Author: Sumesh Sharma

  • जानें किस जगह सरकारी अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में कोबरा के 10 बच्चे मिलने से मचा हड़कंप, 8 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया गया शिफ्ट

    जानें किस जगह सरकारी अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में कोबरा के 10 बच्चे मिलने से मचा हड़कंप, 8 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया गया शिफ्ट

     

     
     

    तिरुवनंतपुरम : केरल के मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना में सरकारी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड और उसके आसपास 10 कोबरा सांप के बच्चे पाए गए। इसके बाद इस वार्ड को बंद कर दिया गया। तीन दिन के अंतराल में ये कोबरा के बच्चे मिले हैं। वार्ड के आठ मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

    सर्जिकल वार्ड का अहाता झाड़िय़ों से भरा हुआ है और वार्ड के फर्श की टाइलें भी टूटी हुई हैं। माना जाता है कि इन टाइलों से ही सांप रेंगते हुए आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले एक 55 वर्षीय महिला, जो कन्नूर जिले में सरकारी अस्पताल के पे वार्ड के फर्श पर सो रही थी, को एक सांप ने काट लिया था।

  • प्रधानमंत्री मोदी ,अमित शाह और नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर

    प्रधानमंत्री मोदी ,अमित शाह और नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुधवार को जाने से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी दिल्ली पुलिस को कॉल के जरिए मिली। पुलिस के मुताबिक, उनके पास धमकी भरे दो कॉल आए हैं जिसके बाद पुलिस ने फौरन फोन करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की है। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान मादीपुर के रहने वाले संजय वर्मा के रूप में हुई। संजय ने शराब के नशे में कॉल किया था। दिल्ली पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए रेड कर रही है।

    डीसीपी/बाहरी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई जिसमें फोन करने वाले ने 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। इसकी लोकेशन नांगलोई इलाके में मिली है। फिर सुबह 10:54 बजे, उसी कॉलर ने 2 करोड़ रुपये नहीं देने पर पीएम नरेंद्र मोदी और एचएम अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी। सभी कॉल मोबाइल नंबर 09871493972 पर किए गए थे।

  • चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने 105 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बनी बाढ़ जैसी स्थिति

    चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने 105 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बनी बाढ़ जैसी स्थिति

     

     
     

    जयपुर  चक्रवात बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। इसने कई रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। जयपुर आईएमडी के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, बिपरजॉय चक्रवात ने जून के महीने में अजमेर में बारिश के 105 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 17 जून, 1917 को, अजमेर में एक ही दिन में कुल 119.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो जून महीने में सबसे अधिक थी।

    राधेश्याम शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार की सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे के अंतराल में अजमेर में 131.8 मिमी बारिश होने के बाद यह रिकॉर्ड टूट गया। चार दिनों में चक्रवात बिपरजॉय के कारण कई इलाकों में बारिश हुई है, जिससे बाड़मेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर में बाढ़ आ गई है। पिछले 24 घंटे में पाली के मुथाना में 530 मिमी बारिश हुई। दूसरी तरफ बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा के कई गांवों में बिजली नहीं है।

    मौसम विभाग ने कोटा, बारां-सवाई माधेपुर में मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया। 17 जून को शहर में 91.3 मिमी बारिश दर्ज करने के बाद जोधपुर में 12 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछला रिकॉर्ड 28 जून 2016 को बना था, जब लगभग 74 मिमी बारिश हुई थी।

    राजस्थान में 16 जून से 19 जून तक चक्रवात के कारण औसतन 100 मिमी बारिश हुई, जो मॉनसून के मौसम के दौरान औसत बारिश का लगभग 24 प्रतिशत है। राजस्थान में मॉनसून (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 415 मिमी बारिश होती है। जून महीने के शुरूआती दिनों में औसतन 50 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।

  • जालंधर में CM की योगशाला: 15,000 लोगों के साथ भगवंत मान समेत मंत्री-सांसद ने किए आसन

    जालंधर में CM की योगशाला: 15,000 लोगों के साथ भगवंत मान समेत मंत्री-सांसद ने किए आसन

     

     
     

    जालंधर: मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ‘सीएम की योगशाला’ में पहुंचे हैं। मान ने पंजाब के अन्‍य जिलों में ‘सीएम की योगशाला’ शुरू कराने का बटन दबाकर आगाज किया। योग कार्यक्रम में पंजाब सरकार के सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

    लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शक्ति प्रदर्शन करने नहीं आए हैं योग करने आए हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि सारे काम बाद में सबसे पहले सेहत जरूरी है। हर दिन इंजॉय करना चाहिए। हर दिन ठगी की बजाय किसी गरीब की गदद करनी चाहिए। चलों किसी रोते बच्‍चे को हंसाया जाए। योगा ऊर्जा और शक्ति देने वाला है। उन्‍होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में योगशाला शुरू की थी लेकिन एलजी ने बंद करवा दी थी। योगा को इंस्‍ट्रक्‍टर निशुल्‍क उपलब्‍ध कराया जाएगा।

    पीएपी मुख्यालय के खेल मैदान में लगभग 15,000 योगी मौजूद रहे। योग करने वालों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से बकायदा तौर पर मैट प्रदान किए गए हैं, और योग गुरु को नजदीक से देखने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है। ज्योति प्रज्वलित करने के बाद मुख्यमंत्री ने योगियों को संबोधित क‍िया। प्रदेश भर से योगियों को जालंधर तक लाने के लिए पनबस एवं पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पीआरटीसी) की बसें रवाना कर दी गई हैं।

  • विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, अहमदाबाद में मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह

    विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, अहमदाबाद में मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह

     

     

     
     

    पुरी : विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ विराजमान होते हैं और इनके साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी होते हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी के मंदिर से निकलते हुए गुंडिचा मंदिर जाती है। गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर कहा जाता है।

    Rath Yatra 2023: पुरी में थोड़ी देर में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ  यात्रा, अहमदाबाद की यात्रा में जुटा श्रद्धालुओं का हुजूम | Jagannath Rath  Yatra 2023 ...

    इस गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा तीनों ही आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तक रुकते हैं। फिर इसके बाद वापस अपने पुरी के मंदिर में वापस लौट आते हैं। इस रथ को देखने के लिए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए देश-दुनिया से भक्त बड़ी संख्या में पुरी आते हैं।

    Jagannath Rath Yatra 2023 begins in puri and other parts of the India ord  Jagannath Balabhadra balram and devi Subhadra - India TV Hindi

    अहमदाबाद में देश की दूसरी सबसे बड़ी जगन्नाथ रथ यात्रा
    भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को देशभर में निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में होती है। गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत मंगला आरती की।

    भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दर्शन करने के लिए भक्त काफी संख्या में पहुंचे।

    अहमदाबाद में रथयात्रा सुबह 7 बजे शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे भगवान को खिचड़ा हुआ। 6.30 बजे भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया।

  • पंजाब कैबिनेट ने लिये अहम फैसले; असिस्टेंट प्रोफेसरों की आयु सीमा 42 साल हुई, ब्लड रिलेशन में फ्री होगी पावर ऑफ अटार्नी-गुरुबाणी प्रसारण को लेकर भी बड़ा फैसला

    पंजाब कैबिनेट ने लिये अहम फैसले; असिस्टेंट प्रोफेसरों की आयु सीमा 42 साल हुई, ब्लड रिलेशन में फ्री होगी पावर ऑफ अटार्नी-गुरुबाणी प्रसारण को लेकर भी बड़ा फैसला

     

     
     

    चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सहायक प्रोफेसरों की आयु सीमा 37 से बढ़ाकर 42 साल कर दी गई है। मान ने कहा कि आने वाले दनिों में अस्सिटेंट प्रोफेसरों की पोस्टें निकाली जाएंगी और इसको आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में नियमावली भी पास की गई है। कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले के तहत ब्लड रिलेशन में पॉवर ऑफ अटार्नी की कोई फीस नहीं लगेगी। कैबिनेट में कई और अहम फैसले लिए गए।

     

    मुख्यमंत्री भगवंत मान वे कहा कि पंजाब का अलग गुरुद्वारा एक्ट होगा और सिख गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल 2023 हम लाने जा रहे हैं। मान ने कहा कि मैं आज जो भी बोलूंगा सच बोलूंगा। उन्होंने कहा कि जो खोज पड़ताल की गई उसके मुताबिक एसजीपीसी एक्ट में गुरुबाणी रिले का कोई जिक्र नहीं है। साल 2012 में 11 साल के लिए पीटीसी ने गुरुबाणी प्रसारण के अधिकार खरीद लिए थे। गुरुबाणी के कारण लोगों को चैनल लगाना ही पड़ता है। जुलाई में समझौता रद्द हुआ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि एसजीपीसी स्टेट एक्ट है। सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में ब्राडकास्ट शब्द ही है। उन्होंने कहा कि गुरुबाणी के प्रसारण के समय कोई विज्ञापन नहीं चलेगा।

  • IPS अधिकारी रवि सिन्हा बने RAW चीफ, 30 को संभालेंगे कार्यभार

     

     

     
     

    नई दिल्ली  : आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा के रूप में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया चीफ मिल गया है। रवि सिन्हा इसी माह की 30 तारीख को कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है।

  • कनाडा में भारत के वांछित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, NIA ने घोषित किया था 10 लाख का इनाम

    कनाडा में भारत के वांछित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, NIA ने घोषित किया था 10 लाख का इनाम

     

     
     

    चंडीगढ़ (: भारत सरकार द्वारा कनाडा में रह रहे घोषित वांछित आतंकवादी खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जरको ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की पाकिर्ंग में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के अध्यक्ष था। जालंधर के एक गांव के रहने वाले निज्जर अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़ा था, जो भारत में प्रतिबंधित है। उसने ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तान जनमत संग्रह कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल 31 जनवरी, 2021 को जालंधर में हिंदू पुजारी कमलदीप शर्मा की हत्या की साजिश के सिलसिले में निज्जर सहित चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। मामले में चार्जशीट किए गए तीन अन्य लोग कमलजीत शर्मा और राम सिंह हैं, जिन्होंने निज्जर और उसके सहयोगी अर्शदीप सिंह उर्फ प्रभा के निर्देश पर पुजारी पर हमला किया था। एनआईए के अनुसार, आरोपी अर्शदीप और निज्जर, दोनों कनाडा में स्थित हैं, ने एक हिंदू पुजारी की हत्या करके पंजाब में शांति भंग करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की साजिश रची थी।

    भारत ने कनाडा के अधिकारियों से पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। पिछले साल पंजाब पुलिस ने निज्जर के प्रत्यर्पण की मांग की थी, क्योंकि वह राज्य में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के कृत्यों से संबंधित मामलों में वांछित था।

    पुलिस 23 जनवरी, 2015 को जारी एक लुकआउट सकरुलरऔर 14 मार्च, 2016 को जारी एक रेड कॉर्नर नोटिस के अनुसरण में उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रही थी। जुलाई 2020 में केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा निज्जर को ‘व्यक्तिगत आतंकवादी’ के रूप में नामित किया गया था।

    एनआईए ने कहा कि निज्जर भारत में आतंक फैलाने के लिए खालिस्तान समर्थक आतंकवादी मॉड्यूल की भर्ती, प्रशिक्षण, वित्तपोषण और संचालन में सक्रिय रूप से शामिल था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भड़काऊ और नफरत भरे भाषण देने में शामिल था। एनआईए ने एक अन्य मामले में निज्जर की पंजाब में उसके गांव में संपत्ति कुर्क की थी।

    खालिस्तान समर्थक संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स के कनाडा स्थित प्रमुख निज्जर के खिलाफ 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। निज्जर पर पिछले साल सरे में 1985 के एयर इंडिया आतंकवादी बम विस्फोट मामले में बरी हुए रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या का आरोप था।

  • पंजाब विधानसभा सत्र की कल होगी बैठक, मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरबाणी प्रसारण पर लेंगे ऐतिहासिक फैसला

    पंजाब विधानसभा सत्र की कल होगी बैठक, मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरबाणी प्रसारण पर लेंगे ऐतिहासिक फैसला

     

     

     
     

    चंडीगढ: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की बैठक 19 जून को दोपहर दो बजे होने जा रही है। इस सत्र के पहले दिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विधानसभा की इस बैठक से पूर्व सुबह 11 बजे पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक भी की जानी है। इसके उपरांत 20 जनवरी को सुबह 11 बजे सत्र की कार्रवाई शुरू होगी, जिसमें विधायक कार्य होंगे।

    19 जून को सत्र में जिन दिवंगत आत्माओं को शांति दी जानी है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम, पूर्व डिप्टी स्पीकर जसवंत सिंह, पूर्व विधायक रुमाल चंद, स्वतंत्रता सेनानी उजागर सिंह, शहीद हवलदार मंदीप सिंह और खिलाड़ी कौर सिंह के नाम शामिल है। 19 जून को विधानसभा सत्र की कार्रवाई शुरू होने से पहले सुबह 11 बजे पंजाब सचिवालय में मंत्री मंडल की बैठक होगी, जिसमें कुछ विधायी बिलों को पारित किया जाएगा और उसे विधानसभा में पारित करने के लिए रखा जाएगा। विधानसभा सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। इसे लेकर विपक्ष द्वारा हंगामा किये जाने के आसार है।

    वहीं, भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा कि वाहेगुरु के आशीर्वाद से मीटिंग में ऐतिहासिक फैसला लिया जाएगा। समूह संगत की मांग के मुताबिक सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में नई धारा जोड़ऩे जा रहे हैं ताकि श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी का प्रसारण सबके लिए मुफ्त होगा। किसी टेंडर की आवश्यकता नहीं होगी। कल कैबिनेट में और 20 जून को विधानसभा में प्रस्ताव पारित होगा।

     

  • दो विषयों में एक साथ हो सकेगी PHD, नियम न मानने वाले संस्थानों की मान्यता होगी रद्द

    दो विषयों में एक साथ हो सकेगी PHD, नियम न मानने वाले संस्थानों की मान्यता होगी रद्द

     

     
     

    नई दिल्ली : देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र एक से अधिक विषय में एक साथ पीएचडी कर सकेंगे। दरअसल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत छात्रों को यह अवसर दिया जा रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के आधार पर पीएचडी जैसे महत्वपूर्ण रिसर्च पाठ्यक्रमों में यह बदलाव किया गया है। यूजीसी के मुताबिक छात्र अंतर्विषयक (इंटरस्पिलिनरी) में दो या दो से अधिक शैक्षणिक विषयों में पीएचडी की रिसर्च कर सकेंगे।

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी कि यूजीसी ने बताया कि छात्र इसी वर्ष यानी शैक्षणिक सत्र 2023- 24 से ही एक साथ दो विषयों में पीएचडी करने का लाभ उठा सकेंगे। यह नियम इसी वर्ष से लागू होने जा रहा है।

    इस संदर्भ में यूजीसी ने देश के सभी विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों को पीएचडी के नए नियमों से अवगत करा दिया है। यूजीसी द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद अब इस वर्ष विश्वविद्यालयों में नए नियमों के आधार पर ही दाखिले लिए जाएंगे। यूजीसी ने इसके लिए कई प्रावधान भी बनाए हैं। प्रावधानों का पालन न करने पर उच्च शिक्षण संस्थानों व डिग्री दोनों की ही मान्यता रद्द की जा सकती है।

    यूजीसी के मुताबिक छात्र जिस विभाग में पंजीकरण कराएंगे, पीएचडी की डिग्री में उसी विषय का नाम अंकित होगा। जबकि दूसरे विषयों के शोध में मदद के लिए छात्रों को सुपरवाइजर और क्रेडिट दिए जाएंगे।

    इस प्रकार के पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियम तय किए गए हैं। यूजीसी ने एक स्थायी समिति भी गठित की है। इस स्थाई समिति का मूल उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति और पीएचडी डिग्री प्रदान करने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करना है। यह स्थाई समिति नियमों का पालन न करने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों की शिकायत यूजीसी से कर सकती है। समिति यूजीसी से ऐसे शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी कर सकती है।

    यूजीसी ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि स्थायी समिति विशिष्ट संस्थानों का चयन, संकाय नियुक्तियों और पीएचडी डिग्री पुरस्कारों पर जानकारी एकत्रित करेगी। साथ ही यह समिति यहां इन संस्थानों में यूजीसी नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए दस्तावेज को सत्यापित भी करेगी।

    इसके अलावा कई विश्वविद्यालय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर पीएचडी का दाखिला देने का नियम बना चुके हैं। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय भी शामिल है।

    गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय समेत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सभी अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के दाखिले सीयूईटी से हो रहे हैं। इस फैसले को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय ने पहले पोस्ट ग्रेजुएट के लिए सीयूईटी को अनिवार्य किया और अब पीएचडी प्रोग्राम में भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर एडमिशन देने का फैसला लिया है। हालांकि दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारी पीएचडी दाखिले के लिए सीधे साक्षात्कार दे सकते हैं।

    दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की मदद से यह कदम उठाने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पीएचडी के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से सीयूईटी परीक्षाएं आयोजित करेगा। इन परीक्षाओं को ‘सीयूईटी पीएचडी’ का नाम दिया जाएगा।

    इस वर्ष उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले नए सत्र से क्रांतिकारी बदलाव आने रहे हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के तहत यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट छात्र एक साथ 2 कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। सरकारी तौर पर इस योजना को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने भी इस योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्वीकृति के बाद यहां पढ़ने वाले छात्र दूसरे कोर्स में एडमिशन लेने के लिए ऑफलाइन पढ़ाई भी कर सकेगें। छात्रों के पास विकल्प होगा कि वे एक कोर्स ऑफलाइन रेगुलर कक्षाओं के जरिए और दूसरा कोर्स डिस्टेंस लनिर्ंग सिस्टम के माध्यम से कर सकते हैं।

    शिक्षाविद जीएस कांडपाल के मुताबिक सेंट्रल विश्वविद्यालयों को दो कोर्स एक साथ कराने व ऑनलाइन कोर्स से जुड़ने की स्वतंत्रता नई शिक्षा नीति प्रदान करती है। यह नई शिक्षा नीति ही है जिसके अंतर्गत देश भर के छात्र एक साथ दो डिग्री कार्यक्रम पूरा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने इसके लिए नए प्रावधान तैयार किए हैं। यूजीसी द्वारा बनाए गए नियमों के अंतर्गत देशभर के विश्वविद्यालय अब छात्रों को एक साथ 2 डिग्री लेने की इजाजत दे रहे हैं।