकर कत्ल किया गया। हालांकि गोल्डी की माैत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इस खबर को मीडिया रिपोर्टस का दावा ही बताया जा रहा है।

    दरअसल एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। एक विदेशी न्यूज वेबसाइट ने दावा किया कि फ्रैजनो पुलिस लेफ्टिनेंट लेसली विलियम्स ने बताया है कि सेंट्रल फ्रैजनों में गोली लगने के बाद मंगलवार शाम दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    इनमें से एक की माैत हुई। दावा किया जा रहा है कि उसका नाम गोल्डी बराड़ था। हालांकि इस वारदात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल गोल्डी बराड़ की आखिरी लोकेशन फ्रैजनों में ही मिली थी। उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ है और लारेंस बिश्नोई का खास साथी है।

  • सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला;  अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में ने की आत्महत्या, चादर से फंदे लगाया

    सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला;  अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में ने की आत्महत्या, चादर से फंदे लगाया

    मुंबई- अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि इस वारदात में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर ली। उसने चादर से फंदा लगा लिया। अनुज को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था।

    अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे। ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया। पुलिस के मुताबिक इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी।

    सूत्रों से जानकारी मिली है कि सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के सिलसिले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के आरोपों का सामना कर रहे चार आरोपियों में एक ने मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी। हाालांकि पुलिस ने उस आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया था कि वह कौन है।

  • जालंधर पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 48 किलो हेरोइन समेत तीन काबू; 21 लाख की नकदी और गाड़ियां भी बरामद

    जालंधर पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 48 किलो हेरोइन समेत तीन काबू; 21 लाख की नकदी और गाड़ियां भी बरामद

    जालंधर पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 48 किलो हेरोइन समेत तीन काबू; 21 लाख की नकदी और गाड़ियां भी बरामद

     

    जालंधर: जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का किया पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 किलो हेरोइन, 21 लाख की अवैध धनराशी, नोट गिनने की मशीन और तीन लग्जरी गाड़ियां जब्त की है। जानकारी के अनुसार, सिंडिकेट के तार सीमाओं के पार, ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा के अलावा घरेलू नेटवर्क दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक भी फैला हुआ है।

    पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने इसे शहर में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बरामद की गई दवाओं की अब तक की सबसे बड़ी खेप बताया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर में एक विशेष जांच की गई, जिसके दौरान वाई-प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी बाईपास के पास एक टोयोटा इनोवा कार नंबर पीबी08-डीएस-2958 को रोका गया। वहीं, स्वपन शर्मा ने बताया कि ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने गाड़ी रोक ली और गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर एक बैग में छिपाकर रखी गई 8 किलो हेरोइन बरामद हुई।

    उन्होंने ने बताया कि पुलिस ने तुरंत ड्राइवर सतनाम सिंह उर्फ ​​बब्बी पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी गांव ढंडियां, पुलिस स्टेशन बंगा, जिला नवांशहर जो कि अब प्रताप चौक होशियारपुर के नजदीक मकान नंबर 141/8 सुभाष नगर, नजदीक में किराएदार है, को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अमन रोजी और उसके पति हरदीप सिंह के साथ ड्रग नेटवर्क से जुड़ा था। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों संदिग्धों को नकोदर जालंधर रोड से पकड़ा, जहां से उनके पास से भारी मात्रा में 40 किलो हेरोइन और एक टोयोटा इनोवा समेत कुल 21 लाख रुपये की रकम बरामद हुई। उनके पास से तीन गाड़ियां, एक महिंद्रा एक्सयूवी और एक हुंडई वर्ना के साथ एक कैश गिनने की मशीन बरामद की गई है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और गुजरात में चल रहे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। स्वपन शर्मा ने कहा कि इस व्यापक नेटवर्क के सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किये जा रहे हैं।

  • जानें भारत की किस समुद्री सीमा के पास एटीएस और कोस्ट गार्ड ने 14 पाकिस्तानियों को किया गया गिरफ्तार, 90 किलो ड्रग्स बरामद

    जानें भारत की किस समुद्री सीमा के पास एटीएस और कोस्ट गार्ड ने 14 पाकिस्तानियों को किया गया गिरफ्तार, 90 किलो ड्रग्स बरामद

    अहमदाबाद- भारतीय कोस्ट गार्ड ने गुजरात की समुद्री सीमा पर एक अभियान चलाकर 14 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इनके पास से 90 किलों ड्रग्स बरामद की गई है।

    जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड ने गुजरात के तटीय क्षेत्र में संयुक्त तौर पर ऑपरेशन चलाकर नशे की तस्करी को रोकने में कामयाबी हासिल की है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इसे लेकर कुछ दिन पहले ही खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद एजेंसियों ने साथ मिलकर पूरी तैयारी के साथ ड्रग्स तस्करी को रोका गया।

  • जालंधर: व्यक्ति का मिला सिर कटा शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस…

    जालंधर: व्यक्ति का मिला सिर कटा शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस…

     

    जालंधर : महानगर के देहात आदमपुर थाना के अधीन आते अलावपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौंकी की कुछ दूरी पर व्यक्ति का शव मिला । जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था। कहा जा रहा है कि गांव के सोनू नामक व्यक्ति द्वारा कत्ल किया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि उक्त आरोपी ने पहले कुलविंदर की तेजधार हथियार से गर्दन शरीर से अलग कर दी। उसके बाद शरीर को उसने आग लगाने की कोशिश की है।मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।