पैरों को बांध सड़क पर घसीटा; चोरी के आरोप में दी दर्दनाक सजा,वायरल वीडियो देख पुलिस ने लिया संज्ञान…

 पैरों को बांध सड़क पर घसीटा; चोरी के आरोप में दी दर्दनाक सजा,वायरल वीडियो देख पुलिस ने लिया संज्ञान…

 

रीवा की इस घटना पर पुलिस ने संज्ञान लिया है. वायरल वीडियो पर साफ देखा जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीण चोरी के आरोपी की जमकर पिटाई कर रहे हैं. आरोपी युवक के पैरों को कपड़े से बांधकर सड़क पर भी घसीटा गया. सड़क पर चलते लोग इस घटना को मूकदर्शक बन देखते रहे.

MP: लाठी-डंडों से पीटा, पैरों को बांध सड़क पर घसीटा; चोरी के आरोप में दी दर्दनाक सजा

चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लूट की घटना के बाद बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. लूट के आरोप में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने दर्दनाक सजा दी है. गांव के गुस्साए युवकों ने लूट के आरोपी को पकड़ कर पहले जमकर पिटाई की. इसके बाद उसके पैर को कपड़े से बांधकर सड़क पर घसीटा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. मारपीट की घटना का यह वीडियो रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है.

आरोप है की दो युवकों ने पहले लूट की घटना को आंजाम दिया. उसके बाद वहां से भागने की फिराक में थे. लूट की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. पुलिस के हवाले करने से पहले खुद ही कानून को हांथ में लेते हुए जमकर पिटाई की.

लूट के आरोपी के पैरों को बांधकर सड़क पर भी घसीटा. लकड़ी और डंडों से जमकर पिटाई की. सड़क पर चलते लोग युवक की इस तरह की पिटाई की घटना को देखते रहे. लूट के आरोपी दूसरे युवक की भी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की. ग्रामीणों ने उसे इतना मारा कि उसके सिर और हाथ-पैर से खून बह रहा था. गुस्साए ग्रामीणों ने लूट के आरोपी युवक की बाइक को भी तोड़ दिया.

पुलिस ने दोषियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

हालांकि, यह घटना करीब एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है. इसका वीडियो अब वायरल हुआ है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे. उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *