Author: Sumesh Sharma

  • जालंधर में पैसों के लेन-देन के चलते दो व्यक्तियों द्वारा हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

    You are currently viewing जालंधर में पैसों के लेन-देन के चलते दो व्यक्तियों द्वारा हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

    Uproar by two persons due to money transaction in Jalandhar, fiercely kicked and punched

    जालंधर में पैसों के लेन-देन के चलते दो व्यक्तियों द्वारा हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते छोटी बरादरी स्थित क्रिकेटर हरभजन सिंह की कोठी के पास 2 व्यक्तियों के द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले और एक दूसरे को जमीन पर पटक कर पीटा। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पहले पुड़ा मार्केट में बहसबाजी हुई। इसके बाद मामला धीरे-धीरे गर्मा गया। एक दूसरे को गालियां देने लगे और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। वहीं, इस पूरी घटना की पास में ही खड़े एक व्यक्ति ने उसकी लड़ाई की वीडियो बना ली। हालांकि वीडियो बनाने वाला शख्स दोनों को झगड़ा न करने की हिदायत भी दे रहा है और साथ में दोनों की इस हरकत को रिकॉर्ड भी कर रहा था।

  • दिल्ली में हुई फिर दरिंदगी, 4 युवकों ने रातभर महिला से किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing दिल्ली में हुई फिर दरिंदगी, 4 युवकों ने रातभर महिला से किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

    Rape again in Delhi, 4 youths gang-raped a woman overnight, police engaged in investigation

    दिल्ली में हुई फिर दरिंदगी, 4 युवकों ने रातभर महिला से किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    नई दिल्लीः दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दिल्ली में आई एक विदेशी महिला के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला म्यांमार की रहने वाली है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने साउथ ईस्ट दिल्ली जिला अंतर्गत कालिंदी कुंज थाना इलाके में एक विदेशी मूल की महिला का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज किया है। दरअसल ये मामला 23 फरवरी का है। म्यांमार मूल की एक महिला ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और एक ऑटो चालक सहित उसके चार अन्य साथियों पर अपहरण करके दुष्कर्म करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना रविवार की है, जब एक ऑटो चालक ने उस म्यांमार मूल की महिला को बहला -फुसलाकर अपने ऑटो में बैठाया और उसके बाद एक कपड़े को उसके नाक के सामने रख दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई. होश आने के बाद पीड़िता ने अपने आप को एक कमरे में पाया, जहां वो ऑटो ड्राइवर सहित उसके चार अन्य साथी मौजूद थे. फिर उन चारों ने पूरी रात उसके साथ बारी -बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

  • अमृतसर में सास शक्ल-सूरत के लिए बहू को मारती थी ताना, बहु ने चाकू से गोदकर करदी हत्या… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing अमृतसर में सास शक्ल-सूरत के लिए बहू को मारती थी ताना, बहु ने चाकू से गोदकर करदी हत्या… पढ़ें पूरी खबर

    In Amritsar, mother-in-law used to taunt her daughter-in-law for her appearance, daughter-in-law stabbed her to death… Read full news

    अमृतसर में सास शक्ल-सूरत के लिए बहू को मारती थी ताना, बहु ने चाकू से गोदकर करदी हत्या… पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसरः महानगर में बीते दिनों हुई एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की है। पकड़ी गई महिला कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला की बहु थी। जांच में सामने आया है कि उक्त महिला ने अपने सास के तानों से तंग आकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को पुलिस को घटना का पता चला था। अधेड़ उम्र की महिला अमरजीत कौर का कत्ल कर दिया गया था। पुलिस को शुरुआती जांच में बताया गया कि अमरजीत कौर की मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन मृतका के शरीर के घाव कुछ और ही बयां कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया। आरोपी व मृतक की बहू नरिंदरजीत कौर ने बताया कि अमरजीत कौर घर पर अकेली थी। इसलिए उसने पहले मूसल पकड़ा और सिर पर जोर से मार दिया। अभी उसकी सांसें चल रही थी। उसने चाकू से कई वार भी किए, लेकिन अंत में उसने प्रेस की तार पकड़ी और उससे करंट देकर मार डाला।

    घटना की जानकारी देती आरोपी नरिंदरजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी सास उसे हमेशा ताने मारती थी। उसकी शक्ल-सूरत को लेकर हमेशा बोलती रहती थी। जिसके चलते उसके दिल में काफी अधिक घृणा पैदा हो चुकी थी। वहीं दूसरी तरफ पुश्तैनी 6 किल्ले जगह को सास और दो बेटों में बांटा गया था। नरिंदरजीत कौर का डर था कि सास अपने हिस्से के दो किल्ले भी उसके देवर को देना चाहती है। जिसके बाद नरिंदरजीत कौर में गुस्सा भर गया था। जिसके बाद 25 फरवरी को उसने सास को मारने का फैसला कर लिया।

  • पूर्व विधायक जलालपुर विजिलेंस के रडार पर, लुक आउट नोटिस हुआ जारी

    You are currently viewing पूर्व विधायक जलालपुर विजिलेंस के रडार पर, लुक आउट नोटिस हुआ जारी

    Former MLA Jalalpur on Vigilance’s radar, look out notice issued

    पूर्व विधायक जलालपुर विजिलेंस के रडार पर, लुक आउट नोटिस हुआ जारी

     

    पटियालाः पटियाला विधानसभा क्षेत्र के घन्नौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर विजिलेंस की रडार पर है। बता दें कि पूर्व विधायक जलालपुरा के खिलाफ शंभू ब्लाक के तहत आते 5 गांवों की जमीन घोटाले के आरोप लगे हैं। आरोप लगने के बाद जलालपुर विदेश भागने की फिराक में है वह अंडरग्राऊंड हो गए हैं जिसके चलते विजिलेंस ने जलालपुर को लेकर लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले साल 26 मई को जमीन घोटाले को लेकर पटियाला के रेंज ऑफिस में मामला दर्ज किया था। इस मामले में विजिलेंस ने 34 लोगों जिनमें सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं को नामजद किया था। विजिलेंस ने इन सभी के साथ-साथ 10 फर्मों पर भी केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शंभू ब्लाक के तहत आते पांच गांवों में 1104 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी। इस जमीन के लिए 205 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। इसके अलावा जिन लोगों ने पंचायतों से यह जमीन ली थी उन्हें 97.8 करोड़ रूपए का भुगतान किया था।

    गौरतलब है कि जमीन को एक्वायर करने के बाद जो 205 करोड़ रुपए पंचायतों को मिले थे उससे वहां पर विकास कार्य करवाए गए। इन विकास कार्यों में ही करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ। इस घोटाले में ठेके पर विकास कार्य करने वाली  एक कंपनी ने ही विजिलेंस ब्यूरो के पास अपना बयान दर्ज करवाया था कि उन्होंने कमाए हुए पैसों में से शेयर पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को दिया था। इससे पहले भी पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा कांग्रेस के कई पूर्व मंत्रियों के घर और उनकी अन्य जगहों पर सर्च करने सहित इमारतों की पैमाइश की जा चुकी है।

  • कनाडा सरकार की टिकटाक पर बड़ी कार्रवाई, लगाया बैन, इसलिए उठाया ये बड़ा कदम… प़ढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing कनाडा सरकार की टिकटाक पर बड़ी कार्रवाई, लगाया बैन, इसलिए उठाया ये बड़ा कदम… प़ढ़ें पूरी खबर

    Canadian government took big action on Tiktok, banned it, so took this big step… Read full news

    कनाडा सरकार की टिकटाक पर बड़ी कार्रवाई, लगाया बैन, इसलिए उठाया ये बड़ा कदम… प़ढ़ें पूरी खबर

     

    ओटावाः कनाडा में रह रहे टिकटाक यूजर्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत अब कनाडा सरकार ने भी देश में टिकटाक को पूरी तरह से बैन कर दिया है। बताया जा रहा है कि कनाडा सरकार ने इस चाइनीज एप पर सुरक्षा की दृश्टि से यह कदम उठाया है। सरकार द्वारा सोमवार को की गई एक घोषणा के तहत सरकार द्वारा जारी सभी डिवाइसों पर इसको पूरी तरह से बैन कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार ये जानकारी रॉयटर्स के हवाले से आई खबर में कनाडा ने कहा है कि ये बैन गोपनीयता और सुरक्षा के लिए अस्वीकार्य है और जोखिम से भरा है। कनाडा सरकार की ओर से जारी बयान की मुताबिक, टिकटॉक पर लगाया गया ये बैन 28 फरवरी से प्रभावी होगा। इसके प्रभावी होने से सरकार की ओर से जारी मोबाइल डिवाइसों से टिकटॉक को हटा दिया जाएगा। कनाडा सरकार ने साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है।

    टिकटॉक को लेकर कई देशों में खींचतान जैसी खबरें आईं हैं। हालही में अमेरिका में भी टिकटॉक के खिलाफ कनाडा जैसी ही कार्रवाई सामने आई थी। यूरोपीय आयोग की तरफ से अपने डिवाइसों से टिकटॉक को बैन कर दिया गया था। दरअसल अमेरिका इस बात को लेकर परेशान था कि चीन की सरकार टिकटॉक यूजर्स की निजी जानकारी सौंपने के लिए टिकटॉक को मजबूर कर सकती हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को करवाया गया अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी का चल रहा इलाज

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को करवाया गया अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी का चल रहा इलाज

    चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को गुर्दे की बीमारी के कारण चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई में अयनंबक्कम के अस्पताल के सूत्रों ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

    प्रह्लाद मोदी, जो ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष भी हैं, अपने परिवार के साथ आध्यात्मिक दौरे पर हैं और उन्होंने मदुरै मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम मंदिर और कन्याकुमारी देवी मंदिर का दौरा किया था। उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

  • एनकाउंटर में एक जवान शहीद, कल रात से जारी है मुठभेड़

     एनकाउंटर में एक जवान शहीद, कल रात से जारी है मुठभेड़

    श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है और फिलहाल पदगामपुरा इलाके में मुठभेड़ जारी है।

    पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद आतंकियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलवामा में कल रात से ही एनकाउंटर जारी है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपुरा के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

    अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि घटनास्थाल पर तीन से चार आतंकवादी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि उनके पास भारी संख्या में हथियार हैं, जिसकी वजह से वह अब तक सुरक्षाबलों की पकड़ से बाहर हैं।

  • पंजाब में बिगड़ा अमन- कानून, तरनतारन में विधायक के करीबी की गोलियां मारकर हत्या

    You are currently viewing पंजाब में बिगड़ा अमन- कानून, तरनतारन में विधायक के करीबी की गोलियां मारकर हत्या

    Law and order deteriorated in Punjab, MLA’s close friend shot dead in Tarn Taran

    पंजाब में बिगड़ा अमन- कानून, तरनतारन में विधायक के करीबी की गोलियां मारकर हत्या

     

    तरनतारनः पंजाब में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी, लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को तरनतारन में उस वक्त सामने आया जब कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक की पहचान मेजर सिंह धारीवाल के रूप में हुई है। विधायक का करीबी बताया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे अपने मैरिज पैलेस एसजीआई गांव संगवां में मौजूद था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मार दी। जब मेजर सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना सिटी पट्टी पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि वह पट्टी की मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और एमएलए हरमिंदर सिंह गिल के करीबी सहयोगी हैं।

    सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

  • जालंधर में फिर चला निगम का पीला पंजा, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, इमरात गिराई

    You are currently viewing जालंधर में फिर चला निगम का पीला पंजा, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, इमरात गिराई

    Corporation’s yellow paw again in Jalandhar, removed possession from government land, demolished building

    जालंधर में फिर चला निगम का पीला पंजा, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, इमरात गिराई

     

    जालंधरः शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ जालंधर नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत अब नगर ने सरकारी जमीन पर बनाई गई बिल्डिंग पर पीले पंजे का कहर बरसाया है। जिसके बाद निगम ने इमारत को तोड़ते हुए उसे कब्जा मुक्त करवा दिया है। बता दें कि इस इमारत का मालिक एक विधायक का करीबी बताया जा रहा है तथा उसने पिछले काफी समय से इस सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था।

    इस संबंधी जानकारी देते प्रताप बाग में अतिक्रमण को गिराने के लिए गई बिल्डिंग ब्रांच की टीम का नेतृत्व कर रहे एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कहा कि बिल्डिंग ब्रांच ने कमिश्नर अभिजीत कपलिश के आदेश पर प्रताप बाग में सरकारी जमीन पर बनाए गए भवन पर मनीष गिल ने कब्जा कर रखा था। कब्जे वाली जमीन पर बिल्डिंग भी बना ली थी। नगर निगम के कमिश्नर ने इस अवैध निर्माण और अवैध कब्जे को लेकर मनीष गिल को नोटिस भी जारी किया था कि वह अपना कब्जा हटा ले।

    एटीपी ने कहा कि नोटिस भेजने के बावजूद मनीष गिल ने निगम की हिदायतों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें यहां कर पूछा गया था कि वह यदि जमीन उनकी है तो वह अपने दस्तावेज निगम के अधिकारियों को दिखाएं। लेकिन न तो उन्होंने कोई दस्तावेज दिखाए और न ही नोटिस पर कोई संज्ञान लेते हुए कब्जा हटाया। आज निगम कमिश्नर के आदेश पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है।

  • जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियार लेकर आए बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोडे़ शीशे

    You are currently viewing जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियार लेकर आए बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोडे़ शीशे

    Orgy of hooliganism in Jalandhar, miscreants carrying sharp weapons broke the glasses of vehicles parked outside the houses

    जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियार लेकर आए बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोडे़ शीशे

     

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते हरनामदासपुरा में रविवार देर रात उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए बदमाशों ने मोहल्ले में आकर खूब हंगामा किया। तेजधार हथियार लेकर आए बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। बताया जा रहा है कि विवाद गोपालनगर में रहने वाले किसी ऑटो चालक का साइड देने को लेकर हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि जिन युवकों ने वारदात को अंजाम देते हुए गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं, वह सभी युवक नशे के आदी हैं, जो अक्सर मोहल्ले में एक गोदाम के पास आकर नशा करते हैं। मोहल्ला निवासी उन्हें कई बार जब रोकने जाते हैं तो वह विवाद करते हैं।