अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालंधर : देहात पुलिस ने श्री खडूर साहिब के सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने हरप्रीत सिंह के पास से करीब 5 ग्राम आइस बरामद की है। हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी के लिए जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा- हमने हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है।
हम जल्द ही इस बारे में जानकारी आपसे साझा करेंगे। हमने हरप्रीत से आइस बरामद की है। फिलहाल उन्होंने जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा के बारे में कुछ नहीं बताया। अमृतपाल मूल रूप से अमृतसर के जल्लू खेड़ा गांव के रहने वाले हैं।








Leave a Reply