Category: CRIME

  • ट्रंप को गोली मारने से पहले शूटर ने सोशल मीडिया X पर कही थी ये बात

     

     

    वीडियो में उसने कहा था कि वो ट्रंप से नफरत करता है। हमलावर ने वीडियो में ये भी कहा कि वो रिपब्लिकन से भी नफरत करता है। हमला करने वाले शख्स की पहचान थॉमस मैथ्यू के रूप में हुई है।

    बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी सभा के दौरान हमला किया गया, जिसमें उनके कान पर गोली लगी। हालांकि अब वो सुरक्षित हैं, उनको अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। गोली लगने के बाद ट्रंप ने अपने चेहरे के दाहिने हिस्से को टच किया और फिर जमीन पर गिर पड़े। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें बचाने के लिए खुद को उन पर झोंक दिया। जब वे उठे, तो एजेंट उन्हें अंदर ले गए। पूर्व राष्ट्रपति के चेहरे के दाहिने हिस्से से खून बहता हुआ दिखाई दिया। अंदर जाते समय उन्होंने हवा में मुट्ठी उठाई। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी।”

  • Britain के गुरुद्वारे में ब्रिटिश युवक ने श्रद्धालुओं पर किया कृपाण से Attacks, 2 Punjabi युवतियां घायल, आरोपी Arrested

    You are currently viewing Britain के गुरुद्वारे में ब्रिटिश युवक ने श्रद्धालुओं पर किया कृपाण से Attacks, 2 Punjabi युवतियां घायल, आरोपी Arrested

    British youth attacks devotees with saber in Gurdwara, 2 Punjabi girls injured, accused arrested

    Britain के गुरुद्वारे में ब्रिटिश युवक ने श्रद्धालुओं पर किया कृपाण से Attacks, 2 Punjabi युवतियां घायल, आरोपी Arrested

     

    •  अमृतसरः ब्रिटेन के केंट इलाके में गुरुवार को एक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुद्वारे में मौजूद लोगों पर एक किशोर ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में दो पंजाबी युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्रिटिश नागरिक ही है और पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रेवसेंड स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा में गुरुवार शाम (ब्रिटेन के समयानुसार) श्रद्धालु गुरुद्वारा परिसर में माथा टेक रहे थे। इस दौरान आरोपी किशोर सिख श्रद्धालु बनकर गुरुद्वारा परिसर में घुसा और इस 17 साल के नाबालिग ने श्रद्धालुओं पर कृपाण से हमला कर दिया। इसमें 2 पंजाबी युवतियां घायल हुई हैं। उन्हें हाथ-बाजू पर चोटें आई हैं।

    पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके माथे से खून बह रहा था। - Dainik Bhaskar

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। उसके माथे से खून बह रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी किशोर ब्रिटिश नागरिक ही है। उसने माथा टेकते समय वहीं रखी कृपाण उठा ली। कृपाण लेकर वह श्रद्धालुओं की ओर बढ़ा और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में दो पंजाबी युवतियां घायल हो गई। एक युवती के हाथ पर चोट आई, जबकि दूसरी की बाजू और हाथ से खून बह रहा था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवतियों का कहना है कि अगर संगत आरोपी को काबू ना करती तो वे उन्हें मार ही डालता। वे मारने की नीयत से ही गुरुद्वारा परिसर में आया था।

     

    पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी ने घटना की जानकारी केंट पुलिस को दी। घटना के बाद से ही पुलिस के हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचे। घटना के कुछ ही देर बाद एयर एंबुलेंस गुरुद्वारे के मैदान में उतरी और घायलों को सुविधाएं मुहैया कराई। ग्रेवेसेंड के लेबर सांसद डॉ. लॉरेन सुलिवन ने कहा कि गुरुद्वारे में हुई घटना से वह हैरान और दुखी हैं। उनकी संवेदनाएं घायल लोगों, उनके परिवारों और समुदाय के साथ हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन का तुरंत एक्शन लेने के लिए धन्यवाद दिया।

  • बेखौफ लुटेरों ने Retired पुलिसकर्मी के घर पर बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर हुए फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों ने Retired पुलिसकर्मी के घर पर बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर हुए फरार

    Fearless robbers raid retired policeman’s house, abscond with gold and silver jewelery and cash

    बेखौफ लुटेरों ने Retired पुलिसकर्मी के घर पर बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर हुए फरार

     

    • लुधियानाः Punjab में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

    ऐसा ही एक मामला जिले के अन्तर्गत आते जगराओं से सामने आया है यहां लुटेरों ने बीती रात एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर पर धावा बोलते हुए वहां से करीब 11 लाख के सोने के आभूषण, 37 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए रिटायर्ड पुलिस कर्मी दविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर को ताला लगाकर अपने रिश्तेदारों से मिलने सुनाम गए हुए थे। इस दौरान जब वह वापस आए तो घर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे और कमरों में समान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि जब अंदर जाकर देखा तो घर से सोने चांदी के जेवर, नगदी, एलसीडी ​​​​​​और ​गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान गायब था।

    पीड़ित ने बताया कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि उक्त मामले की जांच दाखा थाने के ASI Tarsem Singh कर रहे हैं।

  • BJP नेता पर दर्जनभर बदमाशों ने हथौड़े से किया हमला, हुई मौत

     BJP नेता पर दर्जनभर बदमाशों ने हथौड़े से किया हमला, हुई मौत

     

    नई दिल्ली- राजस्थान के अलवर में भाजपा के मुस्लिम नेता यासीन खान पर कुछ बदमाशों ने लाठी और हथौड़े से हमला कर दिया। जिस के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने ओवरटेक करके बीजेपी नेता की गाड़ी को रोका था। मौत से पहले बीजेपी नेता यासीन ने पुलिस को बताया कि व अलवर से जयपुर के लिए निकले थे। नारायणपुर के विजयपुरा गांव के पास गाड़ियां आगे पीछे लगाकर एक दर्जन बदमाशों ने उन पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने पैर पर हथौड़े से वार किया। घायल अवस्था में नेता ने बताया कि ब्लैक कलर की थार और स्कॉर्पियो से बदमाश आए थे। मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई गई।

    शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के कारण हत्या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यासीन की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। वहीं मामले की सूचना लगते ही मृतक के समर्थक और परिजन अस्पताल पहुंचे और आला अधिकारियों से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। हमले के बाद बीच सड़क पर चिल्लाते रहे मृतक यासीन खान मृतक यासीन खान पर बदमाशों ने इतनी बेरहमी से हमला किया की वो चल भी नहीं पाए। बदमाशों ने हाथ पैर और सर पर वार किया। यासीन बीच सड़क पर बदमाशों से जान की भीख मांगते रहे लेकिन हमलावरों ने रहम नहीं की। वह बाद में उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़ गए।

  • अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    जालंधर : देहात पुलिस ने श्री खडूर साहिब के सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने हरप्रीत सिंह के पास से करीब 5 ग्राम आइस बरामद की है। हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी के लिए जालंधर देहात पुलिस के  एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा- हमने हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है।IMG 20240712 WA0674हम जल्द ही इस बारे में जानकारी आपसे साझा करेंगे। हमने हरप्रीत से आइस बरामद की है। फिलहाल उन्होंने जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा के बारे में कुछ नहीं बताया। अमृतपाल मूल रूप से अमृतसर के जल्लू खेड़ा गांव के रहने वाले हैं।

  • NEET पेपर लीक मामले में ‘किंगपिंग’ रॉकी आया गिरफ्त में , CBI को 10 दिन की मिली रिमांड

    NEET पेपर लीक मामले में ‘किंगपिंग’ रॉकी आया गिरफ्त में , CBI को 10 दिन की मिली रिमांड

    NEET पेपर लीक मामले में ‘किंगपिंग’ रॉकी आया गिरफ्त में , CBI को 10 दिन की मिली रिमांड

     

    NEET पेपर लीक मामले में CBI ने इस गिरोह के किंगपिंग रॉकी उर्फ राकेश रंजन को गिरफ्तार किया है. रॉकी को कोर्ट में पेश कर सीबीआई ने 10 दिन की रिमांड पर लिया है. वहीं, अभी सीबीआई इस मामले में 4 जगहों पर छापेमारी कर रही है. रॉकी को संजीव मुखिया का रिश्तेदार बताया जा रहा है.

    NEET पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीबीआई ने इस मामले में रॉकी उर्फ राकेश रंजन को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक रॉकी इस गिरोह का किंगपिंग है जिसे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है. रॉकी को कोर्ट में पेश कर सीबीआई ने 10 दिन की रिमांड पर लिया है. रॉकी को संजीव मुखिया का रिश्तेदार बताया जा रहा है. शक है कि पेपर लीक मामले में इसकी अहम भूमिका थी.

    दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बीते मंगलवार को दो और आरोपियों सन्नी एवं रंजीत को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों में एक परीक्षार्थी है जबकि दूसरा एक अन्य परीक्षार्थी का पिता था. गया से रंजीत और नालंदा से सन्नी को पकड़ा गया था. बुधवार को इन आरोपियों की 6 दिनों की रिमांड CBI को मिली थी. इन्हीं से पूछताछ में रॉकी का लोकेशन मिला था.

  • हथियारों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

    You are currently viewing हथियरों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

    Gang making fake arms licenses busted, 8 arms smugglers arrested; Weapons recovered, DGP congratulated the police team

    हथियारों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

     

    •  अमृतसरः महानगर में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी हथियारों के लाइसेंस लाइसेंस बनाने का रैकेट चला रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना थी कि कुछ लोग शहर में फर्जी हथियारों के लाइसेंस का इस्तेमाल करके हथियार रख रहे है। पुलिस ने छापामारी कर फर्जी हथियारों का लाइसेंस देने वाले और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 8 लोगों के गैंग को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 फर्जी हथियार लाइसेंस और आधार कार्ड, 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

    वहीं पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करने पर अमृतसर पुलिस को बधाई दी। इस मामले में आज अमृतसर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, वहीं पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

  • Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

    You are currently viewing Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

    Armed youths who came on bike opened fire at the shop, the incident was captured in CCTV

    Bike पर आए हथियारबंद युवकों ने दुकान पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

     

    • अमृतसर : महानगर में उसवक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह बाइक पर आए 2 हथियारबंद युवकों द्वारा एक दुकान पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं फायरिंग की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार जगजीत सिंह और यहां मौजूद पूर्व चेयरमैन डॉ. परमजीत सिंह संधू ने बताया कि थाना मेहता की आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 हथियारबंद युवकों द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक दुकान पर फायरिंग कर दी गई। जब उक्त युवकों द्वारा 3 फायर किए जाते हैं तो दुकान के बाहर लगा शीशा पूरी तरह से टूट कर चकनाचूर हो गया पर जानी नुकसान होने से बचाव रहा। इसकी तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई हैं।

    वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

  • 72 घंटे के अंदर पकड़ा गया शिवसेना नेता का बेटा, पीछे लगी थीं पुलिस की 14 टीमें

     72 घंटे के अंदर पकड़ा गया शिवसेना नेता का बेटा, पीछे लगी थीं पुलिस की 14 टीमें
     

    मुंबई- मुंबई के वर्ली में हिट-एंड-रन मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही मिहिर शाह फरार चल रहा था।

    मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार करने के लिए 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब 5.30 बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। आरोपी अपनी कार और बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर राजऋषि बिदावत को बांद्रा इलाके में कला नगर के पास छोड़कर फरार हो गया था।

    पुलिस का मानना ​​है कि आरोपी महिर शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना गुट के सदस्य और राजनेता राजेश शाह का बेटा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपनी मां और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छिपा हुआ था। सभी परिवार और करीबी रिश्तेदारों के मोबाइल फोन भी बंद थे। इससे पहले रविवार को गिरफ्तार किए गए पिता को 24 घंटे के भीतर 15,000 रुपये के भुगतान पर जमानत मिल गई थी। एक अन्य आरोपी राजऋषि बिदावत जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि यह वही ड्राइवर है जिससे मिहिर शाह ने कार अपने कंट्रोल में ली थी और चला रहा था। मिहिर शाह द्वारा एक बार में कथित तौर पर लगभग 20 हजार रुपये खर्च करने के कुछ घंटे बाद उसकी कार से ये हादसा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी मिहिर शाह के राजनेता पिता ने ड्राइवर को आदेश दिया है कि वह आरोप अपने सिर ले ले और कह दे कि दुर्घटना के समय कार वह (ड्राइवर) खुद चला रहा था।

    पुलिस के अनुसार, रविवार को मिहिर शाह जुहू के वाइस-ग्लोबल तापस बार में पार्टी के लिए घर से निकला था। उस समय वह अपने पिता के नाम पर रजिस्टर्ड मर्सिडीज चला रहा था। उसके साथ चार दोस्त भी थे। पांचों ने रात 11 बजे तक बार में पार्टी की और उनका कुल बिल 18,730 रुपये बना था। सोमवार को रात 1.15 बजे मिहिर शाह अपने दोस्तों को मर्सिडीज में बैठाकर घर वापस ले जा रहा था। सुबह 4 बजे उसने बिदावत से कहा कि वह उसे मरीन ड्राइव पर BMW में ‘जॉय राइड’ के लिए ले जाए। सुबह 5 बजे, मरीन ड्राइव पर इधर-उधर घूमने के बाद, कार घर लौट आई। पुलिस का मानना ​​है कि जब कार कलनगर पहुंची, तभी मिहिर शाह ने बिदावत के साथ सीट बदली। यानी ड्राइविंग सीट पर ड्राइवर की जगह मिहिर शाह बैठा था।

  • पंचायती फंडों में धोखाधडी करने के दोष में पंचायत सचिव और पूर्व सरपंच विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

    पंचायती फंडों में धोखाधडी करने के दोष में पंचायत सचिव और पूर्व सरपंच विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

     

    पंचायती फंडों में धोखाधडी करने के दोष में पंचायत सचिव और पूर्व सरपंच विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

    MBD NEWS(सुमेश शर्मा) चंडीगढ़ 8 जुलाई, 2024:पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भृष्टाचार विरुद्ध चल रहे अभियान दौरान विकास कामों के लिए राज्य सरकार से प्राप्त पंचायती फंडों का दुरुपयोग करने के आरोप में आज ज़िला शहीद भगत सिंह नगर के गाँव सोना के निवासी पंचायत सचिव मुखत्यार सिंह और गाँव ह्याला की पूर्व सरपंच हरभजन कौर को गिरफ़्तार किया है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी वक्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत ह्याला द्वारा आई ग्रांटों में धोखाधडी करने सम्बन्धित की पड़ताल के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों और दूसरे के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है।

    इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायत नंबर 13/ 2017/ एस.बी.एस. नगर की पड़ताल दौरान पाया गया कि गाँव में विकास कार्यों के लिए साल 2008 से साल 2013 तक ग्राम पंचायत ह्याला को कुल 16,45,000 रुपए की कुल 9 ग्रांट प्राप्त हुई थी। इस सम्बन्धित समकालीन सरपंच सुरजीत सिंह, कार्यकारी सरपंच/ मैंबर पंचायत बख्शीश राम ( जिस की 22.09.2021 को मृत्यु हो चुकी है), कार्यकारी सरपंच/ मैंबर पंचायत हरभजन कौर अन्य पंचायत सचिव मुखत्यार सिंह ने इन ग्रांट में से मज़दूरों को अदायगी के लिए जाली बिल्/ रसीदें और अधूरे मस्टर जमा करवा कर उक्त ग्रांटों में बेनियमियां की थी।

    उन्होंने बताया कि पड़ताल के आधार पर उक्त मुलजिमों और अन्य ख़िलाफ़ विजीलैंस ब्यूरो, थाना जालंधर रेंज में तारीख़ 08.07.2024 को आई.पी.सी. की धाराओं 420, 406, 409, 465, 467, 468, 471, 120- बीज और 13( 1) ( ए) और 13( 2 )के भ्रष्टाचार विरोधी कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। उक्त दोनों मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे वाली जांच जारी है।