Author: Sumesh Sharma

  • दिल्ली : 3 नाबालिगों ने मिलकर दिया हत्या की वारदात को अंजाम, 16 साल के युवक को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

    दिल्ली : 3 नाबालिगों ने मिलकर दिया हत्या की वारदात को अंजाम, 16 साल के युवक को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार को झगड़े के बाद तीन नाबालिगों ने 16 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बवाना अस्पताल से एक डेड बॉडी लाये जाने की सूचना मिली।

    पुलिस अधिकारी ने कहा, एक पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचा जहां पता चला कि बवाना में जेजे क्लस्टर के निवासी एक नाबालिग को उसके रिश्तेदार ने भर्ती कराया है। बॉडी पर दो चोटें – पीठ और पेट पर जख्म पाया गया। घटना बवाना के झंडा चौक इलाके की है|

    अधिकारी ने कहा, अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए गए। प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला कि नाबालिग को उसी इलाके के एक अन्य निवासी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीटा और चाकू मारा। वो सभी नाबालिग हैं। अधिकारी ने कहा, भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • 16 हजार फीट की ऊंचाई पर दहाड़े भारतीय टैंक,INDIAN ARMY ने पूर्वी लद्दाख की घाटी पर किया युद्धाभ्यास

    16 हजार फीट की ऊंचाई पर दहाड़े भारतीय टैंक,INDIAN ARMY ने पूर्वी लद्दाख की घाटी पर किया युद्धाभ्यास

     

     

    लेह: भारतीय सेना ने सिंधु नदी को पार करने और दुश्मन के ठिकानों पर हमले करने के लिए पूर्वी लद्दाख में अभ्यास किया। सेना के टी-90 और टी-72 टैंकों ने अपना दम दिखाया। सेना के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभ्यास आकस्मिक परिस्थितियों की तैयारी के लिए किए जाते हैं। भारतीय सेना दुनिया की उन चुनिंदा सेनाओं में से एक है जो 16,000 फीट तक की ऊंचाई पर और बड़ी संख्या में टैंकों का संचालन करती है।

    जब चीनी सेना ने अपने प्रशिक्षण अभ्यास सैनिकों को हटाकर पूर्वी लद्दाख सेक्टर में आक्रामकता दिखाना शुरू किया, तो भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख सेक्टर में बड़ी संख्या में टैंक और बख्तरबंद लड़ाकू वाहन लेकर आई। पहले भारतीय सेना पाकिस्तान के मोर्चे पर पंजाब सेक्टर में बड़े पैमाने पर इस तरह के अभ्यास करती थी क्योंकि ऐसा माना जाता था कि केवल मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में ही टैंक युद्ध होंगे लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

    टैंकों के साथ ब्रिगेड और अन्य संरचनाओं को 2013-14 में पूर्वी लद्दाख में बल में शामिल किया जाना शुरू हुआ। लेकिन 2020 में जब गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष की घटना हुई तो इनकी संख्या कई गुना बढ़ गई।

  • लगातार हो रही बारिश फिर बनी बाधाः जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद,जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना नहीं हुआ कोई नया जत्था

    लगातार हो रही बारिश फिर बनी बाधाः जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद,जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना नहीं हुआ कोई नया जत्था

     

     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार को भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के नए जत्थे को अनुमति नहीं दी गई। अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच, बारिश के कारण हुए भूस्खलन होने से रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया हैं। अधिकारी ने बताया, “भारी बारिश और कश्मीर घाटी में मौसम की खराब स्थिति के कारण शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए कोई जत्था रवाना नहीं हुआ।”

    उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण श्रीनगर से बालटाल और पहलगाम मार्गों के लिए यात्रा पहले ही शुक्रवार को निलंबित कर दी गई थी और बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविरों में तीर्थयात्रियों की भीड़ को रोकने के लिए आज सुबह जम्मू से कोई भी जत्था रवाना नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज सुबह भारी बारिश के कारण रामबन में भूस्खलन भी हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है।

    रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने ट्वीट किया, “एनएच 44 पर विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन, और पत्थर गिरने की घटना हुई है।” उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अगली मिलने तक बंद कर दिया गया है। यात्री टीयूसी से मंजूरी मिलने पर यात्रा की योजना बनाये।

  • खालिस्तानी अपनी कायराना हरकतों से बाज आएं: अमरजीत अमरी

    खालिस्तानी अपनी कायराना हरकतों से बाज आएं: अमरजीत अमरी

    मोदी सरकार देशविरोधी ताकतों को कभी भी सिर उठाने नहीं देगी

    MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा ) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व देहाती प्रधान स. अमरजीत अमरी ने आज खालिस्तानियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी कायराना हरकतों से बाज आएं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भडक़ाने वाले पोस्टर कभी भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और अगर खालिस्तानियों को कोई गलतफहमी है कि उनकी इन कायराना हरकतों से भारत सरकार भयभीत हो जाएगी तो इस गलफहमी को सुधार लें क्योंकि मोदी सरकार देशविरोधी ताकतों को कभी भी सिर उठाने नहीं देगी। अमरी ने कहा कि खालिस्तान समर्थकों की ऐसी ओछी हरकतों के कारण विदेश में रह रहे भारतीयों को भी सामना करना पड़ता है। अगर खालिस्तानियों में हिम्मत है तो विदेशी धरती पर वहां की सरकार से अलग देश की मांग करके देखें तो वहां की सरकार उन्हें ऐसी सजा देगी कि ये सारी उम्र भूल नहीं पाएंगे। अमरी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर, हमें उन लोगों को जगह नहीं देनी चाहिए जो हिंसा की वकालत करते हैं, अलगाववाद का प्रचार करते हैं या आतंकवाद को वैध बनाते हैं। अमरी ने कहा कि आतंकी निज्जर, खंडा, पंजवड़ की हत्या के बाद खालिस्तानी समर्थक बौखला गए इसलिए ओछी हरकतों पर उतर आए हैं।

  • DAV UNIVERSITY ने एमएनसी एसएपी के साथ शुरू किये कोलेबोरेटिव प्रोग्राम   

     DAV UNIVERSITY ने एमएनसी एसएपी के साथ शुरू किये कोलेबोरेटिव प्रोग्राम

    नयी बीटेक सीएसई, एमसीए और एमबीए से बढ़ेंगी जॉब ऑपरच्युनिटीज़

     

    MBD WEB NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा)–  डीएवी यूनिवर्सिटी ने एमएनसी एसएपी के साथ कोलेबोरेटिव प्रोग्राम शुरू करके ऐकडेमिक एक्सीलेंस में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डीएवी यूनिवर्सिटी उत्तर भारत में एसएपी इंटीग्रेटेड बी टेक सीएसई, एमसीए और एमबीए स्पेशलाईज़ड प्रोग्राम शुरू करने वाली पहली यूनिवर्सिटी बन गयी है। ये प्रोग्राम स्टूडेंट्स को प्रतिस्पर्धी जॉब मार्किट में लाभ प्रदान करेंगे। ये प्रोग्राम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप आरम्भ किये गए हैं।

    एसएपी क्लाउड सक्सेस सर्विसेज के उपाध्यक्ष और सेल्स हेड श्री रविंदर अमर और डीएवी यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. मनोज कुमार ने एक संयुक्त समारोह में इन कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। एसएपी के साथ डीएवी यूनिवर्सिटी का सहयोग शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए एक नया मानक स्थापित करेगा। ये प्रोग्राम स्टूडेंट्स को कैरियर के अवसरों में आगे रहने में सक्षम बनाएंगे।

    श्री रविंदर अमर ने एंटरप्राइज एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में एसएपी के वैश्विक प्रभुत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एसएपी ने 180 से अधिक देशों में इंडस्ट्री  में क्रांति ला दी है। एसएपी की विशेषज्ञता सभी प्रकार के संगठनों को उनके उद्योगों और नौकरी क्षेत्रों में जटिल चुनौतियों पर काबू पाने में सहायता करती है।

    डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि डीएवी विश्वविद्यालय अब एसएपी के साथ बीटेक और एमसीए कार्यक्रम पेश करेगा। इसके अतिरिक्त, सेल्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, फाइनेंस मैनेजमेंट, ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट और एग्री – बिज़नेस में एसएपी एमबीए भी ऑफर की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने इन कार्यक्रमों में एसएपी पाठ्यक्रम को इंटीग्रेट किया है। डॉ. मनोज ने कहा, “ये कार्यक्रम छात्रों की भारत और विदेश में प्लेसमेंट की संभावनाओं को बढ़ाएंगे, जिससे उन्हें इन क्षेत्रों में नियमित डिग्री वाले छात्रों की तुलना में निश्चित लाभ मिलेगा।”

    एसएपी क्लाउड सक्सेस सर्विसेज के उच्च शिक्षा प्रमुख श्री फिलिप सैमुअल बाबू ने कहा कि को-ऑप शैक्षणिक कार्यक्रम एम्प्लॉयर्स, डीएवी विश्वविद्यालय और छात्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देंगे। फिलिप ने कहा, एसएपी से छात्रों को उद्योग के रुझानों की व्यापक समझ हासिल होगी, जिससे उनकी वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी तैयारी सुनिश्चित होगी।

    इस अवसर श्री कमल स्टीफन, प्रमुख – एसएपी (अर्लियर करियर टैलेंट अट्रैक्शन), श्री ट्राइजॉय सैकिया, ऑपरेशन डायरेक्टर, एसएपी प्रैक्टिस, एचसीएल, श्री कंवर दीप सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डेलॉइट कंसल्टिंग, श्री पूबलन ए, प्रमुख, हायर एजुकेशन, ईआरपी-लॉजिक, श्री प्रदीप कुमार, मैनेजर स्किलिंग एंड हायर एजुकेशन, ईआरपी-लॉजिक, रजिस्ट्रार, डॉ. केएन कौल, डीन साइंसेज डॉ. आर के सेठ, डीन सीबीएमई, डॉ. गितिका नागरथ और डीन लॉज़ डॉ. कमलजीत कौर, फैकल्टी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • प्लेसमेंट कैंप में 36 उम्मीदवारों का रोज़गार के लिए चुनाव

    प्लेसमेंट कैंप में 36 उम्मीदवारों का रोज़गार के लिए चुनाव

     

    MBD WEB NEWS जालंधर, 7 जुलाई. युवाओ को रोज़गार के मौके मुहैया करवाने के उद्देश्य से ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो की तरफ से शुक्रवार को अपने दफ़्तर में प्लेसमेंट कैंप लगाया गया, जिसमें 36 उम्मीदवारों का रोज़गार के लिए चुनाव किया गया।

    इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी रणजीत कौर ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में एच. डी. एफ. सी. बैंक, टीम लीज़, एल.आई. सी., नारायनी हर्बल, विजन केयर और पेटीएम कंपनियो की तरफ से शिरकत की गई और 65 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 36 उम्मीदवार मौके पर रोज़गार के लिए चुने गए।
    उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन के नेतृत्व में ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो की तरफ से समय- समय पर ऐसे प्लेसमेंट कैंप लगा कर नौजवानों की रोज़गार प्राप्ति में मदद की जाती है ताकि उनको आर्थिक तौर पर आत्म-निर्भर बनाया जा सके। नौजवानों को ऐसे प्लेसमेंट कैंपों में अधिक- चढ़ कर भाग लेने की अपील करते उन्होंने कहा कि रोज़गार के और ज्यादा मौकों के लिए नौजवान ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स स्थित ब्यूरो के दफ़्तर में संपर्क कर सकते है या दफ़्तर के हेल्पलाइन नंबर 90569- 20100 पर भी संबंध किया जा सकता है।

  • सरकार की शक्ति योजना के तहत मुफ्त बस टिकट पाने के लिए पहन लिया बुर्का, पकड़े जाने पर बनाया ये बहाना, जानें कैसे खुली पोल

      सरकार की शक्ति योजना के तहत मुफ्त बस टिकट पाने के लिए पहन लिया बुर्का, पकड़े जाने पर बनाया ये बहाना, जानें कैसे खुली पोल

     

    वीरभद्रैया बस स्टॉप पर अकेले बैठा था तभी वहां पर खड़े लोगों की नजर उस पर पड़ी और उन्हें शक होने लगा. इसके बाद लोगों ने उससे बातचीत शुरू की. कई देर तक उसने इधर-उधर की बातें कीं. इसके बाद उसने दावा किया कि उसने भीख मांगने के लिए बुर्का पहना था.

    कर्नाटक के धारवाड़ जिले में गुरुवार को एक बस स्टॉप पर बुर्का पहने एक हिंदू व्यक्ति को देखा गया. लोगों को उस पर संदेह हुआ. इसके बाद लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि भीख मांगने के लिए उसने ऐसा हाल बनाया था. हालांकि, लोगों का मानना था कि वीरभद्रैया मठपति नामक व्यक्ति ने कर्नाटक   बुर्का पहना था.

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वीरभद्रैया बस स्टॉप पर अकेले बैठा था तभी वहां पर खड़े लोगों की नजर उस पर पड़ी और उन्हें शक होने लगा. इसके बाद लोगों ने उससे बातचीत शुरू की. कई देर तक उसने इधर-उधर की बातें कीं. इसके बाद उसने दावा किया कि उसने भीख मांगने के लिए बुर्का पहना था.

    वीरभद्रैया के पास एक महिला के आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी थी. महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा प्रदान करना कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए पांच चुनावी वादों में से एक था

    दरअसल, कर्नाटक में महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने सरकारी बस सेवा KSRTC में शक्ति योजना लागू की है, जिसके तहत महिलाओं की बस में यात्रा फ्री है. इसी फ्री बस सेवा का लाभ लेने के लिए वो व्यक्ति बुर्का पहनकर घूम रहा था.

    घटना राज्य के धारवाड़ जिले के कुंडागोला तालुका के सांशी गांव की है. मूल रूप से विजयपुर का रहने वाला ये व्यक्ति बुर्का पहनकर बस में चढ़ने की कोशिश में था. तभी लोगों की नजर उस पर पड़ी और उससे सवाल-जवाब होने लगा. वो घबरा गया और बोला कि भीख पाने के लिए बुर्का पहना है.

    हालांकि, जब उससे और पूछताछ हुई तो उसकी पोल खुल गई. वो एक महिला के आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर घूम रहा था ताकि लोगों को उस पर शक न हो और किसी भी सवाल से आसानी से बच जाए.

  • फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 3 डिब्बे जलकर हुए खाक; यात्रियों में हड़कंप

    फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 3 डिब्बे जलकर हुए खाक; यात्रियों में हड़कंप

     

    हैदराबाद: तेलंगाना के यदाद्री भोंगिर जिले में शुक्रवार को हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस में आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट के अलर्ट करने के बाद ट्रेन को पगिडीपल्ली और बोम्मयापल्ली के बीच रोक दिया गया।

  • दरार पडऩे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचे,डिप्टी कमिश्नर ने नकोदर में नहर में पड़ी दरार को ठीक करने के काम का लिया जायज़ा

    दरार पडऩे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचे,डिप्टी कमिश्नर ने नकोदर में नहर में पड़ी दरार को ठीक करने के काम का लिया जायज़ा

    दरार पडऩे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचे,डिप्टी कमिश्नर ने नकोदर में नहर में पड़ी दरार को ठीक करने के काम का लिया जायज़ा

    MBD WEB NEWS जालंधर: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज बिसत दुआब नहर की फिल्लौर डिस्ट्रीब्यूट्री में पड़ी दरार को ठीक करने के काम का जायज़ा लेने के लिए गाँव मोहेम का दौरा किया। डिप्टी कमिश्नर नहर में दरार पडऩे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचे।
    उन्होंने दरार को भरने के काम की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की और अधिकारियों को हिदायत की कि ऐसी घटनाओं पर ख़ास तौर पर मानसून के मौसम के दौरान सख़्त नजऱ रखी जाये। उन्होंने ऐसी स्थिति के साथ और अधिक बेहतर तालमेल से निपटने के लिए तहसील स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।
    —————–

  • लुधियाना में दिल दहलाने वाला ट्रीपल मर्डर केस, पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार काट कर हत्या

     लुधियाना में दिल दहलाने वाला ट्रीपल मर्डर केस, पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार काट कर हत्या

     

     

    लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना के शिमलापुरी एरिया में स्थित न्यू जनकपुरी में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतकों में पति-पत्नी और एक बुजुर्ग महिला शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। ये हत्या रंजिश में या लूट के इरादे से की गई है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार चमनलाल (50 वर्षीय) अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर और माता के साथ न्यू जनकपुरी के घर में रहता था। बुधवार को दूध वाला उनके घर में दूध डालकर चला गया।

    वीरवार को भी वह घर पर दूध डालने आया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अगले दिन शुक्रवार को जब वह दूध डालने आया तो घर में कोई हलचल नहीं हुई। इस दौरान घर से दुर्गंध आने लगी तो उनसे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।