Author: Sumesh Sharma

  • जालंधर में 4 किलो चूरा पोस्त सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर में 4 किलो चूरा पोस्त सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार

    A drug smuggler arrested with 4 kg poppy husk in Jalandhar

    जालंधर में 4 किलो चूरा पोस्त सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार

     

    जालंधरः महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना मकसूदा की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से 4 किलो चूरा पोस्त बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव संघवाल के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ मकसूदा मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम नूरपुर के समीप संघवाल की तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल पर चूरा पोस्त लेकर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नूरपुर के समीप नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर उसे रोककर उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 4 किलो चुरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब अमृतसर से कनाडा के लिए मिलेगी सीधी उड़ान… जाने किस तारीख को उड़ेगी पहली फ्लाइट

    You are currently viewing पंजाबियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब अमृतसर से कनाडा के लिए मिलेगी सीधी उड़ान… जाने कितनी तारीख को उड़ेगी पहली फ्लाइट

    Big news for Punjabis, now direct flight will be available from Amritsar to Canada… Don’t know on what date the first flight will fly

    पंजाबियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब अमृतसर से कनाडा के लिए मिलेगी सीधी उड़ान… जाने किस तारीख को उड़ेगी पहली फ्लाइट

     

     

    अमृतसर: पंजाब से कनाडा जाने वाले पंजाबियों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत अब कनाडा जाने वाले पंजाबियों को फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि 6 अप्रैल को अमृतसर से कनाडा की फ्लाईट शुरू हो रही है। इससे कनाडा में बसे 10 लाख पंजाबियों को फायदा होगा। बता दें कि यह फ्लाइट इटालियन नियोस एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार नियोस एयरलाइंस की यह फ्लाइट मिलान हवाई अड्डे पर रुककर टोरंटो के पियरसन हवाई अड्डे पर जाएगी। यह फ्लाइट हर वीरवार को अमृतसर से 3.15 बजे रवाना होगी। उड़ान भरने के बाद फ्लाइट मिलान में 4 घंटे रुकेगी उसके बाद कनाडा के टोरंटो के पियरसन एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। फ्लाइट श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट से 21 घंटे 15 मिनट की दूरी तय करके कनाडा पहुंचेगी।

    बता दें कि कनाडा में लाखों की संख्या सिख बसे हुए हैं और उनकी मांग थी कि अमृतसर से उड़ान शुरू की जाए। पहले लोगों को कनाडा जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट लेनी पड़ती थी अब अमृतसर से फ्लाइट शुरू होने से लोगों को राहत की सांस मिलेगी। एयरलाइन द्वारा टोरंटो से अमृतसर आने के लिए टिकट रेट 46500 रुपए है, जबिक अमृतसर से टोरंटो के लिए टिकट रेट फिलहाल ऑनलाइन है।

  • ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में लिखे नारे: ब्रिस्बेन के लक्ष्मी नारायण मंदिर की घटना

    ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में लिखे नारे: ब्रिस्बेन के लक्ष्मी नारायण मंदिर की घटना

     

    ऑस्ट्रेलिया में लगातार मंदिरों पर हमले के मामले सामने आ रहे हैं। अब ब्रिसबेन में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में हमला हुआ है। ऑस्ट्रेलिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला खालिस्तान समर्थकों ने किया है। यहां अज्ञात लोगों ने दीवारों पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बातें लिख दीं। इसके पहले 21 फरवरी की रात ब्रिस्बेन में इंडियन कॉन्स्यूलेट पर हमला हुआ था।

    पिछले 2 महीनों में मंदिर पर हुए हमले की ये चौथी घटना है। सबसे पहले 12 जनवरी को मेलबर्न में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भी भारत विरोधी नारे लिखे मिले थे। इसके बाद 18 जनवरी को मेलबर्न के श्री शिव विष्णु मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। 23 जनवरी को मलबर्न के अल्बर्ट पार्क में बने इस्कॉन मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे मिले थे।

    फोटो ऑस्ट्रेलिया टुडे वेबसाइट से लिया गया है। इसमें मंदिर की बाउंड्री वॉल पर नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं।
    फोटो ऑस्ट्रेलिया टुडे वेबसाइट से लिया गया है। इसमें मंदिर की बाउंड्री वॉल पर नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं।

    खालिस्तानी झंडा कॉन्स्यूलेट में फेंका था
    रिपोर्ट के मुताबिक, 21 फरवरी की रात कुछ खालिस्तान समर्थकों ने कॉन्स्यूलेट पर हमला किया और यहां खालिस्तान का फ्लैग फेंक दिया। 22 फरवरी की सुबह जब काउंसिल अर्चना सिंह यहां पहुंची तो उन्होंने झंडा देखा। अर्चना ने फौरन क्वीसलैंड पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस पहुंची और उसने फ्लैग अपने कब्जे में ले लिया।

    ब्रिस्बेन में भारतीय कॉन्स्यूलेट स्वान रोड पर है। ये इलाका ब्रिस्बेन का सबअर्बन यानी उपनगरीय क्षेत्र है।
    ब्रिस्बेन में भारतीय कॉन्स्यूलेट स्वान रोड पर है। ये इलाका ब्रिस्बेन का सबअर्बन यानी उपनगरीय क्षेत्र है।

    हिंदूओं को सतर्क रहने की जरूरत ऑस्ट्रेलिया एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेद के अध्यक्ष डॉ. नवीन शुक्ला ने कहा- मेलबर्न में हुई घटनाएं दिखाती हैं कि हिंदू समुदाय को थोड़ा सतर्क होना पड़ेगा। मेलबर्न में जो हो रहा है, उसके कारण कनाडा और अमेरिका जैसे हालात यहां भी हो सकते हैं। इसलिए सरकार को भी सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

    समुदाय में सक्रिय भारतीय मूल के बलजिंदर सिंह कहते हैं- ऐसी घटनाओं का भारत से यहां आकर बसने और पढ़ने वालों पर असर होगा। इस तरह की गतिविधियां करने वाले लोग असल में यहां रहने वाले और भविष्य में आने वाले भारतीयों के लिए ही समस्याएं पैदा करते हैं।

    दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में हिंदू तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। 2021 की जनगणना के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 6.84 लाख हिंदू रहते हैं। यह वहां की आबादी का 2.7% है। वहीं सिखों की संख्या करीब 2.09 लाख है, जो कुल आबादी के 0.8% हैं।

    बड़ी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 34% हिंदू 14 साल और 66% हिंदू 34 साल की उम्र वाले हैं। यही नहीं, जुलाई 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में 96 हजार भारतीय छात्र पढ़ रहे थे। यह चीन के बाद विदेशी छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी तादाद है।

  • आज खाटू श्याम लक्खी मेले का होगा समापन, क्या आप जानते हैं  हारे का सहारा माने जाने वाले बाबा श्याम की कहानी…

     आज खाटू श्याम लक्खी मेले का होगा समापन, क्या आप जानते हैं  हारे का सहारा माने जाने वाले बाबा श्याम की कहानी…

     

    Khatu Shyam Mela 2023: आज यानी 4 मार्च को राजस्थान के शीकर जिले में बाबा खाटू श्याम के लक्खी मेले का समापन होने जा रहा है। भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा श्याम के शरंण में पहुंच रहे हैं। बता दें मेले की शुरुआत 22 फरवरी को खाटू श्याम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। मान्यता है कि इस दौरान बाबा श्याम नगर भ्रमण पर निकलते हैं। बाबा श्याम का संबंध महाभारत काल से जुड़ा है।

    Khatu shyam Mela 2023

    Khatu shyam Mela 2023: कौन हैं बाबा खाटू श्याम, पढ़िए महाभारत काल से जुड़ी कहानी

     

    मुख्य बातें
    आज यानी 4 मार्च को होगा लक्खी मेले का समापन। बाबा खाटू श्याम को माना जाता साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का अवतार। पौराणिक ग्रंथों में है खाटू श्याम का वर्णन।
    Khatu Shyam Mela 2023: उड़ती गुलाल नाचते गाते श्याम भक्त खाटू श्याम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि लक्खी मेले के दौरान बाबा श्याम के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। तथा जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का अंत (Falgun Mela 2023 Khatu Shyam) होता है। प्रत्येक वर्ष होली के दौरान राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम के लक्खी मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल 22 फरवरी को खाटू श्याम जी के कपाट खुलने के साथ मेले की शुरुआत हुई थी। वहीं आज यानी 4 मार्च को इसका समापन होने जा रहा है। बता दें खाटू श्याम को भगवान श्री कृष्ण का कलयुगी अवतार माना जाना (Falgun Mela 2023) जाता है। नीले रंग के अश्व पर सवार बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है। मान्यता है कि, बाबा का आशीर्वाद होने पर भक्त कभी अपने किसी कार्य में असफल नहीं होते तथा उस पर आने वाली सभी विपदाओं का नाश होता है।
    पौराणिक ग्रंथों में बाबा खाटू श्याम का उल्लेख मिलता है। खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से जुड़ा (Khatu Shyam Ji Mela) है। कहा जाता है कि बाबा खाटू श्याम पांडुपुत्र भीम के पौत्र थे। उनकी अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कलयुग में अपने अवतार में पूजन का आशीर्वाद दिया था।

    यही कारण है कि बाबा को भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप माना (Lakhi Mela 2023 Date) जाता है। बाबा के भक्तों का मानना है कि बाबा के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बाबा आस लगाने वालों की झोली खाली नहीं रखते। बाबा खाटू श्याम को लखदातार, हारे का सहारा और शीश का दानी आदि नामों से जाना जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं महाभारत काल से जुड़े बाबा श्याम की कहानी।

    महाभारत काल से जुड़ी है बाबा श्याम की कहानी

    बाबा खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से जुड़ा है। पौराणिक ग्रंथों में बाबा श्याम को लेकर एक कथा वर्णित है। पांडव जब अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भटक रहे थे, तब भीम की मुलाकात हिडिम्बा से हुई थी। यह भीम को अपने पति के रूप में प्राप्त करना चाहती थी। माता कुंती की आज्ञा से भीम और हिडिंबा का विवाह हुआ, जिससे घटोत्कच का जन्म हुआ। घटोत्कच को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जिसका नाम था बर्बरीक। बर्बरी अपने पिता से भी ज्यादा मायाबी और बलशाली था। बर्बरीक देवी भगवती का उपासक था। देवी के वरदान से उसे तीन दिव्य बाण प्राप्त हुए थे, जो अपने लक्ष्य को भेदकर वापस लौट आते थे। यही कारण था कि वह अत्यंत बलशाली था। साथ ही बर्बरीक को अमरता का वरदान भी प्राप्त था।
    महाभारत युद्ध के दौरान बर्बरीक नीले अश्व पर सवार कुरुक्षेत्र आ रहे थे।भगवान श्रीकृष्ण को आभास हो गया कि, यदि बर्बरीक युद्ध में शामिल हुआ तो परिणाम पाण्डवों के विरुद्ध हो सकता है। यही कारण है कि, भगवान श्रीकृष्ण एक ब्राह्मण का रूप धारण कर बर्बरी के पास आ गए और उन्होंने बर्बरीक से पूछा कि, तुम कौन हो और कुरुक्षेत्र क्यों जा रहे हो। बर्बरीक ने बड़े सहजता से जवाब देते हुए कहा कि, वह एक दानी योद्धा हैं, जो अपने एक बांण से महाभारत के युद्ध का निर्णय कर सकता है। इसे सुन भगवान श्रीकृष्ण चिंतित हो गए, उन्हें बर्बरीक की शक्ति का अहसास हो गया।

    भगवान श्रीकृष्ण को किया था शीश दान

    भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को युद्ध में शामिल होने से रोकने के लिए, दान में उनका सिर मांग लिया। बर्बरीक को आभास हो गया कि, वह ब्राह्मण नहीं बल्कि श्रीहरि भगवान विष्णु का स्वरूप हैं और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान दे दिया। बर्बरीक की सहजता को देख श्रीकृष्ण ने अपना साक्षात दर्शन दिया और उन्हें कलयुग में बाबा खाटू श्याम के रूप में पूजे जाने का आशीर्वाद दिया।
    सौजन्य : times now नवभारत
  • शादी समारोह के दौरान डी जे को हुई कहासुनी में मैरिज पैलेस बना जंग का मैदान, जमकर चली कुर्सियां व बोतलें 

    शादी समारोह के दौरान डी जे को हुई कहासुनी में मैरिज पैलेस बना जंग का मैदान, जमकर चली कुर्सियां व बोतलें

    लुधियाना, – टिब्बा रोड स्थित मेजर मैरिज पैलेस में देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। पुरानी रंजिश के चलते बारात में आए कुछ लड़कों ने लड़की वालों की तरफ से आए युवकों को बुरी तरह से पीटा। इस पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खूब कुर्सियां, बोतलें और बर्तन चलने शुरू हो गए। यही बस नहीं बदमाशों ने पैलेस के बाहर खड़े वाहनों की भी तोडफ़ोड़ की। शादी समारोह में आए लोगों में भगदड़ मच गई। पैलेस मालिक मेजर सिंह ने पीसीआर कर्मचारियों को सूचित किया।

    बताया जा रहा है कि पुलिस के आने से पहले ही बदमाश काफी गुंडागर्दी कर चुके थे। इस बीच जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों की संख्या ज्यादा थी, जिस कारण पुलिस उन्हें काबू कर नहीं पाई और वह ललकारे मारते हुए फरार हो गए। पैलेस मालिक मेजर सिंह मुताबिक इस मारपीट में उनके पैलेस का करीब 35 हजार का नुकसान हो गया।

    बिहारी कॉलोनी के महेश ने बताया कि वह लड़की वालों की तरफ से आया था। विशाल नाम का युवक बारात के साथ में था। उस युवक के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। रात के समय टाइम ज्यादा हो गया था, जिस कारण डीजे बंद करने के लिए उन्हें कहा गया था। इतने में विशाल और उसके दोस्त गालियां देने लगे। उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने थप्पड़ मारे।

  • सुप्रीम कोर्ट के बाद अब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब निचली अदालत का खटखटाया दरवाजा

    सुप्रीम कोर्ट के बाद अब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब निचली अदालत का खटखटाया दरवाजा

    नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की हैं। बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया की याचिका पर शनिवार को सुनवाई हो सकती है। इससे पहले शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देने से मना कर दिया था। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि जमानत के लिए सीधे-सीधे सर्वोच्च अदालत में पहुंच जाना एक गलत परंपरा है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें निचली अदालत का रुख करने को कहा था।

    दिल्ली के कथित शराब घोटाले में तब के आबकारी मंत्री रहे मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है। 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन राउज ऐवेन्यू कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था। सिसोदिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी को अवैध बताया था और सर्वोच्च अदालत से हस्तक्षेप की मांग की थी। कोर्ट ने निचली अदालतों के विकल्प को अपनाने की सलाह देते हुए याचिका को खारिज कर दिया था।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    Firing again in Amritsar, one youth injured, police engaged in investigation

    अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसरः अमृतसर के अन्तर्गत आते ऋषि विहार में उस वक्त दहशत का माहैल बन गया, जब वीरवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चला दी, जो पास से गुजर रहे एक युवक की टांग पर लग गई। वहीं, इसी झगड़े में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भी ईंट लगने से जख्मी हो गया है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते ऋषि विहार में रहने वाले रत्न लाल ने बताया कि उनका तीन-चार महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा किसी और के साथ नहीं, उसी के दोहते और पोते के बीच चल रहा है। देर रात उनके घर पर फोन आया और उनका पोता अपने एक-दो साथियों को लेकर काली माता मंदिर के पास पहुंच गया। दूसरे तरफ के युवक अपने साथ 20-22 लड़कों को लाए थे। पहले आरोपियों ने दातरें और फिर ईंटें मारी। अंत में आरोपियों ने फायर किए, जिसमें से एक गोली 20 साल के बलदेव सिंह के जा लगी।

    इस संबंधी जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है, जिस पर अभी कार्रवाई चल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • लुधियानाः कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing लुधियानाः कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    Ludhiana: Fierce fire in clothes showroom, goods worth lakhs of rupees burnt to ashes

    लुधियानाः कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

     

    लुधियानाः लुधियाना के अधीन आते बाबा थान सिंह चौक के पास नवां मोहल्ला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग शोरुम की दूसरी मंजिल पर लगी थी। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आग लगने की सूचना स्टोर के कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग और शोरूम के मालिक को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

    घटना संबंधी जानकारी देते शोरूम के मालिक ने पुलिस को बताया कि आग लगने से उनके शोरूम में पड़ा लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि बाबा थान सिंह चौक के पास उनका ऑक्टेव कंपनी का रेडीमेड गारमेंट शोरूम है। वीरवार रात को वह शोरूम को बंद करके घर चले गए थे कि देर रात अचानक शोरूम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोरूम के अंदर से धुआं निकलता देख शोर मचाया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। वहीं आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी मौके पर पहुंचे दमकल विभाग केो कर्मचारियों ने आसपास की छतों पर जाकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    घटनास्थल पर संबंधित थाना पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों की भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है।

  • जालंधर में अवैध निर्माणों में पर फिर चला पीला पंजा, निगम ने 50 अवैध दुकानों पर चलाई मशीन.. पढ़ें कहां हुई कार्रवाई

    You are currently viewing जालंधर में अवैध निर्माणों में पर फिर चला पीला पंजा, निगम ने 50 अवैध दुकानों पर चलाई मशीन.. पढ़ें कहां हुई कार्रवाई

    Yellow paw again in illegal constructions in Jalandhar, Corporation started machine at 50 illegal shops .. Read where the action was taken

    जालंधर में अवैध निर्माणों में पर फिर चला पीला पंजा, निगम ने 50 अवैध दुकानों पर चलाई मशीन.. पढ़ें कहां हुई कार्रवाई

     

    जालंधरः महानगर में नगर निगम द्वारा शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत शुक्रवार को एक बार फिर से निगम का पीला पंजा अवैध दुकानों पर चला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि निगम बिल्डिंग ब्रांच ने यह कार्रवाई संसारपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मशीनों की मदद से यहां सरदार अमर सिंह गेट पास 50 दुकानें गिरा दी हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव संसारपुर में 50 दुकानों का एक पूरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। डिमोलिशन की कार्रवाई से पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिकों को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। संसारपुर में जहां आज नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई की है वहां पर पुरानी दीवार की आड़ में अवैध तरीके से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था। इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश के पास पहुंची। उन्होंने शिकायत मिलने के बाद बिल्डिंग ब्रांच को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिकान को नोटिस जारी करने को कहा था।

    इस संबंधी जानकारी देते डिमोलिशन करने पहुंचे एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेश पर अवैध निर्माण गिराया गया है। बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध तरीके से बनाए जा रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को लेकर नोटिस जारी किया था और निर्माण के संबंध में दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था, लेकिन मालिकान ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही कोई दस्तावेज दिखाए। बता दें कि दो दिन पहले शहर के प्रताप बाग में पूर्व मंत्री का संरक्षण प्राप्त एक व्यक्ति की अवैध निर्माण गिराया था।

  • ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की जान को खतरा, मीडिया के सामने आकर किया ये दावा

    You are currently viewing ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की जान को खतरा, मीडिया के सामने आकर किया ये दावा

    Chief of ‘Waris Punjab De’ Amritpal Singh’s life is in danger, came in front of the media and claimed this

    ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की जान को खतरा, मीडिया के सामने आकर किया ये दावा

     

    अमृतसरः अजनाला पुलिस थाने पर कब्जे के बाद चर्चा में आए‘वारिस पंजाब दे’के प्रमुख अमृतपाल सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरे बताया है। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ खतरा एजेंसियों से ही है। दरअसल, गत दिवस खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया था कि अमृतपाल पर जानलेवा हमला हो सकता है। इस पर अमृतपाल सिंह ने दावा किया कि जो एजेंसियां कह रही है उनी से ही मेरी जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मौत को कोई नहीं रोक सकता।

    मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह ने कहा कि जब तक भगवान ने सांस लिखे हैं, उन्हें कोई खतरा नहीं हे। इसकी फिक्र गुरुओं को अधिक है। जो एजेंसियां जान का खतरा होने का बोल रही हैं, उन्हीं का सबसे अधिक खतरा है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि उनका पक्ष वही रहेगा, जो कहते आए हैं। उनके पास ऐतिहासिक हवाले हैं। संत करतार सिंह से लेकर वर्ल्ड वार 2 तक जो भी हुआ, उनका हवाला उनके पास है। इसलिए हम अपना पक्ष रखेंगे और वह अपना।

    बता दें कि पंजाब की शान्ति भंग करने के लिए बड़ी साजिश की आशंका है। सूत्रों से भी जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस को जानकारी दे दी गई है। वहीं अमृतपाल आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले अजनाला में हुई घटना के बाद भी उनको लेकर माहौल गरमाया हुआ है।