जालंधर : विधिपुर फाटक के पास मिली लाश से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी..

विधिपुर फाटक के पास मिली शक्की हालात में लाश, दो दिन पहले भी जमीनदार की गोली मार के की गई थी हत्या, दो दिन में दूसरा मामला

MBD NEWS : (मुनीष भट्टी) जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र के अधीन आते क्षेत्र विधीपुर फाटक के नजदीक एक युवक की खून से लथपथ में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र के दहशत का माहौल बनता जा रहा है।

 

युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस टीम वहां पहुँच गई,प्रथमदृष्टया पुलिस का कहना है,कि मृतक की मौत किसी वाहन के चपेट में आने से हो सकती है, लेकिन लाश को देखने से लगता है कि उसके मुंह पर तेज धार हत्यारों से हमला किया गया है।ये हादसा या फिर कोई सोची समझी मर्डर की साजिश पुलिस की तफ्तीश के बाद ही पता चलेगा।

फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में ले कर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है, और पुलिस ने जांच शुरु कर दी है, जांच के बाद ही कुछ पता चल सकता है की आखिर क्या हुआ था।