Author: Sumesh Sharma

  • लोक सभा मैंबर ने आदमपुर रोड की प्रगति का लिया जायज़ा, प्राजैक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश  कहा सड़क के मुकम्मल होने से जालंधर, आदमपुर और होशियारपुर में यातायात होगा आसान  अधूरे फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू करवाने का भरोसा भी दिया

    लोक सभा मैंबर ने आदमपुर रोड की प्रगति का लिया जायज़ा, प्राजैक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश कहा सड़क के मुकम्मल होने से जालंधर, आदमपुर और होशियारपुर में यातायात होगा आसान अधूरे फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू करवाने का भरोसा भी दिया

    लोक सभा मैंबर ने आदमपुर रोड की प्रगति का लिया जायज़ा, प्राजैक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश

    कहा सड़क के मुकम्मल होने से जालंधर, आदमपुर और होशियारपुर में यातायात होगा आसान

    अधूरे फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू करवाने का भरोसा भी दिया

    MBD WEB NEWS जालंधर: लोक सभा मैंबर सुशील कुमार रिंकू ने आज जालंधर- होश्यारपुर सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को सारा काम निश्चित समय में पूरा करने के आदेश दिए, जिससे इस सड़क पर आने- जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    लोगों विशेष कर आदमपुर में दुकानदारों के साथ बातचीत करते हुए सांसद मैंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इस शहर के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से ख़ुद मई महीने 13. 74 करोड़ रुपए की लागत के साथ इस सड़क के निर्माण का काम शुरू करवाया गया था। उन्होंने शहर निवासियों को भरोसा दिलाया कि इस प्राजैक्ट को समयबद्ध ढंग के साथ पूरा किया जाएगा, जिस संबंधी अधिकारियों को पहले ही ज़रूरी आदेश जारी किए जा चुके है। श्री रिंकू ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पिछले महीने आदमपुर हलके लिए कई प्रोजैक्टों की शुरुआत की गई थी और हर प्राजैक्ट के पूरा होने की निगरानी सीनियर अधिकारियों की तरफ से जा रही है।
    संसद मैंबर ने कहा कि जालंधर- आदमपुर- होश्यारपुर सड़क का निर्माण सरकार की तरफ से प्राथमिकता के तौर पर शुरू किया गया है, क्योंकि इसके बनने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हज़ारों यात्री रोजाना इस सड़क का प्रयोग करते है, जिसके पूरा होने से लोगों को निर्विघ्न सफ़र की सुविधा मिलेगी।
    अधिकारियों को इस सड़क के निर्माण में मानक और गुणवत्ता को यकीनी बनाने के आदेश देते हुए लोक सभा सदस्य ने कहा सड़क की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इस प्राजैक्ट की रोज़ाना के के आधार पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने जालंधर- आदमपुर- होश्यारपुर रोड पर कारोबार करते दुकानदारों से उनकी प्रतिक्रिया ली और सड़क के काम को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही इलाका निवासियों ने इस सड़क के जल्द निर्माण के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया, जिसके बनने से उनको बड़ी राहत मिलेगी।
    उन्होंने आगे बताया कि आदमपुर में अधूरे पड़े फ्लाईओवर का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा क्योंकि इस संबंधी अपेक्षित मंजूरी सरकार की तरफ से पहले ही दी जा चुकी है। अब, कुछ ही दिनों में टैंडर जारी हो जाएगा, जिसके बाद इस फ्लाईओवर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने एन.एच.ए.आई.के अधिकारियों को फ्लाईओवर के काम को शुरू करने के लिए टैंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।
    इस अवसर पर अन्य के इलावा पंजाब अल्पसंख्यक कमिश्न के मैंबर नासिर हसन सलमानी, सीनियर नेता जीत लाल भट्टी, मार्केट समिति आदमपुर के चेयरमैन परमजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह सत्तोवाली, हनिन्दर सिंह, कुलविंदर साबी, मंगा सिंह, राकेश कपूर, अजै कुमार, अकाशदीप आशु और रणजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

  • अमेरिका में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए दर्शको के दिलों पर राज करने वाले शारूख खान, करवानी पड़ी सर्जरी

    अमेरिका में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए दर्शको के दिलों पर राज करने वाले शारूख खान, करवानी पड़ी सर्जरी

    मुंबई : बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान, जो जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे, हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गए। यह शूटिंग अमेरिका में चल रही थी। घायल होने के चलते उन्हें छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी।

    कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में शाहरुख एक अनटाइटल प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी नाक पर चोट लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी टीम को बताया गया कि चोट के चलते खून बहने से रोकने के लिए एक छोटी सर्जरी की जाएगी।

    सर्जरी के बाद ‘पठान’ एक्टर को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। शाहरुख फिलहाल अपने मुंबई वाले घर में हैं और आराम कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब शाहरुख शूटिंग सेट पर घायल हुए हो, उन्हें पहले भी कई चोटें आई है। उनकी पीठ, घुटने, पसलियों और यहां तक कि बांह समेत सर्जिकल असिस्टेंस की जरुरत पड़ी है।

    एक्टर ने बांह में स्लिंग पहनकर अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमोशनल गाने की शूटिंग की थी।

  • SCO बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दो दी टूक नसीहत …कुछ देश देते हैं आतंकवादियों को पनाह

    SCO बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दो दी टूक नसीहत …कुछ देश देते हैं आतंकवादियों को पनाह

     

    नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शंघाई कोऑपरेशन समिट (SCO) की वर्चुअल समिट को मेजबानी करते हुए एक बार फिर परोक्ष रूप से आतंकियों के आका पाकिस्तान को नसीहत दी। PM मोदी ने कहा- कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ये क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा है। आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है।

    PM मोदी ने ईरान के SCO में शामिल होने की घोषणा भी की। उन्होंने ईरान के लोगों को इसके लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा- भारत का सिद्धांत पूरा विश्व एक परिवार है। हम SCO को भी अपना परिवार मानते हैं। पीएम मोदी ने एससीओ बैठक को संबोधित करते हुए, SCO के अध्यक्ष के रूप में भारत ने हमारे बहुआयामी सहयोग को नई उचाईयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इन सभी प्रयासों को हमने दो सिद्धांतों पर आधारित किया है। पहला- ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यानी पूरा विश्व एक परिवार है। ये सिद्धांत प्राचीन समय से हमारे सामाजिक आचरण का अभिन्न अंग रहा है और आधुनिक समय में ये हमारी प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। दूसरा- सुरक्षित यानी सुरक्षा, आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण।

  • भाजपा में हुए बड़े फेरबदल: सुनील जाखड़ बने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष

    भाजपा में हुए बड़े फेरबदल: सुनील जाखड़ बने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष

     

    नई दिल्ली– भाजपा ने बड़ा फेरबदल करते हुए आज चार राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब की कमान सुनील जाखड़ को साैंपी गई है। पार्टी ने बदलाव पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में किया है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है।

  • पीएम मोदी की पाठशाला में पहुंचे राजनीतिक दल ; कई राजनीतिक दल 2024 पर ध्यान केंद्रित कर रहे, सरकार 2047 के विजन पर काम कर रही

    पीएम मोदी की पाठशाला में पहुंचे राजनीतिक दल ; कई राजनीतिक दल 2024 पर ध्यान केंद्रित कर रहे, सरकार 2047 के विजन पर काम कर रही

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को लगभग पांच घंटे तक चली मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कई राजनीतिक दल 2024 पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार 2047 के विजन के साथ अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रही है।

    उनके इस कथन को विपक्षी एकता की मुहिम चलाने वाले दलों के खिलाफ एक कटाक्ष के तौर पर देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार अगले 25 वर्षों के लिए काम कर रही है और ऐसे में उनकी टीम को अदूरदर्शी नहीं होना चाहिए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मंत्रिपरिषद की बैठक की तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ” मंत्रिपरिषद के साथ एक सार्थक बैठक, जहां हमने विभिन्न पॉलिसी संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।” प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शेयर की गई बैठक की चार तस्वीरों में से एक में प्रधानमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं और दो अन्य तस्वीरों में वे मंत्रियों के साथ बैठकर प्रेजेंटेशन देखते नजर आ रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक में रक्षा सचिव और वित्त मंत्रालय की तरफ से भी प्रेजेंटेशन दिया गया। इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल एक्सपेंडिचर को लेकर भी बैठक में प्रेजेंटेशन दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को 2047 के रोड मैप पर फोकस करने और सभी चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की भी हिदायत दी।

  • बालासोर रेल हादसे के बाद अब हुआ CRS की रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा,स्टेशन मास्टर की गलती ने ली 292 लोगों की जान…

    बालासोर रेल हादसे के बाद अब हुआ CRS की रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा,स्टेशन मास्टर की गलती ने ली 292 लोगों की जान…

     

     

    बालासोर : बालासोर रेल हादसे को लेकर कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी यानी CRS ने रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन विभाग में कई स्तरों पर हुई चूक के कारण रेल हादसा हुआ था। रिपोर्ट में सिग्नलिंग और दूरसंचार (एस एंड टी) विभाग में “कई स्तरों पर चूक” के बारे में भी बताया है। साथ ही संकेत दिया कि अगर पिछली चेतावनी को ध्यान में रखा जाता तो त्रासदी से बचा जा सकता था।

    रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) ने रेलवे बोर्ड को सौंपी स्वतंत्र जांच रिपोर्ट में कहा है कि सिग्नलिंग कार्य में खामियों के बावजूद अगर स्टेशन प्रबंधक ने एस एंड टी कर्मचारियों को दो समानांतर पटरियों को जोड़ने वाले स्विचों के ‘बार-बार असामान्य व्यवहार’ की सूचना दी होती तो वे उपचारात्मक कदम उठा सकते थे।

    रिपोर्ट में ये भी कहा है कि लेवल क्रॉसिंग गेट 94 पर ‘इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर’ को बदलने के कार्यों के लिए स्टेशन-विशिष्ट अनुमोदित सर्किट आरेख (डायग्राम) की आपूर्ति न करना एक गलत कदम था, जिस कारण गलत वायरिंग हुई।

    रिपोर्ट में कहा कि अगर इस घटना के बाद गलत वायरिंग की समस्या को दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए गए होते तो बालासोर में दुर्घटना नहीं होती। बता दें कि ओडिशा के बालासोर जिले में बाहानगा बाजार के पास दो जून को हुई दुर्घटना में 292 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

  • खालिस्तानी समर्थकों ने एक फिर की शर्मनाक हरकत,सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास को लगाई आग

    खालिस्तानी समर्थकों ने एक फिर की शर्मनाक हरकत,सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास को लगाई आग

     

     
     

    सैन फ्रांसिस्को  : खालिस्तानी समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। देश ही नहीं विदेश में भी खालिस्तानी समर्थक उत्पाद मचा रहे हैं और भारतीयों को निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी। हालांकि, अग्निशमन विभाग ने आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

    सूत्रों के अनुसार इस घटना में कोई बड़ी क्षति या कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय, राज्य और संघीय अधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर पांच महीने में दूसरा हमला है।

    वहीं, खालिस्तानी समर्थकों की इस हरकत की अमेरिका ने कड़ी निंदा की है। अमेरिका ने इसे गंभीर अपराध करार दिया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खिलाफ कथित बर्बरता और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है।

  • पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध- बलकार सिंह   कैबिनेट मंत्री ने अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की

    पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध- बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री ने अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की

    पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध- बलकार सिंह


    कैबिनेट मंत्री ने अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की

    MBD WEB NEWS: जालंधर:मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से गांवों और शहरों के सर्वपक्क्षीय विकास में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इन बात पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री बलकार सिंह ने आज विधान सभा हलका करतारपुर के अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कही।
    इस मौके पर गांव निवासियों की सभा को संबोधन करते हुए स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों को शहरों जैसा आधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया करवा रही है। मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के पास ग्रामीण और शहरी विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने गांवों की पंचायतों को कहा कि गांवों में शुरू हुए विकास कार्यों को समय पर मानक ढंग से पूरा करवा कर नए विकास कार्यों के अनुमान भेजे जाए, ताकि इसके लिए और विकास फंड जारी किए जा सके।
    उन्होंने गांव पत्ती काहनपुर में 9 लाख रुपए और गाँव राऊवाली में 12 लाख रुपए की लागत से सीवरेज के काम की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि गांवों में शुरू किए गए विकास कार्यो को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए अधिकारियों को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके है।

  • पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम: मुख्तार अंसारी मामले में कैप्टन अमरिंदर और सुखजिंदर रंधावा को नोटिस जारी

    पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम: मुख्तार अंसारी मामले में कैप्टन अमरिंदर और सुखजिंदर रंधावा को नोटिस जारी

     

     

    चंडीगढ़ -मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं सुखजिंदर रंधावा को नोटिस भेज दिया गया है। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी है। उल्लेखनीय है कि जो फाइल रंधावा एवं कैप्टन को मुख्यमंत्री द्वारा पुटअप की गई है, उसका संबंधित हिस्सा भगवंत मान ने शेयर करते हुए अगली कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

    May be an image of ticket stub and text

    मान ने ट्वीट में लिखा आ लओ रंधावा साहब तुहाडे साहब वाला नोटिस, उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर खर्च हुए 55 लाख रुपए के मामले में आम आदमी पार्टी ने सुखजिंदर रंधावा का चैलेंज कबूल करते हुए आज ही नोटिस जारी करने की बात कही था। वहीं रंधावा ने भी कहा था कि मैं ढाई घंटे लेट वाली टिकट बुक करवा ली है, आप नोटिस भेजें, मैं उसका जवाब दूंगा।

  • सूफी गायक कंवर ग्रेवाललूट का शिकार होते होते बचे,पहचानने के बाद लूटेरों का बदला इरादा

     सूफी गायक कंवर ग्रेवाललूट का शिकार होते होते बचे,पहचानने के बाद लूटेरों का बदला इरादा

     
     

    -लुटेरों को 500 रुपए दूध पीने के लिए दिए

    फगवाड़ा/उत्तम हिन्दू न्यूज मशहूर पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल के साथ लूट की कोशिश की गई। वारदात दौरान लुटेरों ने उन्हें पहचान लिया जिसकारण लुटेरों ने उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वह रात को अकेले अमृतसर से वापस आ रहे थे और जब वह फगवाड़ा और गोराया के बीच वाले रास्ते पर पहुंचे तो गोराया के नजदीक नेशनल हाईवे पर डेढ़ से पौने दो के बीच कुछ नौजवानों ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रोकी और उनकी कार में बैठ गए।
    गायक ग्रेवाल ने आगे बताया कि मैंने गाड़ी में श्लोक लगाए हुए थे। गाड़ी में बैठने के बाद उनमें से एक युवक मेरी गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठ गया और बाकी के व्यक्ति कार की पिछली सीट पर बैठ गए। थोड़ा आगे जाने पर उन लोगों ने उन्हें कहा कि आप हमें यहीं उतार दो और कहने लगे कि हम लूटने के लिए आपकी गाड़ी में बैठे थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि गाड़ी में कंवर ग्रेवाल हैं। कंवर ग्रेवाल ने उन्हें 500 रुपए देकर उन्हें दूध पीने के लिए कहा और फिर वे पांचों वहां से चले गए। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद होने की जरूरत है। इस घटना में तो लुटेरों ने कंवर ग्रेवाल को नामी हस्ती होने के चलते छोड़ दिया लेकिन अगर वहीं कोई आम आदमी होता तो उसके साथ लूट की एक बड़ी वारदात हो सकती थी।