Author: Sumesh Sharma

  • मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में ,जल्द ही बढ़ सकता है डीए

     मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में ,जल्द ही बढ़ सकता है डीए

     

    Modi government preparing to give big relief to government employees, DA may increase

    नई दिल्ली-देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को मोदी कैबिनेट बड़ी राहत दे सकती है। राहत महंगाई भत्ते को लेकर है जिसको लेकर बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। बैठक आज शाम करीब 6 बजे है। संसद में चल रहे बजट सत्र के दूसरे चरण में मचे बवाल के बीच होने जा रही ये कैबिनेट बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि डीए (DA) 3 या 4 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि वर्तमान में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance DA) बेसिक सैलरी का 38 प्रतिशत है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए इस कैबिनेट बैठक में राज्य की विकास योजनाओं को लेकर भी कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

    अमूमन महंगाई भत्ता की घोषणा होली और दिवाली (Dearness Allowance on HOLI and DIWALI) से पहले होती रही है। इस घोषणा के साथ सरकारी कर्मचारियों की जेबों में सरकार अतिरिक्त पैसा देती है। कहा जाता है कि महंगाई भत्ता के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की घर ले जाने वाला वेतन भी बढ़ जाती है, लेकिन इस बार होली पर होने वाली घोषणा अभी तक नहीं हुई थी।

  • कोटकपूरा गोलीकांडः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मिली अग्रिम जमानत; सुखबीर बादल को कोर्ट ने दिया झटका

    You are currently viewing कोटकपूरा गोलीकांडः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मिली अग्रिम जमानत; सुखबीर बादल को कोर्ट ने दिया झटका

    Kotkapura firing: Former Chief Minister Parkash Singh Badal got anticipatory bail; Court gave blow to Sukhbir Badal

    कोटकपूरा गोलीकांडः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मिली अग्रिम जमानत; सुखबीर बादल को कोर्ट ने दिया झटका

     

    चंडीगढ़ः वीरवार को फरीदकोट की कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बड़ी राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को कोर्ट ने झटका देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। बता दें कि फरीदकोट की अदालत द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड में पेश चार्जशीट पर सुनवाई के बाद पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल समेत पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के अलावा 5 पुलिस अधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए 23 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए तलब किया गया है।

    मिली जानकारीके अनुसार वीरवार को कोर्ट के फैसले के बाद सुखबीर सिंह बादल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, लेकिन गिरफ्तारी से बचाव के लिए उनके पास फिलहाल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विकल्प शेष है। बता दें कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी ने 24 फरवरी 2022 को फरीदकोट अदालत में 7 हजार पेज की चार्जशीट दायर की थी।

    जिक्रयोग्य है कि एडीजीपी एलके यादव और एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना की अगुवाई वाली टीम द्वारा 24 फरवरी को फरीदकोट अदालत में चार्जशीट दायर की गई थी। जांच में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन आई परमराज उमरानंगल, एसएसपी मोगा चरणजीत शर्मा, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर मान, डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चाहल और तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह के नाम शामिल हैं।

  • बड़ी खबरः कनाडा से डिपोर्ट होगें 700 भारतीय छात्र, छात्रों के वीजा दस्तावेज निकले फर्जी, जालंधर के एजेंट से लगवाए थे वीजे

    You are currently viewing बड़ी खबरः कनाडा से डिपोर्ट होगें 700 भारतीय छात्र, छात्रों के वीजा दस्तावेज निकले फर्जी, जालंधर के एजेंट से लगवाए थे वीजे

    Big news: 700 Indian students will be deported from Canada, visa documents of students turned out to be fake, VJs were installed by agents of Jalandhar

    बड़ी खबरः कनाडा से डिपोर्ट होगें 700 भारतीय छात्र, छात्रों के वीजा दस्तावेज निकले फर्जी, जालंधर के एजेंट से लगवाए थे वीजे

     

    जालंधरः पंजाब से कनाडा जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत कनाडा सरकार करीब 700 पंजाबी छात्रों को कनाडा से डिपोर्ट करने जा रही है। बताया जा रहा है कि कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी द्वारा भारतीय छात्रों के दस्तावेजों की जांच के दौरा उन्हें फर्जी पाया है, जिसके आधार पर अब सरकार 700 से अधिक भारतीय छात्रों को डिपोर्ट करने का नोटिस जारी किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार 700 छात्र +2 पास करने के बाद, जालंधर की एजुकेशन माइग्रेशन सर्विसेज देने वाली एक कंपनी के माध्यम से एक स्थानीय एजेंट के जरिये कनाडा पहुंचे थे। छात्रों के लिए समस्या तब शुरू हुई जब सीबीएसए ने छात्रों को दिए वीजा के आधार पर दस्तावेजों की जांच की और प्रवेश प्रस्ताव पत्र को फर्जी पाया। सभी छात्रों को सुनवाई का अवसर देने के बाद डिपोर्ट किए जाने का नोटिस जारी किया गया। बताया गया कि एजेंट ने चालाकी से हमारे वीजा आवेदन फाइलों पर खुद हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि प्रत्येक छात्र किसी भी एजेंट की सेवाओं को काम पर रखे बिना एक स्व-आवेदक था। एजेंट ने ऐसा जानबूझकर किया था।

    बता दें कि कई छात्र जालंधर की एजुकेशन माइग्रेशन सर्विसेज देने वाली कंपनी के जरिए स्टडी परमिट पर कनाडा गए थे। वहीं अब छात्रों के सामने एकमात्र उपाय यह है कि डिपोर्ट नोटिस को अदालत में चुनौती दी जाए, जहां 3 से 4 साल लग सकते हंै। कनाडा में वकीलों की सेवाएं लेना बहुत महंगा है। सीबीएसए कनाडा के वीजा और एयरपोर्ट अधिकारियों की विफलता भी नहीं मान रहा है जिन्होंने वीजा जारी किया व सभी दस्तावेजों की प्रामाणिकता जांची।

  • बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोर की छत ढहने से 25 लोगों के दबे होने की अंदेशा ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

    बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोर की छत ढहने से 25 लोगों के दबे होने की अंदेशा ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जनपद में आज एक कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई। इस इमारत के गिरने से करीब 25 लोग मलबे में दब गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

    संभल में गुरुवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कोल्ड स्टोर की छत अचानक ढह गई। प्रथम जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 20-25 लोगों के छत के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है।

    यह घटना फैजगंज के बेहटा थानाक्षेत्र के ओरछी की बताई जा रही है। राहत बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य चल रहा है ताकि दब लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके

  • पंजाबी एक्टर पर अमेरिका में हुआ जानलेवा हमला, जिम से एक्सरसाइज कर लौट रहे अमन धालीवाल पर कुल्हाड़ी से किए वार

    पंजाबी एक्टर पर अमेरिका में हुआ जानलेवा हमला, जिम से एक्सरसाइज कर लौट रहे अमन धालीवाल पर कुल्हाड़ी से किए वार

    वॉशिंगटन : विदेश में पंजाबियों के साथ भेदभाव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका में फेमस पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार अमन धालीवाल पर यह हमला एक जिम में हुआ। वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी एक हुड्‌डी पहने हुआ व्यक्ति जिम में दाखिल हुआ और तेजधार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह गालियां दे रहा था और उसके पास आने से सभी को रोक रहा था। इसी बीच जब हमलावर का ध्यान भटका, अमन ने उसे लपक लिया और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद जिम में खड़े अन्य व्यक्तियों ने भी हमलावर पर काबू पा लिया।

    आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और हालत ठीक है।

  • भारतीय सेना का अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार , दोनों पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

     भारतीय सेना का अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार , दोनों पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

     

    नई दिल्ली : भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 09:15 बजे इस हेलिकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास ऑपरेशनल उड़ान भरी और इसके कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया। बाद में इसके बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई।

    डिफेंस गुवाहाटी के PRO, लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09:15 बजे ATC से संपर्क टूटने की जानकारी मिली थी। अब उस हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी मिलने की संभावना है।

  • Tv जगत के दिग्गज एक्टर समीर खाखर के निधन से दौडी शोक की लहर, नुक्कड़ नाटक में ‘खोपड़ी’ के किरदार हुए थे फेमस..

    Tv जगत के दिग्गज एक्टर समीर खाखर के निधन से दौडी शोक की लहर, नुक्कड़ नाटक में ‘खोपड़ी’ के किरदार हुए थे फेमस..

     

    मुंबई : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर समीर खाखर का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। टीवी शो नुक्कड़ के किरदार खोपड़ी से उन्हें पहचान मिली थी। वे कई टीवी शोज और फिल्मों में दिखे थे।

    बता दें कि बीते कई दिनों से समीर के बीमार होने की खबर सामने आ रही थी। समीर को सांस की तकलीफ थी और वह अन्य कई मेडिकल समस्याओं से पीड़ित थे। मंगलवार दोपहर में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद समीर को बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

    सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उनके जाने की खबर आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। उनके दोस्त, सह कलाकार और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विलर ने समीर को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “अभिनेता समीर खक्कर का निधन, ऐसा बहुत कम होता है जब किसी अभिनेता को उसके द्वारा निभाए गए किरदार के नाम से जाना जाता हो। ऐसे ही एक अभिनेता थे समीर खक्कड़ जिनका आज निधन हो गया। भले ही सीरियल में उनका किरदार एक हमेशा के लिए पियक्कड़ का था, लेकिन समीर खक्कड़ में कुछ ऐसा था जिसने ‘खोपड़ी’ के किरदार को इतना प्यारा और प्यारा बना दिया। जबकि टेलीविजन पर उनका ‘खोपड़ी’ का किरदार इतना यादगार बन गया। उन्होंने कई अन्य टेलीविजन शो में भी काम किया। ऊं शांति”

  • हिन्दू मन्दिर एक्ट की मांग को लेकर हिमाचल के धर्मशाला पहुंचे मनोज नन्ना

     हिन्दू मन्दिर एक्ट की मांग को लेकर हिमाचल के धर्मशाला पहुंचे मनोज नन्ना

     

    जालंधर/धर्मशाला (सुमेश शर्मा): हिंदू मंदिर एक्ट बनाए जाने की पुरजोर मांग को लेकर हिंद क्रांति दल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्ना की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम धर्मशाला के डीसी निपुण जिंदल को ज्ञापन दिया है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की धरती देवी देवताओं की धरती है। हिमाचल में देश के प्रसिद्ध व‌ सिद्ध मंदिर है।

    देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हिमाचल के इन मंदिरों में आकर दान रुपी नगदी तथा सोना चांदी के छतर चढ़ाते हैं। जो कि सरकारी खजाने में जमा हो जाते हैं। जबकि उक्त धनराशि से हिंदू मंदिरों का भव्य निर्माण, हिंदू बच्चों के लिए गुरुकुल, अस्पताल, धर्मशालाएं, स्कूल, कॉलेज, गौशालाओं तथा जरूरतमंद हिंदू परिवारों की मदद की जानी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा इसलिए जल्द हिंदू मंदिर एक्ट बनाया जाए।

    इसी तरह काऊ सेस का पैसा भी गांऊओ की भलाई पर नहीं खर्चा जा रहा। गांऊ तो सड़कों पर भूखी प्यासी कचरा खाने को मजबूर है। इसलिए जल्द हमारी इन दो मुख्य मांगों को माना जाए अन्यथा जल्द ही विशाल जन आंदोलन होगा। इस मौके पर रमेश कालिया, विकल्प कुमार, प्रिंस कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।

  • रूस ने Black Sea में मार गिराया अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन रीपर ,  दोनों देशों की सेना अलर्ट पर..

    रूस ने Black Sea में मार गिराया अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन रीपर ,  दोनों देशों की सेना अलर्ट पर..

     

    न्यूयॉर्क : यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका में टकराव के बीच रूस का एसयू-27 लड़ाकू विमान मंगलवार को एक अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन रीपर से टकरा गया। टकराने के बाद वह ड्रोन काला सागर में गिर गया। अमेरिकी सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रूसी जेट अमेरिकी ड्रोन से टकराया और उसे मार गिराया। जानकारी के मुताबिक ब्लैक सी के उपर मंगलवार को अमेरिकी ड्रोन और रूसी जेट आमने सामने आ गए जिसके बाद रूसी जेट अमेरिकी ड्रोन को नीचे गिराने के लिए उससे टकराया और ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद दोनों देशों की सेना अलर्ट हो गई हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक घटना से परिचित एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया, एक रूसी लड़ाकू जेट ने मंगलवार को अमेरिकी वायु सेना के MQ-9 रीपर ड्रोन के प्रोपेलर को नुकसान पहुंचाने के बाद काला सागर के ऊपर ड्रोन को मार गिराया।

    अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक अमेरिकी रीपर ड्रोन और रूस के दो फाइटर जेट SU-27 ब्लैक सी के ऊपर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घूम रहे थे तभी एक जेट जानबूझकर ड्रोन के सामने आ गया और तेल फेंकने लगा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक जेट ने रीपर ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जो ड्रोन के पीछे लगा हुआ था। प्रोपेलर को नुकसान पहुंचते ही अमेरिकी सेना को मजबूरन रीपर को नीचे लाना पड़ा।

    बता दें ब्लैक सी की सीमाएं रूस और यूक्रेन से मिलती है। ऐसे में दोनों देशों के बीच जारी जंग से यहां भी तनाव बना हुआ है। युद्ध के दौरान रूसी और अमेरिकी एयरक्राफ्ट अमूमन यहां चक्कर लगाते नजर आते हैं, लेकिन इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।

    इस घटना पर अमेरिकी वायु सेना ने एक बयान जारी कर रूसी विमान पर “लापरवाही भरे तरीके से और अनप्रोफेशनल तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के संचार समन्वयक जॉन किर्बी के अनुसार, राष्ट्रपति जो बिडेन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार सुबह इस घटना की जानकारी दी।

  • केंद्रीय कर्मचारियों को झटका, नहीं मिल सकता कोविड महामारी के दौरान रुका 18 माह का डीए

    केंद्रीय कर्मचारियों को झटका, नहीं मिल सकता कोविड महामारी के दौरान रुका 18 माह का डीए

    नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दौरान रोका गया केंद्रीय कर्मचारियों का 18 महीनों का महंगाई भत्ता या डीए नहीं दिया जाएगा। लोक सभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में सरकार ने जानकारी दी है कि कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता काटकर सरकार ने जो 34,402.32 करोड़ रुपए बचाए हैं। सरकार ने इस पैसे का कोरोना महामारी से उबरने में उपयोग किया है।

    दरअसल, कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की तीन किश्तें नहीं दी गईं थीं। जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत नहीं दी गई। सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मौजूदा समय में बजट घाटा FRBM Act के प्रावधानों की तुलना में दोगुना है, इसलिए यह डीए देने का प्रस्ताव नहीं है।

    सरकार का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए)/महंगाई की तीन किस्तों को रोकने का निर्णय 1 जनवरी 2021 को COVID-19 के संदर्भ में लिया गया था, ताकि सरकारी वित्त पर ज्यादा दबाव न पड़ें। लेकिन अभी भी सरकार का राजकोषीय घाटा दोगुने से भी अधिक स्तर पर चल रहा है। अभी सरकार को राजकोषीय घाटा से उबरने में कुछ और समय लग सकता है।